Monday, January 13, 2020
भारत vs ऑस्ट्रेलिया, पहला वनडे- LIVE अपडेट्स January 13, 2020 at 09:31PM
होबार्ट इंटरनैशनल: सानिया की जीत से वापसी, QF में एंट्री January 13, 2020 at 08:05PM
स्मिथ ने लबुशाने को बताया ऑस्ट्रेलियाई टीम का अगला सुपरस्टार, बोले- उनसे काफी ज्यादा उम्मीदें हैं January 13, 2020 at 09:16PM
खेल डेस्क. भारत के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने अपनी टीम के अगले सुपरस्टार के बारे में बताया। उनका कहना है कि मार्नस लबुशाने उनकी टीम के लिए अगले बड़े सितारे साबित होंगे। हाल ही में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में लबुशाने ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था और 5 मैचों में 896 रन बनाए थे, वहीं पिछले साल वे सबसे ज्यादा रन (11 मैच, 1104 रन) बनाने वाले टेस्ट क्रिकेटर भी साबित हुए थे। इसी वजह से स्मिथ को उम्मीद है कि उनका ये शो भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में भी जारी रहेगा।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया वेबसाइट से बात करते हुए स्मिथ ने कहा, 'उस अद्भुत श्रृंखला के बाद अब उनके (लबुशाने) सामने यही असली चुनौती है, उनसे काफी ज्यादा उम्मीदें हैं और उन्हें इसी से निपटना होगा। मार्नस सीखने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और काफी तेजी के साथ वो चीजों को ग्रहण करते हैं। उनकी यही बात मुझे पसंद है, और अगर वे ऐसा करना जारी रखते हैं तो लंबे समय तक के लिए ऑस्ट्रेलिया के बहुत बड़े खिलाड़ी बनने जा रहे हैं।' हालांकि अबतक लबुशाने ने कोई वनडे नहीं खेला है, और भारत के खिलाफ सीरीज उनकी डेब्यू सीरीज साबित होगी।
लबुशाने होंगे और बेहतर
आगे स्मिथ ने कहा, 'लबुशाने काफी समझदार व्यक्ति हैं, उन्हें खुद पर भी ये भरोसा हो गया है कि वो ऐसा कर सकते हैं। अब वे जब भी खेलने जाते हैं तो ये अब हर बार घड़ी को रीसेट करने जैसी बात है। उनके अंदर इस बात की भी काफी अच्छी समझ है कि उन्हें किस तरह खेलना है और एक युवा खिलाड़ी के लिए ये बहुत बड़ी बात है। उस समझ को हासिल करना और लंबे समय तक किसी चीज पर टिके रहने में सक्षम होना, साथ ही भरोसा रखना कि ये काम कर जाएगा, उन्हें इसका पूरा तरीका मिल गया है और मुझे इस बात में कोई शक नहीं है कि वो और बेहतर होने जा रहे हैं।'
भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच मंगलवार (14 जनवरी) को मुंबई में खेला जाएगा। वहीं दूसरा वनडे 17 जनवरी (शुक्रवार) को राजकोट में होगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे रविवार 19 जनवरी को बेंगलुरु में होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारत-ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे थोड़ी देर में; रोहित, धवन और राहुल तीनों को मौका मिल सकता है January 13, 2020 at 09:16PM
खेल डेस्क. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे की सीरीज का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत इस मैच में अपने तीनों ओपनर रोहित शर्मा, शिखर धवन और लोकेश राहुल को टीम में शामिल कर सकती है। रोहित-धवन ओपनिंग करेंगे, तो राहुल मध्यक्रम में खेलेंगे। अब देखना यह होगा कि कोहली किस क्रम पर बल्लेबाजी करते हैं। अगर वे तीसरे पर खेलने उतरे तो राहुल चौथे नंबर पर खेलेंगे। हालांकि, कोहली ने खुद को ही नीचे रखने का इशारा किया है। वहीं, श्रेयस अय्यर पांचवें नंबर पर खेलेंगे। ऐसे में मनीष पांडेय को बाहर बैठना पड़ सकता है।
इस मैदानपर दोनों टीमें 13 साल बाद आमने-सामने होंगी। यहां भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक तीन मैच खेले गए। इनमें भारतीय टीम सिर्फ एक ही जीत सकी। दो मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया को सफलता मिली। पिछली बार 2007 में जब दोनों टीमें यहां आमने-सामने थीं, तब टीम इंडिया दो विकेट से जीती थी। उससे पहले 1996 और 2003 में हार का सामना करना पड़ा था।
वानखेड़े में सचिन के सबसे ज्यादा रन
इस मैदान पर मौजूदा भारतीय टीम में कप्तान विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन हैं। उन्होंने चार मैच में 83.00 की औसत से 249 रन बनाए। इस दौरान एक शतक और एक अर्धशतक भी लगाया। इस मामले में दूसरे स्थान पर शिखर धवन हैं। उन्होंने तीन मैच में 72 रन बनाए। ओवरऑल बात करें तो सचिन तेंदुलकर ने यहां सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 11 मैच में 41.36 की औसत से 455 रन बनाए थे।
वॉर्नर, स्मिथ और लबुशाने पर सबकी नजर
ऑस्ट्रेलियाई टीम की बात करें तो पिछली बार भारत के खिलाफ पांच मैच की सीरीज में 2-0 से पिछड़ने के बाद 3-2 से जीतने पर उसके हौंसले बुलंद हैं। खास बात है कि उस समय डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ जैसे स्टार बल्लेबाज टीम में नहीं थे। इस बार दोनों के साथ टेस्ट में बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले मार्नश लबुशाने भी टीम में हैं। इन तीनों पर सबकी नजरें होंगी।
हेड-टू-हेड
दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 137 वनडे में भारतीय टीम 50 में ही जीत सकी। ऑस्ट्रेलिया की टीम 77 में जीती। 10 मुकाबले बेनतीजा रहे। वहीं, भारत में दोनों के बीच अब तक 61 मैच हुए। इस दौरान टीम इंडिया 27 में जीती। 29 में हार का मिली। 5 मुकाबले बेनतीजा रहे।
दोनों टीमें
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, केदार जाधव, मनीष पांडेय, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), लोकेश राहुल, नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव।
ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, एश्टन एगर, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, मॉर्नस लबुशाने, केन रिचर्डसन, डी आर्सी शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, एश्टन टर्नर, डेविड वॉर्नर और एडम जम्पा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today