Wednesday, April 22, 2020
खेल का पहिया थमा, पाक क्रिकेटर को बेचैनी April 22, 2020 at 07:06PM
रोहित ने कहा- यदि आज हमने सतर्कता नहीं बरती, तो भविष्य में यह बड़ी समस्या बन जाएगी April 22, 2020 at 07:11PM
पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुके कोरोनावायरस (कोविड-19) को लेकर भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने सभी को सचेत किया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि मौजूदा हालात में लोगों को घर में ही सुरक्षित रहना चाहिए। यदि आज हमने सतर्कता नहीं बरती, तो भविष्य में यह बड़ी समस्या बन जाएगी। कोरोना के कारण विश्व की एक तिहाई से ज्यादा आबादी घरों में कैद है। भारत में भी 3 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। महामारी के कारण जून तक के लगभग सभी खेल टूर्नामेंट्स टाले या रद्द किए जा चुके हैं।
रोहित ने कहा, ‘‘यह (घर में रहना) काफी परेशान करने वाला हो सकता है, लेकिन मैं सोशल मीडिया के माध्यम से आपसे अपील करता हूं आप घर में ही रहें। छोटी-छोटी चीजों का आनंद लें। आप घर पर कुछ न कुछ कर ही सकते हो। आप परिवार के साथ समय बिताने की या फिर घर के काम करने की बात हो। आप खुद को फिट रखने के लिए किसी भी प्रकार से व्यस्त रह सकते हैं।’’रोहित ने 32 टेस्ट में 2141, 224 वनडे में 9115 और 108 टी-20 में 2773 रन बनाए हैं। उन्होंंनेआईपीएल के 188 मैच में 4898 रन बनाए हैं।
‘यह सतर्कता हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए है’
आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान ने कहा, ‘‘आप घर पर बैठकर टीवी देख सकते हैं। आजकल काफी सारे मनपसंद शो आ रहे हैं। काफी सारी चीजें हैं, जो हम कर सकते हैं। मैं जानता हूं कि यह काफी कष्टदायक है, लेकिन यह सब हमारे भले के लिए है। हमें अपना भविष्य अच्छा बनाना है। आज हम अपना ध्यान खुद नहीं रखेंगे, यदि हम आज सतर्कता नहीं बरतेंगे तो भविष्य में यह एक बड़ी समस्या बन जाएगी। यह सिर्फ हमारे लिए नहीं, बल्कि हमारे बच्चे और उनके बाद आने वाली पीढ़ियों के लिए भी है।’’
‘स्मिथ-वॉर्नर वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ खेलने के लिए बेताब हूं’
रोहित ने डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ की वापसी को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए बेताब हूं। वॉर्नर और स्मिथ के साथ ऑस्ट्रेलिया इस बार अपने घर में एक अलग ही टीम होगी। दो साल पहले मुझसे टेस्ट में ओपनिंग के लिए कहा गया था। मैं तब से ही खुद को तैयार कर रहा हूं। हर कोई वहां (ऑस्ट्रेलिया) में खेलने के लिए मौका चाहता है। मैं भी खेलना चाहता हूं, देखना नहीं। मैं पिछली बार न्यूजीलैंड दौरे के लिए भी तैयार था, लेकिन चोट के कारण टेस्ट सीरीज नहीं खेल सका।’’
भारत में 21393 संक्रमित, 681 लोगों की मौत
दुनिया में कोरोना से गुरुवार सुबह तक एक लाख 84 हजार 217 लोगों की मौत हो चुकी है। 26 लाख 37 हजार 673 संक्रमित हैं, जबकि 7 लाख 17 हजार 625 ठीक हो चुके हैं। वहीं, भारत में कोरोना संक्रमण के कुल 21393 मामले आए हैं। इनमें 16454 का इलाज चल रहा है। 4257 ठीक हुए हैं, वहीं 681 लोगों की मौत हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
खाली स्टेडियमों में आईपीएल, क्या बोले रोहित शर्मा April 22, 2020 at 06:24PM
मैकुलम ने कहा- कोरोना के कारण टी-20 वर्ल्ड कप मुश्किल, एक साल टालकर इसकी जगह आईपीएल कराना चाहिए April 22, 2020 at 05:27PM
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने बुधवार को टी-20 वर्ल्ड कप और आईपीएल को लेकर सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस के कारण ऑस्ट्रेलिया में इस साल टी-20 वर्ल्ड कप होना मुश्किल है। ऐसे में इसकी जगह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को कराना चाहिए। दरअसल, 29 मार्च से होने वाला आईपीएल महामारी के कारण अनिश्चितकाल के लिए टल चुका है। जबकि टी-20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना है। कोरोना के कारण ऑस्ट्रेलिया में सितंबर तक किसी भी विदेशी के आने पर रोक लगी है।
मैकुलम आईपीएल की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कोच भी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि आईपीएल को अक्टूबर विंडो में कराया जाना चाहिए। जबकि टी-20 वर्ल्ड कप की तारीख को थोड़ा बना देना चाहिए। इसका मतलब है कि महिला वनडे वर्ल्ड कप की तारीख भी आगे बढ़ सकती है। हमें तीनों बड़े टूर्नामेंट एक साथ देखने को मिल सकते हैं।’’ महिला वनडे वर्ल्ड कप फरवरी में न्यूजीलैंड में होना है।
आईपीएल नहीं होने से सभी का बहुत नुकसान होगा
पूर्व कीवी कप्तान ने स्काय क्रिकेट पोटकास्ट में कहा, ‘‘मैं टी-20 वर्ल्ड कप को बगैर दर्शकों के देखना नहीं चाहता हूं। टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलिया में 16 टीमों को आना होगा। साथ ही उनके सपोर्ट स्टाफ और ब्रॉडकास्टर भी आएंगे। ऐसा होता मुमकिन नहीं लग रहा है, इसलिए टूर्नामेंट को 2021 के शुरुआत में कराना चाहिए। यदि आईपीएल नहीं खेला गया तो खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ को बहुत नुकसान होगा, उन्हें भुगतान नहीं किया जा सकेगा।’’मैकुलम ने आईपीएल के 109 मैच में 2880 रन बनाए हैं। इसमें उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 158 रन है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today