Sunday, March 22, 2020

कोरोना पर बोले अख्तर, भारत से सीखें पाकिस्तानी March 22, 2020 at 08:27PM

नई दिल्ली पाकिस्तान में कोरोना वायरस कोविड- 19 महामारी के प्रकोप ने रफ्तार पकड़ ली है। यहां अब तक 799 केस पॉजिटिव पाए गए हैं और 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इस मौके पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान के हालात पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यहां के लोग इस घातक वायरस के इतना गंभीर रूप लेने के बाद भी चौकन्ने नहीं हैं और वे बेधड़क झुंड बनाकर कहीं भी आ-जा रहे हैं। लोगों को संभलना चाहिए और खुद को लॉकडाउन करना चाहिए। रावलपिंडी एक्सप्रेस ने कहा कि इस मामले में हमें इंडिया से सीख लेने की जरूरत है। वहां कर्फ्यू लगा है लोगों ने खुद को अपनी मर्जी से लॉकडाउन किया हुआ है। बांग्लादेश और रवांडा जैसे मुल्क भी इस घातक बीमारी पर अच्छा काम कर रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान के लोगों में डर ही नहीं है। यहां एक-एक बाइक पर चार-चार लोग बैठकर घूम रहे हैं। लोग पहाड़ों पर पिक्निक मनाने जा रहे हैं। अख्तर ने कहा कि पंजाब (पाकिस्तान प्रांत) सरकार को यहां हालात पर काबू पाने के लिए कर्फ्यू लगाना चाहिए। यहां रेस्तरां रात 10-10 बजे तक खुल रहे हैं। लोग एक-दूसरे के घर में दावतों के लिए जा रहे हैं। अख्तर ने लोगों से अपील की वे वक्त की नजाकत को समझें और दो सप्ताह के लिए सबसे मिलना-जुलना बंद करें ताकि इस वायरस को प्रभावहीन किया जा सके। इस तेज गेंदबाज ने बताया कि लोगों को समझना चाहिए कि इस बीमारी के 90 फीसदी मामले लोगों के संपर्क में आने से ही सामने आए हैं। ऐसे में लोगों को संपर्क में आने से बचना चाहिए और दो सप्ताह घर में रहने की आदत डालनी चाहिए। देखें शोएब अख्तर का यह पूरा विडियो-

71 साल के डीडी साहू ने 54 साल पहले कबड्‌डी क्लब खोला, महिला खिलाड़ियों को घर पर रखकर ट्रेनिंग दे रहे हैं March 22, 2020 at 08:23PM

रायपुर (शेखर झा). 71 साल के डीडी साहू को कबड्‌डी से बेहद लगाव है। इस कारण 1966 में क्लब खोला। रिटायर्ड शिक्षक ने अब तक 100 से अधिक खिलाड़ी तैयार किए हैं। पिछले साल छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से साई ने कबड्‌डी का सेंटर गुजरात के गांधी नगर में शिफ्ट कर दिया गया। इसके बाद डीडी साहू ने सेंटर की 9 महिला खिलाड़ियों को जुलाई 2019 से घर में रहकर ट्रेनिंग देनी शुरू की। इन लड़कियों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंडर-21 कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता। अभी छाया चंद्रवंशी सीनियर इंडिया कैंप जबकि सरस्वती निर्मलकर जूनियर इंडिया कैंप में हैं।

डीडी साहू ने बताया कि बचपन से खेल का शौक था। क्लब खोलने के बाद गांव के युवाओं को इससे जोड़ने लगे। 1972 में शिक्षा विभाग में नौकरी मिल गई। इसके बाद काम पर फोकस किया। इस बीच राजनांदगांव में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) का ट्रेनिंग सेंटर शुरू हुआ। इसमें कबड्‌डी को भी शामिल किया गया। प्रदेश के कई खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग ली। पिछले साल कबड्‌डी को शिफ्ट कर दिया गया। इसके बाद सेंटर में रहने वाले बच्चे बाहर हो गए। इसके बाद साहू ने सेंटर की महिला खिलाड़ियाें को घर पर रखने का निर्णय लिया।

  • परिवार में कबड्‌डी के 7 नेशनल खिलाड़ी, एक अंपायर
  • रिटायर्ड शिक्षक डीडी साहू और उनके तीन भाई नेशनल खेल चुके हैं
  • तीन भतीजे भी नेशनल टूर्नामेंट में उतर चुके हैं

सेंटर की इन खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रहे
1. छाया, राजनांदगांव
2. सरस्वती, बालोद
3. संगीता, राजनांदगांव
4. कांता, राजनांदगांव
5. पूनम, राजनांदगांव
6. मैनो, दंतेवाड़ा
7. दिव्या, राजनांदगांव
8. संतोषी, राजनांदगांव
9. सुमन, भिलाई



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डीडी साहू खेलो इंडिया की मेडलिस्ट खिलाड़ियों के साथ।

ओलिंपिक स्थगित करने पर IOC कर रहा विचार March 22, 2020 at 07:33PM

लुसाने आईओसी तोक्यो ओलिंपिक को स्थगित करने पर 4 सप्ताह के भीतर फैसला लेगी, जबकि कनाडा ने साफ कह दिया है कि वह इन खेलों में अपना दल नहीं भेजेगा। आईओसी जापान सरकार, वैश्विक खेल अधिकारियों, प्रसारकों और प्रायोजकों से बात करके फैसला लेगा। ओलिंपिक 24 जुलाई से शुरू होने हैं। आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने खिलाड़ियों को पत्र लिखकर बताया है कि इस फैसले में इतना समय क्यों लग रहा है। उन्होंने लिखा, 'मैं जानता हूं कि इस अभूतपूर्व स्थिति में आपके जेहन में कई सवाल होंगे। मैं जानता हूं कि इस जज्बाती समय में इस तरह का व्यवहारिक रवैया आपको सही नहीं लगेगा।' इस बीच विश्व ऐथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन कू ने बाक को पत्र लिखकर कहा है कि जुलाई में ओलिंपिक करना ना तो संभव है और ना ही उचित। कू ने कहा, 'कोई भी नहीं चाहता कि ओलिंपिक स्थगित हों लेकिन हम खिलाड़ियों की सुरक्षा की कीमत पर खेल नहीं करा सकते।' कनाडा ओलिंपिक समिति ने कहा कि वह अपने खिलाड़ियों को इस साल ओलिंपिक में नहीं भेजेगी और खेल कम से कम एक साल के लिए टलने चाहिए। इसने एक बयान में कहा, 'ओलिंपिक पर फैसला तुरंत आना चाहिए। ऐसे समय में खिलाड़ियों के लिए अभ्यास करना भी सुरक्षित नहीं है।' जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने भी आईओसी से इस पर तुरंत फैसला लेने को कहा है। आईओसी अब तक लगातार कहती आई है कि खेल 24 जुलाई से शुरू होंगे हालांकि कोविड 19 के चलते दुनिया भर में टूर्नमेंट रद्द हो गए हैं। चारों ओर से हो रही निंदा के बाद आईओसी ने आखिरकार स्वीकार किया कि ओलिंपिक स्थगित करने की संभावना पर विचार हो सकता है। ब्राजील और स्लोवेनिया की ओलिंपिक समिति ने भी कहा है कि इन हालात में वे अपने खिलाड़ियों को ओलिंपिक के लिए नही भेज सकते।

ऑस्ट्रेलिया ने कहा- खिलाड़ी 2021 के लिए तैयारी करें; आबे बोले- अगर पूरी तरह खेल नहीं हुए तो स्थगित करना संभव March 22, 2020 at 06:17PM

टोक्यो, नई दिल्ली. कोरोनावायरस से पूरी दुनिया प्रभावित हो चुकी है। इसके चलते जापान के टोक्यो में होने वाला ओलंपिक खेल स्थगित हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया, कानाडा सहित कई देशों ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर खेलों को टाला नहीं गया तो वह अपनी टीमें नहीं भेजेंगे। ऑस्ट्रेलिया मानकर चल रहा है कि इस साल ओलंपिक नहीं होगा। ऑस्ट्रेलियन ओलंपिक समिति ने अपने खिलाड़ियों को अगले साल यानी 2021 के लिए तैयारी शुरू करने को कह दिया है। उधर जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने सोमवार इस पर प्रतिक्रिया दी। कहा कि, ''अगर कोरोनोवायरस महामारी के कारण खेलों को पूरी तरह से आयोजित नहीं किया जा सकता तो टोक्यो ओलंपिक का आयोजन स्थगित हो जाएगा।'' अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने भी पूरी स्थिति का परीक्षण करने का फैसला लिया है। समिति ओलंपिक स्थगित करने पर भी विचार कर रही है। बता दें कि इस साल 24 जुलाई से ओलंपिक खेलों का आयोजन होना तय हुआ है। सभी खेल जापान के टोक्यो में होना तय है।

भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा, जल्द लेंगे फैसला
इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) के महासचिव राजीव मेहता ने कहा कि ''मौजूदा परिस्थितियों पर आईओए नजर बनाए हुए है। केंद्र सरकार से भी लगातार संपर्क में हैं। आज खेल मंत्री और खेल सचिव से इस मसले पर बात करेंगे और भारत का रूख स्पष्ट करेंगे।'' मेहता ने आगे ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के रूख की जानकारी होने की बात भी कही।

आगे बोले, जल्द फैसला ले आईओसी
आबे ने कहा, "अगर (खेलों) को पूरी तरह से रोकना मुश्किल है, तो स्थगित करना ही उचित होगा। हमें लगता है कि एथलीटों की सुरक्षा सर्वोपरि है।" आबे ने कहा कि अगर खेलों को स्थगित होना है तो उन्हें उम्मीद है कि आईओसी जल्द ही कोई निर्णय लेगा।

जापान में अबतक 1719 से ज्यादा संक्रमितों की पुष्टि
जापान में अब तक 1719 से ज्यादा संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। इस आंकड़े में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके चलते ओलंपिक का मशाल जुलूस भी सादे तरीके से निकाला जा रहा है। दुनियाभर के देशों से मशाल वापस जापान पहुंच चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
24 जुलाई 2020 से जापान के टोक्यो में ओलंपिक खेलों का आयोजन होना तय है। अब कोरोना के चलते इस पर संकट मंडराने लगा है।