Tuesday, April 14, 2020

टूर डि फ्रांस स्थगित, अगस्त में फिर शुरू हो सकती है रेस April 14, 2020 at 08:09PM

पैरिसप्रतिष्ठित टूर डि फ्रांस को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुरू करने की उम्मीदें टूट गई हैं और दुनिया की सबसे लोकप्रिय साइक्लिंग रेस को कोरोना वायरस महामारी के कारण अंतत: स्थगित कर दिया गया है। तीन हफ्ते तक चलने वाली यह रेस हालांकि अब भी इस साल आयोजित की जा सकती है। फ्रांस के समाचार पत्रों ने मंगलवार को कहा कि यह प्रतियोगिता अगस्त में शुरू हो सकती है। एलइक्विपे और ला पेरिसिएन दोनों ने कहा कि आयोजकों को उम्मीद है कि वे 29 अगस्त से 20 सितंबर के बीच प्रतियोगिता का आयोजन कर पाएंगे। नए कार्यक्रम के अनुसार टूर डि फ्रांस उस समय खत्म होगा जब नए संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पैरिस में प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नमेंट फ्रेंच ओपन शुरू होगा। पढ़ें, टूर डि फ्रांस के आयोजक एमोरी स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन ने हालांकि टूर को स्थगित करने की पुष्टि करने के एपी के आग्रह का जवाब नहीं दिया है लेकिन हाते-सेवोई क्षेत्र के स्थानीय अधिकारियों ने ट्वीट किया है कि टूर के पर्वतीय चरण की अंतिम रेस का 18वां चरण 17 सितंबर को उनके दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र से गुजरेगा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टूर डि फ्रांस 27 जून से नीस शहर में शुरू होना था।

सभी खेलों को पटरी पर लाना होगा, 14 साल पुराने बेसबॉल मैच देखकर थक गया: डोनाल्ड ट्रम्प April 14, 2020 at 08:09PM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दुनियाभर में खेलों को फिर से शुरू करना चाहते हैं। फिलहाल, कोरोनावायरस (कोविड-19) के कारण दुनियाभर में जुलाई-अगस्त तक के लगभग सभी खेल टूर्नामेंट्स को रद्द या टाल दिया गया है। ट्रम्प ने मंगलवार को कहा, ‘‘हमें अपने सभी खेलों को पटरी पर लाना होगा। मैं 14 साल पुराने बेसबॉल मैच देखकर थक चुका हूं।’’ वहीं, अमेरिका की प्रमुख बेसबॉल, फुटबॉल, रग्बी और हॉकी लीग के प्रमुख कोरोना को लेकर चिंतित हैं।

नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) की यूटा जैज टीम के खिलाड़ी रूडी गोबेर्ट 11 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। तभी से अमेरिका में एनबीए, नेशनल हॉकी लीग, फुटबॉल लीग और बेसबॉल लीग समेत सभी टूर्नामेंट्स को टाल दिया गया। विश्व की बात करें तो जापान में होने वाले टोक्यो ओलिंपिक को 1 साल और भारत में होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया।

अमेरिका में कोरोना से 26 हजार से ज्यादा मौत
अमेरिका में बुधवार सुबह तक कोरोनावायरस के कारण मरने वालों की संख्या 26 हजार से ज्यादा हो गई है। यहां 24 घंटे में दो हजार 407 लोगों की जान गई है। अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 6 लाख 14 हजार से ज्यादा हो गई है। वहीं, दुनियाभर में कोरोनावायरस से अब तक 19 लाख 97 हजार 906 लोग संक्रमित हो चुके हैं। एक लाख 26 हजार 604की मौत हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पिछले साल बेसबॉल टूर्नामेंट वर्ल्ड सीरीज गेम-5 का फाइनल देखने पहुंचे थे।

मैच फिक्सिंग रोकने के लिए कानून बनवाना चाहता है PCB April 14, 2020 at 07:00PM

कराची (पीसीबी) ने क्रिकेट में और स्पॉट फिक्सिंग को अपराध की श्रेणी में लाने के लिए सरकार से कानून बनाने का आग्रह किया है। अध्यक्ष एहसान मनी ने कहा कि फिलहाल उनके पास भ्रष्टाचार के मामलों की गहन जांच के लिए गवाहों को बुलाने या बैंक खाते जांचने का वैधानिक अधिकार नहीं है। मनी ने मंगलवार को कहा, ‘मैं पहले ही सरकार से इस बारे में बात कर चुका हूं क्योंकि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका जैसे क्रिकेट खेलने वाले देश पहले ही मैच फिक्सिंग को आपराधिक मामला बनाने से जुड़ा कानून बना चुके हैं।’ उन्होंने कहा कि पीसीबी उस प्रक्रिया को करीब से समझ रहा है जिसे श्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड ने मैच फिक्सरों के खिलाफ कानून बनाने के दौरान अपनाया था। मनी ने कहा, ‘हम उनकी प्रक्रिया का करीबी अध्ययन कर रहे हैं और हम यह भी चाहते हैं कि क्रिकेट में भ्रष्टाचार की गतिविधि को आपराधिक मामला माना जाए।’ मनी ने हालांकि कहा कि जब तक कानून नहीं बन जाता तब तक पीसीबी आईसीसी की मौजूदा भ्रष्टाचार रोधी संहिता का पालन करता रहेगा जो प्रतिबंध और रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद खिलाड़ी को क्रिकेट में वापसी की स्वीकृति देती है।

पीसीबी ने सरकार से कहा- मैच फिक्सिंग के खिलाफ कानून बने, ताकि अपराधियों को सजा मिल सके April 14, 2020 at 07:28PM

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इमरान खान की सरकार से मैच फिक्सिंग औरस्पॉट फिक्सिंग के खिलाफ सख्त आपराधिक कानून बनाने की मांग की है। पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी ने कहा कि इस कानून के बनने से खिलाड़ियों में डर बैठेगा। साथ ही अपराधियों को सजा भी दिलाई जा सकेगी। पाकिस्तान क्रिकेट में मैच फिक्सिंग के कई मामले सामने आए हैं। इनमें कुछ पूर्व टेस्ट कप्तान सलीम मलिक, दानिश कनेरिया, सलमान बट्ट, मो. आसिफ, मो. आमिर और शर्जील खान जैसे उदाहरण हैं।

एहसान मनी ने कहा, ‘‘आज के समय में हमारे पास ऐसी कोई अथॉरिटी या कानून नहीं है, जिसकी मदद से हम गवाहों को बुलाकर, बैंक खाते जांच कर या अन्य तरीकों से जांच कर सकें। मैं पहले ही सरकार को इसके (कानून बनाने) बारे में कह चुका हूं, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका जैसे देशों में इसके लिए अलग से कानून बना हुआ है। इन देशों के कानून के मुताबिक, स्पॉट या मैच फिक्सिंग को अपराध माना गया है।’’

किसी व्यक्ति विशेष की बात नहीं कर रहा: मनी
मनी ने कहा, ‘‘हम सभी देशों की कानूनी प्रक्रिया के बारे में गहनता से अध्यन कर रहे हैं। हम भी चाहते हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट में भ्रष्टाचार या आपराधिक कानून बनाया जाए, ताकि आरोपियों को सख्त सजा दिला सकें। मैं किसी व्यक्ति विशेष को लेकर यह बात नहीं कह रहा हूं, लेकिन अभी ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपना प्रतिबंध पूरा कर लिया है और रिहेब में हैं। साथ ही वे क्रिकेट में वापसी की कोशिश कर रहे हैं। इन सभी पर यह कानून लागू होगा।’’

रमीज और मियांदाद ने टिप्पणी की
हाल ही में पूर्व पाकिस्तानी कप्तान रमीज राजा और जावेद मियांदाद ने भी पाकिस्तान क्रिकेट में मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग को लेकर तीखी टिप्पणी की थी। रमीज ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘‘मेरा उस वक्त खून खोल गया था, जब मैंने देखा कि तेज गेंदबाद मोहम्मद आमिर को प्रतिबंध के बाद टीम में वापस ले लिया गया।’’ वहीं, मियांदाद ने मैच फिक्सर की तुलना हत्यारे से की थी। उन्होंने कहा था कि मैच फिक्सर को फांसी की सजा देनी चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पाकिस्तान क्रिकेट में मैच फिक्सिंग के कई मामले सामने आए हैं। इनमें कुछ पूर्व टेस्ट कप्तान सलीम मलिक, दानिश कनेरिया, सलमान बट्ट, मो. आसिफ, मो. आमिर और शर्जील खान जैसे उदाहरण हैं। -फाइल फोटो