Saturday, February 15, 2020

भारत का उसेन बोल्ट, एक ट्वीट पर हुआ ऐक्शन February 14, 2020 at 11:42PM

नई दिल्लीभैंसे के साथ महज 9.55 सेकंड में 100 मीटर की दूरी तय करने वाले कर्नाटक के के ट्रायल का समय सुनिश्चित किया जा चुकी है। इसकी जानकारी खुद खेल मंत्री ने दी। उन्होंने ट्वीट के जरिए पर बताया कि साई के अधिकारियों ने गौड़ा से संपर्क किया है और उनका रेल टिकट भी हो चुका है। रिजिजू ने यह ट्वीट बीजेपी के नैशनल जनरल सेक्रेटरी पी. मुरलीधर राव के जवाब में लिखा था। दरअसल, पी. मुरलीधर राव ने ट्वीट किया, 'भारत उठेगा और चमकेगा.. महज 9.55 सेकंड में 100 मीटर की रेस पूरा करना एक अद्भुत कारनामा है। श्रीनिवास गौड़ा को उचित प्रशिक्षण निश्चित रूप से देश के लिए नाम कमाने में उनकी मदद करेगा। मेरी शुभकामनाएं। इसके साथ ही राव ने खेल मंत्री किरण रिजिजू और पीएम मोदी को टैग किया। इस पर खेल मंत्री किरण रिजिजू ने जवाब दिया- हां, मुरलीधर राव जी... साई के अधिकारियों ने उनसे संपर्क किया है। उनका रेल टिकट भी बन गया है और वह सोमवार को साई सेंटर पहुंचेंगे। मैं शीर्ष राष्ट्रीय कोचों को सुनिश्चित करूंगा कि वह अपना ट्रायल ठीक से कर सके। हम टीम हैं। पीएम नरेंद्र मोदी जी और हम खेल प्रतिभाओं को पहचानने के लिए सब कुछ करेंगे! पढ़ें- आनंद महिंद्रा ने की मांगइससे पहले भारत के मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने खेल मंत्री किरण रिजिजू से तो उन्हें ट्रेनिंग का मौका देने की मांग करते हुए ओलिंपिक के लिए भारत की पदक की उम्मीद भी बताया था। किरण रिजिजू बोले- मौका दूंगाइस पर रिजिजू ने भी रिप्लाय किया, 'मैं कर्नाटक के श्रीनिवास गौड़ा को साई के टॉप कोचों से ट्रायल के लिए कॉल करूंगा। आम तौर पर ऐथलेटिक्स में ओलिंपिक के मानकों के बारे में लोगों में ज्ञान की कमी है, जहां मानवीय शक्ति और धीरज को परखा जाता है। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि भारत में कोई भी प्रतिभा बिना छोड़े नहीं रहे। बोल्ट के साथ हो रही है तुलनागौड़ा पैडी हैं, जो एक बफेलो रेस (भैंसा दौड़) में भैंसे के साथ दौड़ रहे थे। दावा किया जा रहा है कि श्रीनिवास ने 100 मीटर की रेस महज 9.55 सेकंड में ही पूरी कर दी, जबकि 142.50 मीटर की दूरी 13.62 सेकंड में पूरी की। रोचक बात यह है कि 9.55 सेकंड का समय वर्ल्ड रेकॉर्ड से भी बेहतर है। 100 मीटर की फर्राटा सबसे कम समय में पूरी करने का रेकॉर्ड जमैका के उसेन बोल्ड के नाम है, जिन्होंने इसे 2009 में 9.58 सेकंड में पूरा कर लिया था। उनके रेस का विडियो सामने आते ही लोगों ने उनकी तुलना बोल्ट के साथ करनी शुरू कर दी।

अभ्यास मैच: NZ XI 235 पर ढेर, बुमराह-शमी छाए February 14, 2020 at 10:05PM

हैमिल्टनजसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड एकादश के खिलाफ भारत के अभ्यास मैच के दूसरे दिन शानदार गेंदबाजी की और वेलिंग्टन में होने वाले पहले टेस्ट से पहले घरेलू टीम को चेताया कि मेजबानों के लिए चीजें इतनी आसान नहीं होंगी। न्यूजीलैंड की टीम 74.2 ओवर में 235 रन पर सिमट गई, जिसमें बुमराह (11 ओवर में 18 रन देकर दो विकेट) और शमी (10 ओवर में 17 रन देकर दो विकेट) ने परिस्थितियों का अच्छा इस्तेमाल किया। उमेश यादव (13 ओवर में 49 रन देकर दो विकेट) और नवदीप सैनी (15 ओवर में 58 रन देकर दो विकेट) ने काफी ओवर फेंके लेकिन वे टीम के दो मुख्य तेज गेंदबाजों की तरह अपने स्पेल से बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर सके। पिच अब बल्लेबाजों के लिए आसान होती जा रही है, पृथ्वी साव (19 गेंद में नाबाद 29 रन) ने कई कवर ड्राइव लगाई और उनकी पारी में एक शानदार छक्का भी शामिल रहा जबकि मयंक अग्रवाल (17 गेंद में नाबाद 23 रन) ने एक छक्का लगाया, जिससे दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने बिना विकेट गंवाए 53 रन बना लिए थे। मुख्य कोच रवि शास्त्री अपने तेज गेंदबाजों की लय देखना चाहते थे और बुमराह व शमी ने बादलों भरे मौसम में काफी अच्छी गेंदबाजी की। उमेश और सैनी ने हालांकि अपने पहले स्पेल में काफी फुल लेंथ गेंद फेंकी। बुमराह ने उछाल हासिल करते हुए बल्लेबाजों को परेशान किया और तीन छोटे स्पेल में गेंदबाजी की जबकि शमी ने दो स्पैल डाले। शमी ने ध्यान सीम को दोनों तरीकों से गेंदबाजी करने पर लगाया। यूं बुमराह ने किया यंग और एलेन को आउट बुमराह ने विल यंग (02) को कोण लेती गेंद से बल्ला छुआने के लिए उकसाया और ऋषभ पंत ने इस कैच को लपकने में जरा गलती नहीं की। इसके बाद उन्होंने फिन एलेन (20) का विकेट झटका। लंच के बाद शमी के दूसरे स्पैल ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया जिसमें सीनियर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जिमी नीशाम शामिल थे जो उनकी अतिरिक्त उछाल लेती गेंद का सामना नहीं कर सके। शमी ने कूपर को लौटाया इससे पहले उन्होंने क्रीज पर जमे हुए हेनरी कूपर (68 गेंद में 40 रन) को फुल लेंथ गेंद पर आउट किया। इसके बाद दोनों अंतिम सत्र में गेंदबाजी के लिए नहीं उतरे। अंत में आधा घंटा काफी मनोरंजक रहा जिसमें स्कॉट कुगेलीजन और ब्लेयर टिकनर की गेंदों को साव और अग्रवाल ने काफी पीटा और आसानी से रन जुटाए। भारत ने लगातार दूसरे दिन साव-अग्रवाल की सलामी जोड़ी को उतारा जिससे शुभमन गिल को शायद अपने टेस्ट पदार्पण के लिए इंतजार करना होगा।

शमी ने बुमराह की आलोचना करने वालों से पूछा- आप कैसे दो-चार मैच के बाद उनकी क्षमता पर सवाल उठा सकते हैं ? February 14, 2020 at 11:02PM

खेल डेस्क. मोहम्मद शमी खुलकर साथी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंनेशनिवार को बुमराह की आलोचना करने वालों से पूछा कि कुछ वनडे मैचों में खराब प्रदर्शन करने भर से आप यह कैसे भूल सकते हैं कि उन्होंने देश को कई मुकाबले जिताए हैं। शमी न्यूजीलैंड-XI के खिलाफ अभ्यास मैच का दूसरा दिन खत्म होने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में बुमराहका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने 3 मैच में 30 ओवर गेंदबाजी की। लेकिनएक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए। इसके बाद से ही उन पर सवाल उठ रहे हैं।

शमी ने आगे कहा, ‘‘हमें इतनी जल्दी बुमराह पर सवाल नहीं उठाने चाहिए। पिछले कुछ मैचों मेंउन्होंने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। इसका मतलब यह नहीं कि आप उनकी मैच जिताने की काबिलियत को नजरअंदाज करें। बुमराह ने देश के लिए जो हासिल किया है। उसे कोई कैसे भुला सकताहै। अगर आप सवाल उठाने के बजाए इसे सकारात्मक तरीके से लें, तो इससे न सिर्फ उनका (बुमराह) का आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि टीम भी मजबूत होगी।’’

बाहर बैठकर खामी निकालना आसान : शमी

उन्होंने आलोचकों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आप यह कैसे भूल सकते हैं कि बुमराह स्ट्रेस फ्रैक्चर से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं। एक खिलाड़ी के नाते, यह काफी मुश्किल होता है। बाहर बैठकर किसी में भी खामी निकाल देना आसान होता है। क्योंकि कुछ लोगों को इसके लिए पैसा मिलता है।हर खिलाड़ी चोटिल हो सकता है। ऐसे में उसकी आलोचना करने के बजाए हमें सकारात्मक रुख अपनाना चाहिए। मैंने खुद 2015 में घुटने की सर्जरी कराई थी। लेकिन फिर मैदान पर वापसी की।

शमी ने कहा- खिलाड़ी को आलोचकों की तरफ ध्यान नहीं देना चाहिए

शमी इस बात को लेकर हैरान हैं कि कैसे एक-दो मैच में खराब प्रदर्शन होते ही किसी खिलाड़ी के प्रति लोगों का नजरिया बदल जाता है। लोग उसके बारे में अलग तरह से सोचने लग जाते हैं। हालांकि, एक खिलाड़ी के तौर पर हमें इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

'नवदीप सैनी वनडे में अहम साबित होंगे'

उन्होंने नवदीप सैनी की भी तारीफ की। शमी के मुताबिक, सैनी वनडे क्रिकेट में भारत के लिए अहम साबित होंगे। वे युवा और प्रतिभाशाली हैं। उनके पास गति और ऊंचाई है। हालांकि, किसी को जिम्मेदारी लेकर युवा खिलाड़ियों को तराशना होगा और मौजूदा टीम में सीनियर गेंदबाज यह रोल निभा रहे हैं।

बुमराह ने न्यूजीलैंड-XI के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के दूसरे दिन11 ओवर में 18 मेडन फेंकते हुए 2 विकेट लिए। वहीं, शमी ने सबसे ज्यादातीन विकेट हासिल किए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
न्यूजीलैंड-XI के खिलाफ अभ्यास मैच में बुमराह ने 2 और शमी ने तीन विकेट लिए।

17 गेंद में फिफ्टी: डि कॉक ने तोड़ा डि विलियर्स का रेकॉर्ड February 14, 2020 at 10:48PM

डरबनविकेटकीपर बल्लेबाज टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बन गए हैं। डि कॉक ने शुक्रवार को यहां किंग्समीड मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में यह उपलब्धि हासिल की। डि कॉक ने 17 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, जो कि दक्षिण अफ्रीका के किसी भी बल्लेबाज का टी-20 में बनाया गया सबसे तेज अर्धशतक है। उन्होंने 22 गेंदों पर 22 65 रन की पारी खेली, जिसमें दो चौके और 8 छक्के शामिल है। इससे पहले और डि कॉक ने 2016 में विभिन्न खेलों में 21 गेंदों पर 50 रन का आंकड़ा छुआ था। हालांकि डि कॉक का यह तूफानी अर्धशतक भी दक्षिण अफ्रीका को जीत नहीं दिला सका और मेजबान टीम को दो रन से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के बाद इंग्लैंड ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है। टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रेकॉर्ड भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह के नाम हैं, जिन्होंने 2007 टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था।