Sunday, January 9, 2022
हरभजन की पंत को सलाह, पहले बॉलर्स को थकाओ फिर आक्रामक शॉट लगाओ January 09, 2022 at 01:57AM
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने साउथ अफ्रीका (IND v SA 3rd Test) के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच से पहले (Rishabh Pant) को खास सलाह दी है। भज्जी का कहना है कि पंत को शुरुआत में आक्रामक शॉट खेलने से बचना होगा और पहले उन्हें बॉलर्स को थकाना सीखना होगा। जोहानिसबर्ग में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से पराजित कर दिया। इस टेस्ट की दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे अर्धशतकीय पारी खेलने में सफल रहे थे। पंत जब क्रीज पर उतरे उस समय टीम इंडिया को आक्रामक बल्लेबाजी की जरूरत नहीं थी। लेकिन पंत ने गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपना विकेट विपक्षी टीम को तोहफे में दे दिया। पंत अगर उस समय क्रीज पर टिके रहते तो टीम इंडिया शायद मेजबानों के सामने 300 का टारगेट रखती। 'टर्बनेटर' ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ' मैं चाहूंगा कि रिषभ पंत के बल्ले से रन आए। उन्होंने हड़बड़ाहट में बल्लेबाजी की। अगर वह थोड़ा सा समय और लेंगे तो मुझे लगता है कि वह और ज्यादा योगदान दे सकते हैं। हम सब जानते हैं कि वह अटैकिंग प्लेयर हैं। लेकिन अटैक बॉलर को थकाने के बाद करना होता है। यह टेस्ट क्रिकेट है। इसमें आप शुरू से ही अटैक करने जाओगे तो हर बार सफल नहीं होंगे।' सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच मंगलवार से केपटाउन के न्यू लैंड्स मैदान पर खेला जाएगा। भज्जी ने कहा, ' मेरी सलाह यही है कि आप थोड़ा सा समय लिजिए। आपमें बड़ा स्कोर करने की क्षमता है। और मुझे उम्मीद है कि आप जल्द ही इसमें कामयाब होंगे।' पंत ने 4 पारियों में 59 रन बनाए हैं पंत मौजूदा सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट मैचों में कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं। उन्होंने 4 पारियों में 14.75 के खराब औसत से अभी तक कुल 59 रन बनाए हैं जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 34 रन रहा है। केपटाउन में टीम इंडिया का रिकॉर्ड केपटाउन में भारत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। टीम इंडिया ने यहां अभी तक 5 टेस्ट खेले हैं जिनमें से उसे 3 में हार मिली है जबकि 2 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। ऐसे में भारतीय टीम यदि यहां जीत दर्ज करने में सफल रहती है तो वह पहली बार साउथ अफ्रीकी धरती पर टेस्ट सीरीज पार कब्जा करेगी।
डेवोन कॉनवे ने रचा इतिहास, यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर बने January 09, 2022 at 12:38AM
नई दिल्ली डेब्यू के बाद से न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (Devon Conway) का टेस्ट करियर अभी तक शानदार रहा है। कॉनवे ने रविवार को बांग्लादेश के (NZ v BAN 2nd Test) खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली। बाएं हाथ के बल्लेबाज कॉनवे शुरुआती 5 टेस्ट मैचों में 50+ स्कोर करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। 30 वर्षीय कॉनवे बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट करियर का 5वां मैच खेल रहे हैं। उन्होंने इससे पहले 4 टेस्ट मैचों में 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाए थे। बांग्लादेश के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट की पहली पारी में वह 99 रन बनाकर नाबाद हैं। यानी की वह अपने तीसरे टेस्ट शतक से सिर्फ 1 रन दूर हैं। दक्षिण अफ्रीका में जन्मे इस बल्लेबाज ने जून 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉडर्स में टेस्ट डेब्यू किया था। डेब्यू टेस्ट मैच में कॉनवे ने 200 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी। इसके बाद एजबेस्टन टेस्ट में उन्होंने 80 रन बनाए थे। टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज कॉनवे ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final) के फाइनल में भारत के खिलाफ 54 रन की पारी खेली थी। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने सीरीज के पहले टेस्ट मैच में 122 रन बनाए थे। शुरुआती 5 टेस्ट मैचों में कॉनवे अभी तक 76 के शानदार औसत से कुल 613 रन बना लिए हैं। क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड टीम 1 विकेट पर 349 रन बना चुकी है। कप्तान टॉम लैथम नाबाद 186 रन बना चुके हैं। बतौर कप्तान लैथम की यहल पहली सेंचुरी है। कॉनवे और लैथम (Tom Latham) के बीच दूसरे विकेट पर 201 रन की नाबाद साझेदारी हो चुकी है।
Subscribe to:
Posts (Atom)