खेल डेस्क. चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने मंगलवार देर रात इंस्टाग्राम पर सर्बिया की एक्ट्रेस नतासा स्टांकोविच के साथ फोटो शेयर की। उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘‘नए साल की शुरूआत मेरे पटाखे के साथ।’’ इस फोटो में हार्दिक ने नतासा का हाथ पकड़ रखा है। साथ ही दिल का इमोजी भी बनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे सर्बिया की एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं।
हार्दिक और नतासा के अफेयर की खबरें अगस्त से ही सोशल मीडिया पर चल रही हैं। दोनों कई बार एक साथ नजर भी आए हैं। डांस रियलिटी शो नच बलिए-9 में जलवा दिखा चुकी नतासा के लिए हार्दिक ने वोट भी मांगे थे। मीडिया के मुताबिक, हार्दिक ने नतासा को अपने परिवार से भी मिलवा दिया है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
हार्दिक की पिछले साल लोअर बैक की सर्जरी हुई
पिछले साल के विश्व कप के दौरान हार्दिक को लोअर बैक की शिकायत हुई थी। जांच के लिए वे लंदन के एक हॉस्पिटल में पहुंचे, जहां अक्टूबर में उनकी सर्जरी हुई। हार्दिक ने अब तक 11 टेस्ट, 54 वनडे और 40 टी-20 इंटरनेशनल खेले हैं।
न्यूजीलैंड दौरे के लिए हार्दिक का इंडिया-ए टीम में चयन
चोट के बाद वापसी करने वाले हार्दिक को न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली इंडिया-ए टीम में शामिल किया गया। इस टीम में पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, रविचंद्रनअश्विन और उमेश यादव को भी ए टीम के साथ जाने को कहा गया है ताकि वेन्यूजीलैंड के मौसम के अभ्यस्त हो सकें। टीम इंडिया फरवरी में न्यूजीलैंड जाएगी। वहां तीन टी-20 और दो टेस्ट मैच खेलेगी।
नई दिल्ली क्रिकेट की मशहूर वेबसाइट-क्रिकबज (cricbuzz.com) ने को अपनी इस का कप्तान बनाया है। महेंद्र सिंह धोनी को हालांकि टीम में जगह नहीं मिली है लेकिन रोहित शर्मा को जरूर सलामी बल्लेबाज की जिम्मेदारी दी गई है। इस टीम में भारत से सिर्फ दो ही खिलाड़ी हैं। साउथ अफ्रीका के तीन खिलाड़ियों और न्यू जीलैंड के दो खिलाड़ियों को जगह मिली है। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, बांग्लादेश से 1-1 खिलाड़ी को चुना गया है। रोहित के साथ पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला को सौंपी गई है। अमला के अलावा उनके देश से अब्राहम डिविलियर्स और लेग स्पिनर इमरान ताहिर को इस टीम में जगह मिली है। बल्लेबाजी में अनुभव को तरजीह दी गई है और इसलिए कीवी टीम के पूर्व कप्तान रॉस टेलर को भी अपना नाम देखने को मिला। धोनी विकेटकीपिंग के मामले में इंग्लैंड के जोस बटलर से मात खा गए। वहीं, शाकिब अल हसन के रूप में टीम में एक हरफनमौला खिलाड़ी है। तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी श्रीलंका के लसिथ मलिंगा, ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क और न्यू जीलैंड के ट्रैंट बाउल्ट के जिम्मे है। साउथ अफ्रीका के इमरान ताहिर टीम में एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर हैं। उनकी मदद करने के लिए टीम में शाकिब भी हैं। क्रिकबज की इस दशक की वनडे टीम:- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, हाशिम अमला, रॉस टेलर, अब्राहम डिविलियर्स, शाकिब अल हसन, जोस बटलर, मिशेल स्टार्क, लसिथ मलिंगा, इमरान ताहिर और ट्रैंट बोल्ट।
खेल डेस्क. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को युवा गेंदबाज नसीम शाह (16) का नाम अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम से वापस ले लिया। उनकी जगह मोहम्मद वसीम जूनियर को टीम में शामिल किया है। शाह ने नवंबर 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था। वे अब तक तीन टेस्ट खेल चुके हैं। शाह को अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम में चयनित करने पर पीसीबी की काफी आलोचना हुई थी। इस बार वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका में 17 जनवरी से 9 फरवरी के बीच खेला जाएगा।
पीसीबी ने कहा कि अंडर-19 युवा और नए खिलाड़ियों का प्लेटफॉर्म है। जबकि शाह सीनियर टीम में खेल चुके हैं। वे अभी वकार युनिस की कोचिंग में गेंदबाजी क्षमता को निखार रहे हैं। साथ ही नसीम शाह अभी बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम में चयनित हैं।
पाकिस्तान ने दो बार वर्ल्ड कप खिताब जीता
वसीम ने एक अंडर-19 वनडे मैच खेला, जिसमें उन्हें तीन विकेट मिले थे। उन्होंने अब तक 3 अंडर-19 तीन दिवसीय मुकाबलों में 7 विकेट लिए हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप की बात करें तो पाकिस्तान ने 2004 और 2006 में दो खिताब जीते हैं। वह तीन बार रनर-अप रहा है। इस बार टूर्नामेंट में पाकिस्तान का पहला मुकाबला स्कॉटलैंट से 19 जनवरी को होगा।
भारत ग्रुप-ए और पाकिस्तान ग्रुप-सी में
अंडर-19 का यह 13वां वर्ल्ड कप होगा। इस बार कुल 16 टीमें वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही हैं। इन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम ग्रुप-ए में जबकि पाकिस्तान ग्रुप-सी में है। प्रत्येक ग्रुप से दो शीर्ष टीमें सुपर लीग में पहुंचेंगी। वॉर्म अप मैच 12 से 15 जनवरी के बीच जोहानेसबर्ग और प्रिटोरिया में खेले जाएंगे। चार शहरों और आठ मैदानों पर कुल 24 मैच खेले जाएंगे। भारत ने अब तक 4, ऑस्ट्रेलिया ने 3, पाकिस्तान ने 2 और इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज और साउथ अफ्रीका 1-1 बार यह विश्व कप जीत चुके हैं।
खेल डेस्क. एक रोबोट स्टेडियम में आपको सीट तक ले जाता है, आकाश में कृत्रिम उल्कापिंड दिख रहे हैं, फ्लाइंग कार में बैठा खिलाड़ी स्टेडियम में ओलिंपिक टार्च रोशन कर रहा है। यह सब भले ही पढ़ने-सुनने में साइंस फिक्शन जैसा लगता है, पर सच है। वेलकम टू टोक्यो ओलिंपिक। यह सब 2020 टोक्यो ओलिंपिक के दौरान दिखेगा। 2011 के भूकंप, उससे आई सुनामी और फिर फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट से फैले रेडिएशन से री-इनवेंट होकर जापान दुनियाभर के हजारों खिलाड़ियों की मेजबानी के लिए तैयार है। यह ओलिंपिक इतिहास का सबसे हाई-टेक ओलिंपिक होने जा रहा है।
यह पहली बार नहीं है, जब दुनिया का सबसे बड़ा और अमीर शहर टोक्यो ओलिंपिक की मेजबानी कर रहा है। 1964 में जापान ओलिंपिक की मेजबानी करने वाला एशिया का पहला देश बना था। तब जापान दूसरे विश्व युद्ध से उबर रहा था। उसने खुद को री-इनवेंट कर सबसे तेज चलने वाली ट्रेन लाकर दुनिया को चौंकाया था। उन गेम्स को अमेरिका की लाइफ मैग्जीन ने "बेस्ट ओलिंपिक इन हिस्ट्री' कहा था। टेक्नोलॉजी के मामले में हमेशा अव्वल रहने वाला जापान करीब आधी सदी बाद एक बार फिर ओलिंपिक के जरिए री-इनवेंट कर रहा है।
8-के रिजॉल्यूशन वाली अल्ट्रा एचडी टीवी लगीं
ओलिंपिक देखने के लिए 8-के रिजॉल्यूशन वाली अल्ट्रा एचडी टीवी लगाई हैं। शहर में लगी हाई टेक्नोलॉजी वाली स्क्रीन फैंस को ऐसा व्यू देगी, जिससे उन्हें लगेगा कि वे उसमें हिस्सा ले रहे हैं।
फेस रिकग्निशन 0.3 सेकंड में पहचानेगा
इस बार ओलिंपिक में वॉलंटियर की भूमिका में रोबोट होंगे। हर साइज के ये रोबोट खेल गांव में खिलाड़ियों की मदद करेंगे। फेशियल रिकग्निशन सिस्टम 0.3 सेकंड में पहचान कर लेगा।
आतिशबाजी की बजाय कृत्रिम टूटते तारे दिखेंगे
जापान ओपनिंग सेरेमनी में फ्लाइंग कार से ओलिंपिक टॉर्च को रोशन करना चाहता है। टोक्यो में आतिशबाजी तो होगी, लेकिन पटाखों से नहीं। बल्कि कृत्रिम टूटते तारे दिखाई देंगे।
भीषण गर्मी से बचाने लार्ज स्पॉट कूलर लगे
उसी नेशनल स्टेडियम को री-इनवेंट किया है, जो 1964 के लिए बना था। उस समय उसके ऊपर छत नहीं थी। सिर्फ एक साइड शेड था। गर्मी से बचाने के लिए नए बने नेशनल स्टेडियम में 185 लार्ज स्पॉट कूलर्स लगाए गए हैं, जो स्टेडियम को ठंडा रखेंगे।
स्टेडियम के दूसरे और तीसरे फ्लोर को ऐसा डिजाइन किया गया है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में 80 हजार लोगों को यहां रखा जा सके। बैकअप पावर सप्लाई की व्यवस्था भी है। सोलर एनर्जी का इस्तेमाल होगा।
स्टेडियम बनाने में 87% लकड़ी का इस्तेमाल हुआ। इसे बनाने में 10 हजार करोड़ रु. लगे। ओलिंपिक के 60% वेन्यू रियूज्ड-रिसाइकल चीजों से बने हैं।
सभी वेन्यू खेलगांव के आसपास 8 किमी के दायरे में हैं। टोक्यो ओलिंपिक के लिए करीब 5 हजार मेडल और पोडियम रिसाइकल चीजों से बने हैं।
खिलाड़ियों के लिए ड्राइवरलेस गाड़ियां
खिलाड़ियों और फैंस के लिए ड्राइवरलेस गाड़ियां चलाई जाएंगी। इन्हें खिलाड़ियों से फीडबैक लेकर डिजाइन किया गया है। क्लीन एनर्जी सोर्स के रूप में हाइड्रोजन और एल्गी (शैवाल) का इस्तेमाल होगा।
जापान सिलिकॉन वैली तक को चुनौती दे रहा है
जापान के ओलिंपिक इतिहास के जानकार सेंड्रा कोलिंस कहते हैं- जापान अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने इनोवेशन के जरिए आगे बढ़ रहा है। वह सिलिकॉन वैली के जाएंट्स को चुनौती दे रहा है।
प्रधानमंत्री आबे पिछले गेम्स में सुपर मारियो की ड्रेस में पहुंचे
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे 2016 रियो ओलिंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी में सुपर मारियो की ड्रेस में पहुंचे थे। आबे को उम्मीद है कि ओलिंपिक से 2.96 ट्रिलियन येन (करीब 19 लाख करोड़ रुपए) का रेवेन्यू जनरेट होगा। साथ ही डेढ़ लाख से ज्यादा रोजगार पैदा होंगे।