Friday, January 24, 2020
लाइव मैच में दी गाली, स्टोक्स को मांगनी पड़ी माफी January 24, 2020 at 09:18PM
कोरोनावायरस के कारण बॉक्सिंग क्वालिफायर मुकाबले की मेजबानी चीन से छिनी, अब जॉर्डन में होंगे January 24, 2020 at 08:39PM
खेल डेस्क. टोक्यो ओलिंपिक गेम्स के लिए चीन में होने वाले बॉक्सिंग क्वालियर मुकाबले अब जॉर्डन में खेले जाएंगे। कोरोनावायरस के कारण चीन से इसकी मेजबानी छिन ली गई है। इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी की बॉक्सिंग टास्क फोर्स (बीटीएफ) ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। एशियन/ओशियाना क्वालिफाइंग इवेंट अब जॉर्डन की राजधानी अम्मान में 3 से 11 मार्च तक होंगे।
इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी ने कहा, ‘‘ये मुकाबले चीन के वुहान में 3 से 14 फरवरी तक होने थे। बीटीएफ और चीनी ओलंपिक कमेटी के संयुक्त फैसले के बाद कोरोनावायरस के कारण इवेंट को वहां से हटाया गया है। सभी विकल्पों की सावधानीपूर्वक समीक्षा के बाद बीटीएफ ने जॉर्डन ओलंपिक समिति के प्रस्ताव को आज मंजूरी दे दी। इससे इवेंट की तारीखों और स्थान की जल्द से जल्द पुष्टि हो सकेगी।’’
बॉक्सिंग और महिला फुटबॉल क्वालिफाइंग मुकाबले भी वुहान से बाहर
इससे पहले बॉक्सिंग और महिला फुटबॉल क्वालिफाइंग मुकाबले को वुहान से बाहर करवाने का फैसला लिया गया था। यहां 3 से 9 फरवरी के बीच चीन, ताइवान, थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें महिला एशियन फुटबॉल के ग्रुप बी के मुकाबले होने थे। साथ ही 3 से 14 फरवरी के बीच एशिया/ओशियाना बॉक्सिंग मुकाबले होने थे। फुटबॉल मुकाबले अब चीन के ही नानझिंग में होंगे। उसकी तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रागनानांधा और गुकेश जिब्राल्टर चेस टूर्नामेंट के चौथे दौर में जीते, वैभव ने वर्ल्ड नंबर-7 मैक्सिम को ड्रॉ पर रोका January 24, 2020 at 08:34PM
खेल डेस्क. ब्रिटेन में चल रहे 18वें जिब्राल्टर चेस फेस्टिवल टूर्नामेंट के चौथे दौर में शुक्रवार को भारतीय खिलाड़ी छाए रहे। युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रागनानांधा (14) और डी गुकेश (13) ने शानदार जीत दर्ज की। प्रागनानांधा ने रूस के वोल्दर मुर्जिन को हराया। गुकेश ने डच खिलाड़ी पीटर लॉम्बियर्स को 36 चाल में हराया। दोनों भारतीयों को 3-3 पॉइंट का फायदा हुआ।
वहीं, एक दूसरे मुकाबले में भारतीय ग्रैंडमास्टर वैभव सूरी ने वर्ल्ड नंबर-7 मैक्सिम वाशिए-लाग्रेव को ड्रॉ पर रोक दिया। इस हार के बाद मैक्सिम को एक पायदान का नुकसान हुआ। उनके 2767.5 और वैभव के 2593 पॉइंट हैं।
4 अन्य भारतीयों ने भी जीत दर्ज की
इनके अलावा भारतीयों में एसएल नारायणन, एस रवि तेजा, के शशिकरण और शार्दुल गुगरे ने भी जीत दर्ज की है। अन्य मुकाबलों में बी अधिबन ने हमवतन एमआर ललित बाबू और कार्तिकेयन मुरली ने ऋषि सरदाना के साथ ड्रॉ खेला।अधिबन और नारायणन ने गुरुवार को तीसरे दौर में जीत दर्ज की थी। उन्होंने बुल्गारिया के मार्टिन पेत्रोव और चीन की महिला खिलाड़ी लेई तिंगजी को हराया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय टीम ने ओलिंपिक ईयर की शुरुआत जीत के साथ की, न्यूजीलैंड को 4-0 से हराया; कप्तान रानी रामपाल के 2 गोल January 24, 2020 at 07:49PM
खेल डेस्क. भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलिंपिक ईयर की शुरुआत जीत के साथ की। टीम इस साल अपना पहला टूर्नामेंट खेलने न्यूजीलैंड गई है। वहां उसने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 4-0 से जीत दर्ज की। भारत के लिए कप्तान रानी रामपाल ने दो गोल किए। वहीं, शर्मिला और नमिता टोप्पो ने एक-एक गोल दागने में सफल रहीं। इस साल जापान की राजधानी टोक्यो में 24 जुलाई से 9 अगस्त तक ओलिंपिक खेल होगा।
भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर मेजबान टीम के साथ 4 मैच खेलेगी। वहीं, ग्रेट ब्रिटेन के साथ एक मुकाबला होगा। भारत के लिए पहला गोल रानी ने तीसरे क्वार्टर में किया। इसके बाद शर्मिला ने उसी क्वार्टर में गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। चौथे क्वार्टर में रानी ने एक और गोल दागा। वहीं, टीम के लिए आखिरी गोल नमिता ने किया।
शुरू में हम बेहतर नहीं खेले, बाद में गोल के कई मौके बनाए: मुख्य कोच
भारतीय टीम के मुख्य कोच सोर्ड मरिने ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैच की शुरुआत में हम उतने बेहतर नहीं थे, लेकिन इसके बाद टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए गोल करने के कई मौके बनाए। आखिरी दो क्वार्टर में न्यूजीलैंड की टीम ने हम पर दबाव बनाने की कोशिश की। इसके बावजूद हम अपने अटैक के साथ सकारात्मक रहे। हम लगातार अपने खेल में सुधार करेंगे।’’
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today