Thursday, February 13, 2020

न्यूजीलैंड-11 के खिलाफ 8 भारतीय दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके; पृथ्वी, शुभमन, साहा और अश्विन शून्य पर आउट February 13, 2020 at 09:25PM

खेल डेस्क. भारत और न्यूजीलैंड इलेवन के बीच 2 टेस्ट की सीरीज से पहले तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेला जा रहा है। शुक्रवार को पहलेदिन भारतीय टीम 263 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के 8 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। जबकि पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा और रविचंद्रन अश्विन शून्य पर आउट हुए। ओपनर मंयक अग्रवाल 1 और ऋषभ पंत 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट 21 फरवरी को वेलिंगटन में होगा।

मैच में एक समय भारतीय टीम के 5 रन पर 3 खिलाड़ी पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद 38 रन के स्कोर पर चौथा विकेट भी गिर गया। ऐसे में टीम को हनुमा विहारी और चेतेश्वर पुजारा ने संभाला। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 195 रन की साझेदारी की।

रहाणे 18 रन बनाकर आउट हुए
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए पुजारा ने 93 और छठे नंबर पर उतरे विहारी ने 101 रन की पारी खेली। इनके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 18 रन बनाए। वहीं, न्यूजीलैंड इलेवन की ओर से स्कॉट कुगलिन और ईश सोढ़ी ने 3-3 विकेट लिए। जैक गिब्सन को 2 और जिमी नीशम को 1 सफलता मिली।

ओपनिंग के लिए पृथ्वी और गिल के बीच प्रतिस्पर्धा
इससे पहले न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को तीन वनडे की सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। इस सीरीज में भी भारतीय बल्लेबाजी और गेंदबाजी असफल रही थी। ओपनर मयंक और पृथ्वी टीम को मजबूत शुरुआत देने में असफल रहे थे। दोनों को टेस्ट सीरीज में भी मौका दिया गया है। तीसरे ओपनर के तौर पर गिल एक ऑप्शन हैं, लेकिन अभ्यास मैच में वे भी खाता नहीं खोल सके। वनडे से पहले 5 टी-20 की सीरीज में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रैक्टिस मैच में मयंक अग्रवाल 1 और पृथ्वी शॉ (दाएं) शून्य पर आउट हुए।

IPL: नई थीम के साथ आया RCB का नया लोगो February 13, 2020 at 08:11PM

नई दिल्लीदो दिनों तक अपनी सोशल मीडिया अकाउंट्स से अपनी तस्वीर हटाने वाली आईपीएल फ्रैंचाइजी ने आज वैलेंटाइन्स डे के मौके पर अपना नया लोगो लॉन्च कर दिया। आरसीबी इस नए दशक की शुरुआत 'नया दशक, नया लोगो' की थीम के साथ करना चाहती है इसलिए अपने लोगो में उसने इसबार यह बदलाव किया है। इससे पहले उसने बुधवार को अचानक अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स से अपनी तस्वीर हटा लिया था, जिसकी जानकारी न तो उसके कप्तान को थी और न ही किसी खिलाड़ी को। जब कप्तान , युजवेंद्र चहल और एबी डिविलियर्स ने अपनी फ्रैंचाइजी का बिना तस्वीर वाला अकाउंट देखा तो वे भी हैरान रह गए। अपने नए लोगो में भी आरसीबी ने अपने बैकग्राउंड में गहरे लाल रंग को प्रमुखता दी है। इसके अलावा उसने अपनी पहचान पिछले पैरों पर खड़े गोल्डन शेर को नए अंदाज में पेश किया है। सबसे पहले आरसीबी ने 15 सेकंड के एक विडियो के साथ इस लोगो को लॉन्च किया। इसके कुछ देर बाद उसने टि्वटर पर नए लोगो की तस्वीर भी शेयर की और पहले के मुकाबले इसमें किए गए बदलाव की जानकारी भी दी। बता दें 12 साल के आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम अभी तक एक बार भी आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है। आरसीबी के हाथ से तीन बार यह खिताब आते-आते फिसल गया, जब टीम तीनों ही मौकों (2009, 2011 और 2016 में) पर फाइनल मुकाबला जीतने से चूक गई। इस बार फ्रैंचाइजी को नए लोगो के साथ अपनी नई किस्मत की भी उम्मीद होगी, ताकि पहली बार वह यह खिताब अपने नाम कर सके। बता दें आरसीबी के लोगो बदलने से पहले साल 2018 में आईपीएल की एक अन्य फ्रैंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपना नाम और लोगो बदला था। दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपना नाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) कर लिया था और इस फ्रैंचाइजी ने तब अपने लोगो को भी पूरी तरह बदल दिया था।

बेंगलुरु टीम ने वैलेंटाइन-डे पर शेर के साथ नया लोगो लॉन्च किया, लिखा- नए दशक का नया आरसीबी February 13, 2020 at 08:16PM

खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने वैलेंटाइनडे के मौके पर टीम के नए नाम के साथ नया लोगो लॉन्च किया है। बेंगलुरु ने गुरुवार को ही टीम कप्तान विराट कोहली को बिना बताए सभी सोशल मीडिया अकाउंट से प्रोफाइल और कवर समेत सभी फोटो और पोस्ट हटा ली थीं। इस पर कोहली ने हैरानी जताते हुए मदद की पेशकश भी की थी। आईपीएल का 13वां सीजन 29 मार्च से शुरू होगा।फाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में24 मई को खेला जाएगा।

आरसीबी ने एक वीडियो भी शेयर किया। टीम प्रबंधन ने नए लोगो को शेयर करते हुए लिखा, जिसका आपको इंतजार था, यह वही है। नया दशक, नई आरसीबी और नया लोगो। आरसीबी के चेयरमैन संजीव चूड़ीवाला ने कहा- दो पैर पर खड़े शेर की शाही परिवार में वापसी हुई। मेरा मानना है कि टूर्नामेंट में हमारी नई पहचान के लिए यह बहुत जरूरी था।

आरसीबी ने तीसरी बार लोगो बदला

आरसीबी ने 2008 से अब तक के आईपीएल इतिहास में कोई खिताब नहीं जीता है। उसने तीसरी बार अपना लोगो बदला है। उसने टीम के नाम के साथ बेंगलुरु को अलग कर सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स कर दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स आरसीबी का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

आरसीबी और मुथूट फिनकॉर्प के बीच करार
आरसीबी ने मंगलवार को ही मुथूट फिनकॉर्प के साथ स्पॉन्सर के तौर पर 3 साल के लिए करार किया है। इसके तहत खिलाड़ियों की जर्सी पर सामने की तरफ मुथूट का लोगो लगाया जाएगा। घरेलू मैदान पर भी विज्ञापन नजर आएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आईपीएल की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने नए नाम के साथ नया लोगो लॉन्च किया।

अब्दुल रज्जाक बोले- पाकिस्तान में विराट कोहली से अच्छे बल्लेबाज, लेकिन उनकी कद्र नहीं होती February 13, 2020 at 06:22PM

खेल डेस्क. कुछ महीने पहले हार्दिक पांड्या को कोचिंग का ऑफर देने वाले पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने एक नया शिगूफा छोड़ा। रज्जाक के मुताबिक, पाकिस्तान में विराट कोहली से बेहतर कई बल्लेबाज हैं। लेकिन, सिस्टम खराब होने की वजह से वो सामने नहीं आ पाते। अब्दुल ने यह भी कहा कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) कुछ मायनों में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बेहतर है। दोनों लीग की विजेता टीमों का मुकाबला होना चाहिए। पीएसएल का पांचवा सीजन 20 फरवरी से शुरू हो रहा है। इस सीजन के सभी मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे।


कोहली को बीसीसीआई ने बेहतर बनाया
पाकिस्तान की एक क्रिकेट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में रज्जाक ने कई अहम बातें कहीं। विराट कोहली के बारे में उन्होंने कहा, “विराट लाजवाब क्रिकेटर है। इसमें किसी को कोई शक होना ही नहीं चाहिए। लेकिन, वो खुशकिस्मत है कि उसे बीसीसीआई सपोर्ट करती है। उनका बोर्ड उसका बहुत सम्मान करता है। यही चीजें उसे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं। मुझे लगता है कि पाकिस्तान में विराट से अच्छे कई बल्लेबाज होंगे। हमारी बदकिस्मती है कि हमारा सिस्टम उनके साथ न्याय नहीं करता। हमें बीसीसीआई और विराट के उदाहरण से सही सबक लेने की जरूरत है।”

आईपीएल में खराब विकेट
पीएसएल और आईपीएल की तुलना करते हुए रज्जाक ने अजीब बयान दिया। कहा, “मुझे लगता है कि आईपीएल के दौरान भारत में जो पिच इस्तेमाल होती हैं, वो पूरी तरह तैयार नहीं होतीं। वहां बाउंस भी नहीं होता और कई बार गेंद ज्यादा स्पिन होती है। मुझे लगता है कि आईपीएल विजेता और पीएसएल जीतने वाली टीम का मैच होना चाहिए। मुझे पूरा भरोसा है कि अगर इन दोनों टीमों का मैच हुआ तो पाकिस्तान सुपर लीग की विजेता टीम ही जीतेगी।”

हार्दिक को कोचिंग ऑफर पर सफाई
कुछ महीने पहले रज्जाक ने एक बयान में कहा था कि अगर हार्दिक पंड्या उनसे कोचिंग लें तो दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर बन जाएंगे। रज्जाक के इस दावे का काफी मजाक उड़ाया गया। इस बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, “मैं दिल से हार्दिक की मदद करना चाहता था। वो ज्यादा बेहतर ऑलराउंडर बन सकते हैं। मैं सिर्फ क्रिकेट की बात कर रहा था। इसका ये मतलब नहीं है कि मैं उनकी मदद करने के लिए मरा जा रहा हूं। दोनों मुल्कों के रिश्ते अच्छे नहीं हैं। इसलिए, फिलहाल तो ये मुमकिन नहीं है।”



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अब्दुल रज्जाक के मुताबिक, विराट कोहली इसलिए कामयाब हुए क्योंकि भारतीय बोर्ड ने हमेशा उनका साथ दिया। (फाइल)