Monday, March 30, 2020

कोरोना पीड़ितों के लिए बार्सिलोना के खिलाड़ी अपनी सैलरी में 70 फीसदी की कटौती करेंगे, मेसी भी वेतन से 360 करो़ड़ रु. कम लेंगे March 30, 2020 at 08:02PM

खेल डेस्क. कोरोनावायरस का असर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा पर भी पड़ा है। 12 मार्च से ही लीग के मुकाबले नहीं हो रहे हैं। ऐसे में आर्थिक संकट से जूझ रहे क्लब की मदद के लिए कप्तान लियोनल मेसी आगे आए हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि खिलाड़ी अपनी सैलरी में 70 फीसदी की कटौती करेंगे। इससे क्लब के कर्मचारियों और बाकी स्टाफ को पूरी तनख्वाह देने में आसानी होगी। मेसी खुद अपनी सैलरी में से 360 करोड़ रुपए कम लेंगे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोमवार को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा- हमारी तरफ से अब यह घोषणा करने का वक्त आ गया है कि इस आपात स्थिति से निपटने के लिए हम अपनी 70 फीसदी सैलरी कटवाएंगे। इसके अलावा हम जरूरी योगदान भी देंगे, ताकि क्लब के कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिल सके। बार्सिलोना के कप्तान को सालाना सैलरी और बोनस मिलाकर करीब 648 करोड़ रुपए मिलते हैं।

मेसी ने कहा- हम जरूरत वक्त हमेशा क्लब के साथ खड़े रहे

इस फुटबॉलर ने क्लब के कुछ सदस्यों को आड़े हाथों लेते हुए कहा- हम यह साफ कर देना चाहते हैं कि हमेशा से ही हमारी यह मंशा रही है कि इस संकट की घड़ी में कम सैलरी लें। जब भी क्लब को जरूरत पड़ी है, हम सबसे पहले आगे आए हैं। कई बार हमने जरूरत समझते हुए खुद ही मदद की पहल की है। इसलिए हम इस बात पर हैरान नहीं हैं कि क्लब के भीतर से ही कुछ लोग इस बात के लिए हम पर दबाव बना रहे थे, जो हम पहले से ही करना चाहते थे। कुछ समय बाद ही साथी खिलाड़ियों ने मेसी का यह मैसेज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर लिया। इनमें गेरार्ड पीके, स्ट्राइकर एंटोनी ग्रिजमैन, लुईस सुआरेज, जॉर्डी एल्बा शामिल हैं।

क्लब अध्यक्ष ने कहा- हम रजामंदी से कटौती लागू करना चाहते हैं

पिछले कुछ महीनों से खिलाड़ियों और क्लब के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं। मेसी ने फरवरी में ही सार्वजनिक रूप से क्लब के टेक्निकल सेक्रेटरी एरिक एबिडल की आलोचना की थी। हालांकि, क्लब के प्रेसिडेंट जोसेप मारिया ने सैलरी कट के मुद्दे पर कहा कि सीनियर खिलाड़ियों को शुरू से ही इसके बारे में पता था। उन्होंने कहा कि मैं शुरू से ही यह चाहता था कि इसे खिलाड़ियों पर थोपने की बजाए रजामंदी से लागू किया जाए, जबकि मैं क्लब के नियमों के मुताबिक इसे (सैलरी कट) सीधे लागू कर सकता था। क्योंकि यह क्लब के लिए अच्छा होता और इससे कोरोना के खिलाफ जंग को लेकर उसकी प्रतिबद्धता साबित होती।

युवेंटस ने भी सैलरी कटौती का फैसला किया

बार्सिलोना के अलावा एटलेटिको मैड्रिड और एस्पेनियोल जैसे क्लब भी कर्मचारियों की सैलरी कम करने का फैसला कर चुके हैं। वहीं, इसका असर इटली की फुटबॉल लीग सीरी-ए पर भी पड़ा है। युवेंटस ने एक दिन पहले ही सैलरी कम करने का ऐलान किया था। क्लब ने कहा था कि उसकी इस मुद्दे पर कोच और खिलाड़ियों से बात हो चुकी है। क्लब को उम्मीद है कि मार्च से जून के बीच 4 महीने तक मुआवजे को कम करके वह करीब 720 करोड़ बचा लेगा। लेकिन क्लब ने साफ कर दिया कि अगर सीरी-ए दोबारा शुरू हो जाती है तो खिलाड़ियों को सैलरी का भुगतान होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सैलरी कट को लेकर खिलाड़ियों और क्लब के बीच विवाद की बात सामने आई।

कोविड-19: कोहली के बाद रोहित ने भी बढ़ाए मदद के हाथ, 80 लाख रुपये देने का फैसला March 30, 2020 at 07:54PM

नई दिल्ली से जंग में मदद के लिए खेल जगत की ओर से मदद का सिलसिला जारी है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के बाद सीमित ओवरों में उपकप्तान ने भी ममद का हाथ बढ़ाया है। रोहित शर्मा ने 80 लाख रुपये मदद देने का फैसला किया है। रोहित ने ट्वीट कर कहा, हम अपने देश को अपने पैरों पर खड़े होते देखना चाहते हैं और इसकी जिम्मेदारी हम सब पर है। मैंने अपनी ओर से योगदान देने का फैसला किया है। मैं 45 लाख रुपये पीएम-केयर्स फंड और 25 लाख रुपये सीएम रिलीफ फंड में मदद करूंगा। 5 लाख रुपये फीडिंग इंडिया और 5 लाख रुपये वेलफेयर ऑफ स्ट्रे डॉग्स के लिए करूंगा।' इससे पहले, भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने सोमवार को टि्वटर पर डोनेट करने का ऐलान किया था। हालांकि उनकी ओर से रकम का खुलासा नहीं किया गया था। सौरभ गांगुली, सचिन तेंडुलकर ने 50-50 लाख और वहीं वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु ने 10 लाख रुपये देने का फैसला किया था। सुरेश रैना ने 52 लाख रुपये का अनुदान दिया था।

शैडो प्रैक्टिस से काम चला रही हैं बॉक्सर पूजा March 30, 2020 at 07:36PM

रोशन झा. नई दिल्लीकोरोना के चलते घर में कैद खिलाड़ी अब ऊबने लगे हैं। अभी कुछ दिनों पहले ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने अपनी यह निराशा ट्विटर पर जाहिर की थी। कुछ ऐसा ही एशियन गेम्स की मेडलिस्ट और इस बार ओलिंपिक्स के लिए क्वॉलिफाई कर चुकीं रानी का भी कहना है। पूजा ने कहा कि 10 साल के अपने बॉक्सिंग करियर में यह पहला अवसर है जब वह इतने समय तक घर पर रही हैं। उन्होंने कहा कि घर का खाना खाकर अच्छा लग रहा है लेकिन रूटीन वर्क नहीं हो पाने से ऊबने लगी हूं। ग्लब्स नहीं पहन पा रहीं पूजा ने बताया कि स्थिति यह हो गई है कि काफी समय हो गए, बॉक्सिंग ग्लब्स नहीं पहन पाई हूं। उन्होंने कहा, 'बॉक्सिंग में प्रैक्टिस के लिए हमेशा एक पार्टनर की जरूरत होती है। काफी समय हो गए, ग्लब्स नहीं पहन पाई हूं। आखिर पहनूं तो प्रैक्टिस किसके साथ करूं। ऐसे में कर लेती हूं लेकिन यह भी कितनी देर कर सकती हूं। कुछ देर के बाद ही ऊब जाती हूं। घर में थोड़ा-बहुत जिम का सामान है, उसी से काम चला लेती हूं क्योंकि सारे जिम बंद कर दिए गए हैं। घर के सारे सदस्य साथ हैं। उनके साथ समय भी अच्छा बीत रहा है। लेकिन प्रैक्टिस के समय पर जैसे बेचैनी बढ़ जाती है।' अब इंतजार नहीं हो रहा सोमवार को ही आईओसी ने ओलिंपिक्स की नई तारीख की घोषणा कर दी। इस बारे में जब पूजा से पूछा तो उनका जवाब था, 'किसी को नहीं पता कि यह कोरोना संकट कब हटेगा क्योंकि यह पूरी दुनिया में फैला हुआ है। ऐसे में एक साल बाद का समय रखना मेरे लिहाज से ठीक है। लेकिन अपनी व्यक्तिगत बात करूं तो अब इंतजार नहीं हो रहा। एक तरह से छटपटाहट होने लगी है कि कितनी जल्दी ओलिंपिक्स रिंग में उतरूं।' कभी-कभी दौड़ लगा लेती हूं पूजा ने बताया कि वह सरकार द्वारा बताए गए सोशल डिस्टेंसिंग का भरपूर पालन कर रही हैं। लेकिन, मजबूरी में पार्क में दौड़ने से खुद को नहीं रोक पातीं। उन्होंने कहा, 'घर में अंदर से ताला लगा रखा है। केवल जरूरत पड़ने पर पापा घर से निकलते हैं लेकिन वह हर तरह की सावधानी बरतते हैं। इसके अलावा किसी को भी घर के अंदर आने की इजाजत नहीं है और ना ही कोई निकलता है। सोशल डिस्टेंसिंग में तो अभी पार्क में घूमना भी मना है। लेकिन, मैं सुबह पार्क में दौड़ने से खुद को नहीं रोक पाती हूं। यह पार्क मेरे घर के ठीक सामने है और जब मैं जाती हूं तब तक वहां कोई नहीं रहता है। मैं इसलिए चली भी जाती हूं, नहीं तो नहीं जाती।'

ऑस्ट्रेलिया कप्तान पेन की कार से बटुआ हुआ चोरी March 30, 2020 at 05:50PM

सिडनी ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के कप्तान ने मंगलवार को बताया कि उनकी कार से उनका बटुआ चोरी हो गया है। पेन ने अपनी कार गैरेज से निकालकर गली में खड़ी की थी। पेन, सेल्फ-आइसोलेशन में हैं। वह गैराज में जिम बनाना चाहते थे इसलिए उन्होंने अपनी कार को बाहर खड़ा किया था। लेकिन किसी ने उसमें से उनका बटुआ चुरा लिया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि वह सदमे में आ गए जब उन्हें उनके क्रेडिट कार्ड के गलत इस्तेमाल के मेसेज आने लगे। कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान पेन अपने गैराज का इस्तेमाल फिटनेस और क्रिकेट स्किल कायम रखने के लिए करना चाहते थे लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि अपनी कार को सड़क पर खड़ी करने की उन्हें इतनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। पेन ने एक ऑस्ट्रेलियाई नेटवर्क को बताया, 'मैंने हाल ही में गैराज को होम जिम में बदला है। इसी दौरान मैंने बाहर जाकर देखा तो कार का दरवाजा खुला हुआ था और बटुआ गायब था।' उन्होंने कहा, 'मैंने सोचा था कि मैं अपने कवर ड्राइव पर काम करूंगा। मैंने अपनी कार सड़क पर खड़ी की। पर सुबह मेरे पास बैंक से मेसेज आया कि मेरे क्रेडिट कार्ड से खरीदारी की गई है। मैं भागकर बाहर आया तो देखा कार का दरवाजा खुला है और बटुआ गायब है।' कोरोना वायरस महामारी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्थगित कर दिया है। दुनियाभर में सभी प्रकार के खेल भी इस महामारी के चलते बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी पहले मैच के बाद रद्द कर दी थी। यह मुकाबला भी सिडनी के खाली मैदान में खेला गया था।