Sunday, December 29, 2019
AUS vs NZ: क्रिकेट के 'भद्र पुरुष' केन विलियमसन ने दर्शकों के पास जाकर कहा, 'थैंक्यू' December 29, 2019 at 09:17PM
अफरीदी ने कहा- बेटी को 'आरती' उतारने की नकल करते देख घर में टीवी तोड़ दिया था December 29, 2019 at 09:16PM
खेल डेस्क. पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे बता रहे हैं कि किस तरह बेटी के भारतीय टीवी सीरियल देखने की वजह से उन्होंने अपने घर का टीवी तोड़ दिया था। अफरीदी के मुताबिक उस वक्त उनकी बेटी सीरियल में चल रहे 'आरती' के सीन को देख उसकी नकल कर रही थी, इसी बात से नाराज होकर उन्होंने टीवी तोड़ दिया था। इस वीडियो को लेकर भारतीय यूजर्स अपनी नाराजगी जता रहे हैं और वे इसे हिंदू रीति-रिवाजों का मजाक बता रहे हैं।
अफरीदी ने कहा, ‘एक बार जब मैं घर आया तो टीवी पर स्टार प्लस चल रहा था और टीवी के सामने मेरी बेटी खड़ी हुई थी। उस वक्त इंडियन ड्रामे में हाथ में थाली लेकर उसे गोल-गोल घुमाने वाला सीन चल रहा थाऔर टीवी के सामने खड़ी मेरी बेटी उसकी नकल कर रही थी। इस दौरान मुझे पता नहीं क्या हुआ और मैंने अपनी कोहनी से टीवी को तोड़कर दीवार के अंदर कर दिया।’
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने नाराजगीजताई
वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर शाहिद अफरीदी की जमकर आलोचना हो रही है। पाकिस्तानी मूल के लेखक, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्तातारेक फतेह ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए अफरीदी की आलोचना की। उन्होंने लिखा, ‘‘अफरीदी ने एक टीवी सेट को तोड़ने की बात को माना, उसमें हिंदुओं की एक रस्म के बारे में दृश्य दिखाया जा रहा था। वहां मौजूद ढेर सारी महिला दर्शकों ने तालियां बजाते हुए अफरीदी के उस 'वीरतापूर्ण' काम की तारीफ की। पाकिस्तान में हिंदुओं के प्रति घृणा 'बचपन की प्रारंभिक शिक्षा' की तरह है।’’
##अख्तर के खुलासे के बाद सामने आया वीडियो
अफरीदी का ये वीडियो पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के उस खुलासे के कुछ ही दिन बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि हिंदू होने की वजह से पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया के साथ टीम में भेदभाव होता था।उन्होंने कहा था कि टीम के कुछ खिलाड़ी कनेरिया के साथ खाना खाना भी पसंद नहीं करते थे। हालांकि बाद में अख्तर ने सफाई देते हुए कहा उनकी बात का गलत अर्थ निकाला गया और धार्मिक आधार भेदभाव करना कभी पाकिस्तानी टीम की संस्कृति नहीं रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शोएब अख्तर बोले- दानिश कनेरिया पर जो कहा सच कहा, मैं पीछे हटने वालों लोगों में नहीं हूं December 29, 2019 at 07:09PM
खेल डेस्क. शोएब अख्तर ने दानिश कनेरिया पर कुछ दिनों पहले दिए अपने बयान को दोहराया है। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने सफाई भी देने की कोशिश की है। एक नए वीडियो में शोएब ने कहा- मेरे बयान पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। पाकिस्तान ने कभी भी नस्लवाद को बढ़ावा नहीं दिया। एक-दो प्लेयर हर टीम में ऐसे होते हैं जो इस तरह की बातों में लिप्त रहते हैं। उस वक्त भी ऐसा हुआ था। लेकिन, मैंने जो कहा वो सच था। बता दें कि अख्तर ने कुछ दिन पहले कहा था कि दानिश कनेरिया हिंदू होने की वजह से नाइंसाफी का शिकार हुए। कुछ प्लेयर तो इसके साथ खाना भी नहीं खाना चाहते थे।
पाकिस्तान कट्टरपंथ से पीड़ित
शोएब के बयान पर सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि भारत में भी कड़ी प्रतिक्रिया और सियासत हुई। अब शोएब ने चुप्पी तोड़ी है। एक नए वीडियो में उन्होंने सफाई भी दी और अपनी बात को दोहराया भी। कहा, “मैंने दानिश पर एक बयान दिया था। इस पर काफी बातें हो रही हैं। मैं भी देख रहा था कि लोग इस इश्यू को क्या से क्या बना रहे हैं। मैंने यही कहा था कि कुछ खिलाड़ी दानिश के साथ सहज नहीं थे। लेकिन, पूरी टीम के साथ ऐसा नहीं था। एक-दो प्लेयर हर टीम में ऐसे होते हैं जो नस्लवादी टिप्पणी कर देते हैं। मैंने इन लोगों से सख्ती से निपटा। उनसे कहा कि मैं तुम्हें उठाकर बाहर फेंक दूंगा। एक और खिलाड़ी ने मेरा समर्थन किया था। पाकिस्तान कट्टरपंथ का शिकार रहा है।”
अब सफाई दे रहे शोएब
शोएब ने अपने बचाव में कई तर्क और इनमें सियासत को भी शामिल कर लिया। कहा, “ये बात 15 साल पुरानी है और अब वक्त बदल चुका है। ये 1920 नहीं बल्कि 2020 है। हम तो हर मजहब का मान-सम्मान करते हैं। इसलिए, मेरी बात को मजहबी रंग न दें। न ही इस पर सियासत करने की जरूरत है। हमारे प्रधानमंत्री इमरान खान ने करतारपुर कॉरिडोर खोला। यहां कटासराज और शिव मंदिर हैं। मैंने भी इनका वीडियो बनाया। नस्लवाद का शिकार मुस्लिम ही ज्यादा होते हैं। बहरहाल, मैंने जो कहा था। वो बिल्कुल सच कहा था। अगर कोई सोच रहा है कि मैं उससे पीछे हटूंगा तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। न मैं पीछे हटने वाला इंसान हूं।”
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पॉन्टिंग ने चुनी दशक की टेस्ट XI, विराट कप्तान December 29, 2019 at 08:33PM