Tuesday, January 7, 2020

भारतीय जूनियर टीम रैंकिंग में टॉप पर; रोनाल्डो ने रचा इतिहास, तीन कैटेगरी में नंबर-1 रहे January 07, 2020 at 08:44PM

खेल डेस्क. भारतीय जूनियर साइक्लिंग टीम पहली बार यूनियन साइकिलिस्ट इंटरनेशनले (यूसीआई) वर्ल्ड रैंकिंग की चार कैटेगरी में टॉप पर पहुंच गई है। पुरुष टीम स्प्रिंट इवेंट में टॉप पर है। लाइतोनजाम रोनाल्डो इंडिविजुअल कैटेगरी के स्प्रिंट, केईरिन और टीम ट्रायल में नंबर-1 पर हैं। वहीं, रोजित सिंह केईरिन में दूसरे और स्प्रिंट में तीसरे नंबर पर जगह बनाने में सफल रहे हैं। जूनियर महिला टीम स्प्रिंट इवेंट में दूसरे पर है।

साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआई) के मुताबिक, जूनियर महिला स्प्रिंटर निशा निकिता और त्रिशा पॉल वर्ल्ड रैंकिंग के टॉप-3 में जगह बनाने में सफल रहीं। निशा दूसरे और पॉल तीसरे नंबर पर काबिज हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लाइतोनजाम रोनाल्डो इंडिविजुअल कैटेगरी के स्प्रिंट, केईरिन और टीम ट्रायल में नंबर-1 पर हैं। -फाइल

आईसीसी ने क्रिकेट कम्युनिटी से दान देने की अपील की, कहा- टी-20 वर्ल्डकप लोगों को प्रोत्साहित करेगा January 07, 2020 at 07:44PM

खेल डेस्क. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग पर चिंता जताई। आईसीसी ने मंगलवार को क्रिकेट कम्युनिटी से पीड़ितों के लिए दान देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इसी साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्डकप से क्रिकेट प्रशंसकों को दान देने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। करीब 1 करोड़ 79 लाख एकड़ जंगल में फैली आग में 25 लोगों के अलावा 48 करोड़ जानवरों की मौत हो चुकी।

आईसीसी ने कहा- आग के कारण लोगों का घरबार उजड़ गया है। करोड़ों जानवरों की जान गई। पीड़ितों और उनके परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। आईसीसी ने अपने चैरिटी पार्टनर यूनिसेफ के द्वारा पीड़ितों को ज्यादा से ज्यादा दान देने की अपील की। इस आग में अब तक 2000 से ज्यादा घर जल चुके हैं।

शेन वॉर्न अपनी कैप नीलाम करेंगे
पीड़ितों की मदद के लिए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न पूरे टेस्ट करियर के दौरान पहनी उनकी हरे रंग की बैगी कैप को नीलाम करेंगे। यह बात उन्होंने 6 जनवरी को ट्वीट कर बताई। नीलामी शुरू होने के शुरुआती कुछ घंटों में बोली 3 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 1.5 करोड़ रु) को पार कर गई। बोली 12 जनवरी तक लगाई जा सकती है। वहीं, क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल, क्रिस लिन, मैथ्यू रेनशॉ और डीआर्सी शॉर्ट भी बिग बैश लीग के अपने हर छक्के पर 18 हजार रुपए पीड़ितों को देंगे।

शारापोवा और जोकोविच 25-25 हजार डॉलर देंगे
अन्य खेलों के एथलीट भी मदद के लिए आगे आए हैं। टेनिस स्टार मारिया शारापोवा और नोवाक जोकोविच 18-18 लाख रुपए दान देंगे। दुनिया की नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने कहा कि वे ब्रिस्बेन इंटरनेशनल की अपनी प्राइज मनी पीड़ितों को देंगी। ऑस्ट्रेलिया की बार्टी जानवरों के लिए काम कर रही रॉयल सोसाइटी को 15 लाख रुपए दे चुकी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑस्ट्रेलिया में सितंबर से लगी आग में करीब 1 करोड़ 79 लाख एकड़ जंगल जला।

श्रीलंका को पस्त करने के बाद ये बोले शार्दुल ठाकुर January 07, 2020 at 07:10PM

इंदौरअपने कौशल पर लगातार काम कर रहे तेज गेंदबाज का मानना है कि दो साल पहले की तुलना में वह बेहतर टी20 गेंदबाज बन गए हैं। शार्दुल ने अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 22 महीने पहले खेला था। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 23 रन देकर तीन विकेट चटकाए जो दर्शाता है कि 2018 में श्रीलंका में निदाहस ट्रोफी की तुलना में उनकी डेथ ओवरों की गेंदबाजी में काफी सुधार हुआ है। निदाहस ट्रोफी में बल्लेबाजों को शार्दुल का सामना करने में अधिक परेशानी नहीं हुई थी। श्रीलंका के खिलाफ भारत की सात विकेट की जीत के बाद शार्दुल ने कहा, ‘मुझे लगता है कि टी20 इतना छोटा प्रारूप है कि इसमें हमेशा उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। आप जितना अधिक खेलेंगे उतना अनुभव हासिल करेंगे और टेस्ट क्रिकेट ऐसा प्रारूप है जिसमें आपके पास अपने खेल के बारे में सोचने का समय होता है लेकिन टी20 में आपके पास इतना समय नहीं होता।’ पढ़ें- शार्दुल का मानना है कि पिछले कुछ सत्र में नियमित तौर पर आईपीएल खेलना उनकी सफलता के कारणों में से एक है। शार्दुल ने कहा, ‘जब भी आप अभ्यास करते हो तो आपको अपने मजबूत पक्षों को और मजबूत करना होता है और अपने कौशल में सुधार करना होता है। मैं अभ्यास के दौरान अपने कौशल में सुधार कर रहा हूं और इसे निखार रहा हूं। पिछले दो-तीन साल में आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में खेलने से मैं बेहतर हुआ हूं।’ युवा तेज गेंदबाजों की तरह शार्दुल ने भी अपने प्रदर्शन में सुधार में भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरूण के योगदान को स्वीकार किया। शार्दुल ने कहा, ‘इस समय किसी विशेष कोच के साथ काम करना काफी मुश्किल है क्योंकि मैं भारतीय टीम में अंदर-बाहर होता रहा हूं। कभी मैं मुंबई के लिए खेलता हूं, फिर चेन्नै सुपर किंग्स। अब मैं फिर भारतीय टीम के साथ हूं। लेकिन हाल में हमारे गेंदबाजी कोच (भारतीय राष्ट्रीय गेंदबाजी कोच) भरत अरूण ने काफी मदद की।’ मुंबई के इस तेज गेंदबाज ने अपने तीनों विकेट 19वें ओवर में हासिल किए और उनकी योजना चीजों को सामान्य बनाए रखने की थी। उन्होंने कहा, ‘मुझे जितना अधिक संभव हो उतनी खाली गेंद फेंकनी थी। भाग्य से मुझे तीन विकेट मिले। यह संतोषजनक है। मैं इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय मैच में जब यह काम कर जाता है तो मुझे बेहद खुशी होती है।’

हारे श्रीलंका को बड़ा झटका, अहम बोलर हुआ चोटिल January 07, 2020 at 07:40PM

इंदौरश्रीलंका के मुख्य कोच मिकी आर्थर ने संकेत दिए हैं कि बायें हाथ के तेज गेंदबाज के शुक्रवार को भारत के खिलाफ पुणे में तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में खेलने की संभावना नहीं है। उदाना को वार्म अप सत्र के दौरान पीठ में चोट लगी थी। भारत के खिलाफ मंगलवार को दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान 143 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए श्रीलंका को उदाना की सेवाएं नहीं मिली थी जब यह तेज गेंदबाज श्रीलंका के गेंदबाजी के लिए उतरने से ठीक पहले चोटिल हो गया था। श्रीलंका की टीम ने यह मैच सात विकेट से गंवाया और वह तीन मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है। श्रीलंका के कोच आर्थर ने कहा, ‘देखिए, मैं डाक्टर नहीं हूं। ड्रेसिंग रूम में वह काफी दर्द में था। ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता कि उन्हें क्या चोट लगी है। मैं सिर्फ इतनी उम्मीद कर रहा हूं कि वह वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज में खेल पाएंगे।’ श्रीलंका का अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम काफी व्यस्त है और ऐसे में आर्थर उदाना को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते जो हाल के समय में श्रीलंका के सर्वश्रेष्ठ टी20 गेंदबाज रहे हैं। पिछले महीने श्रीलंका के मुख्य कोच बनाए गए दक्षिण अफ्रीका के आर्थर ने कहा, ‘हमने इतना अधिक क्रिकेट खेलना है इसलिए मैं उसके लिए सिर्फ सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद कर सकता हूं। उसकी पीठ में तकलीफ है।’ श्रीलंका ने लगातार दूसरे मैच में अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज को मौका नहीं दिया जिन्होंने 16 महीने बाद टी20 क्रिकेट में वापसी की है। यह पूछने पर कि क्या पुणे में अंतिम मैच में मैथ्यूज को मौका मिलेगा, आर्थर ने कहा, ‘इस बल्लेबाजी प्रदर्शन के बाद, सभी खिलाड़ियों के पास खेलने का मौका है।’ गुवाहाटी में सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। भारत के खिलाफ 10 साल से अधिक समय में किसी भी प्रारूप में द्विपक्षीय सीरीज जीतने में विफल रही श्रीलंका की टीम पुणे में सीरीज 1-1 से बराबर करने की कोशिश करेगी।