Sunday, February 23, 2020

India vs New Zealand- हमने पर्याप्त प्रतिस्पर्धा नहीं दिखाई: विराट कोहली February 23, 2020 at 05:45PM

वेलिंगटन भारतीय कप्तान ने न्यूजीलैंड से पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में दस विकेट से मिली हार के बाद कहा कि उनकी टीम ने पर्याप्त प्रतिस्पर्धा नहीं दिखाई। न्यूजीलैंड ने टास जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा। भारतीय टीम पहली पारी में 165 रन पर आउट हो गई। उसका यह प्रदर्शन आखिर में निर्णायक साबित हुआ। कोहली ने कहा, ‘टॉस महत्वपूर्ण साबित हुआ। लेकिन इसके साथ ही हम बैटिंग यूनिट के रूप में प्रतिस्पर्धी होने पर गर्व करते हैं लेकिन यहां हमने पर्याप्त प्रतिस्पर्धा नहीं दिखाई।’ उन्होंने कहा, ‘अगर 220-230 रन भी बने होते तो इससे अंतर पैदा हो सकता था। गेंदबाजी में हमने अच्छा खेल दिखाया। पहली पारी के खराब प्रदर्शन से हम पिछड़ गए और इसके बाद (न्यूजीलैंड की) पहली पारी की बढ़त से हम अधिक दबाव में आ गये। आखिर के तीन विकेटों और उन 120 रन ने हमें मैच से बाहर कर दिया था।’ कोहली ने कहा, ‘हम उनकी बढ़त 100 रन से कम रखना चाहते थे लेकिन उनके पुछल्ले बल्लेबाजों ने जो रन बनाये उससे मुश्किलें बढ़ी। गेंदबाज अब भी अधिक अनुशासित हो सकते हैं, वे अपने गेंदबाजी प्रदर्शन से खुश नहीं थे।’ पृथ्वी साव और मयंक अग्रवाल जैसे युवा बल्लेबाजों के बारे में कोहली ने कहा, ‘आप साव जैसे बल्लेबाजों को लेकर कड़क रवैया नहीं अपना सकते हो। उसका विदेशों में यह पहला टेस्ट मैच था। वह रन बनाने के तरीके ढूंढ लेगा।’ उन्होंने कहा, ‘मयंक ने अच्छी बल्लेबाजी की। (अजिंक्य) रहाणे के अलावा वह अन्य बल्लेबाज था जिसने बल्लेबाजी में हमारी तरफ से थोड़ा भरोसा दिखाया। हमारा मजबूत पक्ष बड़े स्कोर खड़ा करना है जो हम इस मैच में नहीं कर पाए।’ न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने भी भारत को पहली पारी में सस्ते में आउट करने के महत्व पर बात की और अपने निचले क्रम के बल्लेबाजों की भी प्रशंसा की। विलियमसन ने कहा, ‘‘यह चार दिन के अंदर किया गया बेजोड़ प्रदर्शन है। हम जानते हैं कि भारत का दुनिया भर में कितना दमदार प्रदर्शन रहा है। पहली पारी का प्रयास और इसके बाद प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाना शानदार रहा। अच्छी बढ़त हासिल करने में निचले क्रम का योगदान महत्वपूर्ण रहा।’ पिच ने भी उनके तेज गेंदबाजों को मदद पहुंचायी। टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट ने भारत की दूसरी पारी में मिलकर नौ विकेट लिए। विलियमसन ने कहा, ‘टेस्ट की पहली सुबह पता नहीं था कि पिच कैसा व्यवहार करेगी क्योंकि इस सप्ताह हवा नहीं चल रही थी। गेंदबाजों ने थोड़ी स्विंग हासिल की। गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा लेकिन यह जीत सामूहिक प्रयास से मिली।’ मैन आफ द मैच साउदी उस टी20 टीम का हिस्सा थे जिसे भारत ने 5-0 से शिकस्त दी थी। उन्होंने मददगार परिस्थितियों में वापसी पर खुशी जाहिर की। साउदी ने कहा, ‘‘यह शानदार जीत है। हमने मजबूत भारतीय टीम को हराया है। घरेलू परिस्थितियों में लौटना सुखद अहसास है। मेरा मानना है कि आज की सुबह मैच के लिये अहम रही। दूसरी नयी गेंद से पहले सुबह जल्दी दो विकेट लेना महत्वपूर्ण रहा। गेंदबाजी इकाई के रूप में हमने 20 विकेट लिये यह काफी सुखद है।’

भारत और बांग्लादेश का पर्थ में मैच आज, दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 2 मुकाबले भारत ही जीता February 23, 2020 at 06:04PM

खेल डेस्क. महिला टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे लीग मुकाबले में भारत का सामना सोमवार को मौजूदा एशिया कप चैम्पियन बांग्लादेश से होगा। टूर्नामेंट के इतिहास में दोनों देशों के बीच अब तक दो मुकाबले हुए और दोनों ही भारत ने जीते हैं। पहली बार 2014 के टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने बांग्लादेश को उसकेघर में हराया था। तब टीम इंडिया 79 रन से जीती था। वहीं, 2016 में भारत में हुए वर्ल्ड कप में भी जीत मेजबान टीम कीमिली थी। तब भारत ने बांग्लादेश को 72 रन से शिकस्त दी थी।

दोनों देशों के बीच हुए पिछले 5 मुकाबलों पर नजर डालें तो मुकाबला बराबरी का नजर आता है। क्योंकि बांग्लादेश ने पिछले दोनों मैच में भारत को हराया था। यह मैच 2018 के एशिया कप के हैं। तब बांग्लादेश ने फाइनल में भारत को हराकर एशिया कप जीता था। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 11 मैच हुए हैं। इसमें भारत ने 9, तो बांग्लादेश ने 2 जीते हैं।

हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा रन, तो पूनम ने सबसे ज्यादा विकेट लिए
मौजूदा भारतीय टीम में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा 11 मैच में 276 रन बनाए हैं। वे दो अर्धशतक भी लगा चुकी हैं। वहीं, पूनम यादव ने बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा 8 मैच में 17 विकेट लिए हैं। इसमें 9 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

हम बांग्लादेश को हल्के में नहीं लेंगे : वेदा
अपने पहले लीग मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराने के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं। फिर भी भारतीय टीमबांग्लादेश को कमतर नहीं आंक रही।मैच से पहले भारतीय बल्लेबाज वेदा कृष्णमूर्ति ने साथी खिलाड़ियों को आगाह किया कि वे बांग्लादेश को हल्के में लेने की भूल न करें। उन्होंने कहा किइस मुकाबले में हमें बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा। ताकि गेंदबाजों के पास उसे डिफेंड करने का मौका हो।

हम भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के नतीजे के बारे में नहीं सोच रहे : सलमा
वहीं, बांग्लादेश की टीम उलटफेर की कोशिश में हैं। कप्तान सलमा खातून ने साफ किया कि हम भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के नतीजे के बारे में नहीं सोच रहे। हमारा ध्यान अपने खेल पर है। हमें उम्मीद है कि वर्ल्ड कप की शुरुआत अच्छी होगी। बांग्लादेश के लिए ऑलराउंडर जहांआरा आलम और सलामी बल्लेबाज फरगना हक अहम साबित हो सकती हैं। हक टी-20 क्रिकेट में एक शतक लगा चुकी हैं।

भारत अब तक चैम्पियन नहीं बना

अब तक 6 बार टी-20 वर्ल्ड कप हो चुके हैं। भारत एक बार भी फाइनल में नहीं पहुंचा है, जबकि ऑस्ट्रेलिया सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीत चुका है। भारत 3 बार (2009, 2010, 2018) में सेमीफाइनल में पहुंचा है। पिछली बार उसे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों हार मिली थी।

दोनों टीमें

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, शिखा पांडे, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, हरलीन देओल, ऋचा घोष, पूजा वस्त्रकार औरराधा यादव।

बांग्लादेश : सलमा खातून (कप्तान), रूमाना अहमद (उप कप्तान), आयशा रहमान, फहिमा खातून, फरगना हक, जहांआरा आलम, खदिजा तुल कुबरा, शोभना मुस्तरी,मुर्शिदा खातून, नाहिदा अख्तर, निगार सुल्ताना, पन्ना घोष, ऋतु मोनी, सजिंदा इस्लाम औरशमिमा सुल्ताना।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बांग्लादेश 2018 में भारत को हराकर एशिया कप जीता था। (फाइल)

कोहली एक ट्वीट से सबसे ज्यादा 2.5 करोड़ रु. कमाने वाले भारतीय खिलाड़ी, वर्ल्ड में रोनाल्डो 6.2 करोड़ रु. के साथ शीर्ष पर February 23, 2020 at 05:49PM

खेल डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ट्विटर से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। वह अपने एक ट्वीट से 2.51 करोड़ रुपए (करीब 35 लाख डॉलर) कमाते हैं। उधर, पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ट्विटर पर कमाई के मामले में दुनिया में पहले स्थान पर हैं। वह एक ट्वीट से 6.2 करोड़ रुपए (करीब 86 लाख डॉलर) कमाते हैं। अमेरिकी स्पोर्ट्स एंड स्पोर्ट्स कल्चर वेबसाइट ब्लेचर रिपोर्ट के एनालिसिस में ये बात सामने आई है। इस रिपोर्ट में विराट कोहली पांचवें नंबर पर हैं।

ब्लेचर के मुताबिक, विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के लिए रन मशीन बनकर उभरे हैं। वह कई रिकॉर्ड भी तोड़ चुके हैं। इसके चलते वह देश-दुनिया में वह काफी लोकप्रिय हैं। वह कई नामी और बड़े ब्रांड्स के साथ जुड़ चुके हैं, जिससे उनकी कमाई और बढ़ी है।

सबसे ज्यादा कमाई वाले टॉप-5 खिलाड़ी

खिलाड़ी देश खेल कमाई (करोड़ रु. में)
क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल फुटबॉल 6.24
एंड्रेस इनिएस्ता स्पेन फुटबॉल 4.25
नेमार ब्राजील फुटबॉल 3.44
लेब्रोन जेम्स अमेरिका बास्केटबॉल 3.38
विराट कोहली भारत क्रिकेट 2.51


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और पुर्तगाल के फुटबॉल क्रिस्टियानो रोनाल्डो (दाएं)। -फाइल

लोग एक हार पर तिल का ताड़ बना देते हैं: कोहली February 23, 2020 at 06:27PM

वेलिंगटनभारतीय कप्तान विराट कोहली को यह स्वीकार करने में कोई हिचक नहीं है कि न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में उन्हें हर विभाग में मात दी लेकिन उन्होंने कहा कि अगर कुछ लोग दस विकेट से हार पर ‘तिल का ताड़’ बनाना चाहते हैं तो वह इसमें कुछ नहीं कर सकते। मेजबान न्यूजीलैंड ने बेसिन रिजर्व पर पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में सोमवार को भारत को दस विकेट से करारी शिकस्त देकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई। भारत की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में यह पहली हार है जो उसे बल्लेबाजों की नाकामी के कारण मिली। कोहली ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हम जानते हैं कि हमने अच्छा खेल नहीं दिखाया लेकिन अगर लोग इसका तिल का ताड़ बनाना चाहते हैं तो हम कुछ नहीं कर सकते क्योंकि हम ऐसा नहीं सोचते।’ कोहली ने कहा कि उन्हें यह समझ में नहीं आता कि एक टेस्ट मैच में हार को इस तरह से क्यों देखा जाना चाहिए मानो उनकी टीम के लिये दुनिया ही समाप्त हो गयी। उन्होंने कहा, ‘कुछ लोगों के लिये यह दुनिया का अंत हो सकता है लेकिन ऐसा नहीं है। हमारे लिए यह क्रिकेट का एक मैच था जिसमें हम हार गए। हम इससे आगे बढ़ते हैं और सिर ऊंचा रखते हैं।’ कोहली ने कहा, ‘हम समझते हैं कि स्वदेश में भी हमें जीत के लिये अच्छा खेलना होता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आसान कुछ नहीं होता है क्योंकि टीम आएंगी और आपको हराएंगी। आप इसे स्वीकार करते हो और इससे एक टीम के तौर पर हमारे चरित्र का पता चलता है।’