Friday, January 14, 2022

मैदान पर आपा खोना पड़ सकता है कप्तान विराट कोहली को भारी, लगेगा बैन? January 14, 2022 at 01:13AM

केपटाउन भारतीय कप्तान विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल और रविचंद्रन अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन आखिरी 45 मिनट के खेल के दौरान उस वक्त आपा खो दिया जब प्रतिद्वंद्वी कप्तान विवादास्पद डीआरएस निर्णय के कारण पवेलियन लौटने से बच गए। दक्षिण अफ्रीकी पारी के 21वें ओवर में रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर एल्गर साफ पगबाधा लग रहे थे लेकिन रीप्ले से पता चला कि गेंद स्टंप के ऊपर से निकल रही थी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी तकनीक पर सवाल उठाते दिखे। यहां अंपायर के डिसिजन पर गुस्सा होते भी नजर आए थे। अब विराट कोहली पर बैन का खतरा मंडरा रहा है। स्टंप्स माइक के सहारे जताई नाराजगीकोहली हालांकि डीआरएस के फैसले से खुश नहीं दिखे और अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने भी इस पर नाखुशी जतायी। भारतीय खिलाड़ियों को पता था कि स्टंप माइक में उनकी हर बातचीत रिकॉर्ड हो रही है। ऐसे में उन्होंने अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए इसका इस्तेमाल किया। इस दौरान किसी भारतीय खिलाड़ी ने कहा, ‘पूरा देश 11 खिलाड़ियों के खिलाफ है।’ तो वही दूसरे खिलाड़ी ने कहा, ‘प्रसारणकर्ता यहां पैसे बनाने के लिए है।’ बॉल-ट्रैकिंग तकनीक पर उठाया सवालएक और भारतीय खिलाड़ी ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि माइक्रोफोन हमारी बातों को रिकॉर्ड कर रहा है।’ अश्विन भी प्रसारक की बॉल-ट्रैकिंग तकनीक पर कटाक्ष करने से खुद को रोक नहीं पाए, उन्होंने कहा, ‘सुपरस्पोर्ट’ आपको जीतने के बेहतर तरीके खोजने चाहिए।’ इस पर कोहली ने कहा, ‘सिर्फ विरोधी टीम पर ही नहीं, अपनी टीम पर भी ध्यान दें। हर समय लोगों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।’ इसलिए लग सकती है फटकार मेजबान प्रसारक पर अपना गुस्सा निकालने के लिए भारतीय टीम या विराट कोहली को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.7 के तहत फटकार लगाई जा सकती है। आईसीसी के अनुसार किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में होने वाली किसी घटना के संबंध में सार्वजनिक आलोचना, या अनुचित टिप्पणी करना अपराध की धारा 2.7 के तहत आता है। हालांकि, 2016 के बाद ICC ने केवल दो बार उपयोग किया है। एक बार बेल्जियम के मामून लतीफ के खिलाफ और दूसरी बार वेस्टइंडीज के कोच स्टुअर्ट लॉ (अजिंक्य रहाणे पर अनुचित टिप्पणी करने के लिए) के खिलाफ किया गया था। इसलिए भी हो सकती है सजाकोहली को अनुच्छेद 2.8 के तहत भी दंडित किया जा सकता है। इस नियम के अनुसार एक अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असंतोष दिखाना अपराध के तहत आता है। डीआरएस पर उनकी नाराजगी से यह स्पष्ट है। क्यों बैन से बच सकते हैं विराट कोहली?कोहली पर प्रतिबंधित करने के लिए कॉल किया गया है, लेकिन भारत के कप्तान के पक्ष में कुछ चीजें काम कर रही हैं, जिसका मतलब है कि उनके और उनके साथियों को सजा से बचने की संभावना है। दरअसल, 2019 के बाद से किसी भी भारतीय खिलाड़ी पर डिमेरिट पॉइंट नहीं हैं। दूसरी ओर, आईसीसी के नियमों के अनुसार यदि दो साल की अवधि में किसी क्रिकेटर को चार डिमेरिट अंक मिलते हैं तो यह एक सस्पेंशन पॉइंट के बराबर माना जाएगा। ऐसी स्थिति में खिलाड़ी पर बैन लग सकता है। गंभीर ने की आलोचना इस बारे में पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर गौतम गंभीर ने स्टार स्पोटर्स से कहा, ‘यह बहुत बुरा था। स्टम्प माइक के पास जाकर कोहली ने जिस तरह से प्रतिक्रिया दी, वह अपरिपक्व था। एक अंतरराष्ट्रीय कप्तान , एक भारतीय कप्तान से ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती।’ उन्होंने कहा कि पहले टेस्ट में मयंक अग्रवाल को भी इस तरह से जीवनदान मिला था लेकिन दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने ऐसी प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने कहा, ‘तकनीक आपके हाथ में नहीं है। मयंक अग्रवाल के मामले में ऐसा लग रहा था कि वह आउट है लेकिन एल्गर ने उस तरह से प्रतिक्रिया नहीं दी।’

रायपुर में तराशी गई बैडमिंटन की नई सनसनी:साइना को हराने वाली मालविका ने रोज 6-8 घंटे पसीना बहाया, डेडीकेटेड इतनी कि कई साल से मूवी नहीं देखी January 13, 2022 at 11:56PM

केकेआर के साथ जुड़े भारतीय टीम के पूर्व बॉलिंग कोच भरत अरुण January 14, 2022 at 01:13AM

नई दिल्ली भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण इंडियन प्रीमियर लीग की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़े हैं। आईपीएल के 15वें सीजन के लिए टीम ने उन्हें गेंदबाजी कोच बनाया है। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'हम भरत अरुण को हमारी टीम के साथ जुड़ने को लेकर बहुत उत्साहित हैं।' केकेआर के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर वैंकी मैसूर ने कहा, 'वह केकेआर से मजबूत सपॉर्ट स्टाफ के लिए बेशुमार अनुभव और विशेषज्ञता लेकर आएंगे। ' अरुण मध्यम तेज गति के गेंदबाज थे। उन्होंने 1986-87 के बीच भारत लिए दो टेस्ट और चार वनडे इंटरनैशनल मैच खेले। उन्हें कोचिंग का काफी लंबा अनुभव है। वह भारतीय टीम के साथ दो बार जुड़े। पहले 2014 से 2105 तक और इसके बाद 2017 से 2021 टी20 वर्ल्ड कप समाप्त होने तक। भारतीय टीम के साथ जुड़ने से पहले वह 2012 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के साथ रहे। वह बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में भी टीम के साथ रहे। साथ ही वह घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु और बंगाल के साथ भी काम कर चुके हैं। अरुण ने इस पर कहा, 'मैं कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी कामयाब टीम का हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित हूं। मैं केकेआर की प्रशंसा करता हूं न सिर्फ इसलिए कि वह बहुत कामयाब टीम हैं बल्कि वह काफी प्रफेशनल तरीके से काम करती है।' भरत अरुण का आईपीएल से पहली बार नहीं जुड़े हैं। इससे पहले 2015 से 2017 के बीच वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ काम कर चुके हैं। वह टीम के बॉलिंग कोच रहे थे।

दुनिया की सबसे रईस महिला ऐथलीट हैं नाओमी ओसाका, टॉप-10 में सिर्फ एक भारतीय January 14, 2022 at 12:13AM

नई दिल्ली जापानी टेनिस सनसनी नाओमी ओसाका दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला ऐथलीट बन गई हैं। प्रतिष्ठित मैग्जीन फॉर्ब्स ने दुनिया के 13वीं रैंकिंग की प्लेयर की पिछले साल यानी 2021 की कमाई 57.3 मिलियन डॉलर आंकी है। पूर्व वर्ल्ड नंबर वन ने 55 मिलियन डॉलर विज्ञापन, स्पॉन्सरशिप से मिले। 2.3 मिलियन डॉलर की कमाई प्राइज मनी से आई। याद हो कि नाओमी ने बीते साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब अपने नाम किया था। टॉप-10 में पांच टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका के बाद उनकी अमेरिकी प्रतिद्ंद्वि सेरेना विलियम्स का नाम आता है। जिन्होंने 45.9 मिलियन डॉलर कमाए। तीसरे नंबर पर सेरेना की ही छोटी बहन वीनस विलियम्स हैं, जिन्होंने 2021 में 11.3 मिलियन डॉलर की कमाई की। डब्ल्यूटीए फाइनल्स चैम्पियन गारबाइन मुगुरुजा 8.8 मिलियन डॉलर के साथ सूची में पांचवें स्थान पर हैं जबकि विश्व की नंबर 1 एश्ले बार्टी आठवें स्थान पर रहीं। भारतीयों में सिर्फ सिंधु का नाम फोर्ब्स की सबसे अधिक भुगतान पाने वाली महिला एथलीटों में जिमनास्ट सिमोन बाइल्स (चौथे) और गोल्फर जिन यंग को और नेली कोर्डा (क्रमशः छठे और नौवें) शामिल हैं। बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु (सातवें) और बास्केटबॉल ऐस कैंडेस पार्कर (दसवें) ने भी सूची में जगह बनाई।