Saturday, February 29, 2020

क्राइस्टचर्च: टॉप ऑर्डर फिर फेल, मुश्किल में भारत February 29, 2020 at 08:20PM

क्राइस्टचर्चमोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की तूफानी गेंदबाजी से भारत ने रविवार को यहां दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड को पहली पारी में 235 रन पर समेट दिया लेकिन दूसरी पारी में मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया। पहली पारी के आधार पर सात रन की बढ़त हासिल करने वाले भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 90 रन पर छह विकेट गंवा दिए हैं। भारत की कुल बढ़त 97 रन की है। दिन का खेल खत्म होने पर हनुमा विहारी पांच जबकि ऋषभ पंत एक रन बनाकर खेल रहे थे। दूसरी पारी में ट्रेंट बोल्ट (13 रन पर तीन विकेट) ने गेंद को काफी मूव कराया और भारतीय बल्लेबाजों को लगातार मुसीबत में डालकर रखा। टिम साउथी (20 रन पर एक विकेट), नील वैगनर (18 रन पर एक विकेट) और कोलिन डि ग्रैंडहोम (तीन रन पर एक विकेट) ने भी उनका अच्छा साथ दिया। हेगली ओवल में दूसरा दिन पूरी तरह से गेंदबाजों के नाम रहा जिसमें 262 रन पर 16 विकेट गिरे। न्यूजीलैंड ने अपने सभी 10 जबकि भारत ने छह विकेट गंवाए। इससे पहले शमी (81 रन देकर चार विकेट), बुमराह (62 रन देकर तीन विकेट) और रविंद्र जडेजा (22 रन देकर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 235 रन पर आउट हो गई। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज टाम लैथम ने सर्वाधिक 52 रन बनाए जबकि काइल जैमीसन ने 49 रन की पारी खेली। दूसरी पारी में भी भारत की शुरुआत खराब रही। बोल्ट ने पारी के दूसरे ओवर में ही मयंक अग्रवाल (03) को LBW कर दिया। पृथ्वी साव भी 14 रन बनाने के बाद साउदी की बाउंसर पर स्लिप में लाथम को आसान कैच दे बैठे। कप्तान विराट कोहली (14) एक बार फिर लय में नहीं दिखे। उन्होंने साउदी पर चौके से खाता खोलने के बाद जैमीसन पर दो चौके मारे लेकिन ग्रैंडहोम की सीधी गेंद को पूरी तरह से चूककर पगबाधा हो गए। चेतेश्वर पुजारा (24) और रहाणे (09) ने इसके बाद कुछ देर विकेटों के पतन पर विराम लगाया। रहाणे हालांकि दो रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब वैगनर की गेंद पर ग्रैंडहोम ने डीप स्क्वायर लेग पर उनका कैच टपका दिया। रहाणे हालांकि क्रीज पर बिलकुल भी सहज नहीं दिखे और वैगनर की गेंद को विकेटों पर खेलकर पविलियन लौट गए। पुजारा भी इसके बाद बोल्ट की तेजी से अंदर आती गेंद पर बोल्ड हो गए जबकि इस तेज गेंदबाज ने नाइटवॉचमैन उमेश यादव (01) को भी बोल्ड किया। भारत ने न्यूजीलैंड का स्कोर आठ विकेट पर 177 रन कर दिया था और टीम पहली पारी में ठोस बढ़त लेने के करीब थी लेकिन जैमीसन और वैगनर (21) ने नौवें विकेट के लिए 51 रन जोड़कर मेहमान टीम के इरादों पर पारी फेर दिया। जडेजा ने चाय से ठीक पहले डीप मिडविकेट वैगनर का शानदार कैच लपकते हुए इस साझेदारी को तोड़ा। पहले सत्र की तरह दूसरे सत्र में भी भारत ने पांच विकेट चटकाए। बुमराह ने लंच के बाद बीजे वाटलिंग (00) और टिम साउथी (00) को जल्दी पविलियन भेजा। जडेजा ने इसके बाद ग्रैंडहोम (26) को बोल्ड किया। वैगनर और जैमीसन ने इसके बाद लगभग 12 ओवर तक भारतीय गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा। जैमीसन हालांकि सिर्फ एक रन से अपना पहला टेस्ट अर्धशतक जड़ने से चूक गए। सुबह के सत्र में भारतीय गेंदबाज छाए रहे। लाथम ने 122 गेंद में 52 रन की जुझारू पारी खेली लेकिन सुबह वह कभी भी लय में नहीं दिखे और बुमराह ने उन्हें काफी परेशान किया। शमी, बुमराह और उमेश यादव की तेज गेंदबाजी तिकड़ी ने सही लाइन और लेंथ से गेंदबाजी की। उमेश ने टॉम ब्लंडैल (30) को पगबाधा करके भारत को पहली सफलता दिलाई। बुमराह ने इसके बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (03) को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। रॉस टेलर (15) भी सटीक गेंदबाजी के सामने धैर्य खो बैठे। जडेजा की गेंद को आगे बढ़कर खेलने की कोशिश में वह हवा में लहरा गए और उमेश ने बैकवर्ड प्वाइंट पर अच्छा कैच लपका। इस दौरे पर अब तक नाकाम रहे शमी ने इसके बाद बेहतरीन गेंद पर लैथम को बोल्ड किया। लैथम ने शाट नहीं खेलने का फैसला किया लेकिन अंदर आती गेंद ने उनके स्टंप उखाड़ दिए। उन्होंने 122 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके मारे। शमी ने इसके बाद हेनरी निकोल्स (14) को भी स्लिप में कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच कराया।

कोरोना से टूर्नमेंट रद्द, ओलिंपिक क्वॉलिफिकेशन समय बढ़े: साइना February 29, 2020 at 08:25PM

नई दिल्लीभारतीय शटलर और पारूपल्ली कश्यप का मानना है कि कोरोना वायरस के कारण तोक्यो ओलिंपिक के क्वॉलिफाइंग टूर्नमेंट रद्द होने के कारण विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) को क्वॉलिफिकेशन समय को बढ़ाना चाहिए। घातक कोरोना वायरस से जुड़ी चिंताओं के कारण अब तक चार ओलिंपिक क्वॉलिफाइंग प्रतियोगिताएं रद्द हो चुकी हैं जिसमें चीन मास्टर्स (25 फरवरी से एक मार्च), वियतनाम अंतरराष्ट्रीय चैलेंज (24 से 29 मार्च), जर्मन ओपन (तीन से आठ मार्च) और पोलिश ओपन (26 से 29 मार्च) शामिल हैं। साइना ने बीडब्ल्यूएफ और अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘अगर कोरोना वायरस के कारण टूर्नमेंट रद्द हो रहे हैं तो क्वॉलिफिकेशन समय बढ़ाया जा सकता है। यह उन खिलाड़ियों के लिए अनुचित होगा जो ओलिंपिक 2020 के लिए क्वॉलिफाइ करने के करीब हैं।’ पढ़ें, लंदन ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साइना ‘रेस टू तोक्यो’ सूची में अभी 22वें स्थान पर चल रही हैं और तोक्यो में जगह बनाने के लिए उन्हें कुछ अच्छे नतीजे हासिल करने होंगे। साइना के पति और 2014 के राष्ट्रमंडल चैंपियन कश्यप तथा दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत क्रमश: 24वें और 21वें स्थान पर हैं। इन खिलाड़ियों के पास अब प्रतिष्ठित आल इंग्लैंड टूर्नमेंट (11 से 15 मार्च) के जरिये अंक जुटाने का मौका है। इस टूर्नमेंट के विजेता को 12000 रैंकिंग अंक मिलेंगे। इसके बाद स्विस ओपन, इंडिया ओपन (सुपर 500), मलेशिया ओपन (सुपर 750) और सिंगापुर ओपन (सुपर 500) होने हैं। क्वॉलिफिकेशन समय 28 अप्रैल को खत्म होगा। स्पेन मास्टर्स के दौरान पीठ में लगी चोट से उबर रहे कश्यप ने ट्वीट किया, ‘स्पेन मास्टर्स से सिंगापुर ओपन तक सात प्रतियोगिताएं थी। एशियाई चैंपियनशिप भी थी। अब जर्मन ओपन रद्द हो गया है और स्विस ओपन पर भी संदेह है। सिंगापुर और मलेशिया ओपन को लेकर भी चिंताएं हैं। यह उन खिलाड़ियों के लिए अनुचित होगा जो अभी क्वॉलिफिकेशन के करीब हैं।’ चीन के वुहान शहर से फैसले घातक कोरोना वायरण के कारण अब तक 3000 के करीब लोग मारे जा चुके हैं और दुनिया भर में लगभग 83000 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। बीडब्ल्यूएफ ने हालांकि शुक्रवार को कहा था कि फिलहाल ओलिंपिक क्वॉलिफिकेशन समय को लेकर उसकी बदलाव की कोई योजना नहीं है।

जैमीसन- पहली ही टेस्ट सीरीज में छाया यह खिलाड़ी February 29, 2020 at 06:54PM

नई दिल्ली को जब भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की वनडे टीम में चुना गया तो चर्चा खेल से ज्यादा उनकी लंबाई की थी। 6 फीट 8 इंच का यह बोलिंग ऑलराउंडर हालांकि इससे पहले प्रथम श्रेणी में प्रभावी खेल दिखा चुका था। तीन वनडे मैचों की सीरीज में उसे दो मुकाबलों में मौका मिला। इसमें उसने तीन विकेट लिए। यहां न्यूजीलैंड ने सीरीज 3-0 से जीती और फिर उन्हें टेस्ट क्रिकेट में मौका मिला। और यहीं 25 साल के इस खिलाड़ी ने संकेत दिए हैं कि उनमें एक अच्छा ऑलराउंडर बनने के सभी गुण मौजूद हैं। पहले टेस्ट में दिखाया दम वेलिंग्टन टेस्ट में न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। विकेट पर पहली पारी में तेज गेंदबाजी के लिए काफी मदद थी। न्यूजीलैंड के बोलर्स ने इसका पूरा फायदा उठाया। भारतीय टीम 165 पर ऑल आउट हो गई और जैमीसन ने चार विकेट लिए। इसके बाद जब कीवी टीम बैटिंग में स्ट्रगल कर रही थी तो उन्होंने दिखाया कि यहां भी उपयोगी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने 44 रनों की पारी खेली। निचले क्रम के साथ मिलकर उन्होंने जो रन बनाए उसने न्यूजीलैंड को पहली पारी में बड़ी बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 45 गेंद पर 44 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने एक चौका और चार छक्के लगाए। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 348 रन बनाए और फिर भारत को दूसरी पारी में 191 पर आउट कर 9 रन का लक्ष्य बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया। दूसरे टेस्ट में भी दिखा जलवा हेगली ओवल की पिच पर इतनी घास थी कि बीसीसीआई ने भी इसकी तस्वीर पोस्ट कर चुटकी ली थी। इस विकेट में उछाल वेलिंग्टन के मुकाबले ज्यादा दिख रहा है और जब विलिमयसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी तो 'चिन म्यूजिक' भारतीयों के लिए तय नजर आने लगा। जैमीसन ने भारत की पहली पारी में अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने पहले दिन के खेल के बाद इस ओर इशारा भी किया कि भारतीय बल्लेबाजों को शॉर्ट पिच गेंदों का सामना करने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने 45 रन देकर पांच विकेट लिए। टीम इंडिया जिसका स्कोर टी तक पांच विकेट पर 194 रन था वह 242 पर सिमट गई और इसमें जैमीसन का बड़ा रोल रहा। इसके बाद एक बार फिर उन्होंने बल्ले से भी दम दिखाते हुए 49 रन बनाए। वह आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे। जिस तरह की बल्लेबाजी वह कर रहे थे हाफ सेंचुरी डिजर्व करते थे। हालांकि यह युवा खिलाड़ी टीम के प्रदर्शन से ज्यादा खुश होगा।

फटे ग्लव्स, टूटे हेलमेट से शेफाली ने लिखी कामयाबी की कहानी February 29, 2020 at 06:30PM

रोहतकमहिला टी20 वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन से नाम कमाने वालीं भारतीय टीम की सुपरस्टार ओपनर का सफर संघर्ष और चुनौतियों से भरा रहा। वह ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम की जीत में लगातार योगदान दे रही हैं। शेफाली के पिता संजीव वर्मा ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया को एक इंटरव्यू में बताया कि वह जब ठगी के शिकार हुए तो इस क्रिकेटर ने किस तरह अपने फटे दस्तानों और टूटी हैट को सभी से छिपाकर रखा। साल 2016 में संजीव के साथ 7.5 लाख रुपये की ठगी हुई और उनकी पत्नी के गहने भी इसी में ठग लिए गए। पढ़ें, संजीव ने कहा, 'जब ठगी हुई तो अगले पांच-छह महीनों के लिए मुझे नहीं पता था कि मैं क्या करूंगा, क्या करना है। इसी दौरान, शेफाली के दस्ताने भी फट गए थे, उनका बल्ला टूट गया लेकिन खेलना जारी रखा। वह किटबैग में अपनी फटे दस्ताने छिपाती थीं। वह जोड़ी अब भी मेरे पास है।' रिकवरी में समय लगता लेकिन शेफाली के लिए संजीव ने पैसे उधार लिए और उन्हें शहर में अत्याधुनिक श्री राम नारायण क्रिकेट क्लब में ले गए। एक साल के भीतर, वह क्लब के एलीट ग्रुप में खेलने लगीं जिसमें आशीष हुड्डा और अजीत चहल जैसे रणजी बोलर थे। दोनों 130+ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते थे जिनका शेफाली ने सामना किया।' कोच संजय बधवार ने बताया कि शेफाली की थाई, पेट और हेलमेट पर चोट लगी लेकिन वह हमेशा निर्भीक अंदाज में खेलीं।' संजय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रहे जिनके नाम 95 फर्स्ट क्लास विकेट दर्ज हैं। दूसरे कोच संत कुमार कहते हैं, 'वह गेंद को इतनी जोर से मारतीं कि हम कोचिंग के लिए अंपायर के मौके पर खड़े होने से सावधान रहते थे।'