Thursday, January 16, 2020

भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे थोड़ी देर में, चोटिल ऋषभ पंत की जगह केएस भरत टीम में शामिल January 16, 2020 at 08:47PM

खेल डेस्क. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। चोटिल विकेटकीपर ऋषभ पंत इस मैच में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह कर्नाटक के विकेटकीपर केएस भरत को टीम में शामिल किया गया, लेकिन राजकोट में उनके खेलने की संभावना कम ही है।पहले वनडे में तेज गेंजबाज पैट कमिंस की गेंद पंत के हेलमेट पर लगी थी। वे बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैबिलिटेशन के लिए गए हैं।

विराट कोहली के पास बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट (वनडे, टेस्ट और टी-20) में सबसे ज्यादा शतक लगाने का मौका है। फिलहाल, कोहली 41 शतक लगाकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के साथ शीर्ष पर हैं। ऑस्ट्रेलिया मुंबई वनडे 10 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है।

विराट-पोंटिंगटी-20 में शतक नहीं लगा पाए

कोहली ने बतौर कप्तान 53 टेस्ट में 20 और 80 वनडे में 21 शतक लगाए हैं। वे अब तक 27 टी-20 में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं।पोंटिंग ने 77 टेस्ट में 19 और 230 वनडे में 22 शतक ठोके हैं। वेभी 17 टी-20 में शतक नहीं जमा पाए थे।

बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 6 बल्लेबाज

खिलाड़ी मैच पारी रन शतक देश
विराट कोहली 170 197 11041 41 भारत
रिकी पोंटिंग 324 376 15440 41 ऑस्ट्रेलिया
ग्रीम स्मिथ 286 368 14878 33 द. अफ्रीका
स्टीव स्मिथ 93 118 5885 20 ऑस्ट्रेलिया
माइकल क्लार्क 139 171 7060 19 ऑस्ट्रेलिया
ब्रायन लारा 172 204 8410 19 वेस्टइंडीज

राजकोट में भारत अब तक वनडे नहीं जीता
सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत ने अब तक दो वनडे खेले, जिनमें उसे हार मिली है। पिछला मैच भारत ने 18 अक्टूबर 2015 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। यह मैच अफ्रीका ने 18 रन से जीता था। इससे पहले 11 जनवरी 2013 को इंग्लैंड ने भारतीय टीम पर 9 रन से जीत दर्ज की थी।

हेड-टू-हेड
दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 138 वनडे में भारतीय टीम 50 में ही जीत सकी। ऑस्ट्रेलिया की टीम 78 में जीती। 10 मुकाबले बेनतीजा रहे। वहीं, भारत में दोनों के बीच अब तक 62 मैच हुए। इस दौरान टीम इंडिया 27 में जीती। 30 में हार का मिली। 5 मुकाबले बेनतीजा रहे।

दोनों टीमें
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, केदार जाधव, मनीष पांडेय, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), लोकेश राहुल, नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव।

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, एश्टन एगर, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, मॉर्नस लबुशाने, केन रिचर्डसन, डी आर्सी शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, एश्टन टर्नर, डेविड वॉर्नर और एडम जम्पा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑस्ट्रेलिया ने मुंबई में पहले वनडे में भारत को 10 विकेट से हराया था।

मोहन बगान और एटीके के विलय से खुश हैं गांगुली January 16, 2020 at 08:42PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अध्यक्ष ने और के विलय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह क्लब भारतीय फुटबॉल को आगे ले जाने में काफी अहम भूमिका निभाएगा। गांगुली ने ट्वीट किया, 'बंगाल फुटबॉल के लिए बहुत बड़ा लम्हा। मुझे कोई संदेह नहीं कि मोहन बगान एटीके भारतीय फुटबॉल को आगे ले जाने के पथ-प्रदर्शक बन सकता है।' गुरुवार को आई-लीग क्लब मोहन बगान और इंडियन सुपर लीग () के क्लब एटीके का विलय हो गया। मोहन बगान फुटबॉल क्लब (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष सधन बोस ने आधिकारिक बयान में कहा, 'इस बारे में मैं भारत और हमारे कोलकाता के जाने-माने उद्योगपति डॉक्टर संजीव गोयनका को उनके ग्रुप आरपीएसजी के जरिए निवेश का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। भारतीय फुटबॉल को लेकर उनका विजन हमारे नजरिए से मिलता है और हम दोनों मिलकर क्लब को नई ऊचाइंयों पर ले जा सकते हैं।' नया क्लब 1 जून से सामने आएगा और 2020-21 से आईएसएल का हिस्सा होगा।

India vs Australia: वॉन ने कहा, मिडल ऑर्डर है टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी January 16, 2020 at 07:56PM

नई दिल्ली इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम पर निशाना साधा है। वॉन ने कहा कि मिडल ऑर्डर की कमजोरी टीम इंडिया की परेशानी का सबसे बड़ा सबब है। वॉन ने कहा कि टीम के इंजन रूम में पावर की कमी है। वॉन ने इस ओर भी इशारा किया कि कैसे भारतीय टीम पिछले दो 50 ओवर वर्ल्ड कप टूर्नमेंट में सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पा रही है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। भारतीय टीम वानखेड़े स्टेडियम में कंगारू टीम के सामने पूरी तरह पस्त नजर आई थी। सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार को राजकोट में खेला जाएगा। वॉन ने ट्वीट किया, 'यह देखना दिलचस्प होगा कि दूसरे वनडे इंटरनैशनल में भारतीय टीम किस तरह जवाब देती है। अगर वह ईमानदारी से विचार करें तो पाएंगे कि पिछले दो वर्ल्ड कप में वह अंडरअचीव रहे। मेरी नजर में इंजन रूम यानी मिडल ऑर्डर में पावर की कमी इसका एक बड़ा कारण है। उनके पास मेजबान के चैंपियन बनने की परंपरा को कायम रखने के लिए तीन साल का वक्त है।' गौरतलब है कि 2023 के क्रिकेट विश्व कप का आयोजन भारत में ही होगा। पहले वनडे इंटरनैशनल में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। भारत की पूरी टीम 49.1 ओवर में 255 रनों पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट खोए 258 रन बनाकर मैच जीत लिया। सिर्फ 37.4 ओवरों में ही ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य हासिल कर लिया। नंबर चार पर अपनी जगह पक्की करते नजर आ रहे थे लेकिन कोहली ने बीते मुकाबले में खुद उस स्थान पर बैटिंग करने का फैसला किया। इसके बाद मिडल ऑर्डर को लेकर चली आ रही बहस एक बार फिर शुरू हो गई। और टीम इंडिया का नंबर चार कौन हो यह सवाल एक बार फिर पूछा जाने लगा। भारत ने आखिरी बार 2013 में आईसीसी ट्रोफी जीती थी। तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम ने इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रोफी का खिताब जीता था। इसके बाद टीम दो बार फाइनल और तीन बार आईसीसी चैंपियंस ट्रोफी के सेमीफाइनल तक का ही सफर तय कर पाई है। भारतीय टीम ने 2014 में वर्ल्ड टी20 के फाइनल में उसे श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा। 2017 के फाइनल में उसे पाकिस्तान से हार मिली। वर्ल्ड कप 2015 में वह सेमीफाइनल, 2016 वर्ल्ड टी20 के सेमीफाइनल और 2019 के आईसीसी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक ही पहुंच सकी।

2 साल बाद टेनिस कोर्ट पर लौटीं सानिया डबल्स के फाइनल में, नादिया के साथ मिलकर तमारा-मैरी की जोड़ी को हराया January 16, 2020 at 07:42PM

होबार्ट.सानिया मिर्जा और यूक्रेन की नादिया किचेनॉक की जोड़ी शुक्रवार को होबार्ट इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट के डबल्स के फाइनल में पहुंच गई। सेमीफाइनल में इस जोड़ी ने तमारा जिदानसेक-मैरी बूजकोवा की जोड़ी को सीधे सेटों में 7-6(3), 6-2 से हराया। उन्होंने गुरुवार को अमेरिकन जोड़ी वेनिया किंग और क्रिस्टिना मैकहाले को 6-2, 4-6, 10-4 से हराया था।

सानिया ने मां बनने के दो साल बाद इस टूर्नामेंट में वापसी की। उन्होंने अपने पहले डबल्स मैच में जॉर्जिया की ओक्साना कलशनिकोवा और जापान की मियु कातो की जोड़ी को 2-6, 7-6, 10-3 से हराया था।

सानिया नेअक्टूबर 2017 में पिछला टूर्नामेंट खेला था

6 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया ने पिछला टूर्नामेंट अक्टूबर 2017 में खेला था। तब वे चाइना ओपन में उतरी थीं। इस भारतीय खिलाड़ी की सर्वश्रेष्ठ सिंगल रैंकिंग 27 है, जो उन्होंने 2007 में हासिल की थी। सानिया डबल्स रैंकिंग में नंबर-1 रह चुकी हैं। उनका निकाह 12 अप्रैल 2010 को हैदराबाद में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से हुआ था। अक्टूबर 2018 में सानिया ने बेटे इजहान को जन्म दिया था। इसके बाद से ही वे टेनिस कोर्ट से दूर थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सानिया मिर्जा ने मां बनने के दो साल बाद इस टूर्नामेंट में वापसी की। (फाइल)