Wednesday, March 4, 2020

TOISA 2020: अवॉर्ड समारोह आज, जानें कौन-कौन दौड़ में March 04, 2020 at 08:55PM

हिंडोल बसु, नई दिल्लीद टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स अवॉर्ड (TOISA) आज दिया जाएगा। अपने प्रदर्शन से देश-विदेश में भारत को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों के लिए टाइम्स ऑफ इंडिया की ओर से यह सम्मान समारोह पिछले 3 वर्षाें से आयोजित किया जाता रहा है। इस वर्ष दिल्ली में होने वाले TOISA-2019 में खेल की दुनिया के कई बड़े नाम के शामिल होंगे। इन खेलों में दिए जाएंगे अवॉर्डTOISA महिला और पुरुष कैटिगरी में 15 अवॉर्ड दिए जाएंगा। ये खेल हैं- तीरंदाजी, ऐथलेटिक्स, बैडमिंटन, बिलियर्ड्स/स्नूकर, बॉक्सिंग, शतरंज, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, शूटिंग, स्क्वैश, टेबल-टेनिस, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग और पैरा खेल। 11 अन्य स्पेशल अवॉर्ड भी दिए जाएंगे। इसमें स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द इयर, टीम ऑफ द इयर, कोच ऑफ द इयर, वर्ष की उभरती हुई खिलाड़ी (महिला और पुरुष दोनों वर्गों में), यूथ आइकन ऑफ द इयर और लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड शामिल हैं। ऐसा रहा टॉप खिलाड़ियों का प्रदर्शनपिछले वर्ष सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बात करें तो पीवी सिंधु ने स्विट्जरलैंड के बासेल में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतते हुए इतिहास रचा तो मनू भाकर और सौरभ चौधरी ने सभी 4 शूटिंग वर्ल्ड कप में मिक्स्ड टीम में जोरदार प्रदर्शन किया। पहवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, दीपक पूनिया और रवि दाहिया ने कजाखितस्तान में धांसू प्रदर्शन करते हुए कोटा हासिल किया। बॉक्सर अमित पंघल ने रूस में हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने। जूरी में शामिल हैं ये सम्मानित खिलाड़ीअवॉर्ड चुनने वाली सम्मानित कमिटी में 6 सदस्य हैं। उनमें पूर्व भारतीय हॉकी टीम के कप्तान जफर इकबाल, पूर्व ओपनर गौतम गंभीर, पूर्व ऐथलीट अश्विनी नचप्पा, फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया, दो बार के पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट देवेंद्र झाझरिया और टाइम्स इंटरनेट के चीफ एडिटर राजेश कालरा शामिल हैं। TOISA करता है खिलाड़ियों को प्रेरितTOISA अवॉर्ड के बारे में मॉस्को ओलिंपिक-1980 की गोल्ड मेडलिस्ट हॉकी टीम के सदस्य रहे इकबाल जफर ने कहा, 'जब कोई खिलाड़ी इंटरनैशनल लेवल पर अच्छा प्रदर्शन करता है तो उसे पहचान मिलनी चाहिए और TOISA सबसे अच्छे अवॉर्डों में शामिल है, जिसे खिलाड़ी पा सकते हैं।' गौतम गंभीर ने कहा, 'TOISA निश्चित रूप से देश के खिलाड़ियों को प्रेरित करता है। इन पुरस्कारों में बहुत अधिक पारदर्शिता है और जूरी में पूर्व खिलाड़ी शामिल हैं, इसलिए मुझे लगता है कि यह आपको अच्छा करने के लिए प्रेरित करता है और आपको अपनी सीमाओं को बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है।' पिछली बार इनका रहा था जलवाउल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष TOISA का तीसरा सत्र मुंबई में आयोजित किया गया था। यहां स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत ने स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द इयर को अवॉर्ड जीता था, जबकि पुरुष हॉकी टीम बेस्ट टीम रही थी। अनिल कुंबले को बेस्ट कोच का अवॉर्ड मिला था तो अनीष भानवाला उभरते हुए खिलाड़ी चुने गए थे। वरुण भाटी पैरा-ऐथलीट ऑफ द इयर और विज अमृतराज को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया था।

WC: यूं फाइनल में पहुंच महिला टीम ने रचा इतिहास March 04, 2020 at 08:16PM

सिडनीभारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाने वाला महिला टी-20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। इसी कारण भारत ने पहली बार विश्व कप के फाइनल में कदम रख लिया। भारत ने ग्रुप-ए का अंत पहले स्थान के साथ किया था और इसी कारण वह ऐतिहासिक फाइनल में जाने की हकदार थी। इस विश्व कप में सेमीफाइनल रद्द होने के बाद रिजर्व डे का प्रावधान नहीं है, इसलिए ग्रुप स्तर के परिणामों के ध्यान में रखते हुए फाइनल में जाने वाली टीम का ऐलान किया गया। मैच की शुरुआत से ही बारिश आ गई थी जो लगातार जारी रही और मैच होने की स्थिति न बनता देख मैच रद्द कर दिया गया। फाइनल में भारत का सामना दक्षिण या ऑस्ट्रेलिया से होगा, जिनके बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच इसी मैदान पर खेला जाना है। पढ़ें- आइए जानें, टूर्नमेंट में भारतीय टीम ने किस टीम के खिलाफ कब मैच खेला और क्या रहा मुकाबले का रिजल्ट... - पहला मैच: vs ऑस्ट्रेलिया, 21 फरवरी को सिडनी मेंभारतीय टीम ने 17 रनों से जीत दर्ज की - दूसरा मैच: vs बांग्लादेश, 24 फरवरी को पर्थ मेंभारतीय टीम ने 18 रनों से जीत दर्ज की - तीसरा मैच: vs न्यूजीलैंड, 27 फरवरी को मेलबर्न मेंभारतीय टीम ने 3 रनों से जीत दर्ज की -चौथा मैच: vs श्रीलंका, 29 फवरी को मेलबर्न मेंभारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की - 5वां मैच (सेमीफाइनल): vs इंग्लैंड, 5 मार्च को सिडनी मेंबारिश की वजह से मैच रद्द, भारत फाइनल में

ब्राजील के फुटबॉल स्टार रोनाल्डिन्हो पर फर्जी पासपोर्ट रखने का आरोप, पैराग्वे पुलिस ने हिरासत में लिया March 04, 2020 at 08:37PM

खेल डेस्क. ब्राजील के पूर्व स्टार फुटबॉलर और 2002 के वर्ल्ड कप विजेता रोनाल्डिन्हो को पैराग्वे पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट के मामले में गुरुवार सुबह न्यायिक हिरासत में ले लिया है। रोनाल्डिन्हों अपने भाई के साथ पैराग्वे की राजधानी असुनसियान में एक इवेंट के लिए पहुंचे थे। वे जिस होटल में रुके थे, पुलिस ने उन्हें वहीं हिरासत में ले रखा है। रोनाल्डिन्हो के भाई के एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

खेल वेबसाइट ईएसपीएल ब्राजील ने पैराग्वे के गृह मंत्री के हवाले से लिखा, ‘‘रोनाल्डो और उनके भाई को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्हें सिर्फ जांच के लिए हिरासत में लिया गया है। मामले में पड़ताल के बाद फैसला लिया जाएगा कि उन्हें गिरफ्तार करना है या नहीं।’’

रोनाल्डिन्हो का आरोप- गिरफ्तार व्यक्ति ने फंसाया
गृह मंत्री के मुताबिक, ‘‘रोनाडिन्हो और उनके भाई जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। दोनों का आरोप है कि जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, उसी ने इन्हें फंसाया है।’’ रोनाल्डिन्हों ने अपने फुटबॉल करियर में पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी), बार्सिलोना और मिलान जैसे क्लब की तरफ से खेला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रोनाल्डिन्हो (बाएं) के पासपोर्ट को जांचते पैराग्वे अधिकारी। फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहीं।

आईपीएल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को कोरोनावायरस पर हर अपडेट देगा न्यूजीलैंड बोर्ड, बीसीसीआई की एडवाइजरी का इंतजार March 04, 2020 at 07:47PM

खेल डेस्क. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक वो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 खेलने जा रहे अपने खिलाड़ियों के बारे में फिक्रमंद है। बोर्ड की यह चिंता कोरोनावायरस से जुड़ी है। न्यूजीलैंड बोर्ड के मुताबिक, आईपीएल के दौरान वो अपने हर खिलाड़ी को कोरोनावायरस से जुड़े अपडेट्स मुहैया कराएगा। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन समेत कुल 6 प्लेयर आईपीएल 2020 खेलेंगे। विलियम्सन सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान हैं। न्यूजीलैंड बोर्ड ने यह भी कहा है कि उसे बीसीसीआई की एडवाइजरी का भी इंतजार है।

भारत में अब तक 29 मामले
गुरुवार सुबह तक भारत में कोरोनावायरस के कुल 29 मामले सामने आए। इनमें से 16 इटली के पर्यटक हैं। दुनियाभर में अब भी 90 हजार लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

खिलाड़ियों को बचाव के तरीके बताए
न्यूज एजेंसी से बातचीत में न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के पीआरओ रिचर्ड बुक ने आईपीएल में जाने वाले प्लेयर्स का भी जिक्र किया। बुक ने कहा, “पुरुष और महिला खिलाड़ियों को हम कोरोनावायरस पर हर अपडेट दे रहे हैं। उन्हें बताया जा रहा है कि इस वायरस के खिलाफ बचाव के क्या उपाय किए जा सकते हैं। बोर्ड के चीफ मेडिकल ऑफिसर फॉरेन, हेल्थ, ट्रेड और स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री के संपर्क में हैं। हम डब्लूएचओ से भी अपडेट्स ले रहे हैं।”

ये 6 प्लेयर खेलेंगे आईपीएल
न्यूजीलैंड के कुल 6 खिलाड़ी आईपीएल में खेलेंगे। ये हैं जिम्मी नीशाम (किंग्स इलेवन पंजाब), लॉकी फर्ग्युसन (केकेआर), मिशेल मैक्लाघन और ट्रेंट बोल्ट (मुंबई इंडियंस), केन विलियम्सन (सनराइजर्स हैदराबाद) और मिशेल सेंटनर (चेन्नई सुपर किंग्स)। न्यूजीलैंड के नियमित कप्तान विलियम्सन सनराइजर्स हैदराबाद के भी कप्तान हैं।

बीसीसीआई जारी कर सकता है एडवाइजरी
29 मार्च से शुरू होने जा रहे आईपीएल और कोरोनावायरस के खतरे को लेकर फिलहाल बीसीसीआई ने कोई एडवाइजरी जारी नहीं की है। देश या विदेश के प्लेयर्स को कोरोनावायरस से जुड़ी कोई गाइडलाइन भी नहीं दी गई है। दरअसल, आईपीएल के दौरान सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने वाले फैन्स की बहुत बड़ी तादाद होती है। ऐसे में माना जा रहा है कि बीसीसीआई जल्द ही प्लेयर्स और ऑफिशियल्स के लिए एडवाइजरी और गाइडलाइन्स जारी कर सकती है। इंग्लैंड टीम इस वक्त श्रीलंका के दौरे पर है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पहले ही खिलाड़ियों से कह दिया है कि वो किसी से हाथ न मिलाएं। जश्न मनाने के दौरान वो हाथ मिलाने के बजाए मुठ्ठियां टकरा (fist-bumps) सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
केन विलियम्सन समेत न्यूजीलैंड के 6 खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में खेलेंगे। (फाइल)