Saturday, February 26, 2022
कार दौड़ते नजर आए जूनियर पंड्या, हार्दिक ने तस्वीर शेयर कर यूं लुटाया बेटे पर प्यार February 25, 2022 at 11:51PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के ऑलराउंडर (Hardik Pandya) का कारों के प्रति प्यार किसी से नहीं छिपा है। वह अपने पूर्व साथी एमएस धोनी (MS Dhoni) की तरह लग्जरी कारों के शौकीन माने जाते हैं। उन्हें कारों के प्रति कुछ ऐसा ही प्यार अपने बेटे में भी देखने को मिला है। उन्होंने बेटे अगस्त्य (Hardik Pandya Son Agastya) की टॉय कार दौड़ाते हुए तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने लिखा- कारों के लिए खास प्यार जारी है...। तस्वीर में वह खुद भी दिखाई दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि वह फिलहाल फिटनेस वजहों इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं और फैमिली के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं। अक्सर वह बेटे अगस्त्य की तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते रहते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पंड्या को इस विश्वास के साथ टीम में चुना गया था कि वह बॉलिंग करेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वह न केवल बॉल, बल्कि बल्ले से भी कमाल करने में असफल रहे थे। इसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और फिर न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए उन्हें नहीं चुना गया। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज के लिए टीम के ऐलान के वक्त जब इस बारे में चीफ सिलेक्टर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हार्दिक को डोमेस्टिक क्रिकेट में प्रदर्शन करना होगा। इसके बाद ही उन्हें इंटरनेशल टीम में लिया जाएगा। हार्दिक इस IPL सीरीज नई टीम गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते दिखाई देंगे। उन्हें मुंबई इंडियंस ने रिटेन नहीं किया था, जबकि गुजरात ने इस ऑलराउंडर को 15 करोड़ में टीम से जोड़ा था। वह टीम के कप्तानी करते दिख सकते हैं।
NZ vs SA: गेंदबाजों के दम पर साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेला February 25, 2022 at 09:42PM
क्राइस्टचर्च: निचले क्रम की उम्दा बल्लेबाजी के बाद कागिसो रबादा की धारदार गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 157 रन करके अपना पलड़ा भारी रखा। पहले मैच में करारी शिकस्त झेलने वाले दक्षिण अफ्रीका () ने इससे पहले केशव महाराज (36) और मार्को जेनसन (37) के बीच नौवें विकेट की 62 रन की साझेदारी की बदौलत पहली पारी में 364 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से कोलिन डि ग्रैंडहोम ने सिर्फ 36 गेंद में अर्धशतक जड़ा और फिर काफी धीमी बल्लेबाजी करते हुए दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद 54 रन बनाए। दूसरे छोर पर डेरिल मिशेल 29 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। दोनों छठे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी कर चुके हैं। देखें स्कोरकार्ड- न्यूजीलैंड की टीम अब भी दक्षिण अफ्रीका से 207 (South Africa) रन से पीछे है जबकि उसके पांच विकेट शेष हैं। दूसरे दिन पहला और आखिरी घंटा छोड़कर बाकी दिन दक्षिण अफ्रीका का दबदबा रहा। टीम ने दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 238 रन से की लेकिन न्यूजीलैंड ने लंच से पहले 60 रन पर चार विकेट चटकाकर मेहमान टीम का स्कोर सात विकेट पर 298 रन कर दिया। जेनसन और महाराज ने हालांकि नौवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी करके दक्षिण अफ्रीका को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया। इससे पहले सलामी बल्लेबाज सेरेल इर्वी ने अपना पहला टेस्ट शतक जड़ते हुए 108 रन बनाए। हेगले ओवल के इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले टेस्ट की दो पारियों में 95 और 111 रन ही बना सकी थी। रबादा ने इसके बाद न्यूजीलैंड के शीर्ष क्रम को झकझोरा। इस तेज गेंदबाज ने पहले ही ओवर में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम (00) को विकेटकीपर काइल वेरेने के हाथों कैच कराके के बाद पांचवें ओवर में विल यंग (03) को भी उनके हाथों लपकवाकर मेजबान टीम का स्कोर नौ रन पर दो विकेट किया। दक्षिण अफ्रीका में जन्में डेवोन कॉनवे 16 रन बनाकर जेनसन का शिकार बने जबकि इस तेज गेंदबाज ने पहले टेस्ट में शतक जड़ने वाले हेनरी निकोल्स (39) को भी इर्वी के हाथों कैच कराया। रबादा ने टॉम ब्लंडेल (06) को बोल्ड करके न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 91 रन किया। मिशेल और ग्रैंडहोम ने हालांकि इसके बाद अर्धशतकीय साझेदारी करके दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को और सफलता हासिल नहीं करने दी।
Subscribe to:
Posts (Atom)