Sunday, June 14, 2020

धोनी के दोस्त अरुण ने कहा- सुशांत कहता था कि फिल्म में अच्छा काम नहीं कर पाया तो माही के फैन्स माफ नहीं करेंगे June 14, 2020 at 08:11PM

महेंद्र सिंह धोनी के करीबी दोस्त अरुण पांडे ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत फिल्म एमएस धोनी अनटोल्ड स्टोरी के लिए काफी सीरियस रहा करते थे। अरुण इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी
थे। उन्होंने बताया- सुशांत कहता था कि फिल्म में यदि अच्छा काम नहीं कर पाया, तो धोनी के फैन्स उसे कभी माफ नहीं करेंगे।

34 साल के सुशांत ने रविवार सुबह बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस पर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग समेत कई खेल दिग्गजों ने दुख जताया है। हालांकि, धोनी या उनकी पत्नी साक्षी का अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

‘फिल्म रिलीज से पहले भी टेंशन में था सुशांत’
अरुण ने कहा, ‘‘वह (सुशांत) धोनी के जीवन को स्क्रीन पर सही से उतार पाएगा या नहीं, इसको लेकर वह हमेशा चिंतित रहता था। फिल्म रिलीज (2016) से पहले भी वह टेंशन में ही था। वह मुझसे कहता था कि उम्मीद करता हूं कि मैं अच्छा करूंगा, वरना माही के लाखों फैन्स मुझे कभी माफ नहीं करेंगे। लेकिन मुझे उस पर विश्वास था और उसने अच्छा काम भी किया।’’

‘मांसपेशियों में खिंचाव के बाद भी प्रैक्टिस करता रहा सुशांत’
को-प्रोड्यूसर अरुण ने कहा, ‘‘हेलिकॉप्टर शॉट की उसने काफी प्रैक्टिस की थी। एक दिन उसकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। हमें लगा आराम करेगा, लेकिन वह जुटा रहा। वह नहीं चाहता था कि उसके कारण फिल्म में देरी हो।’’

‘धोनी की तरह जमीन पर लेट जाता था सुशांत’
पांडे ने कहा, ‘‘छोटी-छोटी चीजों में अंतर न आए, इसलिए वह माही से काफी सवाल पूछता था। दोनों बिहार से ही थे, इसलिए तालमेल भी शानदार था। मैं, माही और सुशांत दिल्ली में धोनी के एयर इंडिया वाले मकान में गए थे। माही घर में जहां बैठते थे और खाना खाते थे, किरदार में ढलने के लिए सुशांत भी उनकी तरह वैसा ही करते थे। घर में एक जगह ऐसी थी, जहां धोनी जमीन पर लेट जाते थे। सुशांत ने भी वैसा ही किया। धोनी के किरदार को निभाने के लिए वे खुद को खुशनसीब मानते थे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि वह ऐसा कुछ करेगा, वह इतना जिंदादिल था।’’

कोहली ने कहा- खबर सुनकर मुझे सदमा लगा
सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘‘सुशांत सिंह राजपूत के बारे में सुनकर मुझे आश्चर्य हुआ है। वे युवा और प्रतिभाशाली एक्टर थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।’’ वहीं, भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा, ‘‘सुशांत के बारे में सुनकर मुझे सदमा लगा है। वे हमारे बीच नहीं रहे, यह मानना मुश्किल है।’’

####

##

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने बायोपिक फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया था। यह फिल्म 30 सितंबर 2016 को रिलीज हुई थी। -फाइल फोटो

सुशांत के निधन से गहरे सदमे में हैं धोनी के कोच June 14, 2020 at 07:26PM

भारत को दो बार विश्व विजेता बनाने वाले क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के जीवन पर बनी फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' (MS Dhoni: The Untold Story) में धोनी का किरदार निभाकर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने सभी की तारीफें बटोरी थीं। धोनी की फिल्म में धोनी जैसा बनने के लिए सुशांत ने काफी मेहनत की थी और इसके लिए वे धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी के पास भी गए थे ताकि भारतीय कप्तान के बहुचर्चित हेलिकॉप्टर शॉट को लगाना सीख सकें।

76371754

फिल्म में कई ऐसी चीजें थीं जो सुशांत ने धोनी की तरह ही की थीं और हेलिकॉप्टर शॉट उनमें से एक था। इस फिल्म में बनर्जी के रोल को अनुभवी अभिनेता राजेश शर्मा ने निभाया है। बनर्जी ने कहा सुशांत काफी अच्छे इंसान थे और उन्होंने फिल्म के लिए हेलिकॉप्टर शॉट तथा धोनी के तौर तरीके सीखने के लिए उनसे संपर्क किया था। बनर्जी ने कहा, ‘वह बहुच अच्छे इंसान थे। वह बहुत अच्छे से पेश आते थे। आज मैंने समाचार चैनल पर देखा, मैं विश्वास नहीं कर पा रहा हूं।’

उन्होंने कहा, ‘मुझे याद है जब वह रांची में आए थे। हमने लंबी चर्चा की थी। मैं वहां था। माही के दोस्त वहां थे। वह हमेशा मुझसे कहते थे कि दादा, धोनी का हेलिकॉप्टर शॉट सिखा दो ना।’ उन्होंने कहा, ‘वह मुझसे पूछते थे कि माही कैसे खेलता है, उसके चेहरे के हावभाव क्या होते हैं। वह काफी फोकस थे। एकतरफा समर्पण। इसलिए चीजें इतने अच्छे से हुईं। आप नहीं कह सकते कि वो धोनी नहीं है। आज मेरे पास सिर्फ यादें हैं। मैं गहरे सदमे में हूं।’

सुशांत (34) ने मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके घर में काम करने वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सुशांत के निधन पर खेल जगत ने भी शोक व्यक्त किया है। कप्तान विराट कोहली, सचिन तेंडुलकर, रवि शास्त्री, अनिल कुंबले, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, कुश्ती खिलाड़ी बजरंग पुनिया ने सुशांत को श्रद्धंजलि दी है।

सुशांत की बैटिंग देख सचिन ने पूछा, 'यह लड़का कौन है' June 14, 2020 at 07:00PM

नई दिल्ली महेंद्र सिंह धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी ऐक्टर ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में खुदकुशी कर ली। सुशांत के असमायिक चले जाने से बॉलीवुड के साथ-साथ क्रिकेट जगत भी सदमे में है। सुशांत ने की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाई थी। उनकी अदाकारी को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी। आठ-नौ महीने उन्होंने क्रिकेट के हुनर को निखारा था। और वह इसमें इस हद तक निपुण हो गए थे कि सचिन तेंडुलकर भी उनकी बल्लेबाजी देखकर हैरान रह गए थे। भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज किरण मोरे पर सुशांत को धोनी के रोल के लिए तैयार करने की जिम्मेदारी थी। उस वक्त को याद करते हुए मोरे ने कहा, 'मैंने सचिन से कहा, यह हमारा ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत है। इस पर सचिन ने कहा, 'पूरा जबर्दस्त है। लगता ही नहीं कि कोई ऐक्टर नेट्स में खेल रहा है।'' यह घटना तब की है कि जब सचिन अपने बेटे अर्जुन के साथ बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स में गए थे। पिता-पुत्र की यह जोड़ी सुशांत के साथ वाले नेट में प्रैक्टिस कर रही थी। ब्रेक के दौरान मोरे ने सचिन से बात की। उन्होंने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट को बताया- 'वह लड़का कौन है, मुझे उसकी बल्लेबाजी पसंद है। जब मैंने उन्हें बताया कि वह बॉलीवुड ऐक्टर है जो महेंद्र सिंह धोनी फिल्म के लिए ट्रेनिंग कर रहा है, तो उन्होंने कहा, 'क्या बात करता है।' और उन्होंने सुशांत की बल्लेबाजी की तारीफ की। सचिन ने तब कहा कि ऐसा नहीं लग रहा है कि कोई ऐक्टर नेट्स में खेल रहा है वह एक पूरा बल्लेबाज लग रहा है।' मोरे को याद है कि एक इनसान के तौर पर सुशांत हमेशा जोश से भरे हुए होते थे। उन्होंने रविवार को सुशांत के निधन के बाद यह घटना साझा की। मोरे ने बताया, 'इसके बाद अर्जुन ने सुशांत को बोलिंग करना शुरू किया और मुझसे पूछा कि क्या वह बाउंसर फेंक सकते हैं। मैंने हामी भर दी और फिर सुशांत ने बाउंसर पर शानदार शॉट खेला। हर कोई उनकी बल्लेबाजी देखकर हैरान था।' मोरे ने कहा, 'बेशकर, विकेटकीपिंग हर कोई नैचरल रूप से नहीं सीख सकता लेकिन सुशांत काफी मेहनती और गंभीर था और आखिरकार उसने इसमें भी काफी अच्छा किया। यह इसलिए था क्योंकि उन्हें अपना रोल पसंद था। बल्लेबाजी करते हुए भी सुशांत ने रणजी ट्रोफी स्तर के गेंदबाजों का सामना किया।'

रियाल मैड्रिड के मार्सेलो ने गोल करने के बाद घुटने टेके, रंगभेद के खिलाफ विरोध जताया; रियाल ने आइबर को 3-1 से हराया June 14, 2020 at 06:28PM

कोरोनावायरस के बीच स्पेन में फिर शुरू हुई फुटबॉल लीग ला लिगा में रियाल मैड्रिड ने जीत से शुरुआत की। 96 दिन बाद मैदान पर उतरी मैड्रिड ने आइबर को 3-1 से हराया। बगैर दर्शकों के खेली जा रही लीग में मैड्रिड के मार्सेलो ने गोल के बाद रंगभेद के खिलाफ विरोध जताया।

मार्सेलो ने जमीन पर घुटने टेक कर ब्लैक लाइव्स मैटर अभियान को सपोर्ट किया। उन्होंने टीम के लिए तीसरा गोल 37वें मिनट में किया था। इससे पहले टोनी क्रूस ने चौथे और सर्जियो रामोस ने 30वें मिनट में 1-1 गोल दागा था। आइबर के लिए एक गोल पेद्रो बिगास ने 60वें मिनट में किया था।

पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर मैड्रिड
मैड्रिड की 6 मैच में यह दूसरी जीत है। टीम ने पिछला मैच 9 मार्च को खेला था, जिसमें रियाल बेटिस ने 2-1 से शिकस्त दी थी। इससे पहले मैड्रिड ने 2 मार्च को बार्सिलोना को 2-0 से हराया था। पॉइंट टेबल में बार्सिलोना 61 अंक के साथ टॉप पर है, जबकि मैड्रिड 2 पॉइंट के अंतर के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है।

नंबर टीम मैच जीते हारे ड्रॉ पॉइंट
1 बार्सिलोना 28 19 5 4 61
2 रियाल मैड्रिड 28 17 3 8 59
3 सेविला 28 14 6 8 50
4 रियाय सोसिडाड 28 14 9 5 47
5 गेटाफे 28 13 8 7 46

बुंदेसलिगा में ऑग्सबर्ग ने मिंज को 1-0 से हराया
ला लिगा में दूसरा मुकाबला रियाल सोसिडाड और ओसासुना के बीच खेला गया। यह मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। वहीं, कोरोना के बीच फ्रांस में भी बुंदेसलिगा खेली जा रही है। इसमें रविवार को दो मैच खेले गए। पहले मुकाबले में ऑग्सबर्ग ने मिंज को 1-0 से हराया। जबकि दूसरा मैच शाल्के और लेवरकुसेन के बीच 1-1 से ड्रॉ खेला गया।

ईपीएल में 'ब्लैक लाइव्स मैटर' लिखी जर्सी पहनकर खेलेंगे खिलाड़ी
रंगभेद के खिलाफ लड़ाई में ला लिगा और इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) समेत दुनियाभर के सभी फुटबॉल खिलाड़ी भी शामिल हो गए हैं। बुधवार से शुरू हुए ईपीएल के शुरुआती 12 मैचों में फुटबॉलर अपने नाम की जगह 'ब्लैक लाइव्स मैटर' लिखी जर्सी पहनकर खेलने उतरेंगे। प्रीमियर लीग ने भी कहा है कि वह उन खिलाड़ियों का समर्थन करेगी जो घुटने के बल बैठकर विरोध जताएंगे।

अमेरिका में अश्वेत फ्लॉयड की मौत से शुरू हुआ कैंपेन
हाल ही में अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी। उसी के बाद दुनियाभर में 'ब्लैक लाइव्स मैटर' कैंपेन शुरू हुआ। मिनेपोलिस शहर की पुलिस ने 25 मई को फ्लॉयड को धोखाधड़ी के आरोप में पकड़ा था। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उन्हें हथकड़ी पहनाई और जमीन पर उल्टा लिटाकर उसकी गर्दन को घुटने से करीब 9 मिनट तक दबाए रखा। इससे जॉर्ज की सांसें रुक गईं और मौत हो गई। इसके बाद 40 से भी अधिक शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रियाल मैड्रिड के मार्सेलो ने जमीन पर घुटने टेक कर ब्लैक लाइव्स मैटर अभियान को सपोर्ट किया। उन्होंने टीम के लिए तीसरा गोल 37वें मिनट में किया था।