Thursday, February 17, 2022

लीक हुआ शादी का कार्ड, मैक्सवेल ने जताई इस बार को लेकर चिंता February 16, 2022 at 11:52PM

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ शादी रचाने वाले हैं। हालांकि यह कपल अब एक अजीब परेशानी में फंस गया है। दोनों की शादी की निमंत्रण पत्र इंटरनेट पर लीक हो गया है। ग्लेन मैक्सवेल और विनी का यह एक निजी आयोजन है, जिसमें परिवार और दोस्तों को न्योता दिया गया था। इसमें करीब 350 लोगों ने शामिल होना था। लेकिन यह कार्ड अब सारी दुनिया में वायरल हो गया है। वेबसाइट क्रिकेट.कॉम.एयू को दिए एक इंटरव्यू में मैक्सवेल ने खुलासा किया कि भारत में विनी के कुछ रिश्तेदारों ने उत्साह में आकर यह न्योता अपने कुछ दोस्तों को दिखाया और इंटरनेट पर लाखों लोगों को इसका न्योता मिल गया। उन्होंने कहा कि मेलबर्न में होने वाली शादी के लिए अब उन्हें सुरक्षा का मजबूत इंतजाम करना होगा। मैक्सवेल ने कहा, 'यह अच्छी स्थिति नहीं है। अब हमें शादी के लिए अतिरिक्त सुरक्षा का इंतजाम करना होगा। यह एक निजी आयोजन था लेकिन दुर्भाग्य से भारत में मौजूद रिश्तेदार कुछ उत्साहित हो गए और उन्होंने अपने दोस्तों को यह दिखा दिया। अगले मिनट, यह वहां के लगभग हर अखबार में था और मुझे टि्वटर पर भी सबके द्वारा दिख रहा है। तो यह एक हैरान करने वाली बात थी। बीते कुछ दिन मेरे लिए बहुत व्यस्त रहे।' 33 वर्षीय मैक्सवेल की शादी 27 मार्च को होनी है। यह शादी परंपरागत तमिल रीति-रिवाज से होगी। मैक्सवेल ने कहा कि शादी का कार्ड लीक होने की जानकारी उन्होंने आईपीएल के एक पूर्व साथी खिलाड़ी ने दी। मैक्सवेल इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा होंगे। मैक्सवेल फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में हैं। वह श्रीलंका के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम का हिस्सा हैं।

महान संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का निधन, क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने भी जताया शोक February 16, 2022 at 11:01PM

बप्पी लाहिड़ी निधन पर क्रिकेट जगत की भी कई हस्तियों ने ट्वीट कर दुख जताया। महान संगीतकार को सबने अपनी ओर से श्रद्धांजलि दी। सचिन ने उनके गीतों को याद किया।

बप्पी लाहिड़ी के निधन से न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है बल्कि उनके सभी फैंस भी बहुत उदास हैं। क्रिकेट जगत में दिग्गज भी काफी दुखी हैं और उन्होंने इसका इजहार भी किया है। लाहिड़ी का मंगलवार (15 फरवरी) को निधन हो गया। वह कई तरह की स्वास्थ्य परेशानियों से जूझ रहे थे।


महान संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का निधन, क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने भी जताया शोक

बप्पी लाहिड़ी निधन पर क्रिकेट जगत की भी कई हस्तियों ने ट्वीट कर दुख जताया। महान संगीतकार को सबने अपनी ओर से श्रद्धांजलि दी। सचिन ने उनके गीतों को याद किया।



Wednesday, February 16, 2022

IPL 2022: आईपीएल शुरू होने से पहले ही आरसीबी को झटका, शुरुआती मैच से बाहर रह सकता है यह स्टार खिलाड़ी February 16, 2022 at 03:18AM

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज (Glenn Maxwell) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु () की टीम का हिस्सा हैं। फ्रेंचाइजी ने मैक्सवेल को 11 करोड़ में रिटेन किया था। आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत मार्च के अंत में होनी है। अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि 27 मार्च को लीग का पहला मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही बेंगलुरु की टीम के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। ग्लेन भी 27 मार्च को ही होनी है। उनकी शादी भारतीय मूल की (Vini Raman) से होगी। दोनों की सगाई के लगभग दो साल हो चुके हैं। उनकी शादी पिछले साल ही होनी थी, लेकिन कोरोना की वजह से उन्हें एक साल इंतजार करना पड़ा। इस वजह से मैक्सवेल आईपीएल के शुरुआत मैच से बाहर रह सकते हैं। दोनों की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरस हो रहा है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया को और पाकिस्तान के बीच 29 मार्च से वनडे सीरीज है। 5 अप्रैल को दोनों टीमों के बीच टी20 मैच खेला जाएगा। मैक्सवेल इस सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उन्होंने कहा, 'जब मैंने पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ तारीखों पर बात की तो दो हफ्तों का अंतर था। इसलिए मैं बहुत खुश था कि कोई सीरीज नहीं छूटेगी। फिर पिछले साल के अंत में जब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मीटिंग हुई तो उन्होंने बताया कि उस समय पाकिस्तान सीरीज रहेगी।' ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल पिछले सीजन के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल थे। उन्होंने बेंगलुरु के लिए खेली 14 पारियों में 513 रन बनाए थे। उन्होंने ये रन 42.75 की औसत और 144.10 की स्ट्राइक रेट से बनाए थे। वे लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 5वें नंबर पर थे। उनसे ज्यादा रन बनाने वाले किसी भी बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट उनसे बेहतर नहीं था। अब लीग की शुरुआत में उनका नहीं खेलना के लिए बड़ा झटका है।

IPL: श्रेयस अय्यर की हसरत हुई पूरी, कोलकाता नाइटराइडर्स ने बताया कप्तान February 16, 2022 at 01:11AM

नई दिल्ली: दो बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने ( New IPL Team) को कप्तान बनाया है। उसने बुधवार को इसका ऐलान किया। कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें 12.25 करोड़ की भारी भरकम राशि के साथ टीम से जोड़ा है। टीम के लिए इयान मोर्गन ने पिछले सीजन में कप्तानी की थी, लेकिन केकेआर ने उन्हें न तो रिटेन किया और न ही नीलामी में खरीदा। अय्यर को भारतीय टीम के बड़े खिलाड़ी हैं और उन्हें भविष्य का कप्तान भी माना जा रहा है। उन्होंने कोविड महामारी को हराने के बाद वेस्टइंडीज (IND vs WI 3rd ODI) के खिलाफ वनडे सीरीज में बेजोड़ बैटिंग करते हुए एक दिन पहले ही 80 रनों की धांसू पारी खेली थी। अगर याद हो तो वह दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को आईपीएल-2020 में खिताबी मुकाबले तक भी ले गए थे। IPL के 2021 सीजन के शुरू होने से ठीक पहले वह चोटिल हुए और शुरुआती मैचों से बाहर हो गए। तब ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को मजबूरी में टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन जब उन्होंने वापसी की तो उन्हें कप्तानी नहीं दी गई। यह बात अय्यर को खल गई। जब मेगा ऑक्शन के लिए रिटेन होने की बारी आई तो उन्होंने टीम से खुद को अलग रखा। माना जा रहा है कि नई टीमों ने उन्हें अप्रोच किया था, लेकिन वह नहीं जुड़े। उनकी शर्त यही थी कि वह टीम की कप्तानी करें। अब उनकी यह शर्त पूरी हो गई है। पिछले सीजन में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टीम को लीड किया था, जबकि उसके पहले दिनेश कार्तिक कप्तान थे। अब दोनों ही खिलाड़ी टीम में नहीं हैं। आईपीएल करियर है धांसूश्रेयस अय्यर के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 87 मैच खेले हैं और 31.67 के प्रभावी औसत से 2375 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइकरेट 123.96 का रहा है। उनके नाम 16 हाफ सेंचुरी है, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 96 है।