Monday, March 9, 2020

सौराष्ट्र के कप्तान उनादकट बोले- रणजी ट्रॉफी जीतने के लिए पूरा दम लगाने तैयार, पुजारा की वापसी खुश March 09, 2020 at 08:02PM

खेल डेस्क. राजकोट में सौराष्ट्र और बंगाल के बीच रणजी ट्रॉफी 2020 का फाइनल खेला जा रहा है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट मेजबान सौराष्ट्र टीम के कप्तान हैं। दूसरी तरफ, बंगाल टीम की कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन हैं। उनादकट ने कहा है कि वो रणजी ट्रॉफी जीतने के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा सकते हैं। उन्होंने चेतेश्वर पुजारा के फाइनल खेलने पर खुशी जताई।

फाइनल पर फोकस
पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद उनादकट टीम के प्रदर्शन से काफी खुश दिखे। सेमीफाइनल में गुजराज के खिलाफ उन्होंने महज 3.2 ओवर में 4 विकेट लेकर मैच अपने पाले में कर लिया था। अब बंगाल के खिलाफ फाइनल में जयदेव यही प्रदर्शन दोहराना चाहते हैं। जयदेव ने कहा, “यह सीजन मेरे लिए सपना साकार होने जैसा है। टीम के लिहाज से भी और व्यक्तिगत तौर पर भी। लेकिन, मुझे ट्रॉफी जीतना है। व्यक्तिगत प्रदर्शन बहुत मायने नहीं रखता। अगर इस क्रम में कुछ रिकॉर्ड मेरे नाम दर्ज हो रहे हैं तो ये अच्छी बात है। लेकिन, ट्रॉफी जीतने के लिए मैं अपनी पूरी ताकत लगाने तैयार हूं।”

पुजारा की वापसी से बैटिंग मजबूत
पहले दिन के खेल के दौरान पुजारा बीमारी की वजह से पवैलियन लौट चुके थे। बताया जाता है कि उन्हें बुखार के अलावा टॉन्सिल्स की भी परेशानी है। लेकिन, जयदेव इससे ज्यादा चिंतित नहीं हैं। उन्होंने कहा, “अपने सबसे अच्छे दोस्त चेतेश्वर पुजारा की टीम में वापसी पर मैं बहुत खुश हूं। इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है कि वो फाइनल में अपने राज्य की टीम से खेलें और बड़ा स्कोर करें। सोमवार को उनकी तबियत नासाज थी। लेकिन, वो मैच में आगे खेलने के लिए तैयार हैं।”



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जयदेव उनादकट ने सेमीफाइनल में गुजरात के खिलाफ दूसरी पारी में चार विकेट लेकर मैच का पांसा पलट दिया था।

कोरोनावायरस के चलते भारत दौरे पर फैन्स से दूर रहेगी द. अफ्रीकी टीम, सेल्फी में भी सावधानी बरतने की सलाह March 09, 2020 at 04:23PM

खेल डेस्क. दक्षिण अफ्रीकी टीम तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज के लिए भारत आ रही है। पहला मैच 12 मार्च को धर्मशाला में खेला जाएगा। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, साऊथ अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने इस दौरे के लिए टीम को हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। इसमें सीरीज के दौरान फैन्स से दूरी बनाए रखने और सेल्फी लेते वक्त सा‌वधानी बरतने को कहा गया है।
कुछ दिन पहले बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने भी कहा था कि 29 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल के दौरान भी कोरोनावायरस से निपटने के सभी संभव उपाय किए जाएंगे।

भारत में47 मामले
भारत में कोरोनावायरस के कुल 47 मामले सामने आ चुके हैं। सरकार और हेल्थ एजेंसियां इसके संक्रमण को रोकने की पूरी कोशिश कर रही हैं। इस बीच साऊथ अफ्रीकी टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत आ रही है। 12, 15 और 18 मार्च को ये मैच खेले जाएंगे। मेहमान टीम के बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को सीरीज के दौरान फैन्स से मिलने-जुलने और सेल्फी लेने से संबंधित कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी है। टीम मैनेजमेंट से जुड़े एक अधिकारी ने कहा, “हमने अपनी टीम को विदेश में खेलते वक्त सावधानियां बरतने को कहा है। खास तौर पर फैन्स से मेलजोल, सेल्फी और फोटो लेते वक्त उन्हें ज्यादा सतर्कता बरतने को कहा गया है।”

शायद हाथ भी न मिलाएं
दक्षिण अफ्रीकी टीम के हेड कोच मार्क बाउचर ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि शायद प्लेयर्स इस दौरे पर हाथ मिलाने से भी परहेज करें। बाउचर के मुताबिक, मेडिकल टीम ने प्लेयर्स से कहा है कि हाथ मिलाने से संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा होता है। लिहाजा, इससे बचा जाना चाहिए। इंग्लैंड टीम इस वक्त श्रीलंका दौरे पर है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने पहले ही साफ कर दिया था कि उनकी टीम इस दौरे पर हाथ नहीं मिलाएगी। हालांकि, आईपीएल को लेकर अब तक तस्वीर साफ नहीं है। बीसीसीआई ने इस बारे में कोई हेल्थ एडवाइजरी अब तक तो जारी नहीं की है। आईपीएल के साथ दिक्कत ये है कि इस लीग में खिलाड़ियों का फैन्स से मेलजोल ज्यादा होता है। इससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दक्षिण अफ्रीकी टीम 12 मार्च को पहला वनडे धर्मशाला में खेलेगी। (फाइल)

प्री-क्वार्टरफाइनल में लेग-2 के मुकाबले आज से; डिफेंडिंग चैम्पियन लिवरपूल पर बाहर होने का खतरा March 09, 2020 at 05:38PM

खेल डेस्क.यूईएफएचैम्पियंस लीग के प्री-क्वार्टरफाइनल में लेग-2 के मुकाबले 11 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इस राउंड में 16 टीमों के बीच 8 मैच होंगे। डिफेंडिंग चैम्पियन लिवरपूल पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकिइंग्लिश टीम को पहले लेग मुकाबले में स्पेनिश क्लब एटलेटिको मैड्रिड ने 1-0 से हराया था। लिवरपूल के लिए सबसे बड़ी परेशानीयह है कि वह एटलेटिको के होम ग्राउंड पर हुए इस मुकाबले में वह एक भी गोल नहीं कर सका।

चैम्पियंस लीग के मुकाबलों में होम और अवे गोल, अगले चरण में पहुंचने में बड़ा रोल निभाते हैं। किसी टीम काअपने होमग्राउंड में किया गया गोलहोम गोल और दूसरी टीम के होमग्राउंड पर कियाअवे गोल कहलाता है।अगर लिवरपूल 3-2 से भी अगला मैच जीत जाता है तो अवे गोल के कारण एटलेटिको को क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिल जाएगी। ऐसे में12 मार्च को खेले जाने वालेदूसरे लेग केमुकाबले लिवरपूल को यह मैच कम से कम 2 गोल के अंतर से जीतना होगा।लिवरपूल ने पिछली बार फाइनल में टॉटेनहैम हॉटस्पर को 2-0 से हराकर छठी बार खिताब अपने नाम किया था।अब तक टूर्नामेंट में सभी 32 टीमों के बीच कुल 125 में से 104 मैच हो चुके हैं। इनमें 3 गोल प्रति मैच की औसत से कुल 327 गोल दागे गए।

म्यूनिख ने इस टूर्नामेंट में सभी मैच जीते
जर्मनी काफुटबॉल क्लब बायर्न म्यूनिख एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने टूर्नामेंट के अपने सभी 7 मैच जीते। कोई मैच ड्रॉ भी नहीं हुआ। इसके बाद इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर सिटी ने 7 में से 5 मैच जीते,2 मुकाबले ड्रॉ खेले। फरवरी में ही यूईएफए ने सिटी को फाइनेंशियल फेयर प्ले (एफएफपी) नियम के उल्लंघन का दोषी पाया था। साथ ही टीम पर चैम्पियंस लीग में खेलने पर 2 साल का प्रतिबंध और 232 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया था।

टूर्नामेंट में लिवरपूल ने 7 में से 4 मैच जीते, 2 हारे और 1 ड्रॉ खेला। इटली के क्लब युवेंटस ने7 में से 5 मैच जीते, 1 हारे और 1 ड्रॉ खेला। क्रिस्टियानो रोनाल्डो इसी क्लब से खेलते हैं। वहीं, लियोनल मेसी के क्लब बार्सिलोना ने 7 में से 4 मैच जीते और 3 ड्रॉ खेले।

लेवानडॉस्की ने सबसे ज्यादा 11 गोल दागे
टूर्नामेंट में बायर्न म्यूनिख के रॉबर्ट लेवानडॉस्की ने 6 मैच में सबसे ज्यादा 11 गोल दागे और 2 असिस्ट किए हैं। दूसरे नंबर पर बोरुसिया डॉर्टमंड के एर्लिंग हालंद (19 साल) हैं। उन्होंने 7 मैच में 10 गोल दागे और एक असिस्ट किया। वहीं, रोनाल्डो और मेसी इस बार ज्यादा कुछ खास नहीं कर सके। मेसी ने 6 और रोनाल्डो ने 7 मैच में 2-2 गोल दागे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
UEFA Champions League Pre Quarter Final Leg 2 Latest News and Updates: Liverpool, Juventus, Barcelona, Real Madrid Liverpool

121 साल में 8 बार स्थान बदला, 10 बार हुई नहीं; 2 भारतीय जीते, 3 बार हम रनरअप रहे March 09, 2020 at 04:55PM

खेल डेस्क. ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप इस साल 11 से 15 मार्च के बीच खेली जाएगी। इसे बैडिमिंटन का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित टूर्नामेंट माना जाता है। शुरुआत ब्रिटिश आर्मी के कुछ अफसरों ने 1899 में की थी। भारत में बैडमिंटन की शुरुआत का श्रेय भी ब्रिटिश आर्मी को ही दिया जाता है। अब तक सिर्फ दो भारतीय प्रकाश पादुकोण और पुलेला गोपीचंद ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप जीत सके हैं। 3 बार भारतीय शटलर रनरअप यानी उपविजेता रहे।
2 विश्व युद्ध: 10 साल नहीं हुआ टूर्नामेंट

पहले वर्ल्ड वॉर के दौरान 1915 से 1919 तक ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप नहीं खेली गई। यही स्थिति दूसरे विश्व युद्ध के दौरान भी रही। तब 1940 से 1946 के बीच यह टूर्नामेंट नहीं खेला जा सका था।

121 साल में 8 बार बदला आयोजन स्थल

साल कितनी बार आयोजन स्थल
1899 से 1901 3 लंदन स्कॉटिश रेजीमेंट ड्रिल हॉल, बकिंघम गेट
1902 1 क्रिस्टल गेट, सिडेनहम (केंट)
1903 से 1909 7 लंदन राइफल ब्रिगेड सिटी हेडक्वॉर्टर, बनहिल
1910 से 1939 25 हॉर्टिकल्चरल हॉल, विन्सेंट स्क्वायर, लंदन
1947 से 1949 3 हारिंगे एरिना, लंदन
1950 से 1956 7 एम्प्रेस हॉल, अर्ल्स कोर्ट, लंदन
1957 से 1993 37 वेम्बले एरिना, लंदन
1994 से अब तक बर्कलेयार्ड एरिना, बर्मिंघम

2 भारतीयों ने जीता
प्रकाश पादुकोण (मेन्स सिंगल्स) : 1980
पुलेला गोपीचंद (मेन्स सिंगल्स) : 2001

3 बार रनरअप
प्रकाश नाथ (मेन्स सिंगल्स) : 1947
प्रकाश पादुकोण (मेन्स सिंगल्स) : 1981
साइना नेहवाल (वुमन सिंगल्स) : 2015



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
All England Open Badminton Championships 2020: History & Interesting Fun Facts From 1899