Monday, February 14, 2022

नीता अंबानी ने बताया, क्यों ईशान, चोटिल आर्चर और इस अनजान खिलाड़ी पर लगाई बड़ी बोली February 14, 2022 at 01:48AM

मुंबई: की मालिक () ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022 Mega Auction) के लिए जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) के उपलब्ध नहीं होने के बावजूद इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज को आठ करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि में खरीदने के बाद कहा कि उनकी टीम का ‘हमेशा छोटा लक्ष्य और बड़ा विजन’ होता है। आर्चर दाईं कोहनी की सर्जरी से उबर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस ने नीलामी के दूसरे दिन रविवार को इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज के लिए बड़ी बोली लगाई। राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) भी बोली लगाने से पीछे नहीं हटे। इससे जाहिर होता है कि फ्रेंचाइजी की नजरें लंबे समय की योजना पर टिकी हैं फिर इसके लिए भले ही आगामी सत्र में उन्हें आर्चर के बिना खेलना पड़े। नीता ने नीलामी के बाद कहा, ‘मुंबई इंडियंस का हमेशा लघुकालीन लक्ष्य और दीर्घकालीन विजन होता है। हमने जो खिलाड़ी खरीदे हैं उनमें से कुछ दीर्घकालीन विजन को देखते हुए खरीदे गए हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हमें हमारे प्रशंसकों को आश्वस्त करना था कि नीलामी में हमने अपना सर्वश्रेष्ठ किया और खिलाड़ियों को ध्यान में रखते हुए हमें उम्मीद है कि हम अच्छा खेलकर अपने प्रशंसकों को खुश कर पाएंगे।’ पंजाब किंग्स ने इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन को 11 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा लेकिन आर्चर का आठ करोड़ में बिकना हैरानी भरा था। कोहनी की सर्जरी से उबर रहे आर्चर को 2023 और 2024 में खेलने की संभावना को देखते हुए नीलामी में उतरने की अनुमति दी गई। युवा सलामी बल्लेबाज (Ishan Kishan) को 15 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदने के बाद मुंबई ने टिम डेविड (Tim David) को उनके फिनिशिंग कौशल के कारण आठ करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा। इस साल की नीलामी के संदर्भ में नीता ने कहा, ‘मैं नए सत्र को लेकर रोमांचित हूं लेकिन मैं आपको बता दूं कि बड़ी नीलामी बेहद मुश्किल होती है। वर्षों से हमारे परिवार का हिस्सा रहे खिलाड़ियों को जाने देना बहुत मुश्किल होता है। हम उन सभी की कमी खलेगी।’ उन्होंने कहा, ‘हार्दिक (पंड्या) हो या क्रुणाल (पंड्या) या फिर क्विंटन (डि कॉक) या (ट्रेंट) बोल्ट। हमने उन्हें दोबारा खरीदने का सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया लेकिन नीलामी में क्या होगा इसकी भविष्यवाणी करना बेहद मुश्किल है।’ नीता ने कहा, ‘लेकिन हमें जो मिला हम उससे खुश हैं।’

IPL 2022 : पिता चलाते हैं सलून, बेटा आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेगा, जानें कौन हैं कुलदीप सेन February 13, 2022 at 11:39PM

रीवा : कौन कहता है कि आसमां में सुराख हो नहीं सकता एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो, दुष्यंत कुमार की इस पंक्ति को रीवा जिले के एक लड़के ने चरितार्थ किया है। रीवा जिले के हरिहरपुर में रहने वाले कुलदीप () ने आर्थिक तंगी झेलते हुए आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख रुपए में बोली लगाई है। तेज गेंदबाज कुलदीप सेन को 134 नंबर पर रखा गया है। इस समय कुलदीप सेन गुजरात के राजकोट में अभ्यास कर रहे हैं। वर्ष 2018 में रणजी में खेलते हुए पंजाब की आधी टीम को अकेले शिकस्त दे दी थी। उनके पिता सलून () चलाते हैं। कुलदीप सेन के पिता रामपाल सेन ने बताया कि घर की हालत बहुत खराब थी। मैं स्वयं सलून की दुकान चलाकर परिवार का जीवकोपर्जन करता था। पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का कुलदीप सेन को पिता ने क्रिकेट में रुचि देखते हुए कभी आर्थिक तंगी नहीं आने दी। भले ही अन्य खर्चों में उन्हें कटौती करना पड़ा हो। वहीं, कुलदीप की मां गीता सेन के मुताबिक कुलदीप सेन का जन्म 22 अक्टूबर 1996 में रीवा जिले छोटे से गांव हरिहरपुर में हुआ था। जब 8 साल का था तो वह छोटे-छोटे बच्चों के साथ खेला करता था। जैसे-जैसे बड़ा हुआ तो गांव की गलियों में शहर में क्रिकेट खेलना शुरू किया। 2014 में वह क्रिकेट को लेकर काफी एक्टिव हो गया। उन्होंने कहा कि अपने जिले के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय स्टेडियम में रीवा क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से खेल खेलना शुरू कर दिया। उसके बाद वह पीछे मुड़कर नहीं देखा। दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज कुलदीप अभी तक 14 रणजी मैचों में 43 विकेट अपने नाम किया है। अकादमी ने माफ कर दी थी फीस रीवा क्रिकेट अकादमी के कोच एरिल एंथोनी ने बताया कि 2018 से लगातार कुलदीप को ट्रेनिंग दे रहे हैं। वाह दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज है। क्रिकेट के प्रति काफी लग्न है। देर तक प्रैक्टिस करना, समय से अकादमी पहुंचना उसकी आदत में शुमार है। घर की आर्थिक स्थिति जानने के बाद एरिल एंथोनी ने अकादमी फीस माफ कर दी थी। कुलदीप सेन का आईपीएल सीजन 2022 में राजस्थान रॉयल में चयन किया गया है। वह आईपीएल के सीजन में राजस्थान की ओर से खेलेंगे। कुलदीप के चयन से घर परिवार के अलावा पूरे विंध्य जिले में खुशी का माहौल निर्मित है। साथ ही अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

'रुक जाना नहीं तू कहीं हार के...' IPL में वापसी का सपना टूटा तो भारतीय क्रिकेटर का छलका दर्द February 14, 2022 at 03:36AM

नई दिल्ली: 2007 टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप विनिंग भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे शांताकुमारन (S Sreesanth IPL) को एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग () के ऑक्शन में खाली हाथ रहना पड़ा। उन्होंने प्रतिबंध हटने के बाद वह 2021 और अब 2022 में नीलामी के लिए खुद का रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन उन्हें शॉर्टलिस्ट ही नहीं किया गया। इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपना दर्द बयां किया है। वीडियो में वह विनोद खन्ना स्टारर फिल्म 'इम्तिहान' (Imtihaan 1974 Song) का मशहूर गाना 'रुक जाना नहीं तू कहीं हार के...' गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। किशोर कुमार के इस गीत से वह अपने दर्द को मानो बयां कर रहे हों कि हार नहीं मानन है। भविष्य में उन्हें मौका मिल सकता है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, 'हमेशा हमेशा आभारी और हमेशा भविष्य की सोच रखते हुए। आप सभी को ढेर सारा प्यार और सम्मान। ॐ नम: शिवाय।' उल्लेखनीय है कि 2013 के आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग विवाद में उनकी कथित भूमिका के लिए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। उन्हें अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण के साथ दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी में घरेलू क्रिकेट में वापसी करने के बाद केरल के इस तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2021 नीलामी के लिए 75 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि इस वर्ष हुए मेगा ऑक्शन में उन्होंने खुद की बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखी थी। इससे पहले भारत के पूर्व तेज गेंदबाज को आगामी रणजी ट्रॉफी के लिए केरल की 24 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था। 38 वर्षीय खिलाड़ी लगभग नौ साल के अंतराल के बाद रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी की। उन्होंने केरल के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में भी हिस्सा लिया था। श्रीसंत ने इससे पहले आखिरी बार 2013 में प्रथम श्रेणी मैच खेला था, जब उन्हें मुंबई के खिलाफ शेष भारत के लिए ईरानी कप में खेलते हुए देखा गया था। श्रीसंत पर आईपीएल के सातवें सीजन के दौरान स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगाया गया था, लेकिन सबूतों के अभाव में उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया था। उनपर लगा प्रतिबंध 13 सितंबर, 2020 को समाप्त हो गया था। भारत के लिए 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टी20 इंटरनैशनल मैच खेल चुके श्रीसंत आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब, कोच्चि टस्कर्स और राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

केएल राहुल-अथिया शेट्टी का वेलेंटाइन डे:वेस्टइंडीज सीरीज में चोटिल होने के बाद छुट्टी पर राहुल, गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी के साथ शेयर की फोटो February 14, 2022 at 03:06AM