Thursday, December 12, 2019

फिट हुए बुमराह, दूसरे वनडे के लिए करेंगे बोलिंग December 12, 2019 at 09:30PM

नई दिल्ली कमर की चोट के बाद रिहैबिलिटेशन में जुटे तेज गेंदबाज वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले नेट पर भारतीय टीम के साथ अभ्यास करेंगे। बुमराह स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज की शुरूआत से ही टीम से बाहर हैं। वह हालांकि अब ठीक होने की राह पर हैं। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि अगले साल न्यू जीलैंड दौरे से पहले वह फिट हो जाएंगे। वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे मैच 18 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, 'बुमराह भारतीय टीम के साथ अभ्यास करेंगे। अब यह परंपरा बन गई है। टीम मैनेजमेंट ने भुवनेश्वर कुमार की फिटनेस भी इंदौर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट से पहले परखी थी हालांकि वह टीम का हिस्सा नहीं थे। इसी तरह बुमराह की फिटनेस को आजमाया जाएगा।' सूत्र ने बताया, 'अब यही परंपरा बन गई है कि जब कोई खिलाड़ी फिट होता नजर आता है तो टीम प्रबंधन, फिजियो और ट्रेनर नेट अभ्यास में उन्हें परखते हैं।' बुमराह और हार्दिक पंड्या आईपीएल में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेलते हैं और मुंबई के बीकेसी मैदान पर उनका रिहैबिलिटेशन चल रहा है। ऐसी भी संभावना है कि बुमराह को भारत A टीम के साथ न्यू जीलैंड भेजा जाए ताकि उन्हें अभ्यास मिल सके।

ऑक्शन की तारीख, समय, स्थान और प्लेयर्स लिस्ट के बारे में जानिए, कौन से बड़े नाम होंगे शामिल December 12, 2019 at 09:03PM

खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 13वें सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को कोलकाता में होगी। कई बड़े खिलाड़ियों का नाम फेहरिस्त में है। कुल 971 खिलाड़ियों ने इस साल ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 713 भारतीय जबकि 258 विदेशी थे। शॉट लिस्ट किए जाने के बाद यह संख्या 332 हो गई। आठ टीमें कुल 73 स्थानों के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में हिस्सा लेंगी। इनमें 29 विदेशी शामिल हैं। कोलकाता में पहली बार आईपीएल प्लेयर ऑक्शन हो रहा है। एक दिन में यह पूरा हो जाएगा। .

तारीख, समय और जगह
कोलकाता में प्लेयर ऑक्शन होगा। यह दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा और अंतिम बोली लगने तक जारी रहेगा। यह साफ कर दिया गया है कि ऑक्शन प्रोसेस एक बार में ही यानी एक ही दिन में पूरी की जाएगी। प्लेयर्स का फाइनल ड्राफ्टिंग लिस्ट जल्द ही जारी कर दी जाएगी। बीसीसीआई ने प्लेयर्स ऑक्शन का वक्त इसलिए बदला है ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक इसे लाइव देख सकें।

कहां देख सकते हैं आईपीएल लाइव ऑक्शन और स्ट्रीमिंग
हर बार की तरह इस बार भी आईपीएल ऑक्शन को लेकर क्रिकेट फैन्स में काफी उत्साह है। स्टार स्पोर्ट्स पर इसका सीधा प्रसारण यानी लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी आप इस मेगा इवेंट को देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स 1 पर हिंदी में इसका प्रसारण होगा। इसके अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बांग्ला पर भी टेलिकास्ट होगा। हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

प्रियम गर्ग पर भी रहेगी नजर
दो करोड़ के टॉप बेस प्राइस में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस के साथ दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को रखा गया है। इस बेस प्राइस में कोई भी भारतीय नहीं है। रॉबिन उथप्पा भारत के टॉप बेस प्राइस खिलाड़ी हैं। उन्हें 1.5 करोड़ की लिस्ट में रखा गया है। पिछले सीजन में 8.4 करोड़ में बिकने वाले तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट 1 करोड़ की बेस प्राइस में शामिल हैं। इंडिया अंडर 19 के कप्तान प्रियम गर्ग और इसी टीम के यशस्वी जयसवाल पर भी प्रशंसकों की नजरें रहेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आईपीएल ऑक्शन पहली बार कोलकाता में आयोजित किए जा रहे हैं। (फाइल)

बुमराह-पृथ्वी शॉ वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले नेट पर अभ्यास करेंगे, फिटनेस टेस्ट भी होगा December 12, 2019 at 08:59PM

खेल डेस्क. भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और पृथ्वी शॉ वेस्टइंडीज के खिलाफ 18 दिसंबर को विशाखापट्टनम में होने वाले दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे। इस दौरान वे नेट पर अभ्यास करेंगे। उनका फिटनेस टेस्ट भी होगा। भारतीय टीम को जनवरी में न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है। वहां उसे पांच टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट खेलने हैं। टीम मैनेजमेंट चाहती है कि दोनों खिलाड़ी दौरे से पहले फिट घोषित हो जाएं।

न्यूज एजेंसी से बात करते हुए बीसीसीआई के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘बुमराह विशाखापट्टनम में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे अनुभवी बल्लेबाजों को गेंदबाजी करेंगे। उनके पीठ की चोट की समीक्षा भी की जाएगी। नीतिन पटेन की अगुआई में ट्रेनिंग टीम उन्हें टीम में वापसी करने में मदद करेगी।’’

बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वापसी कर सकते हैं
भारतीय टीम न्यूजीलैंंड के दौरे पर जाने से पहले श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलेगी। माना जा रहा है कि बुमराह को श्रीलंका की जगह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से टीम इंडिया में शामिल किया जाएगा। भारत 5 से 10 जनवरी तक श्रीलंका से तीन टी-20 खेलेगा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 से 19 जनवरी के बीच तीन वनडे खेले जाएंगे।

रणजी ट्रॉफी में खेल सकते हैं बुमराह
बुमराह को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अक्टूबर में टेस्ट टीम में शामिल किया गया था, लेकिन पीठ में दर्द के कारण बाहर हो गए। वर्ल्ड कप के बाद उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 और वनडे टीम से आराम दिया गया था। वे टेस्ट खेले थे। वापसी की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए टीम मैनेजमेंट उन्हें रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए कह सकता है।

पृथ्वी ऑस्ट्रेलिया में चोटिल हुए थे
दूसरी ओर, पृथ्वी शॉ ने पिछले साल नवंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में शतक लगाया था। इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था। वे अभ्यास मैच में चोटिल हो गए थे। उनके पैर में चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश लौटना पड़ा था।

पृथ्वी ने प्रतिबंधित दवाओं का सेवन किया था
शॉ को वेस्टइंडीज-ए के खिलाफ अनाधिकृत टेस्ट के लिए भारत-ए की टीम में शामिल किया गया था, लेकिन आठ महीने की प्रतिबंध के कारण उनका नाम हटा दिया गया। उन्होंने प्रतिबंधित दवाओं के सेवन किया था। पृथ्वी ने पिछले महीने घरेलू क्रिकेट में वापसी की। उन्होंने बुधवार को रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाया। उन्हें न्यूजीलैंड दौरे पर रिजर्व ओपनर के तौर पर ले जाया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बुमराह ने टेस्ट में 62 विकेट लिए और पृथ्वी ने 237 रन बनाए।

रोहित शर्मा ने फुटबॉल में एमएस धोनी को दी रैकिंग December 13, 2019 at 12:21PM

मुंबई जिनेदीन जिदान के फैन ने का मानना है कि क्रिकेट में खुद को स्थापित कर चुके कई क्रिकेटर हेयरस्टाइल के मामले में कई फुटबॉलरों को कॉपी करते हैं। रोहित को ला लीगा क्लब का भारत में ऐंबैसडर बनाया गया है। वह ला लीगा के इतिहास में पहले गैर फुटबॉलर हैं, जिन्हें ब्रैंड ऐंबैसडर बनाया गया है। इस मौके पर रोहित ने एमएस धोनी को फुटबॉल खिलाड़ी के तौर पर रैंकिंग भी दी है। रोहित शर्मा ने कहा, 'श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या जैसे युवा खिलाड़ी फुटबॉल के शौकीन हैं और वे फुटबॉलरों का हेयरस्टाइल भी अपनाते हैं।' उनके पसंदीदा फुटबॉलर और क्लब के बारे में पूछने पर रोहित ने जिदान और रियल मैड्रिड का नाम लिया। रोहित चाहते हैं कि रियल मैड्रिड चैम्पियंस ट्रोफी जीते। फीफा वर्ल्ड कप में उनकी पसंदीदा टीम स्पेन है। उन्होंने कहा, 'इसलिए नहीं कि मैं ला लीगा से जुड़ा हूं। मुझे जिनेदीन जिदान का खेल बहुत पसंद है। उन्हें देखकर ही मैं फुटबॉल का शौकीन बना। स्पेन के कौशल का मैं मुरीद हूं।' भारतीय क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, 'हमारी टीम के ज्लाटन इब्राहिमोविच इशांत शर्मा हैं। एमएस धोनी नंबर एक फुटबॉलर हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ अर्से में भारतीय फुटबॉल ने काफी तरक्की की है। रोहित ने कहा, 'बुनियादी ढांचा बेहतर हुआ है। आईएसएल ने युवा भारतीय फुटबॉलरों को मंच दिया है, जिस तरह आईपीएल ने क्रिकेट में योगदान दिया है।' ला लीगा से जुड़ने के बारे में उन्होंने कहा, 'मैं इस दिग्गज क्लब से जुड़कर काफी खुश हूं। यह अच्छा है कि भारतीय फुटबॉल से जमीनी स्तर पर यह क्लब जुड़ रहा है।'