Wednesday, January 26, 2022

टेस्ट सीरीज में मिली हार पर बोले शमी:खराब बैटिंग के कारण हारा भारत, 50-60 रन ज्यादा बनाते तो बन सकते थे जीत के मौके; गेंदबाजों ने दिखाया दम January 26, 2022 at 01:43AM

कप्तान रोहित शर्मा फिटनेस टेस्ट में पास, आज चुनी जाएगी वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम January 26, 2022 at 12:13AM

नई दिल्ली: सीमित ओवरों के भारत के नवनियुक्त कप्तान रोहित शर्मा () ने आज फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने यो-यो टेस्ट भी पास कर लिया है। खबर यह भी है कि वेस्टइंडीज सीरीज के लिए कुछ ही घंटों में टीम का सिलेक्शन भी होगा, जिसमें वह शामिल रहेंगे। NCA में आज टीम सिलेक्शन वेस्टइंडीज के खिलाफ (India vs West Indies ODI) भारत को अहमदाबाद में छह फरवरी से तीन वनडे की सीरीज खेलनी है। बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के बाद साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर हुए रोहित टीम की अगुआई करने के लिए तैयार हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20 मुकाबले कोलकाता में 16 से 20 फरवरी (India vs West Indies T20I Series) के बीच खेले जाएंगे। वह मुंबई में पहले ही ट्रेनिंग शुरू कर चुके हैं और फिटनेस टेस्ट के लिए बेंगलुरु नेशनल क्रिकेट अकैडमी पहुंचे हैं। टेस्ट कप्तानी भी रोहित करेंगे! खबर यह भी है कि यह लगभग तय है कि फिलहाल रोहित को ही टेस्ट कप्तान बनाया जाएगा। बीसीसीआई हालांकि 2022 और 2023 में लगातार दो विश्व कप में टीम की अगुआई करने की जिम्मेदारी और काम के बोझ को लेकर अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रहा है। माना जा रहा है कि लोकेश राहुल की कप्तान (Lokesh Rahul Captaincy) के रूप में पहली सीरीज उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और फिलहाल उन्हें रोहित के मार्गदर्शन (Rohit Sharma Captaincy) में ही रहना होगा जब तक कि उन्हें भविष्य में टीम की अगुआई करने के लिए तैयार नहीं माना जाए। रोहित की गैरमौजूदगी में हारा भारत राहुल की अगुआई में भारत ने साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) में चारों अंतरराष्ट्रीय मुकाबले गंवाए और भारतीय क्रिकेट में फैसले करने वाले लोगों का मानना है कि वह कप्तान के रूप में आगे बढ़कर अगुआई नहीं कर पाए। माना जा रहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के आगामी सत्र में लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Supergiants) के कप्तान के रूप में राहुल (KL Rahul Captain IPL) के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी।

ICC Rankings: विराट कोहली दूसरे पर कायम, बिना खेले रोहित का भी जलवा January 26, 2022 at 12:04AM

दुबईभारत के स्टार बल्लेबाज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में संपन्न श्रृंखला में अच्छे प्रदर्शन के साथ आईसीसी एक दिवसीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरा स्थान बरकरार रखा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के बाद टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने वाले कोहली ने तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में 116 रन बनाये। भारतीय वनडे टीम की कप्तानी संभालने जा रहे चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेले लेकिन उन्होंने तीसरा स्थान कायम रखा है। कोहली के 836 रेटिंग अंक है जबकि रोहित के 801 रेटिंग अंक है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 873 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर है। दक्षिण अफ्रीका के रासी वान डेर डुसेन शीर्ष दस में पहुंचकर दसवें स्थान पर हैं। क्विंटन डि कॉक चार पायदान चढ़कर पांचवें स्थान पर हैं। डि कॉक ने श्रृंखला में सर्वाधिक 229 और डुसेन ने 218 रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा 21 पायदान चढकर 59वें स्थान पर हैं। उन्होंने तीन मैचों में 153 रन बनाये। गेंदबाजी में लुंगी एंगिडी चार पायदान चढ़कर 20वें स्थान पर पहुंच गए। भारत के भुवनेश्वर कुमार चार पायदान गिरकर 22वें स्थान पर हैं। केशव महाराज 18 पायदान की छलांग लगाकर 33वें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट पहले और ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड दूसरे स्थान पर हैं। हरफनमौलाओं की रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के एंडिले फेलुक्वायो तीन पायदान चढकर 15वें स्थान पर हैं। टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में डेविड मलान तीन पायदान गिरकर चौथे स्थान पर है। जोस बटलर भी तीन पायदान गिरकर शीर्ष दस से बाहर हो गए हैं। टी20 हरफनमौलाओं की रैंकिंग में इंग्लैंड के हरफनमौला पांचवें नंबर पर हैं जबकि उनसे पहले मोहम्मद नबी, शाकिब अल हसन, ग्लेन मैक्सवेल और वानिंदु हसरंगा हैं।

टीम इंडिया में आ सकते हैं दो नए चेहरे:घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले ऋषि धवन और शाहरुख खान की हो सकती है टीम में एंट्री January 25, 2022 at 11:32PM