Friday, June 12, 2020
सचिन ने मनाया था 100वां बर्थडे, क्रिकेटर का निधन June 12, 2020 at 07:34PM
शराब, ड्रग्स, अरेस्ट तक हुआ था यह क्रिकेटर June 12, 2020 at 06:54PM
मनिंदर ने भारत के लिए 35 टेस्ट और 59 वनडे इंटरनैशनल मैच खेले लेकिन एक वक्त उनके लिए काफी मुश्किल भरा रहा। तब उन्हें शराब पीने की लत लग गई और बाद में ड्रग्स लेने के आरोप में उन्हें अरेस्ट तक किया गया।28 साल की उम्र में ही उन्होंने अपना आखिरी इंटरनैशनल मैच खेला। लेफ्ट आर्म स्पिनर रहे इस क्रिकेटर को जब लगा कि उन्हें मौका मिलना मुश्किल है तो वह मानसिक तनाव से गुजरे और फिर शराब पीने लगे।
मनिंदर सिंह काफी प्रतिभाशाली गेंदबाज थे। उन्होंने 17 साल की उम्र में ही टेस्ट डेब्यू कर लिया था और तब वह सबसे कम उम्र के टेस्ट खेलने वाले क्रिकेटर बने थे।
मनिंदर सिंह को जब लगा कि वह अब इंटरनैशनल क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे और टीम इंडिया में मौका मिलना उनके लिए मुश्किल है तो उन्होंने शराब पीना शुरू कर दिया। उन्हें इसकी लत लग गई थी। वह मानसिक तनाव से गुजरे। हालांकि बाद में उन्होंने इस पर काबू पाया।
मनिंदर सिंह के बारे में साल 2007 में न्यूज रिपोर्ट आई कि उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की थी। हालांकि बाद में उन्होंने एक वेबसाइट से कहा था कि उन्होंने गुस्से में अपना हाथ शीशे में दे मारा था। जब उन्होंने दूसरी बार ऐसा किया तो हाथ से खून बहने लगा और लोगों को लगा कि यह आत्महत्या की कोशिश की। (ऑरेंज ड्रेस में उनकी पत्नी)
दिग्गज बिशन सिंह बेदी को अपना आदर्श मानने वाले पूर्व लेफ्ट आर्म स्पिनर मनिंदर सिंह ने 35 टेस्ट मैचों में कुल 88 विकेट झटके। उन्होंने 59 वनडे में 66 विकेट लिए। मद्रास में टाई रहे ऐतिहासिक टेस्ट मैच में आउट होने वाले वह अंतिम बल्लेबाज थे।
भारत के सबसे उम्रदराज फर्स्ट क्लास क्रिकेटर वसंत रायजी का 100 साल की उम्र में निधन, उन्होंने 9 मैच खेले थे June 12, 2020 at 07:19PM
भारत के सबसे उम्रदराज फर्स्ट क्लास क्रिकेटर वसंत रायजी का शनिवार तड़के मुंबई में निधन हो गया। वे 100 साल के थे। उनके दामाद सुदर्शन नानावटी ने मौत की पुष्टि की है। उनका अंतिम संस्कार दक्षिण मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान में होगा।
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 40 के दशक में 9 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 277 रन बनाए थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 68 था। उन्होंने 1939 में क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया के लिए डेब्यू किया था। इसके दो साल बाद उन्होंने मुंबई की तरफ से पहला मैच खेला। तब विजय मर्चेंट की कप्तानी में टीम ने वेस्टर्न इंडिया के खिलाफ मैच खेला था।
रायजी क्रिकेट इतिहासकार होने के साथ ही पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट भी थे। वे जब 13 साल के थे तब भारत ने अपना पहला टेस्ट बॉम्बे जिमखाना में खेला था। इससाल जनवरी में सचिन तेंदुलकर और स्टीव वॉ उनका 100वां जन्मदिन मनाने के लिए उनके घर गए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
100 दिन बाद मैदान पर लौटे रोनाल्डो पेनल्टी से चूके, एसी मिलान के खिलाफ ड्रॉ के बावजूद युवेंटस फाइनल में June 12, 2020 at 07:16PM
इटली में 100 दिन बाद शुक्रवार को इटेलियन कप से फुटबॉल की वापसी हुई। युवेंटस और एसी मिलान के बीच तुरिन में सेकेंड लेग का सेमीफाइनल खेला गया। मैच के 16वें मिनट में ही मेजबान टीम को पेनल्टी मिली लेकिन क्रिस्टियानो रोनाल्डो गोल करने से चूक गए।युवेंटस की ओर से खलते हुए पिछले दो सीजन में रोनाल्डो ने दूसरी बार पेनल्टी मिस की।
दोनों टीमें फुलटाइम तकगोल नहीं कर सकीं और मैच 0-0 से बराबरी पर छूटा।फिर भी अवे गोल रूल(घर से बाहर विपक्षी के खिलाफ ज्यादा गोल करने) के हिसाब सेयुवेंटस फाइनल में पहुंचीं। पहले यह सेमीफाइनल4 मार्च को खेला जाना थालेकिन कोरोना की वजह से इसे रद्द करना पड़ा था।
इटेलियन कप का फाइनल बुधवार को
दोनों टीमों के बीच फर्स्ट लेग का सेमीफाइनल 13 फरवरी को खेला गया था। तब भी मैच 1-1 से बराबरी पर छूटा था। इटेलियन कप का फाइनल बुधवार को रोम में खेला जाएगा। इसमें युवेंटस का सामना नेपोली और इटर मिलान के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।
एसी मिलान 10 खिलाड़ियों के साथ मैच खेली
कोरोना की वजह से फुटबॉल पर जो ब्रेक लगा था, उसका इसर युवेंटस और एसी मिलान के बीच हुए मुकाबले में भी दिखा। मैच के 16 मिनट में मिलान के फॉरवर्ड एंटे रेबिच को फाउल की वजह से मैदान से बाहर भेज दिया गया। इस वजह से मेहमान टीम 70 मिनट तक 10 खिलाड़ियों से ही खेली। इसके बाद भी युवेंटस गोल नहीं कर पाई।
युवेंटस के कोच बोले- टीम का प्रदर्शन अच्छा
मिलान के खिलाफ ड्रॉ खेलने के बाद भीयुवेंटस के कोच मॉरिजियो सारी टीम के प्रदर्शन से खुश हैं। उन्होंने कहा कि मैच के पहले तीस मिनट में टीम ने इस सीजन का सबसे अच्छा खेल दिखाया। दोबारा शुरुआतकरना आसान नहीं होता है। वो भी तब जब स्टेडियम में फैन्स मौजूद न हो। तीन महीने बाद जब खिलाड़ी मैदान पर लौटते हैं तो उनका फिटनेस लेवल कम हो जाता है।
खिलाड़ियों ने कोरोना से जान गंवाने वालों के लिए मौन रखा
इससे पहले, दोनों टीमों ने कोरोना की वजह से जान गंवाने वाले इटली के 34 हजार से ज्यादा लोगों की याद में एक मिनट का मौन रखा। इसके बाद दोनों टीमों ने हेल्थ वर्कर्स और डॉक्टरों के सम्मान में तालियां भी बजाईं।
कोरोनावॉरियर्स के लिए फंड इकठ्ठा कर रहे क्लब
दोनों टीमें कोरोना के खिलाफ लड़ाई में फंड भी इकठ्ठा कर रही हैं। शुक्रवार को एसी मिलान ने बताया कि उसने कोरोनावॉरियर्स की मदद के लिए करीब साढ़े छह लाख यूरो जमा किए हैं।इटेलियन कप के फाइनल के बाद 20 जून से सीरी-ए लीग शुरू होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today