Tuesday, March 31, 2020

क्रिकेट क्लब लंकाशायर के चेयरमैन की मौत; हंगरी की तैराक बोग्लार्का और ब्राजील के स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष संक्रमित March 31, 2020 at 07:30PM

पाकिस्तान के स्क्वैश खिलाड़ी आजम खान के बाद कोरोनावायरस (कोविड 19) के कारण खेल जगत में दूसरी मौत हुई है। यह दोनों घटनाएं इंग्लैंड में ही हुईं। इस बार लंकाशायर क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष डेविड हॉजकिस की मौत हो गई। वे 71 साल के थे। हांलाकि लंकाशायर ने बयान में उनके निधन का कारण नहीं दिया है, लेकिन क्लब के प्रवक्ता ने बताया कि उनकी मौत कोरोनावायरस के कारण ही हुई है। हंगरी की तैराक बोग्लार्का कपास और ब्राजील में क्रूजीरो स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष जोस दलाई रोचा कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

लंकाशायर के मुख्यकारी अधिकारी अधिकारी डेनियल गिडने ने कहा- दोस्त डेविड हॉजकिस को खोकर पूरी तरह से टूट चुका हूं। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, हॉजकिस करीब 22 साल तक ओल्ड ट्रैफर्ड में भी अपने सेवाएं दे चुके थे। वे 1998 में लंकाशायर से जुड़े थे और अप्रैल 2017 से चेयरमैन पद पर कार्यरत थे। वे इससे पहले कोषाध्यक्ष और उप-चेयरमैन भी रहे थे।

दुनियाभर में 42 हजार से ज्यादा मौत
दुनियाभर में कोरोनावायरस से 8 लाख 58 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। अब तक 42 हजार 140 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में एक दिन में 770 लोगों की जान गई है। यहां अब तक तीन हजार 889 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, भारत में बुधवार सुबह तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 1400 के पार हो गई है। इनमें से 1238 एक्टिव केस हैं और 124 ठीक हो चुके हैं। 35 लोगों की मौत हुई है।

बोग्लार्का ने 2016 रियो ओलिंपिक में कांस्य जीता था

2016 रियो ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता हंगरी की बोग्लार्का कपास ने खुद ही कोरोना टेस्ट पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। संक्रमण के बाद हाल ही में उनकी पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी। क्वारैंटाइन के कुछ दिन बाद मंगलवार को उनकी दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बुधवार सुबह तक हंगरी में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 492 पहुंच गई है। इसमें 16 की मौत हो गई।

क्रूजीरो क्लब के सीईओ और एक सदस्य भी संक्रमित
क्रूजीरो स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष जोस दलाई रोचा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर खुद के कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने वीडियो में कहा, ‘‘नमस्कार मेरे दोस्तों, मैं आपको बता रहा हूं कि मैंने अपना टेस्ट कराया है, जो पॉजिटिन आया। इसके बावजूद मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं।’’ इससे पहले क्लब के सीईओ सेंड्रो गोंजालेज और सदस्य एलेक्जेंडर फारिया की कोरोना से संक्रमित पाए गए थे।

4 बार ब्रिटिश ओपन विजेता रहे आजम की मौत
इससे पहले 28 मार्च को आजम खान का 95 साल की उम्र में निधन हो गया था। आजम ने 1959 से 1962 के बीच लगातार 4 बार ब्रिटिश ओपन खिताब जीता था। आजम को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ
स्क्वैश खिलाड़ियों में गिना जाता था। उन्होंने 1962 में चोट और अपने 14 साल के बेटे की मौत के कारण खेलना छोड़ दिया था। पेशावर के गांव नवाकिले में जन्मे आजम 1956 में यूके में बस
गए थे। आजम ने उन्होंने 1962 में पहली बार सबसे अहम हार्डबॉल टूर्नामेंट यूएस ओपन भी जीता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डेविड हॉजकिस 1998 में लंकाशायर से जुड़े और अप्रैल 2017 से चेयरमैन पद पर कार्यरत थे। -फाइल फोटो

चैरिटी के लिए अपनी वर्ल्ड कप फाइनल की टी-शर्ट नीलाम कर रहे हैं जोस बटलर March 31, 2020 at 07:18PM

नई दिल्ली इंग्लैंड के ने पिछले साल वर्ल्ड कप फाइनल में पहनी अपनी शर्ट को नीलाम करने जा रहे हैं। बटलर इससे मिली रकम को कोरोनावायरस का इलाज कर रहे अस्पताल में देंगे। 29 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने पिछले साल जुलाई में न्यूजीलैंड में मिली रोमांचक जीत मे अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने न सिर्फ हाफ सेंचुरी लगाई थी बल्कि सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर मार्टिन गप्टिल को रन आउट भी किया था। बटलर ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक विडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि वह अपनी जर्सी जिस पर इंग्लैंड की वर्ल्ड कप विजेता टीम के सभी सदस्यों के दस्तखत हैं को ई-बे पर नीलाम कर रहे हैं। बटलर ने लिखा, 'जैसाकि आप जानते हैं कि सभी अस्पताल, डॉक्टर, नर्स और एनएचएस (नैशनल हेल्थ सर्विस) इस समय बहुत शानदार काम कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'आने वाले हफ्ते और महीनों में उन्हें हमारे समर्थन की जरूरत होगी।' पिछले सप्ताह, रॉयल ब्रॉम्पटन और हेयरफील्ड हॉस्पिटल चैरिटी ने दो अस्पतालों के लिए जीवनरक्षक उपकरणों के लिए चैरिटी लॉन्च करने की अपील की थी। बटलर ने कहा, 'उनके इन प्रयासों में मदद करने के लिए मैं अपनी शर्ट डोनेट कर रहा हूं। यह वही शर्टी है जो मैंने पिछले साल वर्ल्ड कप फाइनल में पहनी थी। इस पर इंग्लैंड की उस टीम के सभी खिलाड़ियों के साइन हैं।' ब्रिटिश टीवी प्रस्तोता पीयर्स मोर्गन ने 10 हजार पाउंड की शुरुआती बोली लगाई लेकिन जल्द ही यह 12 हजार पाउंड तक पहुंच गई। सभी खेलों की तरह क्रिकेट पर भी महामारी का असर पड़ा है। दुनियाभर में सभी क्रिकेट प्रतियोगिताएं या तो टाल दी गई हैं या उन्हें रद्द कर दिया गया है। इंग्लैंड में भी सभी क्रिकेट प्रतियोगिताओं को कम से कम 28 मई तक टाल दिया गया है। कैसे जीता था इंग्लैंड इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच टाई रहा था और संयोग की बात यह रही कि सुपर ओवर में भी दोनों टीमों ने 15 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड को मैच में अधिक बाउंड्री लगाने के आधार पर विजेता घोषित कर दिया गया।

मजबूरी ही नहीं, मौका भी है ओलिंपिक का टलना March 31, 2020 at 06:31PM

आखिरकार जिस बात का डर था वही हुआ। विश्व भर में फैली कोरोना वायरस महामारी के चलते तोक्यो ओलिंपिक्स को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया।

कोविड-19: कोच से विडियो कॉल पर टिप्स ले रहे हैं सुशील March 31, 2020 at 05:30PM

नई दिल्ली दिग्गज रेसलर सुशील कुमार ने तीसरे ओलिंपिक्स मेडल की उम्मीद नहीं छोड़ी है। कोरोना के चलते भले ही वह घर में कैद हैं, लेकिन इसके बावजूद वह जितना संभव हो प्रैक्टिस कर लेते हैं। सुशील छत्रसाल स्टेडियम में रहते हैं जहां काफी संख्या में रेसलर्स प्रैक्टिस करते हैं। लेकिन, इन दिनों दो-चार पहलवान ही स्टेडियम में हैं। बाकी सभी अपने-अपने घर चले गए हैं। मैट प्रैक्टिस नहीं रेसलिंग में प्रैक्टिस के लिए पार्टनर की जरूरत होती है। लेकिन, कोरोना के चलते पहलवानों को प्रैक्टिस पार्टनर नहीं मिल रहे हैं। सुशील ने बताया, 'प्रैक्टिस नहीं कर पाने से काफी दिक्कतें हो रही हैं। रेसलिंग में असली तैयारी तो मैट पर होती है, लेकिन काफी दिनों से मैं मैट पर गया ही नहीं। मैट पर जाऊं तो पार्टनर चाहिए। लेकिन जिस तरह की यह बीमारी है उसमें पार्टनर के साथ प्रैक्टिस कर ही नहीं सकते। फिटनेस बरकरार रखने के लिए घर में ही थोड़ा-बहुत जिम कर लिया करता हूं। मेरे कोच गुरु सतपाल तो हैं दिल्ली में ही लेकिन वह मेरे घर से दूर हैं। ऐसे में जब जरूरत पड़ती है तो मैं उनको विडियो कॉल करके टिप्स ले लिया करता हूं।' डाइट नहीं किया कम रेसलिंग में डाइट का काफी महत्व होता है। हालांकि, अगर रेग्युलर डाइट के बाद पहलवान प्रैक्टिस नहीं करते हैं तो इससे वजन बढ़ने का भी खतरा रहता है। इस बारे में सुशील ने बताया, 'डाइट तो कम कर नहीं सकते क्योंकि इससे कमजोरी हो जाएगी। फिर जब दोबारा प्रैक्टिस शुरू करेंगे तो इसे फिर से हासिल करने में काफी समय लग जाएगा।' तोक्यो टलने से फायदा सुशील अभी ओलिंपिक्स के लिए क्वॉलिफाई नहीं कर सके हैं। उनके भार वर्ग 74 किग्रा में अभी ओलिंपिक्स क्वॉलिफाइंग इवेंट होने हैं। सुशील से जब पूछा कि ओलिंपिक्स को एक साल तक टालने से उन्हें कितना फायदा होगा तो उन्होंने कहा, 'यह केवल मेरे लिए नहीं बल्कि कई ऐथलीट्स के लिए फायदेमंद रहेगा। कई खेलों में ओलिंपिक्स क्वॉलिफाइंग इवेंट अभी होने हैं। ऐसे में उन खिलाड़ियों को मौका मिल जाएगा जिन्हें अब तक लग रहा था कि कहीं उन्हें ओलिंपिक्स से वंचित ना होना पड़ पाए। जहां तक मेरी बात है तो मेरी चोट में काफी सुधार है और इससे मुझे भी पूरी तरह फिट होकर देश के लिए एक और मेडल जीतने का मौका मिल जाएगा।'