Saturday, January 18, 2020

तीसरा वनडे: AUS ने चुनी बैटिंग, रोहित-शिखर फिट January 18, 2020 at 09:31PM

बेंगलुरुभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बेंगलुरु में खेला जा रहा है। यहां ऑस्ट्रेलिया टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया है। भारतीय क्रिकेट टीम के फैन्स के लिए खुश खबरी है। ओपनर रोहित शर्मा और शिखर धवन फिट हैं और मैच खेल रहे हैं। इससे पहले मुंबई में ऑस्ट्रेलिया टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी, जबकि राजकोट में भारतीय टीम ने वापसी करते हुए सीरीज 1-1 की बराबरी पर ला दिया। पिच और मौसमबेंगलुरु की पिच पर एक बार फिर रनों की बरसात देखने को मिल सकती है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां खेले गए पिछले दो मैचों में क्रमश: कुल 709 और 647 रन बने थे। हालांकि बाद में बोलिंग करने वाली टीम को ओस से जूझना पड़ सकता है। जहां तक सवाल मौसम का है तो मैच के लिए माकूल परिस्थितियां हैं और बारिश का कोई खतरा नहीं है। आईसीसी वनडे रैंकिंग्स
  • भारत 2
  • ऑस्ट्रेलिया 4
आमना सामना
  • कुल मैच 139
  • भारत जीता 51
  • ऑस्ट्रेलिया जीता 78
  • बेनतीजा 10
टीमें भारत : रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रविंद्र जाडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और नवदीप सैनी। ऑस्ट्रेलिया : डेविड वॉर्नर, आरोन फिंच (कप्तान), मार्नस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), एश्टन टर्नर, एश्टन एगर, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोस हेजलवुड और एडम जांपा।

भारत का तीसरा और निर्णायक वनडे थोड़ी देर में, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छठी सीरीज जीतने का मौका January 18, 2020 at 09:17PM

खेल डेस्क. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। फिलहाल, सीरीज 1-1 से बराबर है। भारत के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छठी सीरीज जीतने का मौका है। दोनों के बीच अब तक 11 द्विपक्षीय सीरीज खेली गई। इसमें भारत ने 5 में जीत हासिल की और6 में उसे हार मिली। दोनों के बीच पिछली सीरीज मार्च 2019 में भारत मेंहुई थी, तब ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया पर 3-2 से जीत दर्ज की थी।

सीरीज के पहला मैच मुंबई में खेला गया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से रिकॉर्ड जीत हासिल की थी। राजकोट में खेले गए दूसरेवनडे में भारतीय टीम ने वापसी की। उसने ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हराते हुए सीरीज बराबर की।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत 7 में से 4 मैच जीता
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 7 वनडे खेले। इनमें भारत ने 4 मैच जीते, जबकि 2 में उसे हार मिली। एक मैच बेनतीजा रहा। पिछली बार 28 सितंबर 2017 को ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 21 रन से हराया था।

हेड-टू-हेड
दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 139 वनडे में भारतीय टीम 51 में ही जीत सकी। ऑस्ट्रेलिया की टीम 78 में जीती। 10 मुकाबले बेनतीजा रहे। वहीं, भारत में दोनों के बीच अब तक 63 मैच हुए। इस दौरान टीम इंडिया 28 में जीती। 30 में हार का मिली। 5 मुकाबले बेनतीजा रहे।

दोनों टीमें
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, केदार जाधव, मनीष पांडेय, केएस भरत (विकेटकीपर), लोकेश राहुल, नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव।

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, एश्टन एगर, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, मॉर्नस लबुशाने, केन रिचर्डसन, डी आर्सी शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, एश्टन टर्नर, डेविड वॉर्नर और एडम जम्पा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारत ने राजकोट में खेले गए पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया था।

मुंबई मैराथन के दौरान 7 को हार्ट अटैक, एक की मौत January 18, 2020 at 09:03PM

नई दिल्ली के दौरान 7 धावकों को कार्डिएक अरेस्ट आने खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक 64 वर्षीय की मौत हो गई है, जबकि 6 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज हुई इस मैराथन के दौरान 64 वर्षीय गजानन मलजलकर की मौत हो गई, जो 4 किमी दौड़ने के बाद गिर पड़े थे। रिपोर्ट्स की मानें तो वरिष्ठ नागरिक वर्ग में हिस्सा लेने वाले गजानन को बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 40 वर्षीय हिमांशू ठक्कर का इलाज चल रहा है, जबकि अन्य के बारे में अभी तक पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है। उल्लेखनीय है कि मुंबई में हाफ मैराथन दौड़ की शुरुआत सुबह 5:15 पर हुई थी, जबकि 10 किमी दौड़ की शुरुआत 6:30 बजे हुई।

कब और कहां देखें भारत vs ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे January 18, 2020 at 08:27PM

बेंगलुरुभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बेंगलुरु में खेला जाएगा। यह मैच जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी। इस सीरीज के शुरू से ही रोमांचक होने की संभावना थी लेकिन जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में एकतरफा जीत दर्ज की उससे एकबारगी लगने लगा था कि वह वह भारत में लगातार दूसरी सीरीज जीतने में कामयाब रहेगा। भारत ने हालांकि राजकोट में हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन करके शानदार वापसी की और साबित कर दिया कि मुंबई में दस विकेट से हार के बाद हायतौबा मचाना जल्दबाजी थी। कब खेला जाएगा भारत (IND) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मैच? भारत (IND) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच सीरीज का तीसरा वनडे इंटरनैशनल मैच रविवार, 19 जनवरी को खेला जाएगा। भारत (IND) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मैच कहां खेला जाएगा?भारत (IND) और ऑस्ट्रेलिया (AUS)के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। देखें- भारत (IND) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?भारत (IND) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 01:30 बजे शुरू होगा। भारत (IND) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच सीरीज के तीसरे वनडे मैच का लाइव स्कोरकार्ड आप कहां देख सकते हैं?भारत (IND) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच सीरीज के तीसरे वनडे मैच के सभी लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड आप nbt.in पर देख पाएंगे। पढ़ें- टीमेंभारत: , शिखर धवन, (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रविंद्र जाडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमरा और नवदीप सैनी। ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, आरोन फिंच (कप्तान), मार्नस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ, एश्टन टर्नर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), एश्टन एगर, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, केन रिचर्ड्सन और एडम जांपा।