Sunday, February 9, 2020

पूर्व फुटबॉलर मैथ्यू चैरी ने शॉर्ट फिल्म हेयर लव के लिए ऑस्कर जीता, कोबे ब्रायंट के बाद दूसरे एथलीट बने February 09, 2020 at 09:31PM

खेल डेस्क. पूर्व अमेरिकी फुटबॉलर मैथ्यू ए चैरी ने रविवार रात को अपनी एनीमेटेड शॉर्ट फिल्म‘हेयर लव’ के लिए एकेडमी ऑस्कर अवॉर्ड जीता। उन्होंने फिल्म को डायरेक्ट किया है। मैथ्यू यह अवॉर्ड पाने वाले दूसरे एथलीट हैं। इससे पहले दिवंगत अमेरिकी बास्केटबॉल प्लेयर कोबे ब्रायंट ने 2018 में एकेडमी अवॉर्ड जीता था। ब्रायंट ने एनीमेटेड शॉर्ट फिल्म ‘डियर बास्केटबॉल’ को डायरेक्ट किया था। इसी साल 26 जनवरी को हेलिकॉप्टर क्रैश में ब्रायंट और उनकी बेटी समेत 7 लोगों की मौत हो गई थी। 92वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में हुआ।

मैथ्यू ने यह अवॉर्ड ब्रायंट को समर्पित किया है। उन्होंने फिल्म ‘हेयर लव’ बालों को लेकर होने वाले भेदभाव को खत्म करने के उद्देश्य से बनाई है। फिल्म की स्टोरी एक ऐसे व्यक्ति के जीवन पर आधारित है, जो अपनी बेटी के बालों को पहली बार बनाता (संवारता) है। इस फिल्म को करेन रुपेर्ट टॉलिवेर ने प्रोड्यूस की है।

दक्षिण कोरियन फिल्म ‘पैरासाइट’ ने बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड
फिल्म समीक्षकों के दावों झुठलाते हुए दक्षिण कोरियन फिल्म ‘पैरासाइट’ ने बेस्ट पिक्चर का ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया। ‘पैरासाइट’ ऑस्कर जीतने वाली पहली गैर-अंग्रेजी फिल्म बन गई है। इस फिल्म को कुल चार अवार्ड - बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले, बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट इंटरनेशनल फीचर कैटिगरी में मिले हैं। बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड ‘जोकर’ के लिए वॉकिन फीनिक्स को मिला। वहीं, फिल्म ‘जूडी’ के लिए रिनी जैलवेगर बेस्ट एक्ट्रेस चुनी गईं। ‘पैरासाइट’ के लिए बॉन्ग जून हो ने बेस्ट डायरेक्टर का खिताब जीता।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पूर्व अमेरिकी फुटबॉलर मैथ्यू चैरी (बाएं) ने एनीमेटेड शॉर्ट फिल्म के लिए एकेडमी ऑस्कर अवॉर्ड जीता।

INDvsNZ: अंतिम वनडे- सोढ़ी-टिकनर कीवी टीम में शामिल February 09, 2020 at 08:19PM

माउंट माउंगानुईअपने खिलाड़ियों की चोट से परेशान न्यू जीलैंड ने भारत के साथ मंगलवार को यहां बे ओवल मैदान पर होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे मैच के लिए और को टीम में शामिल करने का फैसला किया है। सोढ़ी और टिकनर क्राइस्टचर्च में इंडिया-ए के साथ जारी दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच में न्यू जीलैंड ए टीम का हिस्सा थे। कीवी टीम अपने खिलाड़ियों की चोट से परेशान है। मिशेल सैंटनर, टिम साउदी पेट की समस्या से पीड़ित हैं, जबकि स्काट कुगेलेजिन को वायरल फीवर है। इन तीनों के तीसरे वनडे में खेलने को लेकर संदेह है। सैंटनर और कुगेलेजिन तो भारत के साथ ऑकलैंड में हुए दूसरे वनडे में भी नहीं खेल सके थे। साउदी हालांकि तबीयत पूरी तरह ठीक नहीं होने के बावजूद खेले थे और उन्होंने विराट कोहली का विकेट भी लिया था। इन सबके अलावा कीवी टीम के कप्तान केन विलियम्सन भी चोटिल हैं। केन कंधे की चोट के कारण पांच मैचों की टी-20 सीरीज के अंतिम दो मुकाबलों और शुरुआती दो वनडे मैचों में नहीं खेल सके थे। पांच मैचों की टी-20 सीरीज 0-5 से गंवाने के बाद कीवी टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

U19 WC: 'बांग्लादेशी क्रिकेटर्स का व्यवहार डर्टी' February 09, 2020 at 07:32PM

नई दिल्ली रविवार को पोटचेफ्सट्रूम में बांग्लादेश की अंडर 19 क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर अपने देश के लिए सुनहरा इतिहास रच दिया। साउथ अफ्रीका के पोटचेफ्सट्रूम में यहां बांग्लादेश ने भारत को 3 विकेट से हराकर पहली बार इस खिताब पर अपना कब्जा जमाया। लेकिन उसके खिलाड़ियों ने इस उसकी इस जीत पर अपने नकारात्मक व्यवहार से अपने देश की छवि पर पलीता लगा दिया है। अपने खिलाड़ियों के गैर-जरूरी आक्रामक और नकारात्मक व्यवहार के लिए बांग्लादेश की इस युवा टीम के कप्तान अकबर अली को भी माफी मांगनी पड़ी है। भारतीय टीम के कप्तान ने बांग्लादेशी खिलाड़ियों की इस हरकत को 'डर्टी' करार दिया है। इस खिताब को जीतने वाली बांग्लादेश की टीम ने पहली बार क्रिकेट में कोई चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। यह उपलब्धि दर्ज करने के बाद बांग्लादेश की खिलाड़ियों ने जोश में अपने होश ही खो दिए और वह मैच खत्म होने के तुरंत बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों से मैदान पर ही भिड़ पड़े। बांग्लादेश के खिलाड़ी इस घटना से पहले भी मैच में अपनी फील्डिंग के दौरान भारतीय बल्लेबाजों से भिड़ रहे थे। वह हर बार आक्रामकता दिखा रहे थे लेकिन मैच के बाद तो उन्होंने सारी हदें ही पार कर दीं और भारतीय खिलाड़ियों से गाली-गलौच की और उनकी टीम के दो खिलाड़ी तो धक्कामुक्की करने तक कर गए। बांग्लादेश के कप्तान अकबर अली ने इस शर्मनाक घटना के लिए माफी मांगी। अली ने कहा, 'क्रिकेट को जेंटलमैन गेम के रूप में जाना जाता है। ऐसे में अपनी टीम की तरफ से मैं माफी मांगता हूं। यहां जो भी हुआ, वह नहीं होना चाहिए था।' क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के कप्तान प्रियम गर्ग से जब इस पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो, उन्होंने साफतौर पर बांग्लादेशी खिलाड़ियों को इसके लिए जिम्मेदार बताया और उन्होंने मैच के दौरान भी विरोधी टीम के खिलाड़ियों के व्यवहार की याद दिलाई। प्रियम गर्ग ने कहा, 'हम सहज थे। हमने यही सोचा कि यह खेल का हिस्सा है- आप कुछ जीतते हैं और कुछ हार जाते हैं।' उन्होंने कहा, 'लेकिन उनकी प्रतिक्रिया 'डर्टी' (गंदी) थी। मैं समझता हूं यह नहीं होना चाहिए था। लेकिन ठीक है।' बता दें आईसीसी इस मामले पर 'गंभीर' है। आईसीसी सोमवार को इस मसले पर अपना स्टैंड साफ करेगी। अभी उसे मैच रेफरी ग्रीम लैबोय की रिपोर्ट का इंतजार है।

भारत-न्यूजीलैंड तीसरा मैच कल, टीम इंडिया माउंट माउनगुई में अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी February 09, 2020 at 07:42PM

खेल डेस्क. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे की सीरीज का आखिरी मुकाबला मंगलवार को माउंट माउनगुई में खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले ही यह सीरीज 0-2 से हार चुकी है। अब आखिरी मैच जीतकर उसके पास सम्मान बचाने का मौका है। इस मैदान पर भारत ने अब तक 2 वनडे खेले हैं, जिनमें न्यूजीलैंड को शिकस्त दी है। पिछली बार 28 जनवरी 2019 को टीम इंडिया ने कीवी टीम को 7 विकेट से हराया था।

सीरीज का पहला वनडे हैमिल्टन में खेला गया था, जिसमें न्यूजीलैंड ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद ऑकलैंड मैच में भारतीय टीम को 22 रन से हार झेलनी पड़ी। सीरीज में अब तक कीवी खिलाड़ी रॉस टेलर ने सबसे ज्यादा 182 और उसके बाद भारतीय खिलाड़ी श्रेयस अय्यर ने 155 रन बनाए हैं। विकेट के मामले में 4 विकेट लेकर टिम साउदी सबसे आगे हैं। दूसरे नंबर पर शार्दुल ठाकुर और युजवेंद्र चहल ने 3-3 विकेट हासिल किए।

बुमराह का फ्लॉप प्रदर्शन टीम के लिए चिंता का विषय
तेज गेंदबाज बुमराह ने इसी साल चोट के बाद टीम में वापसी की। इसके बाद से उनका फ्लॉप प्रदर्शन जारी है। बुमराह ने 5 वनडे में 277 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 1 ही विकेट लिया। पिछले तीन वनडे में उन्हें कोई सफलता नहीं मिला। ऐसा उनके करियर में पहली बार हुआ।

चोटिल विलियम्सन मैच खेल सकते हैं
कंधे की चोट के चलते सीरीज के दो मैच से बाहर रहे न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। वे तीसरे मैच में खेल सकते हैं। वहीं, टीम में लेग स्पिनर ईश सोढ़ी और तेज गेंदबाज ब्लैर टिकनेर को मौका मिल सकता है। सोढ़ी ने पहला मैच खेला था, जिसमें विराट कोहली का विकेट लिया था।

हेड-टू-हेड
भारत-न्यूजीलैंड के बीच अब तक 109 वनडे खेले गए। टीम इंडिया ने 55 में जीत दर्ज की, 48 में हार मिली। एक मुकाबला टाई रहा, जबकि 5 बेनतीजा रहे। न्यूजीलैंड की जमीन पर भारत ने 41 में से 14 ही मुकाबले जीते। 24 में हार मिली। एक मुकाबला टाई रहा, जबकि 2 का नतीजा नहीं निकल सका। इससे पहले टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 में से 8 सीरीज अपने नाम की, जबकि 4 बार हार मिली। 2 सीरीज ड्रॉ रहीं।

पिच और मौसम रिपोर्ट: मंगलवार को माउंट माउनगुई का तापमान 15 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मैच के दौरान मौसम साफ रहेगा। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलेगी। इस मैदान पर भारत ने अब तक खेले 2 मैचों में जीत दर्ज की। यहां हुए अब तक 10 मुकाबलों में टॉस का महत्व 50-50 प्रतिशत रहा है।

  • मैदान पर हुए कुल वनडे : 10
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती : 5
  • पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती : 5
  • पहली पारी में औसत स्कोर : 265
  • दूसरी पारी में औसत स्कोर : 241

दोनों टीमें:


भारत: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, केदार जाधव।

न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (कप्तान), हामिश बेनेट, टॉम ब्लेंडल, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मार्टिन गुप्टिल, मार्क चैपमैन, काइल जैमिसन, स्कॉट कुगलेजिन, जिम्मी नीशाम, हेनरी निकोलस, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रोस टेलर।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय टीम को दूसरे वनडे में 22 रन से हार झेलनी पड़ी थी।