Saturday, June 6, 2020

चेल्सी और आर्सेनल ने प्रैक्टिस मैच से ईपीएल की तैयारी शुरू की; 100 दिन बाद 17 जून से लीग शुरू होगी June 06, 2020 at 07:24PM

कोरोनावायरस के बीच इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के दोबारा शुरू होने की तैयारियां तेज हो गईं। शनिवार को चेल्सी, आर्सेनल और मैनचेस्टर यूनाइडेट ने प्रैक्टिस मैच खेले। ऐसे ही एक अभ्यास मैच में आर्सेनल ने चार्लटन एथलैटिक को 6-0 से हराया। मैच में आर्सेनल के लिए एडी केतिया ने दूसरे हाफ में तीन गोल किए।

मैच खाली स्टेडियम में खेला गया और दोनों टीमों के कोचिंग स्टाफ ने ऑफिशियल की भूमिका निभाई। वहीं, मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम के खिलाड़ियों ने दो टीमें बनाकर मैच खेला। यूनाइटेड वापसी पर अपना पहला मैच 19 जून को टोटेनहैम से खेलेगा।

चेल्सी 21 जून को एस्टन विला से भिड़ेगा

इधर, चेल्सी ने भी स्टैमफोर्ड ब्रिज में भी अभ्यास मैच खेला। वह अपने अभियान की शुरुआत 21 जून को एस्टन विला के खिलाफ करेगा। फिलहाल क्लब पॉइंट्स टेबल में 48 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं, विला ने वेस्ट ब्रॉमिच के खिलाफ अभ्यास मैच खेला। विला 25 अंकों के साथ 19वें स्थान पर है।

1195 खिलाड़ियों और स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

कोरोना की वजह से रोकी गई ईपीएल 100 दिन 17 दिन से शुरू होगी। ऐसे में खिलाड़ियों को फिट रखने और बिना दर्शकों के खेलने की आदत डालने के लिए अभ्यास मैच हो रहे हैं। वहीं, खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की लगातार टेस्टिंग भी हो रही है। लीग ने बताया कि शनिवार को छठे दौर की टेस्टिंग में 20 क्लब के 1195 खिलाड़ियों और स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आई।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आर्सेनल ने प्रैक्टिस मैच में चार्लटन एथलैटिक को 6-0 से हराया। आर्सेनल के लिए एडी केतिया ने दूसरे हाफ में तीन गोल किए।

आखिर क्यों रबाडा को कहना पड़ा- शॉर्ट टेम्पर्ड नहीं हूं June 06, 2020 at 06:56PM

कोलकाताखेल के मैदान में अपने आक्रामक व्यवहार के लिए कई बार मुसीबत का सामना करने वाले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज () ने कहा कि वह जल्दी गुस्से में नहीं आते लेकिन गेंदबाज के तौर पर जुनून के कारण वह इस तरह से पेश आते है। इस साल इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच से 25 साल के इस गेंदबाज को निलंबित (पिछले 24 महीने में चार डिमैरिट अंक होने पर) कर दिया गया था। वह सीरीज के तीसरे मैच में जो रूट का विकेट चटकाने के बाद जश्न मनाते हुए इंग्लैंड के इस कप्तान के काफी करीब पहुंच गए थे। रबाडा ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स () के साथ इंस्टाग्राम चैट में शुक्रवार को कहा, ‘बहुत से लोगों को लगता है कि मैं जल्दी आपा खो देता हूं। मुझे हालांकि ऐसा नहीं लगता, यह सिर्फ जुनून के कारण होता है। इसके अलावा अगर आप छींटाकशी को देखते हैं तो यह खेल का हिस्सा है। हर तेज गेंदबाज ऐसा करता है।’ उन्होंने कहा, ‘कोई भी तेज गेंदबाज बल्लेबाज से (खेल के दौरान) अच्छा व्यवहार नहीं करेगा। इसका मतलब यह नहीं है कि आप निजी या परिवार को लेकर टिप्पणी करे।’ रबाडा के निलंबन के बाद दक्षिण अफ्रीका ने उस मैच को गंवा दिया था और इंग्लैंड ने 3-1 से सीरीज अपने नाम की। इस तेज गेंदबाज को दो डिमैरिट अंक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2018 टेस्ट में मिले थे। इसके बाद उन्होंने भारत के सलामी बल्लेबाज को आउट करने के बाद अपशब्द कहे थे। रबाडा ने कहा, ‘आप विकेट का जश्न मनाते हैं लेकिन मैच के बाद उस खिलाड़ी से हाथ भी मिलाते है और उसके कौशल का सम्मान करते है। ज्यादातर मौके पर मैं उस आक्रामक नहीं होता हूं लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हर खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता है।' दक्षिण अफ्रीका के इस मुख्य गेंदबाज ने कहा, ‘कभी कभी आपकी भावना आपको इसके लिए उकसाती है। मुझे लगता है ऐसे समय में मैं काफी खतरनाक रहता हूं क्योंकि मैं सोचना छोड़ देता हूं और सब कुछ खुद ब खुद होने लगता है।’ दिल्ली की टीम से 2017 में जुड़ने के बाद रबाडा ने शानदार प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन के दम पर टीम 2019 में सात साल बाद पहली बार प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब रही। इस दौरान उनकी सबसे अच्छी गेंदबाजी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आयी। प्लेऑफ में केकेआर को जीतने के लिए 10 रन चाहिए थे और आंद्रे रसेल बल्लेबाजी कर रहे थे। रबाडा ने इस स्थिति में भी टीम को जीत दिला दी। उन्होंने कहा, ‘मुझे याद है जब मैं उस सुपर ओवर में गेंदबाजी कर रहा था। वह सत्र हमारे लिए शानदार था।’

रोहित की ये दो बुरी आदतें, जिनसे परेशान हैं रितिका June 06, 2020 at 06:01PM

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से लंबे समय तक घर पर रहने को मजबूर क्रिकेटरों के बारे में तमाम बातें पता चल रही हैं। इस क्रम में टीम इंडिया के लिमिटेड ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बारे में भी दो आदतों का पता चला है। इसका खुलासा टीम इंडिया के टेस्ट ओपनर मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) से मिली जानकारी के बाद किया। Open Nets with Mayank शो के दौरान होस्ट मयंक ने जब उनसे जवाब मांगा तो उन्होंने सफाई देते हुए दोनों बुरी आदतों को छोड़ने का वादा किया।

75462531

इस चैट में मयंक अग्रवाल और रोहित शर्मा के अलावा शिखर धवन (Shikhar Dhawan) भी शामिल थे। मयंक ने हिटमैन से पूछा- आपकी वाइफ रितिका सजदेह को लॉकडाउन के दौरान आपकी एक आदत के बारे में पता चला है। उनकी शिकायत है कि वह जब भी आपसे कुछ कहती हैं तो ऐसा लगता है कि आप उन्हें सुन रहे हैं, लेकिन ऐसा होता नहीं है। आप कुछ और ही सोच रहे होते हैं। इस पर शिखर भी मजे लेते हुए कहते हैं- लेकिन उनका दिमाग तो बंद है (तीनों हंसने लगते हैं)।

इस सवाल पर रोहित हंसते हुए कहते हैं यह जानकारी मेरी वाइफ ने आपको दी है। फिर वह सफाई देते हुए कहते हैं- हां, यह 100 फिसदी सच है (फिर तीनों हंसने लगते हैं)। लॉकडाउन में घर पर रहने पर इस बारे में बातें हुईं। वह मुझे सुबह बताती हैं यह सामान खत्म हो गया है, वह सामान खत्म हो गया है.. मैं कहता ठीक है मंगवा देता हूं। रितिका को लगता है कि मैंने मंगवा दिए होंगे। शाम को जब रितिक ऑर्डर के बारे में पूछती हैं तो मैं उनसे फिर वापस पूछता हूं कि क्या ऑर्डर करना था?'

मयंक का एक और सवाल रोहित की आदत से था, जिसने रितिका को परेशान कर रखा है। मयंक सवाल दागते हैं- क्या आपको नाखून चबाने की बुरी आदत है। रोहित इस सवाल का भी हां में जवाब देते हैं। वह कहते हैं- हां, यह आदत बचपन की है। हालांकि, मैंने काफी कंट्रोल पा लिया है, लेकिन अब मैं इसे पूरी तरह छोड़ दूंगा।

इस दौरान अपने वनडे में लगाए गए दोहरे शतक पर वाइफ को रोने के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया- यह मेरी खास पारी थी क्योंकि वह दिन हमारी शादी की सालगिरह (13 दिसंबर 2017) का दिन था और मैं उसे इससे बेहतर गिफ्ट नहीं दे सकता था। जब 196 के व्यक्तिगत स्कोर पर मैंने डाइव लगाई तो उसने (रितिका) ने सोचा की मेरी बाजू चोटिल हो गई है। इसी कारण रितिका की आंखें छलक आई थीं।

What are the two things @ImRo45's wife has discovered about him during the lockdown and what explanation the Hitman has for it? 😂😂

Watch the full episode on Open nets with @mayankcricket here 👉 https://t.co/DDfyKrvqCQ pic.twitter.com/snA7IDH2sI
— BCCI (@BCCI) June 6, 2020

सचिन से कभी नहीं किया इस बारे में मजाक: अगरकर June 06, 2020 at 06:01PM

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर शुरुआत में एक बल्लेबाज थे लेकिन बाद में उन्होंने गेंदबाजी अपनाई। उनके नाम ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर शतक है जबकि के नाम ऐसा नहीं है। पर क्या वह सचिन से इस बारे में बात करते हैं? गौरतलब है कि अगरकर के गेंदबाजी अपनाने में सचिन की अहम भूमिका रही। लॉर्ड्स पर है सेंचुरी ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंडुलकर ने कोई टेस्ट सेंचुरी नहीं लगाई है जबकि अगरकर के करियर की एकमात्र टेस्ट सेंचुरी उसी मैदान पर है। 25-29 जून, 2002 में खेले गए इस मैच में अगरकर ने भारत की दूसरी पारी में 109 रन की नाबाद पारी खेली थी। भारत हालांकि यह मैच 170 रन से हार गया था। सचिन से कभी नहीं पूछा अगरकर ने कहा कि उन्होंने सचिन से कभी इस बात को लेकर मजाक नहीं किया। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी सचिन से इस बारे में बात की है तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि एक बार जब वह केकेआर में रिकी पॉन्टिंग के साथ थे तो मजाक में उनसे जरूर पूछा था कि लॉर्ड्स पर कितनी सेंचुरी हैं। गौरतलब है कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की भी इस मैदान पर कोई सेंचुरी नहीं है। पॉन्टिंग ने लॉर्ड्स पर चार टेस्ट मैच खेले हैं। अपना एक शतक बदलने को तैयार अगरकर ने हंसते हुए कहा कि वह अपना एक शतक इन दिग्गज बल्लेबाजों के रेकॉर्ड के साथ बदलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, इन्होंने (सचिन, पॉन्टिंग) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतना कुछ हासिल किया है कि उनसे इस बारे में पूछा थोड़ा अपमानजनक होगा। नेहरा के साथ की थी पार्टनरशिप अगरकर और आशीष नेहरा के बीच 10वें विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी हुई थी। इस साझेदारी के दम पर ही अगरकर अपना शतक पूरा कर पाए थे। अगरकर हालांकि कहते हैं कि पहली पारी में नेहरा जिस तरह आउट हुए थे उनसे किसी को क्रीज पर टिके रहने की उम्मीद नहीं थी लेकिन नेहरा ने उनका साथ निभाया। नेहरा ने दूसरी पारी में 19 रन बनाए। सचिन की सलाह पर बोलिंग भारत के लिए 288 वनडे इंटरनैशनल विकेट लेने वाले अगरकर ने एक यू-ट्यूब चैनल ओकट्री स्पोर्ट्स में इस बात का खुलासा किया। उनसे जब पूछा गया कि आपने एक बल्लेबाज के रूप में शुरुआत की और बाद में गेंदबाज बन गए तो उन्होंने सही समय पर यह फैसला किया और इसमें सचिन तेंडुलकर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अगरकर ने गौरव कपूर से कहा कि यह सचिन की शादी के बाद की बात है। वह कांगा लीग का एक मैच खेलने आए थे। वहां मैंने बोलिंग की थी और एक-दो विकेट लिए थे। तब सचिन ने मेरे कप्तान से जाकर कहा था कि इस लड़के को ज्यादा गेंदबाजी करनी चाहिए। इसके बाद ही मेरे करियर की दिशा में बदलाव आया।