Saturday, December 14, 2019

LIVE स्कोर: भारत vs वेस्ट इंडीज, पहला वनडे December 14, 2019 at 09:50PM

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच सीरीज का पहला वनडे चेन्नै में खेला जा रहा है। वेस्ट इंडीज ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। भारतीय टीम ने 3 मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की।

भारत vs वेस्ट इंडीज: चेन्नै वनडे, LIVE अपडेट्स December 14, 2019 at 09:34PM

चेन्नैभारत और वेस्ट इंडीज के बीच सीरीज का पहला वनडे चेन्नै के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। वेस्ट इंडीज के कप्तान कायरन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। भारत का फोकस टी20 सीरीज में मिली जीत के बाद वनडे सीरीज भी अपने नाम करने पर है और वह इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगा। विराट कोहली ने टॉस जीतने के बाद कहा कि उनकी टीम के 4 खिलाड़ी आज नहीं खेलेंगे। उन्होंने कहा कि पहले बल्लेबाजी करना टीम इंडिया की ताकत है। उन्होंने बताया कि मनीष पांडे, शार्दुल ठाकुर, मयंक अग्रवाल और युजवेंद्र चहल चेन्नै में नहीं खेलेंगे। चेन्नै में 2 साल बाद वनडेचेन्नै के इस मैदान पर 2 साल बाद वनडे इंटरनैशनल मैच का आयोजन किया जा रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 सितंबर 2017 को इसी मैदान पर वनडे खेला गया जिसमें मेजबान टीम ने 26 रन से जीत दर्ज की थी। बदलेंगे हार-जीत के समीकरणइस वनडे मैच को भारत अगर जीत जाता है तो पहली बार इस टीम के खिलाफ जीत-हार के समीकरण में वह आगे निकल जाएगा। इस मैच से पहले दोनों टीमों के खाते में 62-62 जीत दर्ज हैं। भारतीय टीम को हालांकि टी20 सीरीज के एक मैच में मुंह की खानी पड़ी थी और विंडीज टीम ने साबित किया था कि मुकाबला एकतरफा नहीं होगा। वनडे सीरीज में मेहमान टीम की कोशिश भारत को उसके घर में कड़ी टक्कर देने की होगी। मौसम मैच से पहले चेन्नै का मौसम चिंता का सबब बना रहा। शुक्रवार को बारिश हो रही थी और शनिवार को भी आसमान घने बादलों से घिरा था। इस बीच मैदानकर्मियों ने पिच को ढके रखा। दोनों टीमों को प्रैक्टिस सेशन भी रद्द करना पड़ा। स्पिन की मददगार पिचएम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच धीमी मानी जाती है जो परंपरागत रूप से स्पिनरों की मददगार है। सितंबर-2017 में यहां हुए वनडे में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की स्पिन जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत में पांच विकेट झटके थे। संभावित प्लेइंग- XIभारत : लोकेश राहुल, रोहित, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केदार जाधव, शिवम दुबे, दीपक चाहर, कुलदीप, युजवेंद्र और मोहम्मद शमी। वेस्ट इंडीज : सुनील अम्बरीश, शाई होप, रोस्टन चेज, हेटमायर, निकोलस पूरन, पोलार्ड (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, खैरी पियरे, हेडन वॉल्श जूनियर, कीमो पॉल, अल्जारी जोसफ।

पहला वनडे आज; पिछले 13 साल में भारत-विंडीज के बीच 9 सीरीज, टीम इंडिया ने सभी जीतीं December 14, 2019 at 09:26PM

खेल डेस्क. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे की सीरीज का पहला मैच थोड़ी देर में शुरू होगा। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम खेला जा रहा है। भारत-विंडीज के बीच पिछले 13 साल में 9 सीरीज हुईं। सभी टीम इंडिया ने जीतीं। 2006 के बाद से दोनों देशों के बीच 39 मैच हुए हैं। इनमें टीम इंडिया ने 23 जीते, 10 में हार मिली। जबकि 6 मैच बेनतीजा रहे। इसी साल अगस्त में भारत ने विंडीज को उसी के घर में 2-0 से शिकस्त दी थी। हाल ही में टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज को 2-1 से मात दी है।

सीरीज शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम को दो बड़े झटके लग चुके हैं। ओपनर शिखर धवन और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चोटिल होने के कारण पहले ही सीरीज से बाहर हो चुके हैं। धवन की जगह मयंक अग्रवाल और भुवनेश्वर के स्थान पर शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया गया। इस मैच में ऑलराउंडर शिवम दुबे अपना डेब्यू कर सकते हैं। उन्होंने अब तक 6 टी-20 में 64 रन बनाए और 3 विकेट लिए हैं।

वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज के प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहेगी
मेहमान टीम टी-20 सीरीज 2-1 से गंवाने के बावजूद अपने प्रदर्शन से संतुष्ट है। विंडीज के सहायक कोच रोड्डी एस्टविक ने कहा कि उनकी टीम टी-20 के प्रदर्शन से खुश है। अब यही लय वनडे सीरीज में भी बरकरार रखना चाहेंगे। रोड्डी के मुताबिक, उनके बल्लेबाजों को स्ट्राइक रोटेट करने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, क्योंकि उनकी यह रणनीति अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में काफी सफल रही थी।

भारत-वेस्टइंडीज हेड टू हेड
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 130 मैच हुए हैं। इनमें टीम इंडिया ने 62 मैच जीते, जबकि इतने ही मैच में उसे हार मिली है। 6 मुकाबले बेनतीजा रहे। भारत ने इसी साल अगस्त में विंडीज को पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए वनडे में 6 विकेट से हराया था। वहीं, 2019 में अब तक भारत ने कुल 25 वनडे में से 17 जीते हैं, जबकि 7 में हार मिली। वेस्टइंडीज ने इसी दौरान 25 मुकाबलों में से 9 में जीत हासिल की, जबकि 13 हारे हैं।

भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर।

वेस्टइंडीज टीम: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), सुनील अंब्रिस, शाई होप, खेरी पियरे, रोस्टन चेज, अल्जारी जोसेफ, शेल्डन कोटरेल, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन, शिमरॉन हेटमायर, इविन लुईस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, कीमो पॉल और हैडन वॉल्श जूनियर।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इसी महीने टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज को 2-1 से मात दी है।

कैसे पाएं फॉर्म? किरमानी की ऋषभ पंत को अहम सलाह December 14, 2019 at 08:50PM

लखनऊखराब फॉर्म से जूझ रहे विकेटकीपर बल्लेबाज को टीम में बरकरार रखने को लेकर जारी चर्चाओं के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर का मानना है कि पंत को घरेलू क्रिकेट में लौट कर खुद को और निखारने की जरूरत है। एक इवेंट में हिस्सा लेने लखनऊ आए किरमानी ने रविवार को कहा कि पंत निश्चित रूप से बेहद प्रतिभाशाली हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उन्हें अभी घरेलू क्रिकेट में लौटकर खुद को निखारना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंत को अभी काफी निखारे जाने की जरूरत है। उन्हें ज्यादा से ज्यादा घरेलू क्रिकेट खेलनी चाहिए ताकि उनका खेल निखर सके। किरमानी ने लोकेश राहुल का उदाहरण देते हुए कहा कि यह बल्लेबाज जब खराब दौर से गुजर रहा था तो उसने घरेलू क्रिकेट का रुख किया और रणजी ट्रॉफी तथा अन्य घरेलू टूर्नामेंटों में ढेरों रन बनाकर टीम इंडिया में वापसी कर ली। पंत को भी ऐसा ही कुछ करना पड़ेगा। किरमानी ने अपनी मिसाल देते हुए कहा कि 1971 से 1975 तक उन्होंने घरेलू क्रिकेट में खुद को निखारा और उसके बाद ही वह राष्ट्रीय टीम में फारुख इंजीनियर का स्थान ले सके। उसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह रोडनी मार्श, एलन नॉट और वसीम बारी जैसे महान विकेटकीपरों से और ज्यादा सीख सके। उन्होंने कहा कि अंडर-19 क्रिकेट से किसी खिलाड़ी को अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उतार देना अक्सर ऐसी समस्याओं को जन्म देता है क्योंकि हर खिलाड़ी सचिन तेंडुलकर नहीं होता। अंडर-19 और अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट में बहुत फर्क होता है। भारत की तरफ से 88 टेस्ट और 49 वनडे खेल चुके किरमानी ने कहा कि भारत के पास दिनेश कार्तिक, रिद्धिमान साहा और संजू सैमसन के रूप में विकेटकीपिंग के कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं जो पंत के मुकाबले ज्यादा क्षमतावान हैं। उन्हें भी मौके दिए जाने चाहिए। अन्य राज्यों की टीमों के विकेटकीपर भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मेरे हिसाब से प्रदर्शन को ही चयन का आधार बनाया जाना चाहिए। किरमानी ने राहुल को पूर्णकालिक विकेटकीपर के तौर पर इस्तेमाल करने के विचार से असहमति जाहिर करते हुए कहा कि वह मौलिक विकेटकीपर नहीं हैं। विकेटकीपिंग एक विशेष कला है और उसमें पारंगत खिलाड़ी को ही विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल को पूर्णकालिक विकेटकीपर के तौर पर इस्तेमाल किए जाने से विशुद्ध विकेटकीपर बल्लेबाजों के राष्ट्रीय टीम में आने के रास्ते बंद हो जाएंगे। इससे बड़ा नुकसान होगा। किरमानी ने कहा कि टीम को ऐसे विकेटकीपर की जरूरत है जो बल्लेबाजी भी कर सके। ना कि ऐसा बल्लेबाज जिस पर विकेटकीपिंग का जिम्मा डाल दिया जाए। भारत में कोचिंग के लिहाज से विकेटकीपिंग को खास महत्व नहीं दिया जाता है जबकि विकेटकीपिंग खेल का बेहद अहम विभाग होता है। इस दिशा में काम किए जाने की जरूरत है।