Monday, January 27, 2020

ब्रॉड और बटलर से भिड़ंत, जानें क्या बोले फाफ डु प्लेसिस January 27, 2020 at 08:46PM

जोहानिसबर्गदक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने कहा कि इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर और तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड से जुड़ी घटना केवल विरोधी टीम के सामने पीछे नहीं हटने का मामला था। डु प्लेसिस चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन ब्रॉड से बहस करते हुए बटलर से टकराते हुए दिखे। यह घटना तब घटी जब डु प्लेसिस और रासी वान डर डुसेन ने 92 रन की साझेदारी निभाकर इंग्लैंड को कुछ समय के लिए परेशानी में रखा था। इंग्लैंड ने यह मैच 191 रन से जीता। ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड के खिलाड़ी डु प्लेसिस की रक्षात्मक शॉट खेलने के बाद गेंद को उठाने की आदत से परेशान थे। सैम कुरेन का थ्रो उनके पैड पर लगने के बाद बहस हुई और डु प्लेसिस बटलर के पास जाते हुए दिखायी दे। डु प्लेसिस ने सोमवार को कहा, ‘यह मेरी आदत का हिस्सा है। अगर आप पिछले मैचों को देखेंगे तो पाएंगे कि मैं हमेशा मैच में किसी न किसी तरह से शामिल रहता हूं, टीम के अगुआ के तौर पर अपना जज्बा और यह दिखाने की कोशिश करता हूं कि आप विरोधी के सामने नहीं झुकते।’ उन्होंने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि मैं ऐसा करना चाहता हूं लेकिन अगर मेरे साथ इस तरह की कुछ घटना होती है तो मैं पीछे नहीं हटूंगा। इसलिए उसने (ब्रॉड) मेरे लिए कुछ कहा और मैंने उसका जवाब दिया। मुझे लगता है कि जोस या मुझे इसका पता नहीं है कि हमने एक दूसरे को स्पर्श किया था।’ डु प्लेसिस ने कहा, ‘यह मेरे और ब्रॉड के बीच की बात थी और उसने हम दोनों के बीच पड़ने की कोशिश की। हमारी भावना दुर्भावनापूर्ण नहीं थी।’ इंग्लैंड के कप्तान ने कहा कि यह कोई मसला नहीं था और तब वह इस बात को लेकर चिंतित थे कि इससे डु प्लेसिस अधिक प्रतिबद्ध हो जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगा कि फाफ खुद को मजबूत बनाकर क्रीज पर बने रहने के लिए इसका उपयोग कर रहा है। मेरी चिंता यह थी कि यह उनके पक्ष में जा सकता है।’

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच क्वार्टरफाइनल थोड़ी देर में, टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अब तक नहीं हारी January 27, 2020 at 08:42PM

खेल डेस्क. डिफेंडिंग चैंपियन भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले क्वार्टर फाइनल में मंगलवार को डरबन में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। 2018 वर्ल्ड कप के लीग और फाइनल दोनों मुकाबले में भारतीय टीम ने |ऑस्ट्रेलिया को हराया। इस वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है। टीम ने तीनों लीग मुकाबलों में जीत दर्ज की है। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने दो मैच जीते जबकि उसे विंडीज से हार मिली।

मैच में दोनों टीमों के लेग स्पिनर्स के बीच रोचक भिड़ंत देखने को मिलेगी। भारत के रवि बिश्नाेई और ऑस्ट्रेलिया के तनवीर संगा दोनों ने 3-3 मैच में 10-10 विकेट लिए हैं। बिश्नोई ने दो मैच में 4-4 विकेट लिए हैं। तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने 5 विकेट झटके हैं।

भारत के 4 और ऑस्ट्रेलिया के 2 बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए
बल्लेबाजी की बात की जाए तो भारत की ओर से 4 जबकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से सिर्फ दो बल्लेबाज ही अर्धशतक लगा सके हैं। यशस्वी जायसवाल ने दो अर्धशतक के साथ सबसे ज्यादा 145 रन बनाए हैं। इसके अलावा दिव्यांश सक्सेना, प्रियम गर्ग और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल भी अर्धशतक लगा चुके हैं। भारत ने चार जबकि ऑस्ट्रेलिया ने तीन बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।

दोनों टीमें

भारत अंडर-19: यशस्वी जयसवाल, दिव्यांश सक्सेना, तिलक वर्मा, प्रियम गर्ग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), सिद्धेश वीर, अथर्व अंकोलेकर, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, आकाश सिंह, विद्याधर पाटिल, शुभांग हेगड़े, शाश्वत रावत, कुमार कुशग्र।

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19: सैम फेनिंग, जैक फ्रेजर-मैकगुर्क, मैकेंजी हार्वे (कप्तान), लचलान हीअर्ने, ओलिवर डेविस, लियम स्कॉट, पैट्रिक रोव (विकेटकीपर), तनवीर सांगा, कॉनर सुली, टॉड मर्फी, ब्रैडली सिम्पसन, लियम मार्शल, कोरे केली, मैथ्यू विलियन्स, कूपर कोनोली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारत ने पिछले मैच में न्यूजीलैंड को हराया था।

अमेरिका की केनिन पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचीं, बार्टी पहली बार इस टूर्नामेंट के अंतिम-4 में January 27, 2020 at 08:16PM

खेल डेस्क. अमेरिका की सोफिया केनिन और दुनिया की नंबर-1 महिला खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहीं। केनिन पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंची हैं। मंगलवार को उन्होंने ट्यूनिशिया की ओन्स जबेउर को 6-4, 6-4 से हराया। केनिन ने ही 15 साल की अमेरिकी खिलाड़ी कोको गॉफ को पिछले मुकाबले में हराया था। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला बार्टी से होगा। बार्टी ने क्वार्टरफाइनल में पेत्रा क्वितोवा को हराया।

23 साल की बार्टी इस जीत के साथ ही पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहीं। बार्टी ने चेक गणराज्य की क्वितोवा को 7-6 (8/6), 6-2 से हराया। उन्होंने इस जीत के साथ ही क्वितोवा से पिछली बार क्वार्टरफाइनल में ही मिली हार का बदला ले लिया। बार्टी पिछले साल फ्रेंच ओपन जीती थीं।

बार्टी ने कहा- यह पूरी तरह अविश्वसनीय है
बार्टी ने जीत के बाद कहा, ‘‘यह पूरी तरह अविश्वसनीय है। मुझे पता था कि पेत्रा के खिलाफ आज अपना सर्वश्रेष्ठ देना। पहला सेट निर्णायक था।’’ बार्टी 1978 के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाली पहली महिला बनना चाहेंगी। पिछली बार क्रिस ओनील चैम्पियन बनी थीं।

##

बुधवार को हालेप और मुगुरुजा अपने-अपने क्वार्टरफाइनल मैच में उतरेंगी
महिला सिंगल्स में बुधवार को तीसरे क्वार्टरफाइनल में रोमानिया की सिमोना हालेप का मुकाबला एस्टोनिया की एनेट कोंतावेत से होगा। वहीं, चौथे क्वार्टरफाइनल में दो बार ग्रैंड स्लैम जीत चुकीं स्पेन की गारबिन मुगुरुजा का मुकाबला रूस की अनस्तासिया पावलिउचेंकोवा से होगा। इससे पहले पिछले साल की चैम्पियन जापान की नाओमी ओसाका और 23 ग्रैंड स्लैम जीत चुकीं अमेरिका की सेरेना विलियम्स पहले ही बाहर हो चुकी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सेमीफाइनल में सोफिया का मुकाबला बार्टी से होगा।

ऑस्ट्रेलिया ओपन: बार्टी का बदला पूरा, क्वितोवा को हराया January 27, 2020 at 06:40PM

मेलबर्नविश्व की नंबर एक खिलाड़ी एशलीग बार्टी ने मंगलवार को यहां को सीधे सेटों में हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नमेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उनका सामना अमेरिका की 14वीं वरीयता प्राप्त सोफिया केनिन से होगा। ऑस्ट्रेलिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त बार्टी ने पहले सेट में जूझने के बाद चेक गणराज्य की सातवीं वरीय क्वितोवा को 7-6 (8/6), 6-2 से हराकर यहां पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस तरह से 23 साल की बार्टी ने दो बार की विंबलडन चैंपियन क्वितोवा से पिछले साल क्वॉर्टर फाइनल में मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी हालांकि पिछले 12 महीनों से बेहतरीन फार्म में हैं। उन्होंने पिछले साल फ्रेंच ओपन जीता और पहली बार रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची। बार्टी ने कहा, ‘यह पूरी तरह से अविश्वसनीय है। मैं जानती थी कि मुझे पेत्रा के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। पहला सेट महत्वपूर्ण था।’ बार्टी 1978 में क्रिस ओ नील की खिताबी जीत के बाद मेलबर्न में खिताब जीतने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी बनने की कवायद में है। इस बीच सोफिया केनिन ने ट्यूनीशिया की ओनस जाबेर के विजय अभियान पर रोक लगाकर पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने गैरवरीयता प्राप्त जाबेर को 6-4, 6-4 से हराया। मॉस्को में जन्मी 21 वर्षीय केनिन ने पिछले दौर में अमेरिका की 15 वर्षीय कोको गॉफ को हराया था। उन्होंने कहा कि वह बेहद उत्साहित हैं। बचपन में ही अपने परिवार के साथ न्यूयार्क में बसने वाली केनिन ने कहा, ‘यह कड़ा मैच था। उसने अच्छा खेल दिखाया।’