Wednesday, February 19, 2020

यूरोपियन कंपटीशन से बाहर होने के बाद मैनचेस्टर सिटी की पहली जीत, केविन डी ब्रुईन और रोड्रि ने गोल किए February 19, 2020 at 09:11PM

खेल डेस्क. इंग्लिश प्रीमियर लीग में बुधवार रात को मैनचेस्टर सिटी ने वेस्ट हैम को 2-0 से हरा दिया। यूरोपियन कंपटीशन से बाहर होने के बाद सिटी की ये पहली जीत है। क्लब को फाइनेंशियल फेयर प्ले (एफएफपी) नियम के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। उस पर यूरोपियन चैम्पियंस लीग और यूरोपा लीग में खेलने पर 2 साल का प्रतिबंध और 232 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया। एफएफपी नियम का उद्देश्य सभी क्लब मालिकों को स्पॉन्सरशिप डील के जरिए असीमित धन कमाने से रोकना है।

वेस्ट हैम के खिलाफ सिटी के लिए पहला गोल रोड्रि ने 30वें मिनट में किया। हाफटाइम तक सिटी की टीम 1-0 से आगे थी। हाफटाइम के बाद सिटी के स्टार खिलाड़ी डी ब्रुईन ने 62वें मिनट में गोल किया। डी ब्रुईन का इस सीजन में यह 8वां गोल है। उन्होंने टीम के लिए 16 गोल असिस्ट भी किए।

चैम्पियंस लीग में सिटी का मुकाबला रियाल से होगा
मैनचेस्टर इस साल यूईएफए चैम्पियंस लीग में अपना सफर जारी रखेगी। स्पेन के फुटबॉल क्लब रियाल मैड्रिड के साथ सुपर-16 में पहले लेग का मुकाबला होना है। यह मैच 26 फरवरी को स्पेन की राजधानी मैड्रिड के बेर्नाबेऊ स्टेडियम में होगा। दोनों टीमों के बीच दूसरे लेग का मैच 18 मार्च को मैनचेस्टर होमग्राउंड पर खेला जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मैनचेस्टर सिटी के केविन डी ब्रुईन और कोच पेप गॉर्डियोला (दाएं)।

उमर अकमल पर भ्रष्टाचार के आरोप, पीसीबी ने खेलने पर रोक लगाई; एक महीने में दूसरी बार विवादों में घिरे February 19, 2020 at 08:53PM

खेल डेस्क. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मिडल ऑर्डर बल्लेबाज उमर अकमल को अनिश्चतकाल के लिए सस्पेंड कर दिया। उन पर भष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। गुरुवार को पीसीबी ने एक बयान में कहा- उमर जांच पूरी होने तक किसी तरह की क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे। बयान में उमर पर लगे आरोपों की कोई जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल, उमर की तरफ से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
एक महीने में यह दूसरा मौका है जब उमर विवादों में घिरे। कुछ दिनों पहले कराची में फिटनेस टेस्ट के दौरान उमर ट्रेनर से भिड़ गए थे। उन्होंने टीशर्ट उतारकर ट्रेनर से अपने शरीर में फैट की मात्रा के बारे में पूछा था। तब पीसीबी ने उन्हें माफ कर दिया था।

पीएसएल में नहीं खेल सकेंगे
पीसीबी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, ‘उमर पर भ्रष्टाचार निरोधक नियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होने तक वो क्रिकेट से जुड़ी किसी गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।’ मामले की जांच फिलहाल, पीसीबी कर रही है। हालांकि, इसमें जल्द ही आईसीसी भी शामिल हो सकती है। पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल गुरुवार से ही शुरू हो रहा है। उमर पिछले साल की चैंपियन टीम क्वेटा ग्लेडिएटर्स से खेलते हैं। पीसीबी के मुताबिक, फ्रेंचाइजी को उमर की जगह दूसरे खिलाड़ी को लेने के लिए कहा गया है। इस के मायने ये हुए कि अकमल इस साल पीएसएल नहीं खेल सकेंगे।

विवादों से पुराना नाता
29 साल के उमर का विवादों से पुराना नाता है। वो मैदान और बाहर कई बार गलत हरकतों की वजह से चर्चा में रहे। शाहिए अफरीदी, शोएब अख्तर और पाकिस्तान के पूर्व कोच मिकी ऑर्थर से उनका विवाद हुए। पिछले साल वो एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी से उलझ गए थे। तीन साल पहले कराची में वो एक कोठे पर मुजरा देखते पाए गए थे। मिकी ऑर्थर से उनकी मैदान पर ही तीखी बहस हुई थी। शोएब अख्तर ने उन्हें टीम से बाहर करने की मांग की थी।

प्रतिभाशाली बल्लेबाज लेकिन अनुशासनहीन
उमर के दो भाई कामरान और अदनान भी पाकिस्तान के लिए खेल चुके हैं। उमर को पाकिस्तान के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने अब तक कुल 16 टेस्ट, 121 वनडे और 84 टी20 मैच खेले हैं। 9 साल से वो टेस्ट टीम से बाहर हैं। हाल ही में उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के दो मैच खिलाए गए थे। वहां वो पूरी तरह नाकाम रहे थे। पाकिस्तान टी20 टीम के कप्तान बाबर आजम उमर के चचेरे भाई हैं। दोनों परिवारों के बीच मतभेद बताए जाते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पीसीबी ने उमर अकमल को सस्पेंड कर दिया है। वो इस साल पीएसएल भी नहीं खेल सकेंगे। (फाइल)

उमर अकमल सस्पेंड, PSL भी नहीं खेल पाएंगे February 19, 2020 at 08:01PM

लाहौरपाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। कभी ट्रेनर के साथ बदतमीजी करने तो कभी सोशल मीडिया पर अपनी खराब अंग्रेजी की वजह से सुर्खियों में रह रहे हैं। इस बार इस वजह से सुर्खियों में हैं, क्योंकि ने गुरुवार को उन्हें पीसीबी एंटी करप्शन कोड के अनुच्छेद 4.7.1 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। नहीं खेल पाएंगे PSL का ओपनिंग मैच इस तरह आज होने वाले पाकिस्तानी टी-20 लीग पाकिस्तानी सुपर लीग (PSL) के ओपनिंग मैच, जो क्वेटा ग्लेडिएटर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच है, में नहीं खेल पाएंगे। बोर्ड ने अपने बयान में कहा, 'उमर अकलम को पीसीबी एंटी करप्शन कोड के अनुच्छेद 4.7.1 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इस निलंबन के बाद अब उमर अकमल पीसीबी की भ्रष्टाचार-रोधी इकाई की ओर से की जा रही जांच के पूरी होने तक वह क्रिकेट से संबंधित किसी भी गतिविधि में भाग नहीं ले पाएंगे। फ्रैंचाइजी को नया खिलाड़ी ढूंढने का ओदशपीसीबी ने हालांकि इस मामले में जांच चलने तक अधिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है और इसकी वजह भी नहीं बताई है। इसके साथ ही बोर्ड ने पाकिस्तान सुपर लीग की टीम क्वेटा ग्लेडिएटर्स को अकमल के बदले नया खिलाड़ी ढूंढने का ओदश दिया है। पढ़ें- एक दिन पहले ही हुए थे ट्रोलउल्लेखनीय है कि उमर एक दिन पहले अपने एक ट्वीट की वजह से सुर्खियों में थे। दरअसल, वायरल ट्वीट में दावा किया जा रहा था कि 29 साल के उमर ने रज्जाक के साथ फोटो ट्वीट करते हुए जो लिखा, उसका हिंदी में अर्थ हुआ, 'दूसरे भाई से मां' (Mother from another brother)। इसके बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए थे। क्रिकेट की बात करें तो अब तक 16 टेस्ट, 121 वनडे और 84 टी20 इंटरनैशनल मैच खेल चुके उमर पिछले साल अक्टूबर में श्रीलंका के खिलाफ लाहौर में पाकिस्तानी जर्सी में नजर आए थे।

खराब दौर गुजर रहे पंत को रहाणे ने दिखाया आइना! February 19, 2020 at 07:30PM

वेलिंग्टनभारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को आइना दिखाया है। उन्होंने गुरुवार को यहां कहा कि ऋषभ पंत को स्वीकार करना होगा कि वह खराब दौर से गुजर रहे हैं और उन्हें बतौर क्रिकेटर बेहतर होने पर फोकस जारी रखना होगा। 22 वर्ष के पंत पांच महीने पहले तक सभी प्रारूपों में विकेटकीपर के तौर पर भारत की पहली पसंद थे। उन्होंने सीमित ओवरों के प्रारूप में केएल राहुल को जगह गंवा दी जबकि टेस्ट में ऋधिमान साहा विकेटकीपर हैं। सकारात्मक सोच और सीखने की जरूरतरहाणे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से पूर्व कहा, ‘यह स्वीकार करना जरूरी है कि आप कहां खड़े हैं। सकारात्मक रहकर ज्यादा से ज्यादा सीखने की जरूरत है। बात सीनियर या जूनियर की नहीं है।’ बता दें कि पंत खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्हें न्यूजीलैंड दौरे पर टी-20 और वनडे सीरीज के सभी मुकाबलों में नहीं खिलाया गया था। केएल राहुल ने विकेटकीपिंग की थी। किसी को बाहर बैठना अच्छा नहीं लगता उन्होंने कहा, ‘किसी को भी बाहर बैठना अच्छा नहीं लगता, लेकिन यह स्वीकार करना होगा कि टीम को उस दिन क्या जरूरत है। हर खिलाड़ी के लिए स्थिति को स्वीकार करना अहम है। जो हम नियंत्रण में रख सकते हैं, उसी पर फोकस रखना होगा। बतौर क्रिकेटर मेहनत करते रहना होगा।’ बता दें कि टेस्ट सीरीज की शुरुआत 21 फरवरी से वेलिंग्टन में होगी। इस मैच में भी पंत को खेलने का मौका शायद ही मिले, क्योंकि ऋद्धिमान साहा टीम में हैं और वह पूरी तरह से फिट हैं। (भाषा इनपुट के साथ)