Thursday, March 12, 2020

कोरोनावायरस को लेकर डब्ल्यूएचओ की सलाह के बाद ही टोक्यो ओलिंपिक रद्द होगा: आईओसी चीफ March 12, 2020 at 07:54PM

खेल डेस्क.करीब 110 देशों को अपनी चपेट में ले चुका कोरोनावायरस का असर टोक्यो ओलिंपिक पर भी पड़ सकता है। इंटरनेशल ओलिंपिक कमेटी (आईओसी) के प्रमुख थॉमस बाक ने गुरुवार को कहा कि कोरोनावायरस को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से सलाह ली जा रही है। इसके बाद ही ओलिंपिक को रद्द करने या टालने का फैसला लिया जाएगा। इस साल यह टूर्नामेंट जापान की राजधानी टोक्यो में 24 जुलाई से 8 अगस्त के बीच होगा। कोरोनावायरस से दुनियाभर में अब तक 4,973 लोगों की मौत हो चुकी है और 1 लाख 34 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं।

जर्मन मीडिया को दिएइंटरव्यू में बाक ने कहा, ‘‘आईओसी फरवरी से लगातार डब्ल्यूएचओ के संपर्क में है। विशेषज्ञों से लगातार सलाह ली जा रही है। यदि वे ओलिंपिक को रद्द करने या टालने की सलाह देते हैं, तो उस पर अमल किया जाएगा। फिलहाल, ऐसी कोई संभावना नहीं है और ओलिंपिक की तैयारियां जोरों से चल रही हैं।’’

खाली स्टेडियम में ओलिंपिक कराने से टालना बेहतर
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पहले विदेशी नेता हैं, जिन्होंने टोक्यो ओलिंपिक को टालने की सलाह दी। उन्होंने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से कहा कि टूर्नामेंट को एक साल के लिए टाल देना चाहिए। यह शर्मनाक होगा, लेकिन खाली स्टेडियम में ओलिंपिक कराने से तो बेहतर है।

ओलिंपिक रद्द नहीं होगा: टोक्योगर्वनर
वहीं, टोक्यो की गर्वनर यूरिको कोएके ने कहा कि कोरोनावायरस का ओलिंपिक पर प्रभाव जरुर पड़ सकता है, लेकिन इन खेलों को रद्द नहीं किया जाएगा। इससे एक दिन पहले जापान आयोजन समिति के बोर्ड सदस्य हारुयुकी ताकाहाशी ने कहा था कि ओलिंपिक 1 या 2 साल के लिए स्थगित किए जा सकते हैं, लेकिन रद्द नहीं किए जाएंगे। इस बीच यूनान ओलिंपिक समिति के सूत्र ने बताया कि टूर्नामेंट को लेकर कोई भी फैसला मई में किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जापान में कोरोनावायरस से गुरुवार तक 14 की मौत और 1198 लोग संक्रमित।

LIVE स्कोर: AUS vs NZ, पहला वनडे @ सिडनी March 12, 2020 at 06:26PM

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच सिडनी क्रिकेट मैदान पर पहला वनडे मैच खेला जा रहा है। इस मैच में कोरोना वायरस के खतरे से बचने के लिए दर्शकों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। ऑस्ट्रेलिया ने यहां टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है।

कोरोना का मजाक उड़ा रहा था खिलाड़ी, टेस्ट पॉजिटिव March 12, 2020 at 06:58PM

नई दिल्ली एनबीए के दो खिलाड़ी और डोनोवेन मिशेल को पॉजिटिव पाया गया है। खबरों के मुताबिक सबसे पहले रूडी गोबार्ट को इस वायरस की चपेट में आए थे और उन्होंने इसके प्रति लापरवाही बरती थी। एनबीए की टीम उथाह जैज के खिलाड़ी रूडी ओकलाहोमा सिटी थंडर के खिलाफ होने वाले मैच से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए थे। रूडी ने यहां सरकार द्वारा जारी हेल्थ अडवाइजरी को गंभीरता से नहीं लिया और अब इसके चलते कई और लोगों पर इस वायरस से संक्रमण का खतरा बढ़ा दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रूडी ने मस्ती करते हुए अपने सामने रखे सभी माइक और रिकॉर्डिंग डिवाइस को छूकर अपनी टीम के पास निकल गए। तब उनका कहना था कि कोरोना ऐसे नहीं फैलता और ऐसा कर वह कोरोना को चिढ़ा रहे थे। सोशल मीडिया पर रूडी का प्रेस कॉन्फ्रेंस वाला यह विडियो खूब वायरल हो रहा है। ऐसा ही बर्ताव रूडी में अपने टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम में किया और वह सभी को छूने के साथ-साथ उनके सामान को भी छू रहे थे। रूडी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद एनबीए ने अपना सीजन रद्द करने का ऐलान कर दिया है। रूडी के अलावा टीम के एक और अन्य खिलाड़ी डोनोवेन मिशेल के पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरी एनबीए टीम के स्टाफ और इन दोनों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। इस बीच रूडी ने अपनी लापरवाही के लिए सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर माफी मांगी है।

सर्जरी के बाद वापसी कर रहे पंड्या ने कहा- जल्द ठीक नहीं होने से मैं दबाव में था March 12, 2020 at 06:30PM

खेल डेस्क. लोअर बैक इंजरी के कारण हार्दिक पंड्या 6 महीने तक इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में लिए उन्हें टीम में जगह मिली है। पंड्या ने कहा कि जब वे चोट से जल्द ठीक नहीं हो पा रहे थे तो मानसिक रूप से दबाव में आ गए थे। पंड्या ने इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे खेला था।

पंड्या ने कहा, ‘‘मैंने छह महीनों में सबसे ज्यादा यह माहौल मिस किया। मैं कोशिश कर रहा था कि जल्द फिट हो जाऊं, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा था। उस समय मानसिक रूप से काफी दबाव में आ गया था। रिहैब अच्छा हुआ।’’ पिछले दिनों डीवाई पाटिल ट्रॉफी में पंड्या ने दो शतक लगाए थे। पंड्या ने कहा 158 रन की पारी अहम रही। इस पर उन्होंने कहा,‘‘पारी से मेरे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती रही और छक्के भी लगते रहे। मैंने सोचा कि अगर छक्के लग रहे हैं तो मुझे रूकना नहीं चाहिए। 20 छक्के लगाने के बारे में सोचा नहीं था।’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हार्दिक पंड्या ने चोट के बाद वापसी करते हुए डीवाई पाटिल ट्रॉफी में दो शतक लगाए थे।