Tuesday, May 12, 2020

विराट कोहली का कोई जवाब नहीं: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ May 12, 2020 at 08:21PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान (Virat Kohli) को मौजूदा दौर का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माना जाता है। दुनियाभर के क्रिकेट जानकार विराट की प्रतिभा और क्षमता का लोहा मानते हैं। इस लिस्ट में पाकिस्तानी क्रिकेटर भी शामिल हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ (Mohammad yousuf) को लगता है कि सभी प्रारूपों में कोहली सर्वश्रेष्ठ () हैं। स्पोर्ट्सस्टार को दिए एक इंटरव्यू में यूसुफ ने कहा, 'आज के दौर मं कई अच्छे खिलाड़ी जैसे- रोहित शर्मा, जो रूट, स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन- मौजूद हैं। लेकिन कोहली सभी प्रारूपों में बेस्ट हैं।' यूसुफ ने कहा, 'जिस तरह कोहली बल्लेबाजी करते हैं। जिस तरह वह हर पारी में प्रेशर का सामना करते हुए शतक लगाते हैं और जिस तरह वह खेलते हैं, वह अविश्वनीय है।' कोहली और आजम की तुलना सही नहीं कोहली और बाबर आजम (Babar Azam) की तुलना करने को यूसुफ सही नहीं मानते। उन्होंने कहा, 'बाबर अभी युवा हैं। कई लोग उसकी तुलना विराट कोहली () के साथ करते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि यह सही नहीं है क्योंकि कोहली ने ज्यादा मैच खेले हैं और उनके पास अधिक अनुभव है। वह 2008-09 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'इस बात में कोई संदेह नहीं कि बाबर एक मजबूत बल्लेबाज है लेकिन इन दो जबरदस्त खिलाड़ियों की तुलना करना सही नहीं है। कोहली फिलहाल दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं।' कोहली का प्रदर्शन है जबर्दस्त कोहली का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (Virat Kohli International Record) में शानदार प्रदर्शन किया है। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 27 और वनडे इंटरनैशनल में 43 शतक हैं। वनडे में वह 11 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। टी20 इंटरनैशनल में भी वह दुनिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

देखें: जब एमएस धोनी और जॉन अब्राहम बने नाई May 12, 2020 at 08:21PM

नई दिल्लीपूर्व भारतीय कप्तान () और बॉलिवुड स्टार () की दो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीरों में वे एक-दूसरे का हेयरकट करते दिखाई दे रहे हैं। वर्षों पुरानी इस तस्वीर को कैमरे में कैद करने के लिए कुछ कैमरामैन भी दिख रहे हैं। यह तस्वीर किसी प्रमोशन की है, लेकिन वे दोनों निजी जिंदगी में काफी करीबी दोस्त माने जाते हैं। उल्लेखनीय है कि जब एमएस धोनी टीम इंडिया में आए थे तो उनके बाल लंबे थे, जिसकी तारीफ पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ तक ने की थी। उसी तरह से जॉन अब्राहम भी लंबे बाल रखते थे। धोनी ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बालों को छोटा करा दिया था। इसी तरह जॉन ने भी बॉलिवुड में जमने के बाद लंबे बालों को अलविदा कह दिया। बता दें कि इन दोनों में एक और समानता है। दरअसल, धोनी की तरह जॉन भी फुटबॉल के बड़े फैन हैं। भारतीय लीग 'इंडियन सुपर लीग' में धोनी के पास चेन्नैयन एफसी का मालिकाना हक है तो जॉन के पास नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी टीम है।

रोहित ने सुरेश रैना से कहा- मैं आपको टीम में खेलते देखना चाहता हूं, धोनी में भी काफी क्रिकेट बाकी May 12, 2020 at 07:42PM

भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने सुरेश रैना से कहा की आपको भारतीय टीम में होना चाहिए। रोहित ने इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के दौरान कहा कि वे रैना को फिर से टीम में खेलते हुए देखना चाहते हैं। रोहित ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिर से वापसी करेंगे। उनमें अभी काफी क्रिकेट बाकी है।

भारत के लिए 226 वनडे और 78 टी-20 के अलावा 18 टेस्ट खेल चुके रैना ने पिछला मैच जुलाई 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। वहीं, धोनी ने पिछला मैच वनडे वर्ल्ड कप 2019 का सेमीफाइल खेला था। माही ने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 खेले हैं।

‘रैना टीम के लिए अहम खिलाड़ी’
रोहित ने कहा, ‘‘मैं हमेशा यही कहता हूं कि आप (रैना) टीम के लिए उपयोगी है। आपको टीम में होना चाहिए। आप अनुभवी और तकनीकी रूप से काफी मजबूत हैं। हालांकि इतने लंबे समय से टीम से दूर रहने के बाद वापसी करना आसान नहीं है, लेकिन मुझे विश्वास है कि आप टीम में वापसी करेंगे। आपके अंदर फिल्डिंग और बॉलिंग करने की भी क्षमता है। मुझे उम्मीद है कि आपको लंबे समय बाद फिर से खेलते हुए देख पाउंगा।’’

रैना ने जवाब में कहा, ‘‘मैं वापसी की कोशिश करुंगा। मैं इंजरी और सर्जरी के कारण इंडिया टीम में अपनी जगह नहीं बना पाया। मेरे अंदर अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है। हालांकि टीम में चयन होना या नहीं होना, यह सब अपने हाथ में नहीं होता है। लेकिन आप अपना बेस्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। मैंने हमेशा अपने क्रिकेट को एंजॉय किया है।’’

धोनी पूरी तरह फिट हैं: रैना
रोहित-रैना ने कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप में धोनी की वापसी के चांस बने हुए हैं। रैना ने कहा कि चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से प्रैक्टिस करते हुए मैंने धोनी को देखा, वे बल्लेबाजी में और विकेट के पीछे अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। वे पूरी तरह से फिट हैं। हालांकि सिर्फ वही जानते हैं कि उनकी क्या योजना है। उनके अंदर काफी क्रिकेट बची हुई है। वहीं, रोहित ने कहा कि यदि धोनी खेलते हैं, तो वे दोबारा प्लेइंग में आ सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुरेश रैना आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हैं। वहीं, रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। -फाइल फोटो

रोहित से बोले रैना, अभी मुझमें क्रिकेट बाकी है May 12, 2020 at 07:34PM

नई दिल्ली सुरेश रैना बीते करीब दो साल से भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा नहीं हैं लेकिन उनकी इच्छा एक बार फिर भारतीय जर्सी पहनकर मैदान पर उतरने की है। रैना का मानना है कि उनमें अब भी क्रिकेट बाकी है। टीम इंडिया के ओपनर के साथ इंस्टाग्राम लाइव चैट के दौरान रैना ने कहा, 'मैं खुद में सुधार कर रहा था। घुटने में चोट के बाद मैं फिटनेस हासिल करने में जुटा था और इस प्रक्रिया में मैंने 'यो-यो' टेस्ट भी पास किया। टीम इंडिया में वापसी के लिए मैं काफी मेहनत कर रहा हूं। मुश्किल वक्त मे बड़े खिलाड़ियों ने हमेशा मेरा सपॉर्ट किया। मुझे लगता है कि अभी मुझमें क्रिकेट बाकी है।' रोहित ने भी कहा कि रैना को भारतीय टीम में होना चाहिए। उन्होंने कहा, 'हम हमेशा इस बारे मे बात करते हैं कि रैना को टीम में वापस लाना चाहिए लेकिन सिलेक्शन हमारे हाथ में नहीं है। और हम सिर्फ लगातार कड़ी मेहनत कर सकते हैं।' रैना और रोहित ने अपनी आईपीएल फ्रैंचाइजी और उसके साथ काम करने के अनुभव के बारे में भी बात की। रैना चेन्नै सुपर किंग्स और रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। रैना ने बताया कि इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नै सुपर किंग्स की कामयाबी के पीछे बड़ी वजह खिलाड़ियों पर भरोसा है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कोचिंग स्टाफ काफी समय से एक ही है। वे अपने कोर खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा करते हैं। रोहित ने भी चेन्नै की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसी टीम के खिलाफ खेलते हुए आपको काफी प्रतिस्पर्धी होना पड़ता है।