Tuesday, March 1, 2022

वर्ल्ड कप से ठीक पहले फॉर्म में लौटी महिला टीम, अफ्रीका के बाद विंडीज को चटाई धूल February 28, 2022 at 09:16PM

रेंगियोरा (न्यूजीलैंड): सलामी बल्लेबाज के 67 गेंद में 66 रन की मदद से भारत ने आईसीसी महिला विश्व कप से पूर्व आखिरी अभ्यास मैच में मंगलवार को वेस्टइंडीज को 81 रन से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को टीम के पहले अभ्यास मैच के दौरान सिर पर चोट लगने के कारण मंधाना को निगरानी में रखा गया था। उन्होंने चोट लगने के दो दिन बाद ही शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को 50 ओवर में 258 रन तक पहुंचाया। जवाब में वेस्टइंडीज टीम नौ विकेट पर 177 रन ही बना सकी। भारत को रविवार को पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से खेलना है जिसने पहले अभ्यास मैच में दक्षिण अफ्रीका को दो रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 2017 की उपविजेता भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और शेफाली वर्मा को चिनेले हेनरी ने खाता खोले बिना ही आउट कर दिया। इसके बाद दीप्ति शर्मा और मंधाना क्रीज पर आए और दूसरे विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी की। मंधाना ने 67 गेंद में सात चौकों की मदद से 66 रन बनाए। चेरी अन फ्रेसर ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लपका। दीप्ति ने 64 गेंद में 51 रन बनाए जिसमें एक ही चौका शामिल था। कप्तान मिताली राज ने 42 गेंद में 30 रन का योगदान दिया जबकि यस्तिका भाटिया ने 53 गेंद में 42 रन बनाए। वेस्टइंडीज की शुरूआत बहुत खराब रही और उसने चार विकेट 53 रन पर ही गंवा दिए। विकेटकीपर शेमेइन कैंपबेल ने 81 गेंद में 63 रन बनाए जबकि हेली मैथ्यूज ने 61 गेंद में 44 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा कोई बल्लेबाज टिक नहीं सकीं। भारत के लिए पूजा वस्त्राकर ने सात ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि मेघना सिंह और दीप्ति को दो दो विकेट मिले। झूलन गोस्वामी ने आठ ओवर में सिर्फ 14 रन दिए।

रवि बोले- इंटरनेशनल डेब्यू सपने जैसा:क्राउड चीयर करे तो फीलिंग ही अलग होती है, पहले टी-20 में कैच छूटने पर सीनियर्स ने हौसला बढ़ाया February 28, 2022 at 08:23PM

Monday, February 28, 2022

श्रीलंका के खिलाफ बल्ले से किया कमाल अब श्रेयस अय्यर ने बताया किस नंबर पर बल्लेबाजी करना पसंद February 27, 2022 at 08:36PM

धर्मशाला: श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को मैच खत्म करना पसंद है लेकिन श्रीलंका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज () में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की इच्छा जताई है जिस स्थान पर आम तौर पर दिग्गज विराट कोहली (Virat Kohli) बल्लेबाजी करते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय के बाद कोहली को जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से आराम दिया गया जिसके बाद अय्यर ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के खिलाफ तीन हाफ सेंचुरी जड़ीं। भारत ने सीरीज में 3-0 से क्लीनस्वीप किया। अय्यर ने तीसरे मैच में भारत की जीत के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘मैं स्वयं से या फिर टीम के कोच से कोई उम्मीद नहीं लगा रहा क्योंकि टीम में काफी प्रतिस्पर्धा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सभी खिलाड़ी आपको मैच जिताने में सक्षम हैं। निजी तौर पर मैं प्रत्येक लम्हे और मौके का लुत्फ उठाना चाहता हूं जो मुझे मिलेगा।’ अय्यर (Shreyas Iyer) ने कहा, ‘मुझे मैच को खत्म करना पसंद है और मैं पिच पर हमेशा इसी मानसिकता के साथ उतरता हूं।’ अय्यर (Shreyas Iyer) ने हालांकि कहा कि अगर विकल्प मिलता है तो वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा, ‘बेशक इस प्रारूप में शीर्ष तीन क्रम के बल्लेबाज ही अपनी पारी की योजना काफी अच्छी तरह बना सकते हैं। अगर आप निचले क्रम में बल्लेबाजी करो तो आपके पास समय नहीं होता और आपको पहली गेंद से ही तेजी से रन बनाने होते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘इसलिए हां अगर निजी तौर पर बताना हो तो मेरे लिए सर्वश्रेष्ठ स्थान बेशक तीसरा नंबर है।’ श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए अय्यर टीम में अपने स्थान के बारे में अधिक नहीं सोच रहे और टी20 विश्व कप से पहले अपनी अच्छी फॉर्म का लुत्फ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘निजी तौर पर मैं इस लम्हे का लुत्फ उठाना चाहता हूं, सीरीज में मैंने काफी अच्छे स्कोर बनाए।’ अय्यर (Iyer) ने सीरीज में 174 के स्ट्राइक से 204 रन बनाए। अय्यर को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो टी20 मुकाबलों में खेलने का मौका नहीं मिला था। वह अपने पिछले पांच मुकाबलों में चार अर्धशतक जड़ चुके हैं जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ इसी महीने एकदिवसीय मैच में 80 रन की पारी भी शामिल है। यह पूछने पर कि क्या उन्हें लगता है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम में जगह पक्की कर ली है तो उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि इस समय इस तरह से सोचना गलत होगा।’ उन्होंने कहा, ‘मैं टीम में जगह पक्की करने के बारे में कुछ नहीं कह सकता क्योंकि जैसा कि मैंने पहले कहा, टीम में काफी प्रतिस्पर्धा है।’’ शॉर्ट गेंदों के खिलाफ कमजोरी के बारे में पूछने पर अय्यर ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैंने इस पर काम नहीं किया है। मैं उसी तरह खेल रहा हूं जिस तरह खेलने का आदी हूं... अगर आपसी मानसिकता सही है तो आप किसी भी गेंद को खेल सकते हो।’ उन्होंने कहा, ‘अगर आपको लगता है कि शॉर्ट गेंद मेरी कमजोरी है तो मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।’ अय्यर ने कहा, ‘बेशक शॉर्ट गेंद का सामना करते हुए ही मैच इस स्तर पर पहुंचा हूं। आपको इसके लिए अलग से तैयारी करने की जरूरत नहीं है।’

शमी का गुस्सा:धर्म के नाम पर ट्रोल करने वालों को दिया जवाब, बोले- वो असली भारतीय नहीं, मैं अपने देश के लिए लड़ता हूं February 28, 2022 at 12:08AM