Tuesday, June 2, 2020

पीसीबी साल में 4 बार खिलाड़ियों के खून और आंखों की जांच कराएगा, जुलाई में इंग्लैंड दौरे के लिए 30 खिलाड़ियों को ट्रेनिंग की मंजूरी June 02, 2020 at 08:10PM

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की मेडिकल टीम ने कोरोनावायरस के बाद खेल शुरू करने के लिए कड़े नियम बनाए हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए साल में 4 बार खिलाड़ियों के खून और आंखों की जांच को अनिवार्य कर दिया है। वहीं, पीसीबी ने जुलाई में होने वाले इंग्लैंड दौरे की तैयारी शुरू कर दी है।

पीसीबी ने बुधवार को लाहौर में बने क्वारैंटाइन ट्रेनिंग कैम्प में करीब 30 खिलाड़ियों को प्रैक्टिस की अनुमति दी है। नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर में बने इस कैम्प में जल्द ही खिलाड़ियों को बुलाया जाएगा।

खेल के लिए आंखों की जांच जरुरी
मेडिकल टीम के सीनियर अधिकारी के मुताबिक, मौजूदा समय में सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में शामिल खिलाड़ियों साल में दो बार जांच करानी होती है, लेकिन कोरोना के बाद परिस्थिति बदल जाएगी। इस कारण यह फैसला लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि खिलाड़ियों के स्वास्थ्य के लिए खून की जांच बहुत जरूरी होती है। वहीं, खेल के लिए आंखों की रोशनी का अच्छा होना बेहद जरूरी है।

25 खिलाड़ी को इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे
पाकिस्तान के मुख्य कोच और चयनकर्ता मिस्बाह उल हक के मुताबिक, इन 30 में से ही 25 खिलाड़ियों को इंग्लैंड दौरे पर ले जाया जाएगा। पाकिस्तान को इंग्लैंड में 3 टेस्ट और 3 हीटी-20 खेलने हैं। इंग्लैंड दौरे के लिए खिलाड़ियों को चार्टर्ड प्लेन से ले जाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पाकिस्तान के मुख्य कोच और चयनकर्ता मिस्बाह उल हक के मुताबिक, लाहौर में बने क्वारैंटाइन ट्रेनिंग कैम्प में करीब 30 खिलाड़ियों को प्रैक्टिस की अनुमति दी है। -फाइल फोटो

ODI में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज June 02, 2020 at 06:55PM

किसने लगाए हैं वनडे इंटरनैशनल में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज। हालांकि हर बार उनकी पारी जीत में काम नहीं आई लेकिन वह पारी जरूर रेकॉर्ड बुक में दर्ज हो गई। और दर्शकों को याद रह गया उनका प्रयास।

पाकिस्तान में कोरोना संदिग्ध क्रिकेटर रियाज शेख की मौत, देश में अब तक 3 और दुनियाभर में खेल जगत के 10 दिग्गज जान गंवा चुके June 02, 2020 at 06:06PM

कोरोनावायरस के कारण पाकिस्तान में पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर रईज शेख की मौत हो गई। वे 51 साल के थे। हालांकि, शेख की मौत के बाद परिवार ने उनका कोरोना टेस्ट नहीं कराया, लेकिन सूत्रों की मानें तो पूर्व क्रिकेटर कोरोना से ही संक्रमित थे।

पाकिस्तान से कोरोना के कारण जान गंवाने वाले शेख खेल जगत के तीसरे दिग्गज हैं। इससे पहले पूर्व फर्स्ट-क्लास क्रिकेटर जफर सरफराज (50) और स्क्वैश लेजेंड आजम खान (95) की मौत हो चुकी है।

सरकारी उलझनों में नहीं पड़ना चाहते थे परिवार वाले
लेग स्पिनर शेख ने 43 फर्स्ट क्लास मैच में 116 विकेट हासिल किए हैं। वे मोइन खान एकेडमी के कोच भी थे। सूत्रों के मुताबिक, शेख को शुगर की बीमारी थी, लेकिन उनके पड़ोसियों ने बताया कि वे कोरोना से भी संक्रमित थे। शेख के परिवार वाले सरकारी उलझनों में नहीं पड़ना चाहते थे, इसलिए बगैर किसी टेस्ट के ही उन्होंने दफना दिया।

कोरोना से खेल जगत के यह 7 दिग्गज भी जान गंवा चुके
कोरोना के कारण जापान के सूमो पहलवान शोबुशी (28), इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर नॉर्मन हंटर (76), धावक दोनातो साबिया (56), स्विट्जरलैंड के आइस हॉकी लेजेंड रोजर शैपो (79), फ्रांस के फुटबॉल क्लब रीम्स के डॉक्टर बर्नार्ड गोंजालेज (60), इंग्लैंड के लंकाशायर क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष डेविड हॉजकिस (71) और फ्रांस के ओलिंपिक डी मार्शल फुटबॉल क्लब के पूर्व अध्यक्ष पेप दिऑफ (68) दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पूर्व पाकिस्तानी लेग स्पिनर रियाज शेख ने 43 फर्स्ट क्लास मैच में 116 विकेट हासिल किए हैं। वे मोइन खान एकेडमी के कोच भी थे। -फाइल फोटो

जानें, स्विंग के सुल्तान के बारे में रोचक बातें June 02, 2020 at 06:37PM

स्विंग के सुल्तान कहे जाने वाले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) आज 54 वर्ष के हो गए। 3 जून, 1966 को जन्मे इस धुरंधर तेज गेंदबाज को दुनिया का बेस्ट लेफ्ट आर्म पेसर माना जाता है। खतरनाक यॉर्कर और गेंद को स्विंग कराने की अद्भुत प्रतिभा जो वसीम के पास थी वह किसी और के पास नहीं देखी गई। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर जानें उनके बारे में कुछ खास बातें...

बहुत कम लोगों को पता होगा कि वसीम अकरम के टैलेंट को पहचानने का काम इमरान ने नहीं, बल्कि दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने किया था। जावेद टीम के कप्तान थे और टीम में एक तेज तर्रार तेज गेंदबाज चाहते थे। 18 वर्षीय वसीम को टीम में चुनने में जावेद के अलावा हसीब अहसान का अहम रोल रहा।

माना जाता है कि वसीम को 1984 में जब पाकिस्तान नैशनल टीम में चुना गया तो उन्होंने एक भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच नहीं खेला था। उन्होंने अपने वनडे डेब्यू से कुछ दिन पहले दौरे पर आई न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में बोर्ड-11 के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया और पहली पारी में 7 विकेट झटके।

स्विंग में महारात हासिल होने की वजह उन्हें स्विंग का सुल्तान कहा जाता है। यही, नहीं उन्हें किंग ऑफ सुल्तान और WAZ नाम से भी जाना जाता है।

वसीम अकरम दुनिया के पहले गेंदबाज हैं, जिन्होंने वनडे में 500 विकेटों का आंकड़ा पार किया। वनडे में उनके नाम 502 विकेट हैं। छह साल तक यह रेकॉर्ड उनके नाम रहा। आखिर मुथैया मुरलीधरन 2009 में उनसे आगे निकले।

अकरम ने दो बार शादी की। उनकी पहली शादी 1996 में हुमा मुफ्ती से हुई थी, जिनका निधन 2009 में हो गया। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलियन शैनेरा थॉमसन से 2013 में शादी की। वसीम के दो बच्चे पहली, जबकि एक बेटी दूसरी पत्नी से है।

वसीम अपने समय के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में शामिल रहे। उनके नाम 4 हैटट्रिक दर्ज हैं। उन्होंने वनडे में 1989 में वेस्टइंडीज और 1990 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शारजाह में हैटट्रिक ली थी, जबकि 1999 में श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैचों में हैटट्रिक लेने का कारनामा किया।

वसीम ने पाकिस्तान के लिए 104 टेस्ट खेले और 414 विकेट झटके, जबकि 356 वनडे में 502 विकेट अपने नाम किए। टेस्ट में उनके नाम 3 शतक और 7 अर्धशतक समेत 2898 रन हैं। वनडे में उन्होंने 6 बार फिफ्टी बनाई और कुल 3717 रन उनके नाम दर्ज हैं।