Saturday, February 15, 2020

भारत और न्यूजीलैंड-11 अभ्यास मैच ड्रॉ, पंत और मयंक अर्धशतक लगाकर फॉर्म में लौटे February 15, 2020 at 09:07PM

खेल डेस्क. भारत और न्यूजीलैंड इलेवन के बीच हैमिल्टन में खेला गया तीन दिवसीय अभ्यास मैच ड्रॉ हो गया। रविवार को भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 252 रन बनाए। मयंक अग्रवाल 81 और ऋषभ पंत 70 रन की पारी के साथ फॉर्म में लौटे। आज मयंक का जन्मदिन भी है। वे 29 साल के हो गए।इनके अलावा पृथ्वी शॉ ने 39 और ऋद्धिमान साहा ने 30 रन की पारी खेली। पहली पारी में भारत ने 263 और न्यूजीलैंड-11 ने 235 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड-11 के लिए डेरेल मिशेल ने 3 विकेट लिए। वहीं, भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट की सीरीज का पहला मैच 21 फरवरी से वेलिंगटन में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड-11 की पारी में हेनरी कूपर ने सबसे ज्यादा 40, रचिन रविंद्र ने 34, कप्तान डेरेल मिशेल ने 32, टॉम ब्रूस ने 31 और फिन एलन ने 20 रन बनाए थे। मोहम्मद शमी 3 और जसप्रीत बुमराह 2 विकेट लेकर शानदार फॉर्म में लौटे। बुमराह ने 11 में से 3 ओवर मेडन डालते हुए सिर्फ 18 रन दिए। इनके अलावा उमेश यादव और नवदीप सैनी ने 2-2 विकेट लिए, जबकि रविचंद्रन अश्विन को एक सफलता मिली थी।

पहली पारी में 8 भारतीय खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके
भारतीय टीम की पहली पारी में 8 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके थे। जबकि पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा और रविचंद्रन अश्विन शून्य पर पवेलियन लौट गए थे। ओपनर मयंक अग्रवाल ने 1 और ऋषभ पंत सिर्फ ने 7 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए पुजारा ने 93 और छठे नंबर पर उतरे विहारी ने 101 रन की पारी खेली। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 195 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला था।

बुमराह को पिछले 4 वनडे में कोई विकेट नहीं मिला
हाल ही में भारत को न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। दुनिया के नंबर-1 वनडे गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को तीनों मैच में कोई विकेट नहीं मिला था। बुमराह ने पीठ की चोट से उबरने के बाद 6 वनडे में सिर्फ एक विकेट लिया है। इस दौरान उन्होंने 46.1 ओवर गेंदबाजी की। पिछले 4 मैच में तो उन्हें कोई भी सफलता नहीं मिली। ऐसे में उनका फॉर्म टीम के लिए बड़ी चिंता का विषय है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऋषभ पंत और मयंक अग्रवाल (दाएं)।

मेसी 6 साल बाद लगातार 4 मैच में गोल नहीं कर सके, फिर भी बार्सिलोना ने गेटाफे को 2-1 से हराया February 15, 2020 at 09:07PM

खेल डेस्क. स्पेनिश फुटबॉल लीग ‘ला लिगा’ में बार्सिलोना ने शनिवार को गेटाफे को 2-1 से हरा दिया। उसके लिए एंटोइनी ग्रिजमैन और सर्जीरोबर्टो ने गोल किया। गेटाफे के लिए एंजेल रोड्रिग्ज ने इकलौता गोल किया। बार्सिलोना के कप्तान लियोनल मेसी इस मैच में गोल नहीं कर सके। 2014 के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब मेसी लगातार 4 मैच में गोल नहीं कर सके। वे रियाल बेटिस, लेवांते और वेलेंसिया के खिलाफ गोल नहीं कर पाए थे। पिछली बार लीग में उन्होंने ग्रेनाडा के खिलाफ गोल किया था।

इस जीत के साथ ही बार्सिलोना के 24 मैच में 52 अंक हो गए। उसकेपहले स्थान पर काबिज रियाल मैड्रिड के बराबर ही अंक हो गए, लेकिन गोल डिफरेंस में वह पीछे है। गेटाफे 42 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

बार्सिलोना की टीम होमग्राउंड कैम्प नाऊ पर लगातार 24वें मैच में जीती
मैच के 33वें मिनट में ग्रिजमैन ने बार्सिलोना को 1-0 की बढ़त दिलाई। उन्होंने कप्तान मेसी के पास पर गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। 39वें मिनट में सर्जियो ने टीम का दूसरा गोल किया। गेटाफे के लिए रोड्रिग्ज ने 66वें मिनट में गोल किया। बार्सिलोना की टीम अपने होमग्राउंड कैम्प नाऊ पर लगातार 24वें मैच में जीती। टीम के खिलाड़ियों ने मैच शुरू होने से पहले ओस्मान डेम्बेले के नाम की जर्सी पहनी। डेम्बेले चोटिल होने के बाद छह महीने के लिए टीम से बाहर हो गए हैं।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लियोनल मेसी ने इस मैच में ग्रिजमैन के लिए गोल असिस्ट किया।

देखें- कोहली की सुंदर दोस्तों संग सेल्फी हुई वायरल February 15, 2020 at 09:06PM

वेलिंग्टनभारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है और यहां उसने टी-20 और वनडे सीरीज का सफर तय कर लिया है। टी-20 सीरीज में जहां की कप्तानी वाली टीम ने एकतरफा 5-0 से क्लीन स्वीप किया तो वनडे में उसे हार का सामना करना पड़ा। अब टेस्ट सीरीज का आगाज 21 फरवरी से वेलिंग्टन में होगा। दोनों टीमें इस सीरीज जीतने के लिए खूब पसीना बहा रही हैं। विराट का नया पोस्ट और सुंदर दोस्त कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में उनके अलावा तेज गेंदबाज और युवा ओपनर बल्लेबाज दिख रहे हैं। ये तीनों ही अलग-अगल पोज दे रहे हैं। विराट और पृथ्वी तो अपनी आंखों को नचाते दिख रहे हैं। कोहली ने तस्वीर का कैप्शन बड़ा ही रोचक लिखा है। उन्होंने लिखा- नया पोस्ट सुंदर दोस्त...। प्रैक्टिस मैच रहा था ड्रॉ उल्लेखनीय है कि वनडे सीरीज के बाद 14 से 16 फरवरी तक भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेला था, जो ड्रॉ रहा था। मैच की पहली पारी में भारत ने 263 रन बनाए थे। उसके लिए मिडल ऑर्डर के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने 93 और हनुमा विहारी ने 101 रनों परी खेली थी। जवाब में न्यूजीलैंड इलेवन 235 रन बना सकी थी। शमी ने 3 विकेट झटके थे, जबकि बुमराह, उमेश और सैनी को 2-2 विकेट मिले थे। पढ़ें- दूसरी ओर, भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 48 ओवर तक बैटिंग की और 4 विकेट पर 252 रन बनाए। ओपनर मयंक अग्रवाल ने 91, ऋषभ पंत ने 65 गेंदों में तूफानी 70 और साहा ने नाबाद 30 रनों की पारी खेली।

IPL-13 का पूरा शेड्यूल, जानें, कब-किसके मैच February 15, 2020 at 07:42PM

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। क्रिकइन्फो वेबसाइट के मुताबिक, 29 मार्च से इस प्रतिष्ठित लीग का 13वां एडिशन शुरू होगा जब 4 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस टीम 3 बार की विजेता चेन्नै सुपर किंग्स से भिड़ेगी। अगले ही दिन 30 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबला खेला जाएगा। अंतिम लीग मैच 17 मई को विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा। इससे एक दिन पहले (16 मई) भी दिल्ली और पंजाब के बीच लीग मैच मोहाली में खेला जाएगा। पढ़ें, वहीं, अभी तक प्लेऑफ मुकाबलों का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। इसके बारे में भी जल्दी ही जानकारी दी जाएगी। ऐसा है शेड्यूल
तारीख मैच समय कहां
29 मार्च मुंबई इंडियंस vs चेन्नै सुपर किंग्स रात 8 बजे मुंबई
30 मार्च दिल्ली कैपिटल्स vs किंग्स इलेवन पंजाब रात 8 बजे दिल्ली
31 मार्च रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs कोलकाता नाइट राइडर्स रात 8 बजे बेंगलुरु
1 अप्रैल सनराइजर्स हैदराबाद vs मुंबई इडियंस रात 8 बजे हैदराबाद
2 अप्रैल चेन्नै सुपर किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स रात 8 बजे चेन्नै
3 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स vs दिल्ली कैपिटल्स रात 8 बजे कोलकाता
4 अप्रैल किंग्स इलेवन पंजाब vs सनराइजर्स हैदराबाद रात 8 बजे मोहाली
5 अप्रैल मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शाम 4 बजे मुंबई
5 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स रात 8 बजे --
6 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स vs चेन्नै सुपर किंग्स रात 8 बजे कोलकाता
7 अप्रैल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs सनराइजर्स हैदराबाद रात 8 बजे बेंगलुरु
8 अप्रैल किंग्स इलेवन पंजाब vs मुंबई इंडियंस रात 8 बजे मोहाली
9 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स रात 8 बजे --
10 अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रात 8 बजे दिल्ली
11 अप्रैल चेन्नै सुपर किंग्स vs किंग्स इलेवन पंजाब रात 8 बजे चेन्नै
12 अप्रैल सनराइजर्स हैदराबाद vs राजस्थन रॉयल्स शाम 4 बजे हैदराबाद
12 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स vs मुंबई इंडियंस रात 8 बजे कोलकाता
13 अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नै सुपर किंग्स रात 8 बजे दिल्ली
14 अप्रैल किंग्स इलेवन पंजाब vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रात 8 बजे मोहाली
15 अप्रैल मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स रात 8 बजे मुंबई
16 अप्रैल सनराइजर्स हैदराबाद vs कोलकाता नाइट राइडर्स रात 8 बजे हैदराबाद
17 अप्रैल किंग्स इलेवन पंजाब vs चेन्नै सुपर किंग्स रात 8 बजे मोहाली
18 अप्रैल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs राजस्थान रॉयल्स रात 8 बजे बेंगलुरु
19 अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स शाम 4 बजे दिल्ली
19 अप्रैल चेन्नै सुपर किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद रात 8 बजे चेन्नै
20 अप्रैल मुंबई इंडियंस vs किंग्स इलेवन पंजाब रात 8 बजे मुंबई
21 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद रात 8 बजे जयपुर
22 अप्रैल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs दिल्ली कैपिटल्स रात 8 बजे बेंगलुरु
23 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स vs किंग्स इलेवन पंजाब रात 8 बजे कोलकाता
24 अप्रैल चेन्नै सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस रात 8 बजे चेन्नै
25 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रात 8 बजे जयपुर
26 अप्रैल किंग्स इलेवन पंजाब vs कोलकाता नाइट राइडर्स शाम 4 बजे मोहाली
26 अप्रैल सनराइजर्स हैदराबाद vs दिल्ली कैपिटल्स रात 8 बजे हैदराबाद
27 अप्रैल चेन्नै सुपर किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रात 8 बजे चेन्नै
28 अप्रैल मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स रात 8 बजे मुंबई
29 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स vs किंग्स इलेवन पंजाब रात 8 बजे जयपुर
30 अप्रैल सनराइजर्स हैदराबाद vs चेन्नै सुपर किंग्स रात 8 बजे हैदराबाद
1 मई मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स रात 8 बजे मुंबई
2 मई कोलकाता नाइट राइडर्स vs राजस्थान रॉयल्स रात 8 बजे कोलकाता
3 मई रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs किंग्स इलेवन पंजाब शाम 4 बजे बेंगलुरु
3 मई दिल्ली कैपिटल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद रात 8 बजे दिल्ली
4 मई चेन्नै सुपर किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स रात 8 बजे जयपुर
5 मई सनराइजर्स हैदराबाद vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रात 8 बजे हैदराबाद
6 मई दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस रात 8 बजे दिल्ली
7 मई चेन्नै सुपर किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स रात 8 बजे चेन्नै
8 मई किंग्स इलेवन पंजाब vs राजस्थान रॉयल्स रात 8 बजे मोहाली
9 मई मुंबई इंडियंस vs सनराइजर्स हैदराबाद रात 8 बजे मुंबई
10 मई चेन्नै सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स शाम 4 बजे चेन्नै
10 मई कोलकाता नाइट राइडर्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रात 8 बजे कोलकाता
11 मई राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस रात 8 बजे जयपुर
12 मई सनराइजर्स हैदराबाद vs किंग्स इलेवन पंजाब रात 8 बजे हैदराबाद
13 मई दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स रात 8 बजे दिल्ली
14 मई रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs चेन्नै सुपर किंग्स रात 8 बजे बेंगलुरु
15 मई कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद रात 8 बजे कोलकाता
16 मई किंग्स इलेवन पंजाब vs दिल्ली कैपिटल्स रात 8 बजे मोहाली
17 मई रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs मुंबई इंडियंस रात 8 बजे बेंगलुरु