Tuesday, January 11, 2022

Chris Morris Retirement: साउथ अफ्रीकी हरफनमौला क्रिस मौरिस ने क्रिकेट को अलविदा कहा January 10, 2022 at 11:05PM

जोहानिसबर्ग साउथ अफ्रीका के हरफनमौला क्रिस मौरिस ने मंगलवार को क्रिकेट के हर प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया। वह घरेलू टीम टाइटंस के कोच का पद संभालने जा रहे हैं । 34 वर्ष के मौरिस ने सोशल मीडिया पर यह घोषणा की। आईपीएल में वह राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं । चेन्नई ने 2013 में उन्हें तीन करोड़ 32 लाख रूपये में खरीदा था। मौरिस को 2021 आईपीएल की नीलामी में 16.25 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था। वह आईपीएल में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। हालांकि वह सबसे ज्यादा पैसा हासिल करने वाले खिलाड़ी नहीं थे। विराट कोहली को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2018 में 17 करोड़ रुपये दिए थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा ,‘मैं आज क्रिकेट के हर प्रारूप से संन्यास ले रहा हूं । मेरे छोटे या बड़े सफर में साथी रहे सभी लोगों का धन्यवाद । यह रोमांचक सफर था। अब टाइटंस का कोच बनने जा रहा हूं ।’ दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज और आक्रामक बल्लेबाज मौरिस ने 2016 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और चार ही मैच खेलकर 173 रन बनाये तथा 12 विकेट लिए। उन्होंने 42 वनडे में 48 और 23 टी20 में 34 विकेट लेने के साथ क्रमश: 467 और 133 रन बनाए।

वाशिंगटन सुंदर कोरोना पॉजिटिव:साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने पर सस्पेंस, चोट के बाद करने वाले थे वापसी January 11, 2022 at 12:07AM

जनाब टाटा IPL कहिए... चीनी कंपनी VIVO की छुट्टी, स्वदेशी कंपनी होगी Title sponser January 10, 2022 at 11:21PM

नई दिल्ली टाटा आईपीएल, जी हां। अब यह सुनिए, पढ़ने और देखने की आदत डाल लीजिए क्योंकि देश के सबसे बड़े कॉरपोरेट घराने ने क्रिकेट में एंट्री मार ली है। इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन का टाइटल स्पॉन्सर अब टाटा होगा, जो चीनी कंपनी वीवो की जगह लेगा। इसी साल बदल जाएगा IPL का नाम आईपीएल के चेयरमैन ब्रिजेश पटेल ने खुद इसकी जानकारी दी। भारत के सबसे बड़े व्यवसाय समूह में से एक टाटा ग्रुप इसी साल से यह जिम्मेदारी संभालेगा। आईपीएल की संचालन परिषद ने मंगलवार को हुई बैठक में यह फैसला किया। चीन विरोधी मुहिम के बीच हटा था वीवो वीवो ने 2018 से 2022 तक आईपीएल के प्रायोजन अधिकार 2200 करोड़ रूपये में खरीदे थे, लेकिन गलवान घाटी में 2020 में भारत और चीन के बीच सैन्य टकराव के बाद वीवो ने एक साल का ब्रेक लिया था। उसकी जगह ड्रीम 11 प्रायोजक था। वीवो 2021 में फिर प्रायोजक बना हालांकि अटकलें लगाई जा रही थी कि वे उचित बोली लगाने वाले को अधिकार का हस्तांतरण करना चाहते हैं और बीसीसीआई ने इसका समर्थन किया। एक साल के लिए ड्रीम-11 बना था स्पॉन्सर ड्रीम-11 ने साल 2020 एडिशन के लिए आईपीएल टाइटल स्पॉन्सरशिप हासिल की थी। 222 करोड़ रुपये में हुई इस डील के बाद कोरोना वायरस के खौफ के चलते टूर्नामेंट 2020 में यूएई में खेला गया था। वीवो की वापसी के बाद अब फिर स्वदेशी कंपनी का नाम आईपीएल से जुड़ गया है। कब होगा मेगा ऑक्शन? साथ ही आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष ने यह भी पुष्टि की कि मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को बैंगलोर में होगी। हालांकि, बीसीसीआई ने फैसला नहीं किया है खिलाड़ियों को साइन करने के लिए दो नई टीमों को कितना समय दिया जाना है। उन्हें कम से कम कुछ हफ्ते का समय दिया जाएगा और एक या दो दिनों में लखनऊ और अहमदाबाद फ्रेंचाइजी को औपचारिक पत्र जारी किए जाने की उम्मीद है।

चीनी कंपनी वीवो अब IPL स्पॉन्सर नहीं:2023 से टाटा ग्रुप IPL का नया टाइटल स्पॉन्सर, Vivo ने 2200 करोड़ में की थी स्पॉन्सरशिप डील January 10, 2022 at 11:22PM