Tuesday, May 26, 2020

भारत से छिन सकती है टी-20 वर्ल्ड कप 2021 की मेजबानी, टैक्स विवाद के कारण आईसीसी ने बीसीसीआई को धमकी दी May 26, 2020 at 08:02PM

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) एक बार फिर टैक्स के मामले को लेकर आमने-सामने आ गए हैं। इसका असर भारत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2021 पर पड़ने वाला है। टूर्नामेंट को लेकर बीसीसीआई अपनी सरकार से टैक्स में छूट लेने में नाकाम रहा है। इस कारण आईसीसी ने वर्ल्ड कप की मेजबानी छीनने की धमकी दी है।

क्रिकेट वेबसाइट क्रिकेटइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दो महीने में आईसीसी और बीसीसीआई के बीच ई-मेल के जरिए काफी बाते हुईं। इसमें यह साफ पता चलता है कि आईसीसी किसी कीमत पर मानने वाला नहीं है।

आईसीसी को 756 करोड़ रु. के नुकसान का डर
आईसीसी चाहता है कि वर्ल्ड कप को लेकर बीसीसीआई अपनी सरकार से टैक्स में छूट ले। यदि ऐसा नहीं होता है, तो आईसीसी को करीब 100 मिलियन डॉलर (करीब 756 करोड़ रुपए) का नुकसान हो सकता है।

भारत के साथ हमेशा यही समस्या रहती है: आईसीसी
आईसीसी ने 29 अप्रैल को एक लेटर लिखकर बीसीसीआई से 18 मई 2020 तक बगैर किसी शर्त के जवाब मांगा था। पत्र में कहा गया था कि 18 मई के बाद भारत से कभी भी तत्काल प्रभाव से वर्ल्ड कप की मेजबानी छीनी जा सकती है। आईसीसी यह फैसला लेने का पूरा अधिकार रखता है। उन्होंने कहा कि भारत के साथ हमेशा से ही टैक्स को लेकर काफी समस्या रही है।

बीसीसीआई ने 30 जून तक का समय मांगा
बीसीसीआई ने आईसीसी को जवाब में पत्र लिखा, ‘‘हम सरकार से टैक्स में छूट लेने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मौजूदा परिस्थितियां बीसीसीआई के नियंत्रण में नहीं है। ऐसे में सरकार से छूट हासिल कर पाना मुश्किल हो रहा है।’’ बीसीसीआई ने आईबीसी (आईसीसी की कारोबारी ईकाई) से 30 जून तक का समय मांगा है। हालांकि, आईसीसी ने यह अतिरिक्त समय देने से मना कर दिया।

2016 में भी हुआ था विवाद
यह पहली बार नहीं है, जब टैक्स के मामले को लेकर आईसीसी और बीसीसीआई के बीच टकराव हुआ है। इससे पहले 2016 टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान भी यही मामला उठा था। तब यह टूर्नामेंट भारत में ही हुआ था। तब भी टूर्नामेंट को लेकर भारत सरकार से कोई छूट नहीं मिली थी। इसके कारण आईसीसी को 20-30 मिलियन डॉलर (करीब 150 से 230 करोड़ रुपए) तक का नुकसान झेलना पड़ा था।

आईसीसी ने 2018 में चेतावनी दी थी
2016 से सबक लेते हुए आईसीसी ने फरवरी 2018 में ही बीसीसीआई को चेतावनी दे दी थी। उसने कहा था कि बीसीसीआई अभी से नहीं संभला तो वह 2021 टी-20 वर्ल्ड कप और 2023 में वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी गंवा सकता है।

कॉन्ट्रेक्ट के मुताबिक दो इवेंट भारत को मिलते हैं
आईसीसी के इस कड़े रुख के बावजूद बीसीसीआई अधिकारियों का मानना है कि बोर्ड के साथ चर्चा जारी है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि स्टार स्पोर्ट्स के कॉन्ट्रेक्ट के मुताबिक, आईसीसी को दो इवेंट भारत को देने होते हैं। अधिकारी ने कहा कि अगले महीने आईसीसी के अध्यक्ष पद के लिए भी चुनाव होना है। मौजूदा चेयरमैन शशांक मनोहर का कार्यकाल खत्म हो रहा है। उनका बीसीसीआई से अच्छा रिश्ता था। चुनाव तक कुछ कहा नहीं जा सकता।

मीडिया अधिकार से ही होती है आईसीसी की कमाई
आईसीसी 8 साल तक के अपने महिला-पुरुष के टी-20 और वनडे के अलावा अंडर-19 वर्ल्ड कप के मीडिया अधिकार बेचता है। यही बोर्ड की मुख्य कमाई होती है। वह सभी मेजबान देश की सरकार से टैक्स में छूट की मांग करता है। लेकिन आईसीसी दावा करता है कि भारत ही एकमात्र देश है, जो टैक्ट में छूट नहीं देता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। लेकिन हाल ही में बोर्ड ने आईसीसी को पत्र लिखकर 30 जून तक का समय मांगा है। -फाइल फोटो

नहीं बढ़ेगा आईसीसी अध्यक्ष शशांक मनोहर, कल होगी आईसीसी की बैठक May 26, 2020 at 07:16PM

के.श्रीनिवास राव, मुंबई इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल के सदस्य देशों ने दो तिहाई बहुमत से यह प्रस्ताव पास कर दिया कि आईसीसी के चेयरमैन के पद पर का कार्यकाल नहीं बढ़ाया जाएगा बैठक में इस बात पर आम सहमति थी कि जल्दी से जल्दी भविष्य का रास्ता तैयार किया जाए। मामले से जुड़े एक करीबी सूत्र ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'इलेक्शन का रास्ता साफ है। गुरुवार को होने वाली बोर्ड की 28वीं बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा। इसके कागजात बुधवार को तैयार कर लिए जाएंगे।' भारतीय क्रिकेट के प्रशासक सारा दिन फोन पर बात करते रहे। वह अन्य बोर्ड निदेशकों से प्रक्रिया के बारे में बात करते रहे। बीसीसीआई, समेत कई बोर्ड इस बात पर सहमत थे कि मनोहर का कार्यकाल नहीं बढ़ना चाहिए। बीसीसीआई, असल में चाहता है कि आईसीसी की अगुआई किसी युवा प्रशासक के हाथ में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण भूमिका है और किसी युवा प्रशासक को ही यह जिम्मेदारी मिली चाहिए। सूत्र ने कहा, 'यह क्रिकेट के लिए बहुत मुश्किल समय है। जैसा कि आप जानते हैं कि पूरे खेल पर कोविड-19 का असर पडा है। और क्रिकेट आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। ऐसे में संस्था को एक प्रशासक की जरूरत है है जो आर्थिक-बेहतरी के लिए काम कर सके।' आईसीसी नए प्रशासन का ब्लूप्रिंट तैयार कर चुका है। पूरा फोकस उन क्रिकेट बोर्ड्स पर है जो क्रिकेट न शुरू होने की सूरत में कंगाल तक हो सकते हैं। बोर्ड के एक निदेशक ने कहा, 'दरअसल, बीसीसीआई एक बार फिर स्वाभाविक लीडर हो सकता है। यह उसके संसाधनों को देखकर कहा जा सकता है।'

कोच रवि शास्त्री के बारे में जानें ये रोचक बातें May 26, 2020 at 07:04PM

बिंदास लाइफ जीने के लिए मशहूर भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने क्रिकेटर के तौर पर भारत को तमाम सीरीजें जितवाईं। उसके बाद वह कॉमेंटेटर बने, टीम मैनेजर बने और फिलहाल टीम इंडिया के हेड कोच हैं। आइए जानें, उनके बारे में कुछ रोचक बातें...

रवि शास्त्री एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले पहले भारतीय (डोमेस्टिक और इंटरनैशनल क्रिकैट में मिलाकर) हैं। उन्होंने रणजी ट्रोफी के 1985 सीजन में बॉम्बे (अब मुंबई) की ओर से खेलते हुए बड़ौदा के खिलाफ यह कारनामा किया था।

रवि शास्त्री के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे कि उनकी बहन मृदुला भी बड़ी खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने स्विमिंग और वाटर पोलो में देश का प्रतिनिधित्व किया है।

रवि शास्त्री उन क्रिकेटरों में शामिल हैं, जिनके बॉलिवुड ऐक्ट्रेस से अफेयर के चर्चे रहे। उनकी और अमृता सिंह के बारे में तमाम कहानिया कहीं जाती हैं। कहा जाता है कि इस जोड़े की सगाई भी हुई थी। हालांकि, बाद में दोनों अलग हो गए। अमृता ने बॉलिवुड स्टार सैफ अली खान से शादी की।

बहुत कम लोगों को पता होगा कि रवि शास्त्री ने महज 31 वर्ष की उम्र में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। जबकि क्रिकेटर लगभग 40 की उम्र तक खेलने में विश्वास रखते हैं। उनके संन्यास की वजह थी घुटने में लगी चोट।

शास्त्री ने भारत की ओर से 80 टेस्ट खेलते हुए 11 शतकों की मदद से 3830 रन बनाए, जबकि 151 विकेट भी झटके। 150 वनडे में उनके नाम 4 शतक समेत 3108 रन दर्ज हैं, जबकि 129 विकेट भी लिए हैं।

रवि शास्त्री अपने आप में अनोखे बल्लेबाज रहे। उन्होंने टेस्ट डेब्यू नंबर-10 बैट्समैन की हैसियत से किया था, लेकिन बहुत जल्द ही ओपनर बन गए। रोचक बात यह है कि उन्होंने यह सफर महज 18 महीने में तय किया था।

पहली बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने के 71 साल बाद आखिर भारत ने 2019 में टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया। इस तरह रवि शास्त्री पहले भारतीय कोच और विराट कोहली ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने।

आंकड़ों में रवि शास्त्री।

कोरोना के बाद टेस्ट चार दिन के हो सकते हैं, इससे आयोजन खर्च में 10 से 15 फीसदी की कमी आएगी May 26, 2020 at 05:12PM

कोरोनावायरस के कारण मार्च से इंटरनेशनल क्रिकेट पूरी तरह से बंद हैं। इससे दुनिया भर के बोर्ड को नुकसान हो रहा है। इस बीच विभिन्न बोर्ड के अधिकारी अब इससे बचने का रास्ता खोज रहे हैं। इसमें पांच दिन के टेस्ट को चार दिन का किया जाना शामिल है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चीफ एक्जीक्यूटिव वसीम खान ने कहा, ‘‘हमें अलग तरह से सोचने की जरूरत है। काम बहुत अलग तरीके से करना होगा। आप सीरीज में टेस्ट मैच की संख्या कम कर सकते हैं। सफेद गेंद के मुकाबले ज्यादा होंगे।’’

4 दिन में 3 टी-20 हो सकते हैं
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के चीफ एक्जीक्यूटिव जैक्स फॉल ने कहा, ‘‘4 दिन का टेस्ट मैच सामने वाली टीम पर निर्भर रहेगा। हम इसके पक्ष में है।’’ क्रिकेट वेस्टइंडीज के चीफ एक्जीक्यूटिव जॉनी ग्रेव ने कहा, ‘‘कोई भी देश बिना घरेलू क्रिकेट के एक साल से अधिक समय तक नहीं चल सकता। किसी भी दौरे के दिन को कम करके खर्च कम किया जा सकता है। चार दिन में 3 टी-20 मैच हो सकते हैं।’’

टेस्ट के आयोजन में 4 करोड़ का खर्च, 60 लाख रु. बचेंगे
एक टेस्ट के आयोजन में औसतन 4 करोड़ का खर्च आता है। यदि टेस्ट को 5 दिन की जगह 4 दिन का कराया जाता है तो 40 लाख से 60 लाख रुपए प्रति मैच बच जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में खिलाड़ियों के साथ रेवेन्यू शेयरिंग एग्रीमेंट है। ऐसे में रेवेन्यू में कमी आती है तो खिलाड़ियों की सैलरी में कटौती होगी।

फ्चूयर टूर प्रोग्राम को फिर से रिव्यू करने की जरूरत
ग्रेव ने कहा कि कोई भी टीम छह मैच खेलने के लिए उस देश में नहीं जाएगी, जहां उन्हें दो हफ्ते तक क्वारेंटाइन में रहना पड़े। ऐसे में फ्यूचर टूर प्रोग्राम को फिर से रिव्यू करने की जरूरत है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि कोविड-19 का फाइनेंशियल इंपैक्ट कितना होगा, इस बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। लेकिन महिला क्रिकेट में कटौती कम की जाएगी, क्योंकि भविष्य में अच्छा रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोरोना के बीच जुलाई में वेस्टइंडीज को इंग्लैंड दौरे पर जाना है। यहां दोनों के बीच 3 टेस्ट की सीरीज खेली जाएगी। -फाइल फोटो