Monday, December 30, 2019

रोनाल्डो को रिकॉर्ड छठी बार ग्लोब सॉकर अवॉर्ड, लूसी ब्रॉन्ज सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉलर December 30, 2019 at 05:36PM

खेल डेस्क. पुर्तगाल के स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को दुबई में ग्लोब सॉकर अवॉर्ड मिला। वे रिकॉर्ड छठी बार इस अवॉर्ड में सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉलर चुने गए। युवेंटस के रोनाल्डो ने 9 साल में छठी बार अवॉर्ड जीता। उन्हें लगातार चौथी बार यह अवॉर्ड मिला। वहीं, इंग्लैंड की लूसी ब्रॉन्ज सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉलर बनीं। लिवरपूल के जुर्गेन क्लोप सर्वश्रेष्ठ मैनेजर रहे।

रोनाल्डो इस साल बेलेन डि ओर में लियोनेल मेसी और वर्जिल वान डिक के बाद तीसरे नंबर पर रहे थे। 34 साल के रोनाल्डो ने 2018-19 में युवेंटस को सीरी ए चैंपियन बनाया था। रोनाल्डो ने कहा, ‘‘मैं परिवार, गर्लफ्रेंड, बच्चों, अपने फैंस, एजेंट और दुबई को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने हमेशा मुझे सपोर्ट किया।’’

अन्य अवॉर्ड विनर
बेस्ट क्लब: लिवरपूल, बेस्ट कोच: जुर्गेन क्लोप (लिवरपूल), बेस्ट गोलकीपर: एलिसन बेकर (लिवरपूल, ब्राजील), बेस्ट रिविलेशन प्लेयर: जोआओ फेलिक्स (एटलेटिको मैड्रिड, पुर्तगाल), बेस्ट महिला खिलाड़ी: लूसी ब्रॉन्ज (इंग्लैंड)।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुर्तगाल के स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (बाएं) को दुबई में ग्लोब सॉकर अवॉर्ड मिला।

तस्वीरों में भारत की 10 सफलताएं: टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीती, बैडमिंटन में सिंधु तो बॉक्सिंग में मैरीकॉम ने रिकॉर्ड बनाए December 30, 2019 at 04:17PM

खेल डेस्क.इस दशक की शुरुआत में भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की। भारत को रिकॉर्ड 102 पदक हासिल हुए। इससे पहले कभी भी उसने 100 पदक नहीं जीते थे। वहीं, 2011 में भारतीय टीम 28 साल बाद वनडे क्रिकेट की चैम्पियन बनी। 2013 में चैम्पियन ट्रॉफी भी जीती। उसके अगले साल कॉमनवेल्थ गेम्स में भी भारत का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। 2015 में महिला हॉकी टीम 36 साल बाद ओलिंपिक का टिकट हासिल करने में सफल रही तो 2019 में पीवी सिंघु वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप जीत गईं। मैरीकॉम ने वर्ल्ड बॉक्सिंग में रिकॉर्ड आठवीं बार पदक अपने नाम की। पिछले 10 सालों में खेलों की दुनिया से भारत के लिए कई बेहतरीन तस्वीरें सामने आईं। ऐसी ही 10 झलकियां...

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sports News Review In Photos 2019; MS Dhoni, PV Sindhu, MC Mary Kom, Indian Women Hockey team

भारत के 8 पुरुष मुक्केबाज क्वालिफायर्स के लिए चीन जाएंगे, विकास कृष्ण ने फाइनल में दुर्योधन को हराया December 29, 2019 at 11:12PM

खेल डेस्क. भारत के 8 पुरुष मुक्केबाज ओलिंपिक क्वालिफायर्स के लिए अगले महीने चीन जाएंगे। ट्रायल्स के दूसरे दिन सोमवार को तीन मुक्केबाजों ने चीन का टिकट कटाया। इसमें दो ओलिंपिक खेल चुके विकास कृष्ण के अलावा गौरव सोलंकी (57 किलो) और नमन तंवर (91 किलो) शामिल हैं। वहीं,अमित फंघल (52 किलो), मनीष कौशिक (63 किलो), आशीष कुमार (75 किलो), सचिन कुमार (81 किलो), सतीश कुमार (+91 किलो) का नाम भी है। टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफायर मुकाबले चीन के वुहान में 3 से 14 फरवरी तक खेले जाएंगे।

विकास ने सोमवार को 69 किलो भार वर्ग के फाइनल मेंदुर्योधन सिंह नेगी को 9-0 से हराया। एशियन गेम्स में मेडल जीत चुके विकास लंबे वक्त से 75 किलो वर्ग में लड़ रहे थे। लेकिन पीठ की चोट से उबरने के बाद उन्होंने 69 किलो वर्ग में वापसी की है। गौरव सोलंकी ने फाइनल ट्रायल्स में मोहम्मद हुसामुद्दीन को 7-2 से जबकितंवर ने नवीन कुमार को 6-3 से हराया।

रविवार को आशीष और सतीश ने फाइनल ट्रायलमुकाबले जीते थे

इससे पहले रविवार को ट्रायल्स में एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर जीतने वाले आशीष (75 किलो वर्ग) ने अंकित खटाना को 9-0 से हराया था। खटाना ने हाल ही में दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण जीता था। वहीं, कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में गोल्ड जीत चुके सतीश ने नरेंदर को 6-3 से हराया। इनके अलावा सचिन कुमार ने भी 81 किलो वर्ग में ब्रिजेश यादव को हराकर ओलिंपिक क्वालिफायर्स के लिए जगह पक्की की।

मैरीकॉम ने शनिवार कोट्रायल्स में निखत को 9-1 से हराया था
शनिवार को बॉक्सर एमसी मैरीकॉम ने निखत जरीन को 51 किलोग्राम भार वर्ग के ट्रायल मुकाबले में 9-1 से हराकर ओलिंपिक क्वालफायर्स में स्थान पक्का किया था। निखत और मैरीकॉम के बीच यह तीसरा मुकाबला था। निखत इस साल के मई में इंडिया ओपन के सेमीफाइनल में मैरीकॉम से भिड़ी थीं। इससे पहले साल 2016 में साउथ एशियन गेम्स की ट्रायल में दोनों के बीच मुकाबला हुआ था। दोनों मुकाबला मैरीकॉम के पक्ष में रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विकास ने फाइनल ट्रायल में दुर्योधन को 9-0 से हराया।

कोहली विजडन की दशक की टी20 टीम में, धोनी को नहीं मिली जगह December 29, 2019 at 09:40PM

लंदनभारतीय कप्तान और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को विजडन ने दशक की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया है लेकिन इस टीम में जगह नहीं बना पाए। ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच को टीम का कप्तान बनाया गया है जिसमें दो अन्य ऑस्ट्रेलियाई शेन वॉटसन और ग्लेन मैक्सवेल, इंग्लैंड के जोस बटलर और डेविड विली, अफगानिस्तान के ऑलराउंडर और राशिद खान, न्यू जीलैंड के कोलिन मुनरो और श्रीलंका के लसिथ मलिंगा शामिल हैं। विजडन ने कोहली के बारे में लिखा है, ‘कोहली का घरेलू टी20 रेकॉर्ड उतार-चढ़ाव वाला रहा है लेकिन टी20 अंतरराष्ट्रीय में ऐसा नहीं कहा जा सकता है। कोहली का औसत 53 है जो दशक में सर्वश्रेष्ठ है और जबकि उनकी निरंतरता उनके स्ट्राइक रेट से थोड़ा समझौता करती है, तब भी वह असाधारण नहीं लेकिन अच्छी दर से स्कोर बनाने में सक्षम हैं।’ विजडन ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है, ‘तेज और स्पिन गेंदबाजी के सामने दमदार और विकेटों के बीच तेज दौड़ के कारण कोहली नंबर तीन के आदर्श खिलाड़ी हैं जो शुरू में विकेट गिरने के बाद तीक्ष्ण गेंदबाजी का डटकर सामना करके पारी संवारने में सक्षम हैं लेकिन साथ ही अच्छी शुरुआत मिलने पर तेजी से रन बना सकते हैं। पहले विकेट के लिए बड़ी साझेदारी होने पर कोहली इस एकादश के बल्लेबाजी क्रम में नीचे आएंगे।’ कोहली को विजडन ने दशक के पांच खिलाड़ियों में शामिल किया था। इनमें स्टीव स्मिथ, डेल स्टेन, एबी डि विलियर्स और एलिस पैरी भी शामिल थे। कोहली को जहां विजडन की दशक की टी20 टीम में बल्लेबाजों में जगह मिली है वहीं गेंदबाजों में बुमराह अपने शानदार ‘इकॉनमी रेट’ और डेथ ओवरों की बेहतरीन गेंदबाजी के कारण अंतिम एकादश में स्थान बनाने में सफल रहे। विजडन ने लिखा है, ‘बुमराह का ओवरऑल इकोनोमी रेट 6.71 है जो विश्व के तेज गेंदबाजों में डेल स्टेन के बाद दूसरा सर्वश्रेष्ठ है। यह आंकड़ा तब और प्रभावशाली लगता है जब आप इस पर गौर करो कि उन्होंने अधिकतर गेंदबाजी डेथ ओवरों में की जहां उनका 7.27 का इकोनोमी रेट विश्व में सातवां सर्वश्रेष्ठ और तेज गेंदबाजों में सर्वश्रेष्ठ है। बुमराह अपनी टीम के लि तीन ओवर डेथ ओवरों में करते रहे हैं।’ भारत की 2007 की टी20 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान धोनी इस ऑलस्टार टीम में जगह नहीं बना पाने वाले प्रमुख खिलाड़ी हैं। विजडन की दशक की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम इस प्रकार है : आरोन फिंच (कप्तान), कोलिन मुनरो, विराट कोहली, शेन वाटसन, ग्लेन मैक्सवेल, जोस बटलर, मोहम्मद नबी, डेविड विलीद, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा।