Wednesday, March 18, 2020
पॉन्टिंग को नहीं भूला है मंकीगेट कांड, दिया ये बयान March 18, 2020 at 08:11PM
ईसीबी ने प्री-सीजन मैच और ट्रेनिंग रद्द की; इंग्लिश फुटबॉल लीग ने 428 करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया March 18, 2020 at 07:34PM
खेल डेस्क. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने 12 अप्रैल से शुरू होने वाले काउंटी सीजन को बचाने के लिए प्री-सीजन मैच और ट्रेनिंग रद्द कर दी है। ईसीबी ने एक बयान जारी कर कहा- यह बताते हुए हमें दुख हो रहा है कि मौजूदा हालात में हम सभी तरह के प्री-सीजन मैच और ट्रेनिंग कैम्प रद्द कर रहे हैं। वहीं, इंग्लिश फुटबॉल लीग ने कोविड-19 की वजह से पैदा हुए आर्थिक संकट से निपटने के लिए करीब 428 करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया है। इसके जरिए ईएफएल में निचले डिवीजन में खेल रहे क्लबों की मदद की जाएगी।
ईएफएल ने बुधवार को हुईबोर्ड मीटिंग के बाद एक बयान जारी कर कहा- मौजूदा हालात से निपटने के लिए कोई एक उपाय नहीं हो सकता है। हम हर तरह के विकल्पों पर काम कर रहे हैं। इसलिए लीग में छोटे क्लबों को फौरी आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए राहत पैकेज जारी करने का फैसला लिया है। फुटबॉललीग की इस संबंध में गुरुवार को बैठक है, जिसमें भविष्य को लेकर चर्चा होगी। इस बीच, स्कॉटलैंड में एक फुटबॉल क्लब ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी आधी करने का फैसला किया है।
ईसीबी काउंटी सीजन को छोटा कर सकता है
इधर, काउंटी सीजन को तय शेड्यूल पर कराने के लिए ईसीबी ने सभी काउंटी टीम के अधिकारियों से बुधवार को वीडियो कॉल पर बात की थी। ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, इसे लेकर गुरुवार को दोबारा बैठक होगी, जिसमें कोरोनावायरस के कारण टूर्नामेंट टलने के मुद्दे पर बात होगी। ईसीबी को आशंका है कि इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट सीजन पर भी कोविड-19 का प्रभाव पड़ सकता है। इसके मद्देनजर ईसीबी ने कई तरह के विकल्पों पर चर्चा की है। इसमें चैम्पिनशिप को छोटा करने और खाली स्टेडियम में मैच कराना शामिल है। ईसीबी काउंटी सीजन को सितंबर तक भी बढ़ा सकता है।
दक्षिण अफ्रीका का गोल्फर कोरोनावायरस से संक्रमित
इस बीच, दक्षिण अफ्रीका के गोल्फर विक्टर लैंग कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, वह मैक्सिको से एक इवेंट में हिस्सा लेकर देश लौटे थे। फिलहाल, वह जोहान्सबर्ग में आईसोलेशन में हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोरोना से जंग कैसे? सचिन का 'टेस्ट क्रिकेट' तरीका March 18, 2020 at 07:34PM
जुलाई से सितंबर के बीच हो सकता है आईपीएल, बीसीसीआई विदेश में भी करा सकती है टूर्नामेंट March 18, 2020 at 06:37PM
खेल डेस्क. कोरोनावायरस के कारण फिलहाल तो आईपीएल के 13वें सीजन को टाल दिया गया है। लेकिन बीसीसीआई इसे कराने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रही।रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई इसके लिए जुलाई से सितंबर तक का शेड्यूल देख रहीहै। अगर सब कुछ ठीक रहा तो क्रिकेट फैंस को जुलाई से सितंबर के बीच यह टी-20 लीग देखने मिल सकती है। आईपीएल पहले 29 मार्च से शुरू होना था। लेकिन 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
टूर्नामेंट को कराने के लिए बीसीसीआई और फ्रेंचाइजियों की शनिवार को मीटिंग भी हुई थी। उसमें प्लान बी पर भी विचार किया गया था। यानी टूर्नामेंट छोटा करने पर भी बात की गई थी। फिलहाल प्लान बी पर कोई सहमति नहीं बनी थी। लग रहा है कि बीसीसीआई प्लान 'ए' ही पूरा करना चाहता है। यानी टूर्नामेंट पूरा 60 मैचों का कराया जाए। हालांकि, उस मीटिंग में बीसीसीआई और फ्रेंचाइजियों के मालिकों ने फैसला किया था कि वे इस महीने के अंत तक ‘देखो और इंतजार करो’ की नीति पर चलेंगे।
स्लॉट खाली मिलने पर नयाशेड्यूल तय होगा
2009 में आईपीएल द. अफ्रीका में 37 दिनों के अंदर खेला गया था। यह पांच सप्ताह और दो दिन के अंदर खत्म हो गया था। अगर स्लॉट मिलता है तो आईपीएल के कुछ मैच भारत और कुछ मैच बाहर खेले जा सकते हैं। या फिर टूर्नामेंट को पूरी तरह से बाहर भी कराया जा सकता है।
एफटीपी ज्यादा व्यस्त नहीं, सितंबर में एशिया कप टी20 होना है
जुलाई से सितंबर के बीच ज्यादा क्रिकेट मैच नहीं खेले जाने हैं। सितंबर में एशिया कप टी-20 खेला जाना है। एशिया कप के अलावा भारतीय टीम को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका के खिलाफ लिमिटेड ओवर की सीरीज खेलनी है। इस दौरान इंग्लैंड पाकिस्तान की मेजबानी करेगा। अन्य देश ज्यादा व्यस्त नहीं हैं। बीसीसीआई इन शेड्यूल को ध्यान में रखकर आईपीएल का कार्यक्रम तैयार कर सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today