Thursday, June 11, 2020

फीफा रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं; बेल्जियम पहले स्थान पर बरकरार, भारत 108वें पायदान पर June 11, 2020 at 08:12PM

फीफा की जून महीने के लिए जारी वर्ल्ड रैंकिंग में भारतीय फुटबॉल टीम 108वें स्थान पर बरकरार है। भारत के 1187 अंक हैं। बेल्जियम 1765 पॉइंट के साथ पहले, फ्रांस 1733 अंकके साथ दूसरे, जबकि ब्राजील तीसरे पायदान पर है। उसके 1712 अंक हैं। यूरूग्वे (1645 अंक) के साथ चौथे और क्रोएशिया(1642 अंक) पांचवें स्थान पर काबिज है।

कोरोना की वजह से मार्च से ही अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल बंद है। ऐसे में किसी भी टीम की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है।अगली फीफा रैंकिंग 16 जुलाई को जारी होगी। भारत कोरोना के बाद अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 8 अक्टूबर को एशियन चैम्पियन कतर के खिलाफ खेलेगा। यह 2022 फीफा वर्ल्ड कप के क्वालिफाइंग राउंड का हिस्सा होगा।

रैंकिंग टीम मौजूदा अंक पिछले अंक
1 बेल्जियम 1765 1765
2 फ्रांस 1733 1733
3 ब्राजील 1712 1712
4 इंग्लैंड 1661 1661
5 उरुग्वे 1645 1645

नवंबर में बांग्लादेश और अफगानिस्तान से मुकाबला

इसके बाद भारतीय टीम 12 नवंबर को बांग्लादेश और 17 नवंबर को अफगानिस्तान से भिड़ेगी। हालांकि, भारत अगले राउंड से लगभग बाहर हो चुका है क्योंकि उसके पांच मैचों से सिर्फ 3 अंक हैं और ग्रुप-ई में वह चौथे स्थान पर है। उससे नीचे सिर्फ बांग्लादेश है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फीफा की तरफ से जारी ताजा रैंकिंग में भारत पिछली बार की तरह 108वें स्थान पर ही है। उसके 1187 अंक हैं।

भारत का जून-जुलाई में होने वाला श्रीलंका दौरा टला, टीम इंडिया को 3 वनडे और इतने ही टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी थी June 11, 2020 at 07:13PM

कोरोनावायरस की वजह से टीम इंडिया का जून-जुलाई में होने वाला श्रीलंका दौरा टल गया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। दोनों देशों के बीच 3 वनडे और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज होनी थी।

क्रिकेट श्रीलंका ने बयान जारी कर कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट टीम का जून-जुलाई में होने वाला दौरा तय शेड्यूल के मुताबिक अब नहीं होगा। हमें बीसीसीआई ने बताया है कि कोरोना की वजह से फिलहाल दौरा करना सुरक्षित नहीं।’’ इसलिए भारतीय टीम श्रीलंका में वनडे और टी-20 सीरीज खेलने नहीं आ पाएगी। हालांकि, टूर रद्द नहीं किया गया है।

दोनों बोर्ड फ्यूचर टूर प्रोग्राम के हिसाब से एक-दूसरे के खिलाफ खेलने को तैयार हैं। इसके लिए वैकल्पिक विंडो तलाशी जाएगी।13 मार्च के बाद से ही कोरोना की वजह से इंटरनेशनल क्रिकेट पर ब्रेक लगा हुआ है। 8 जुलाई से इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच शुरू होने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी होगी।

सरकार से मंजूरी के बाद ही श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर सरकार की इजाजत मिली तो भारतीय क्रिकेट टीम अगस्त में श्रीलंका दौरा कर सकती है। बीसीसीआई ने ई-मेल पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को यह जानकारी दी।

ई-मेल में भारतीय बोर्ड ने लिखा- हम एफटीपी और संबंधित बोर्ड से बंधे हुए हैं लेकिन मौजूदा हालात में किसी भी तरह के दौरे पर फैसला लेने से पहले हमें भारत सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का ध्यान रखना होगा।

बिना ट्रेनिंगसीरीज संभव नहीं: बीसीसीआई

इस सीरीज के पहले से ही रद्द होने की आशंका जताई जा रही थी क्योंकि भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक ट्रेनिंग शुरू नहीं की है।बीसीसीआई के एक पदाधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि खिलाड़ियों को अभ्यास शुरू होने के बाद भी मैच फिटनेस हासिल करने में चार से छह हफ्ते लगेंगे। फिलहाल विदेश यात्रा पर भी प्रतिबंध लगा है। ऐसे में जून-जुलाई में श्रीलंका दौरा संभव नहीं था।

जनवरी में श्रीलंकाटीम भारत दौरे पर आई थी

श्रीलंका इस साल जनवरी में भारत दौरे पर आई थी। दोनों देशों के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज हुई थी। भारत ने 2-0 से यह सीरीज जीती थी। पहला मैच जहां बारिश की वजह से रद्द हो गया था। वहीं टीम इंडिया ने दूसरा टी-20 78 और तीसरा मुकाबला 7 विकेट से जीता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बीसीसीआई पदाधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि खिलाड़ियों को अभ्यास शुरू होने के बाद भी मैच फिटनेस हासिल करने में चार से छह हफ्ते लगेंगे। ऐसे में श्रीलंका दौरा संभव नहीं था। -फाइल

गिलक्रिस्ट ने की इस भारतीय मूल की नर्स की तारीफ June 11, 2020 at 06:37PM

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इसमें वह भारतीय मूल की नर्स शेरॉन वर्गीस की खूब तारीफ कर रहे हैं। शेरॉन ऑस्ट्रेलिया के तटीय शहर वॉलॉन्गॉन्ग में काम कर रही हैं। गिलक्रिस्ट ने कहा है कि शेरॉन 'दयालुता' का भाव दिखा रही हैं। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

गिलक्रिस्ट ने अपने वीडियो में कहा, 'शेरॉन आपको अपने इस निस्वार्थ काम के लिए बहुत बधाई हो। इस वैश्विक महामारी के दौर में आपने एक स्वास्थ्यकर्मी के रूप में अपना पूरा वक्त लोगों की देखभाल में दिया।'

गिलक्रिस्ट ने महामारी के दौरान विदेशी छात्रों और कार्यकर्ताओं के सहयोग की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'आप सभी से कहना चाहता हूं, पूरा ऑस्ट्रेलिया, पूरा भारत और सबसे अहम आपका परिवार आपके प्रयासों पर गर्व महसूस करेगा।'

2016 में ऑस्ट्रेलियाई पहुंची शेरॉन ने बाद में एक ऑनलाइन पोर्टल से बातचीत में कहा कि वह महान विकेटकीपर बल्लेबाज की इस बात से काफी प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा कि उनके पिता क्रिकेट के बड़े फैन थे और एक महान क्रिकेटर की ओर से आए ये शब्द उन्हें काफी गौरान्वित महसूस कराएंगे।

ब्लैक लाइव मैटर: ..तो इंग्लैंड में वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम करेगी सपॉर्ट June 11, 2020 at 06:00PM

लंदनवेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ी आपस में बात कर यह फैसला लेंगे कि वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद हो रहे विरोध प्रदर्शन और के समर्थन में खड़े होंगे या नहीं। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डैरन सैमी और क्रिस गेल दोनों ने फ्लॉयड की मौत को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर अपना सर्मथन जाहिर किया था और क्रिकेट जगत से भी साथ देने की बात कही थी। होल्डर ने कहा, ‘इस पर हमारे बीच में चर्चा होगी और हम फैसला लेंगे कि हम एक टीम के तौर पर क्या कर सकते हैं। मैं यहां बैठकर अपनी टीम के साथियों से चर्चा किए बिना कुछ नहीं बोलना चाहता हूं। मुझे लगता है कि यह गलत होगा।’ उन्होंने कहा, ‘मैं बस एक बात सुनिश्चित करना चाहता हूं कि अगर हम कुछ करते हैं तो उसे सही तरीके से करना होगा। अगर हमने फैसला किया कि हम इसके समर्थन में खड़े होंगे तो हम इस बात को आश्वस्त करेंगे कि हर कोई एकमत हो। मेरे लिए अंत में सबसे बड़ी चीज एकता है। हम सभी को साथ आना चाहिए, पूरे विश्व में समानता होनी चाहिए।’ होल्डर ने राष्ट्रीय गान के दौरान एक घुटने पर बैठने की बात की संभावना को नकारा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘निश्चित तौर पर-शायद-हम टीम में इस पर चर्चा करेंगे और इसके बाद फैसला लेंगे।’