Friday, February 18, 2022

कोहली श्रीलंका सीरीज से बाहर हो सकते हैं:टी-20 मैचों के लिए विराट को आराम दे सकती है BCCI; जडेजा और बुमराह की वापसी पक्की February 18, 2022 at 12:22AM

लगातार तीसरी हार के साथ भारतीय महिला टीम ने वनडे सीरीज गंवाई, NZ ने हासिल किया रिकॉर्ड स्कोर February 17, 2022 at 08:36PM

क्वींसटाउन: अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के तीन विकेट के बावजूद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीसरे वनडे मैच में हार से बच नहीं सकी। इसके साथ ही मेजबान टीम ने तीन विकेट से जीत दर्ज करके पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली । दूसरे वनडे से बाहर रही झूलन ने शानदार गेंदबाजी करके न्यूजीलैंड के शीर्षक्रम के तीन विकेट लिये । भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 279 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड ने पांच गेंद बाकी रहते सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारतीय टीम दौरे पर पहली जीत की ओर बढ़ती दिख रही थी जब 35वें ओवर में न्यूजीलैंड के छह विकेट 171 रन पर गिर गए लेकिन लौरेन डाउन (नाबाद 65) ने टीम को पांच गेंद बाकी रहते लक्ष्य तक पहुंचा दिया। महिला एक दिवसीय क्रिकेट के इतिहास में यह दूसरे सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करके मिली जीत है। न्यूजीलैंड ने आखिरी 15 ओवरों में 105 रन बनाए और आखिरी दस ओवर में 64 रन जोड़े जबकि उसके चार ही विकेट बाकी थे। भारतीय गेंदबाज उसके निचले क्रम को आउट नहीं कर सके। डाउन और कैटी मार्टिन (35) ने सातवें विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की। न्यूजीलैंड को आखिरी दो ओवरों में 18 रन की जरूरत थी। झूलन ने 49वें ओवर में 12 रन दे डाले। आखिरी ओवर में डाउन ने दीप्ति शर्मा को पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। इससे पहले डाउन को 10 के स्कोर पर जीवनदान भी मिला था। भारत ने पहले दो वनडे 62 रन और तीन विकेट से गंवाए थे जबकि टी20 मैच में 18 रन से पराजय मिली थी। झूलन ने कीवी पारी की तीसरी ही गेंद पर कप्तान सोफी डेवाइन को खाता खोले बिना आउट कर दिया। इसके बाद सूजी बेट्स (पांच) को क्लीन बोल्ड किया। न्यूजीलैंड का स्कोर तीसरे ओवर में दो विकेट पर 14 रन था। इसके बाद झूलन ने एमी सैटर्थवेट (59) को आउट करके केर के साथ उनकी तीसरे विकेट की 103 रन की साझेदारी को तोड़ा। केर 31वें ओवर में आउट हुई। न्यूजीलैंड का स्कोर 35 ओवर में छह विकेट पर 175 रन था। इससे पहले एस मेघना, शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा के अर्धशतकों की मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर 279 रन बनाये । यह न्यूजीलैंड के खिलाफ उसका सर्वोच्च स्कोर है। मेघना ने 61 और शेफाली ने 51 रन बनाकर भारत को 13 ओवर में 100 रन तक पहुंचाया । इसके बाद हालांकि विकेट जल्दी गिरते रहे और पूरी टीम 49.3 ओवर में 279 रन पर आउट हो गई। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना लगातार चौथा मैच नहीं खेल सकी क्योंकि वह पृथकवास से मंगलवार को ही बाहर आई हैं। मेघना ने 41 गेंद में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 61 रन बनाये ।वहीं शेफाली ने 57 गेंद की अपनी पारी में सात चौके जड़े। उपकप्तान हरमनप्रीत कौर का खराब फॉर्म जारी रहा जो 22 गेंद में 13 रन ही बना सकीं। यस्तिका भाटिया ने 19 और कप्तान मिताली राज ने 23 रन बनाए। दीप्ति शर्मा ने 69 गेंद में नाबाद 69 रन जोड़कर भारत को 275 के पार पहुंचाया। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया।

बिहार के लाल का कमाल:फर्स्ट क्लास डेब्यू पर ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने साकिबुल; 55 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा February 17, 2022 at 11:35PM

Thursday, February 17, 2022

India vs West Indies 2nd T20I Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज दूसरे टी20 के लिए तैयार, जानें कहां देख सकते हैं लाइव मैच February 17, 2022 at 02:56AM

कोलकाता: भारत और वेस्टइंडीज () के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार को कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने सीरीज के पहले मैच को इसी मैदान पर 6 विकेट से जीता था। दूसरे मैच को टीम अपने नाम करती है तो सीरीज में अजेय बढ़त बना लेगी। पहले मैच में टी20 स्पेशिलिस्ट माने जाने वाले कैरेबियन स्टार बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी का मुकाबला नहीं कर पाए, लेकिन भारतीय टीम उन्हें हल्के में नहीं लेना चाहेगी। इसी मैदान पर 2016 में वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप जीता था। इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना काफी कम है। भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI 2nd T20I) के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 कब खेला जाएगा?भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI 2nd T20I) के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 शुक्रवार (18 फरवरी) को खेला जाएगा। भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI 2nd T20I) के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 कहां खेला जाएगा?भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI 2nd ODI) के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI 2nd T20I) के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 कितने बजे से खेला जाएगा?भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI 2nd T20I) के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI 2nd T20I) के बीच 3 मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 में टॉस कितने बजे होगा?भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI 2nd T20I) के बीच 3 मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 में टॉस शाम 6:30 बजे होगा। भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI 2nd T20I) के बीच 3 मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 का लाइव प्रसारण कहां देखें?भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI 2nd T20I) के बीच 3 मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर देख सकते हैं। भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI 2nd T20I) के बीच 3 मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 के लाइव अपडेट्स कहां देखें?भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI 2nd T20I) के बीच 3 मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 के लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड आप नवभारत टाइम्स (NBT.in) पर देख सकते हैं। टीमें भारत: ईशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव , दीपक हुड्डा, अवेश खान, रुतुराज गायकवाड़, रवि बिश्नोई वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), जेसन होल्डर, फैबियन एलन, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, अकील होसेन, शेल्डन कॉटरेल, डोमिनिक ड्रेक्स, डैरेन ब्रावो, शाई होप, रोस्टन चेज, हेडन वॉल्श