Thursday, January 23, 2020

न्यू जीलैंड ए ने भारत ए को हराया, ऐसा रहा मैच का रोमांच January 23, 2020 at 09:05PM

क्राइस्टचर्चभारत ए के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके और न्यू जीलैंड ए ने उसे दूसरे अनधिकृत वनडे में 29 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में बराबरी कर ली। न्यू जीलैंड ए के लिए सलामी बल्लेबाज जॉर्ज वर्कर ने 135 रन बनाए जबकि कोल मैकोंची ने 56 रन की पारी खेली। न्यू जीलैंड ए ने 50 ओवर में सात विकेट पर 295 रन बनाए। जवाब में भारत ए टीम नौ विकेट पर 266 रन ही बना सकी। क्रुणाल पंड्या ने 48 गेंद में 51 रन बनाए। टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करते हुए भारत ए को जल्दी ही सफलता मिली जब मोहम्मद सिराज ने रचिन रविंद्र (0) को पवेलियन भेजा। बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने ग्लेन फिलिप्स को आउट किया। इशान पोरेल ने भी दो विकेट चटकाए जिससे न्यू जीलैंड का स्कोर 22वें ओवर में चार विकेट पर 96 रन हो गया। क्रुणाल पंड्या ने मार्क चैपमैन को आउट करके मेजबान की स्थिति और खराब कर दी। न्यू जीलैंड के पांच विकेट 25वें ओवर में 109 रन पर गिर गए थे। ऐसे में जिमी नीशाम (33) और मैकोंजी ने वर्कर का साथ दिया। वर्कर ने 144 गेंद की पारी में छह छक्के और 12 चौके लगाए। मैकोंजी ने 54 गेंद की पारी में आठ चौके जड़े। भारत ए ने पहले ही ओवर में पृथ्वी साव (दो) का विकेट गंवा दिया। शुभमन गिल की गैर मौजूदगी में कप्तानी कर रहे मयंक अग्रवाल ने 42 गेंद में 37 रन बनाए जबकि इशान किशन ने 55 गेंद में 44 रन की पारी खेली। हरफनमौला विजय शंकर ने 53 गेंद में 41 रन बनाए। वहीं सातवें नंबर पर आए क्रुणाल ने 48 गेंद में 51 रन बनाए।

राफेल नडाल का शॉट बॉल गर्ल के सिर पर लगा, खिलाड़ी ने 'किस' कर माफी मांगी January 23, 2020 at 09:16PM

सिडनी. विश्व के एक नंबर खिलाड़ी राफेल नडाल के लिए गुरुवार को टेनिस कोर्ट पर उस वक्त सबसे डरावना पल रहा, जब उनका शॉट बॉल गर्ल के सिर पर जाकर लगा। उन्होंने बताया कि कुछ वक्त के लिए मैं डर सा गया था।

यह मैच नडाल और अर्जेंटीना के फेडेरिको डेलबोनिस के बीच खेला जा रहा था। वे दूसरे दौर के तीसरे सेट में 4-1 से आगे थे तभी यह वाकया हुआ। उनका रिर्टन शॉट बॉल गर्ल के हेड पर जाकर लगा। भीड़ को तेजी से प्रतिक्रिया मिली। वे घबरा गए। मैच के बाद उन्होंने कहा कि मेरे लिए वह पल अच्छा नहीं था। सच कहूं तो मैं घबरा गया था।

दोनों खिलाड़ी लड़की के पास पहुंचे
सिर में बॉल लगने के बाद सबकी नजर बॉल गर्ल की तरफ थी। लेकिन उसने थम्ब का इशारा कर सब ठीक का इशारा किया, लेकिन नडाल और डेलबोनिस सीधे उसके पास गए और उसका हालचाल जाना। नडाल ने उसका कैप उतारा और उसे गाल पर किस किया। दर्शकों ने उनके इस व्यवहार का तालियां बजाकर स्वागत किया।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rafael Nadal shot on Ballgirl's head, player apologized for 'kiss'
Rafael Nadal shot on Ballgirl's head, player apologized for 'kiss'

5 बार के वर्ल्ड चैम्पियन आनंद ने टाटा स्टील मास्टर्स में ड्रॉ खेला; जिब्राल्टर चेस फेस्टिवल में अधिबन-नारायणन जीते January 23, 2020 at 08:49PM

खेल डेस्क. नीदरलैंड के एंडोवन में चल रहेटाटा स्टील चेस मास्टर्स में5 बार के वर्ल्ड चैम्पियन भारत के विश्वनाथन आनंद ने 10वांराउंड ड्रॉ खेला। उनका मुकाबला गुरुवार को रूस के निकिता वितुगोव से था। वहीं, ब्रिटेन में चल रहे जिब्राल्टर चेस फेस्टिवल के तीसरे दौर में भारतीय बी अधिबन और एसएल नारायणन ने जीत दर्ज की। उन्होंने बुल्गारिया के मार्टिन पेत्रोव और चीन की महिला खिलाड़ी लेई तिंगजी को हराया।

इस ड्रॉ के साथ आनंद का टूर्नामेंट में सफर लगभग खत्म हो गया है। वे अंक तालिका में 10 में से 4.5 पॉइंट के साथ 10वें नंबर पर हैं। आनंद ने अपने 9वें राउंड में भी रूस के ही दानिल दुबोव से ड्रॉ खेला था। वहीं, 8वीं बार खिताब जीतने के उद्देश्य से उतरे नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन 6.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारत के विश्वनाथन आनंद ने टाटा स्टील चेस मास्टर्स में 9वां और 10वां राउंड ड्रॉ खेला।

LIVE स्कोर: भारत vs न्यू जीलैंड, ऑकलैंड T20 January 23, 2020 at 08:32PM

भारत और न्यू जीलैंड के बाद 5 मैचों की टी-20 इंटरनैशनल सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला जा रहा है। यहां टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया है।