Saturday, December 21, 2019

लिवरपूल ने पहली बार क्लब वर्ल्ड कप फाइनल जीता, 6 महीने में यह उसका तीसरा खिताब December 21, 2019 at 09:33PM

खेल डेस्क. कतर के दोहा में खेले गए फुटबॉल क्लब वर्ल्ड कप के फाइनल में लिवरपूल ने फ्लेमिंगो को 1-0 से हरा दिया। इसी के साथ लिवरपूल ने 6 महीने में तीसरा खिताब अपने नाम कर लिया। एकमात्र गोल रॉबर्टो फिर्मिनो ने 99वें मिनट में किया। इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब लिवरपूल ने जून में चैम्पियंस लीग और फिर अगस्त में यूइएफए सुपरकप जीता था।

लिवरपूल के डिफेंडर वरजिल वान डिक ने कहा- क्लब के लिए 2019 शानदार रहा हैं। हालांकि, हम इसी के साथ संतुष्ट होकर नहीं बैठेंगे। टीम की कुछ कमियों को दूर करने की जरूरत है। हम और ज्यादा मेहनत कर खिताब जीतने की कोशिश करेंगे।

रोमांचक फाइनल में फिर्मिंगो ने निर्णायक गोल दागा
दोहा के खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया यह मैच काफी रोमांचक रहा। एक समय यह मैच ड्रॉ की ओर जा रहा था, लेकिन इंजरी टाइम में फिर्मिंगो ने गोल कर टीम को पहली बार क्लब वर्ल्ड कप खिताब जिताया। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में लिवरपूल ने मोंटेरी को 2-1 से हराया था। यह मैच भी 1-1 से ड्रॉ की ओर जा रहा था, लेकिन तब भी फिर्मिंगो ने ही 99वें मिनट में निर्णायक गोल कर टीम को फाइनल में पहुंचाया था।

लिवरपूल ने 14 साल बाद चैम्पियंस लीग खिताब जीता
चैम्पियंस लीग के फाइनल में 2 जून को लिवरपूल ने टॉटेनहैम हॉटस्पर को 2-0 से हराया था। उसने छठी बार खिताब अपने नाम किया। लिवरपूल 14 साल बाद चैम्पियन बना था। पिछली बार 2005 में इटली के क्लब मिलान को हराकर उसने खिताब अपने नाम किया था। स्पेन के शहर मैड्रिड के वांदा मेट्रोपोलितानो स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में लिवरपूल के लिए मोहम्मद सालाह और डिवॉक ओरिगि ने गोल किया।

यूइएफए सुपरकप फाइनल में लिवरपूल ने चेल्सी को हराया था
लिवरपूल ने 15 अगस्त को चेल्सी को हराकर यूइएफए सुपरकप जीता था। यह मैच 2-2 से ड्रॉ रहा था। इसके बाद पेनाल्टी में लिवरपूल ने 5-4 से चेल्सी को हराया। तुर्की के वोडाफोन अरेना पार्क में खेले गए फाइनल में लिवरपूल के लिए दोनों गोल सादियो माने ने 48वें और 95वें मिनट में किए थे। वहीं चेल्सी की ओर से ओलिवियर जिरौड ने 26वें और जोरगिन्हो ने पेनाल्टी से 101वें मिनट में गोल दागा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लिवरपूल के रॉबर्टो फिर्मिंगो और गोलकीपर एलिसन बेकर (दाएं) ट्रॉफी के साथ जश्न मनाते हुए।
कतर के दोहा में खेले गए फुटबॉल क्लब वर्ल्ड कप के फाइनल में लिवरपूल ने फ्लेमिंगो को 1-0 से हराया।

बगैर गुरु छाए रहे टे-टे खिलाड़ी, 2019 में ऐसा प्रदर्शन December 21, 2019 at 08:40PM

नई दिल्लीभारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने पूर्णकालिक कोच नहीं होने के बावजूद वर्ष 2019 में भी यादगार प्रदर्शन किया जबकि ने अपनी चमक बिखेरकर अचंता शरत कमल की जगह इस खेल में देश की कमान संभाली। पिछले डेढ़ दशक से शरत टेबल टेनिस में अकेले कमान संभाले हुए थे लेकिन साथियान ने अपने खेल में तेजी से सुधार करके उन्हें कुछ राहत पहुंचाई है। शरत ने कहा, ‘यह समय है (जबकि कोई नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाले)। साथियान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से सुधार कर रहा है और मैं उसके प्रदर्शन से वास्तव में खुश हूं।’ अगर 2018 राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए याद किया जाएगा तो 2019 में विशेष रूप से साथियान ने शीर्ष स्तर पर अपनी छाप छोड़ी। टॉप-25 में मिली एंट्री उन्होंने जापान के पांचवें नंबर के किशोर हरिमोतो तोमोकाजू सहित विश्व रैंकिंग में शीर्ष 20 में शामिल खिलाड़ियों को हराया। यह 26 वर्षीय 24 जुलाई को आईटीटीएफ विश्व रैकिंग में शीर्ष 25 में शामिल होने वाला पहला भारतीय खिलाड़ी बना। साथियान एशियाई कप में छठे स्थान पर रहे जिससे वह विश्व कप के लिए क्वॉलिफाइ करने में सफल रहे। विश्व कप में अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहकर उन्होंने मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई। साथियान ने कहा, ‘इस साल का प्रदर्शन संतोषजनक रहा। मैंने कुछ अधिक रैंकिंग वाले खिलाड़ियों को हराया और अगले साल का लक्ष्य शीर्ष दस में शामिल कुछ और खिलाड़ियों पर जीत हासिल करना है। हम एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं जिससे ओलिंपिक क्वॉलिफायर्स से पहले हमारा मनोबल बढ़ा है।’ साथियान ने इस साल 11 विश्व टूर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया जिसमें उन्होंने कुछ शीर्ष खिलाड़ियों को हराया। बगैर नियमित कोच छाए रहे खिलाड़ी भारतीय पैडलर ने नियमित कोच नहीं होने के बावजूद खुद को साबित किया। पिछले साल एशियाई खेलों में ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद अब शरत (विश्व रैकिंग 34), साथियान (30) और हरमीत देसाई (85) के पास 22 जनवरी से पुर्तगाल में शुरू होने वाले ओलिंपिक क्वॉलिफायर में अच्छा प्रदर्शन करके पहली बार ओलिंपिक में जगह बनाने का मौका होगा। भारत अभी आठवें नंबर पर है और उसे टीम के रूप में पहली बार ओलिंपिक में जगह बनाने के लिए क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने की जरूरत है। बत्रा का संघर्ष अभी तक भारतीय खिलाड़ी केवल व्यक्तिगत स्पर्धाओं में ही ओलिंपिक में भाग लेते रहे हैं। महिला टीम भले ही पुरुष टीम की तरह मजबूत नहीं हो लेकिन मनिका बत्रा के राष्ट्रमंडल खेल 2018 में चार मेडल जीतने के बाद से उनसे काफी उम्मीदें की जाने लगी हैं। विश्व में 61वें नंबर की बत्रा 2019 में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाईं और इसलिए विश्व रैंकिंग में नीचे खिसक गई। इस बीच उन्होंने अपने बचपन के कोच संदीप गुप्ता से नाता भी तोड़ा। उनका लक्ष्य अब फिर से शीर्ष 50 में जगह बनाना है।

वेस्टइंडीज से निर्णायक मैच थोड़ी देर में, चोटिल दीपक चाहर की जगह नवदीप सैनी खेल सकते हैं December 21, 2019 at 08:59PM

खेल डेस्क. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला रविवार को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया के पास लगातार चौथीबार साल की आखिरी वनडे सीरीज जीतनेका मौका है। फिलहालसीरीज 1-1 से बराबर है। भारतीय टीम ने तीन बार साल की अंतिम एकदिवसीय शृंखलाअपने घर में ही जीती हैं।भारत को पिछली बार अपने घर में अक्टूबर 2015 में दक्षिण अफ्रीका ने 5 वनडे की सीरीज में 3-2 से हराया था। वहीं, टीम इंडिया ने 2018 का अंत वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 वनडे की सीरीज को 3-1 से जीतकर किया था।

मौजूदा सीरीज का पहला मैच चेन्नई में खेला गया था, जिसमें वेस्टइंडीज ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। दूसरा वनडे विशाखापट्टनम में खेला गया। इसमें भारतीय टीम ने विंडीज को 107 रन से हराकर सीरीज बराबर कर दी। इन दोनों मैच में टीम इंडिया की फील्डिंग बेहद खराब रही थी, जो कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के लिए चिंता का विषय है।

तीन बारसे लगातार भारत ने साल की अंतिम एकदिवसीय सीरीज जीती

किसके खिलाफ कब जीत का अंतर
वेस्टइंडीज अक्टूबर 2018 3-1
श्रीलंका दिसंबर 2017 2-1
न्यूजीलैंड अक्टूबर 2016 3-2

भारत-वेस्टइंडीज हेड टू हेड
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 132 मैच हुए हैं। इनमें टीम इंडिया ने 63 मैच जीते और इतने ही मुकाबलों में उसे हार मिली है। 6 मुकाबले बेनतीजा रहे। 2019 में अब तक भारत ने कुल 27 वनडे में से 18 जीते हैं, जबकि 8 में हार मिली। वेस्टइंडीज ने इसी दौरान 27 मुकाबलों में से 10 में जीत हासिल की, जबकि 14 हारे हैं।

दोनों टीमें


भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर।

वेस्टइंडीज: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), सुनील अंबरीश, शाई होप, खैरी पियरे, रोस्टन चेज, अल्जारी जोसेफ, शेल्डन कॉटरेल, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन, शिमरॉन हेटमायर, इविन लुईस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, कीमो पॉल और हेडेन वॉल्श जूनियर।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारत ने वेस्टइंडीज को विशाखापट्टनम वनडे में हराया था।

हाइट को लेकर ट्रोल किया, पार्थिव ने यूं दिया जवाब December 21, 2019 at 08:48PM

नई दिल्लीपूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और कॉमेंटेटर ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेलने वाले भारतीय क्रिकेटर को उनका हाइट को लेकर ट्रोल किया। इस पर पार्थिव ने भी उसी अंदाज में जोंस को जवाब दिया। आरसीबी ने आईपीएल-2020 के लिए नीलामी में 6 विदेशी खिलाड़ियों को खरीदा, जिनमें से 3 खिलाड़ी तो ऑस्ट्रेलिया के ही हैं। आरोन फिंच (4.40 करोड़), केन रिचर्ड्सन (4 करोड़) और जोशुआ फिलिप (20 लाख) के लिए आरसीबी ने कुल 8.60 करोड़ रुपये खर्च किए। पढ़ें, करियर में 52 टेस्ट और 164 वनडे इंटरनैशनल मैच खेलने वाले जोंस ने फिंच को टीम में शामिल करने को लेकर पार्थिव पटेल को ट्रोल किया। उन्होंने ट्वीट किया, 'पार्थिव, तुम कितने लकी हो कि फिंच के साथ ओपनिंग का जिम्मा संभालोगे, तुम्हारे लिए आसानी होगी। वह तुमसे काफी लंबे हैं लेकिन ज्यादातर क्रिकेटर हैं।' इस पर पार्थिव ने जवाब देते हुए लिखा, 'मैं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का साथ पसंद करता हूं, फिंच शानदार हैं और वह ऑस्ट्रेलिया में ज्यादा वक्त बिताते हैं, जैसे कि आप नहीं बिताते। शुक्र है कि आप क्रिसमस पर घर जा रहे हैं, मेरी क्रिसमस।' उन्होंने साथ ही स्माइली भी पोस्ट की। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम ने ऑलराउंडरों पर भी जमकर बोली लगाई। इस फ्रैंचाइजी ने साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस के लिए 10 करोड़ रुपये खर्च किए। पार्थिव ने आईपीएल में अभी तक 139 मैच खेले हैं, जिनमें कुल 2848 रन बनाए हैं। इनमें 13 अर्धशतक शामिल हैं। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने लीग में चेन्नै सुपर किंग्स, कोच्चि टस्कर्स केरल, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया है।