Sunday, January 9, 2022

2 साल बाद घर में जलवा बिखेरने को तैयार भारतीय शटलर, दर्शकों की स्टेडियम में नो एंट्री January 09, 2022 at 05:05AM

नई दिल्ली पूर्व चैंपियन किदांबी श्रीकांत और पीवी सिंधु को दो साल के बाद वापसी कर रहे टूर्नामेंट के क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता दी गई है। टूर्नामेंट मुख्य ड्रॉ के साथ 11 जनवरी से शुरू होगा और कोविड-19 महामारी के कारण कार्यक्रम स्थल पर किसी भी दर्शक को अनुमति नहीं दी जाएगी। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट से 2022 का अंतरराष्ट्रीय सत्र शुरू होगा। मौजूदा विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता भारत के श्रीकांत को पुरुष एकल वर्ग में शीर्ष वरीयता दी गई है। टूर्नामेंट में विश्व चैंपियन लोह कीन यू और कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन भी वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो पहली बार इंडिया ओपन खिताब जीतने की कोशिश करेंगे। बीएआई के महासचिव अजय सिंघानिया ने मुश्किल परिस्थितियों में भी टूर्नामेंट के आयोजन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, 'इंडिया ओपन बीडब्ल्यूएफ (विश्व बैडमिंटन महासंघ) कैलेंडर की एक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता है। हमने खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा के लिए हर संभव सावधानी बरती है और हम विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और टेलीविजन पर सीधे प्रसारण के माध्यम से प्रशंसकों को जोड़ने का प्रयास करेंगे।' दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता सिंधु महिला एकल वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी है। टूर्नामेंट में दो बार की चैंपियन साइना नेहवाल, थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान और सिंगापुर की जिया मिन येओ भी वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों में शामिल हैं। साल 2017 की विजेता सिंधु ने कहा कि प्रशंसकों के बिना खेलना थोड़ा निराशाजनक होगा, लेकिन वह इस टूर्नामेंट का अपना दूसरा खिताब जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। बकौल सिंधु, 'मैं हमेशा नई दिल्ली में खेलने के लिए उत्सुक रहती हूं। इंडिया ओपन में हमेशा शानदार माहौल के साथ भरी भीड़ होती है । घरेलू परिस्थियों में एक टूर्नामेंट जीतना हमेशा किसी भी खिलाड़ी के लिए खास होता है।' पुरुष एकल के शीर्ष वरीय और पूर्व चैंपियन श्रीकांत ने कहा कि टूर्नामेंट उनके के लिए विश्व चैंपियनशिप की सफलता को आगे बढ़ाने का सही मौका है। विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ने कहा, 'एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों के साथ यह हमारे लिए काफी लंबा सत्र होने वाला है। घरेलू मैदान पर सत्र की शुरुआत करने से मुझे साल की शुरुआत जीत के साथ करने का एक सही मौका मिलेगा।' टूर्नामेंट के 10वें सत्र का आयोजन कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण दो साल के अंतराल के बाद हो रहा है। इसमें पांच श्रेणियों में 19 देशों के प्रतिभागी भाग लेंगे।

इंडिया ओपन बैडमिंटन: भारत को बड़ा झटका , इस स्टार खिलाड़ी को हुआ कोरोना January 09, 2022 at 05:50AM

नई दिल्ली भारत के शीर्ष का कोविड-19 का टेस्ट पॉजिटिव आया है। कोरोना संक्रमित होने के कारण प्रणीत अब से हट गए हैं। प्रणीत ने रविवार को कहा, 'हां, आरटी पीसीआर टेस्ट में मुझे कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाया गया है। मुझे कल से जुकाम और खांसी थी। मैं घर पर ही पृथकवास पर हूं।' उन्होंने कहा, 'मुझे फिर से परीक्षण करवाने से पहले कम से कम एक सप्ताह तक इंतजार करना होगा। यह एक महत्वपूर्ण वर्ष है और फिटनेस हासिल करने के लिए समय बहुत कम है। मुझे उम्मीद है कि मैं जल्दी से कोर्ट पर वापसी करुंगा।' भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के महासचिव अजय सिंघानिया ने भी पुष्टि की कि प्रणीत इस 400,000 डॉलर इनामी टूर्नामेंट से हट गए हैं। एक अन्य भारतीय खिलाड़ी युगल विशेषज्ञ ध्रुव रावत का दिल्ली रवाना होने से पहले परीक्षण पॉजिटिव आया था। टूर्नामेंट का आयोजन 11 जनवरी से होगा और कोविड-19 महामारी के कारण कार्यक्रम स्थल पर किसी भी दर्शक को अनुमति नहीं दी जाएगी। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट से 2022 का अंतरराष्ट्रीय सत्र शुरू होगा। मौजूदा विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता भारत के श्रीकांत को पुरुष एकल वर्ग में शीर्ष वरीयता दी गई है। टूर्नामेंट में विश्व चैंपियन लोह कीन यू और कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन भी वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों में शामिल है, जो पहली बार इंडिया ओपन खिताब जीतने की कोशिश करेंगे। सिंघानिया ने मुश्किल परिस्थितियों में भी टूर्नामेंट के आयोजन पर खुशी जताई है।

क्या केपटाउन में खेलेंगे किंग कोहली:टीम इंडिया के कप्तान प्रैक्टिस करने उतरे, चोट के कारण दूसरे टेस्ट से रहे थे बाहर January 09, 2022 at 04:12AM

KKR ने धोनी को किया ट्रोल, रविंद्र जडेजा ने IPL फ्रैंचाइजी को दिया मुंहतोड़ जवाब January 09, 2022 at 03:17AM

नई दिल्ली इंडियर प्रीमियर लीग (IPL) फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स ने रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को ट्रोल करने की कोशिश की। इसके बाद सीएसके के फैंस आग बबूला हो गए। धोनी के साथी और सीएसके के (Ravindra Jadeja) ने भी केकेआर को मुंहतोड़ जवाब दिया। ऐशज के चौथे टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड (AUS v ENG 4th Test) के आखिर के दो विकेट झटकने के लिए नेथन लियोन की गेंदबाजी के सामने कई नजदीकी फील्डर्स लगाए थे ताकि बैट का थोड़ा भी एज लगने पर फील्डर्स उस कैच को लपक सकें। लेकिन ऑस्ट्रेलिया अपने चाल में कामयाब नहीं हो सका और मेहमान इंग्लिश टीम ने सिडनी में खेला गया टेस्ट ड्रॉ करा लिया। आखिरी विकेट के लिए भी कमिंस ने यही रणनीति अपनाई थी। कुछ ही समय में यह तस्वीर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी। इसे देखते हुए केकेआर ने भी साल 2016 में केकेआर और पुणे के बीच खेले गए मुकाबले की एक तस्वीर शेयर की जिसमें गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने सुपरजाइंट्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए कुछ इसी तरह की फील्डिंग सजाई थी। उस समय धोनी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहे थे। माही लेग स्पिन गेंदबाजों के सामने सहज नहीं महसूस करते थे। जब धोनी बैटिंग कर रहे थे तब पीयूष चावला (Piyush Chawla) उन्हें बॉलिंग कर रहे थे और कई नजदीकी फील्डर लगाए गए थे। केकेआर ने एशेज और आईपीएल 2016 की कोलाज फोटो शेयर करते हुए लिखा, ' टेस्ट क्रिकेट का वह क्लासिक चाल जो आपको टी 20 मास्टर स्ट्रोक की याद दिलाता है।' इसके बाद धोनी के फैंस और केकेआर के फैंस में सोशल मीडियो पर शब्दों की जंग शुरू हो गई। इसमें चेन्नई की ओर से खेलने वाले ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी कूद पड़े। जडेजा ने लिखा, ' यह मास्टरस्ट्रोक नहीं है! यह सिर्फ दिखावा है।' इसके अलावा फैंस ने मीम्स की भी बौछार शुरू कर दी। हालांकि इस मैच को पुणे की टीम हार गई थी। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 4 बार आईपीएल खिताब जीता है।