Friday, January 7, 2022

'कैद' में क्रिसमस डे मनाने को मजबूर हुए जोकोविच, सर्बियाई राष्ट्रपति ने फोन कर बढ़ाया हौसला January 06, 2022 at 11:30PM

मेलबर्न दुनिया के नंबर एक सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने (ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस) ऑस्ट्रेलियाई आव्रजन विभाग के होटल में मनाया जहां वह निर्वासन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में जुटे हैं। उन्हें सर्बिया से परिजनों और राष्ट्रपति ने भी फोन करके उनका मनोबल बढाया। मेलबर्न में होली ट्रिनिटी सर्बियाई ऑर्थोडॉक्स चर्च के एक पादरी ने आव्रजन अधिकारियों से अनुमति लेकर इस पर्व के मौके पर जोकोविच से मुलाकात की। ईसाई ईसा मसीह के जन्म को याद करने के लिए हर साल 7 जनवरी को या इसके आसपास ‘क्रिसमस डे’ मनाते हैं जिसे ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस कहा जाता है। चर्च के डीन मिलोराड लोकार्ड ने ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन से कहा , 'हमारा क्रिसमस कई परंपराओं से जुड़ा है और ऐसे में एक पादरी का उससे मिलना महत्वपूर्ण था। उसे कैद में क्रिसमस मनाना पड़ा। यह काफी दुखद है। कोई सोच भी नहीं सकता।' मेलबर्न में शरणार्थियों और राजकीय संरक्षण के इच्छुक लोगों को रखने वाले पार्क होटल के बाहर जोकोविच के समर्थक झंडे और बैनर लेकर जमा हुए थे। उनके साथ मानवाधिकार कार्यकर्ता भी थे। जोकोविच को कड़े कोरोना टीकाकरण नियमों में मेडिकल छूट के लिये जरूरी शर्ते पूरी नहीं करने के कारण ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश नहीं दिया गया और उनका वीजा भी रद्द कर दिया गया है। ऐसे में रिकॉर्ड 21वां ग्रैंडस्लैम जीतने की तैयारी करने की बजाय वह वीजा रद्द होने और निर्वासन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में उनके विरोधी रहे लोग भी अब उनका समर्थन कर रहे हैं। टीकाकरण को लेकर जोकोविच की राय का विरोध करने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी निक किर्गियोस ने कहा , 'मैंने दूसरों के लिए टीका लगवाया। अपनी मां की सेहत को ध्यान में रखकर टीका लगवाया। मैं मानता हूं कि कार्रवाई करनी चाहिए लेकिन जिस तरह से नोवाक के साथ किया जा रहा है, वह बहुत बुरा है।' बकौल किर्गियोस, 'वह महानतम चैम्पियन में से है लेकिन है तो इंसान ही।' इस बीच जेलेना जोकोविच ने अपने पति के समर्थकों को सोशल मीडिया पर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा , 'सभी को धन्यवाद। दुनिया भर से मेरे पति को प्यार भेजने वालों को धन्यवाद।'

विराट कप्तान होते तो नहीं नहीं हारती टीम इंडिया! इशारों-इशारों में बहुत कुछ गए कांबली January 07, 2022 at 01:03AM

नई दिल्ली जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम को 29 साल बाद किसी टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा है। साउथ अफ्रीका (IND v SA Test Series) ने 3 मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में भारत को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ मेजबान साउथ अफ्रीकी टीम सीरीज में 1-1 की बराबरी भी कर ली। इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इंजरी की वजह से नहीं खेले। विराट की कमी टीम को खली। इस टेस्ट मैच से पहले भारत ने वांडरर्स में 5 टेस्ट खेले थे जिनमें से उसे 2 में जीत मिली थी जबकि 3 टेस्ट ड्रॉ रहे थे। दिग्गजों का कहना है कि केएल राहुल (KL Rahul) की कप्तानी में उन्हें विराट जैसी आक्रामकता नहीं दिखाई दी। हालांकि अच्छी बात यह है कि कोहली की सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में वापसी संभव है। टीम इंडिया की हार के बाद (Vinod Kambli) ने कोहली को लेकर एक खास बात कही है। कांबली ने सोशल मीडिया पर लिखा, ' टीम इंडिया ने विराट कोहली की कप्तानी में 200 रन डिफेंड करते हुए कभी कोई टेस्ट मैच नहीं हारा। इसलिए ये कप्तान खास है जिसकी कदर नहीं की गई। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मुकाबले ने काफी कुछ साफ किया है।' विराट कोहली ने पिछले साल टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के बाद टीम इंडिया की टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से भी हटा दिया गया। हालांकि बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली (Sourav Ganguly) का कहना था कि विराट ने जब टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने की बात कही तो खुद गांगुली ने उन्हें कप्तानी नहीं छोड़ने का आग्रह किया था। हालांकि बाद में विराट ने कहा कि जब उन्होंने टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने की बात कही तो उन्हें किसी ने नहीं रोका। विवादों के बीच टीम इंडिया साउथ अफ्रीका दौरे (India Tour Of South Africa) पर पहुंची है। साउथ अफ्रीका दौरे पर रवाना होने से एक दिन पहले विराट ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुझसे मीटिंग से डेढ़ घंटा पहले संपर्क किया गया था। इस दौरान कोई और संपर्क नहीं किया गया था। चीफ सिलेक्टर ने मुझसे टेस्ट टीम के चयन को लेकर बात की थी। पांचों चयनकर्ताओं ने मुझे बताया कि मैं अब वनडे कप्तान नहीं हूं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट 11 जनवरी से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 11 जनवरी से केपटाउन (IND v SA Cape Town Test) खेला जाएगा। इस मैदान पर भारत ने 5 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें से उसे 3 में हार मिली है जबकि दो टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।

BCCI हेडक्वार्टर तक पहुंचा कोरोना:MCA के 15 सदस्यों सहित बोर्ड के 3 कर्मचारी संक्रमित; तीन दिन के लिए बंद किया गया ऑफिस January 07, 2022 at 12:33AM

Ashes: जॉनी बेयरस्टॉ के शतक से इंग्लैंड ने चौथे एशेज टेस्ट में वापसी की, ऑस्ट्रेलिया अब भी मजबूत January 06, 2022 at 10:15PM

सिडनी जॉनी बेयरस्टॉ () के साहसिक शतक और बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के अर्धशतक की मदद से इंग्लैंड ने खराब शुरूआत के बाद चौथे एशेज टेस्ट के तीसरे दिन शुक्रवार को वापसी की। बेयरस्टॉ सात पारियों में पहला शतक जड़ने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज हैं। एक समय पर इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 36 रन था लेकिन बेयरस्टॉ और स्टोक्स ने उसे सात विकेट पर 258 रन तक पहुंचाया । पैट कमिंस की गेंद अंगूठे पर लगने के बाद दर्द से कराहते दिखे बेयरस्टॉ ने न सिर्फ वह दर्द झेला बल्कि दूसरे छोर से विकेटों का पतन देखकर भी विचलित नहीं हुए। उन्होंने 138 गेंद में 12 चौकों और तीन छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। उन्होंने दोनों बाजू खोलकर इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम की तरफ भागते हुए अपने सातवें टेस्ट शतक का जश्न मनाया। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर बेयरस्टॉ 103 और जैक लीच चार रन बनाकर खेल रहे थे। इंग्लैंड अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 158 रन पीछे है। इससे पहले बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने 91 गेंद में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 66 रन बनाए। उन्होंने बेयरस्टॉ के साथ 128 रन की साझेदारी करके इंग्लैंड को संकट से निकाला । नाथन लियोन ने स्टोक्स को पगबाधा आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। स्टोक्स को दो बार जीवनदान मिले जब पैट कमिंस (Pat Cummins) अपनी ही गेंद पर उनका कैच लपकने से चूक गए और फिर पगबाधा के मैदानी अंपायर के फैसले पर रिव्यू लेकर वह कामयाब रहे। स्टोक्स जब नौ रन पर थे तब कमिंस ने उनका रिटर्न कैच छोड़ा। अगर वह आउट हो जाते तो 50 रन से भी कम पर इंग्लैंड के पांच विकेट होते। इसके बाद कैमरन ग्रीन (Cameron Green) की गेंद पर उन्हें पगबाधा आउट दिया गया लेकिन उन्होंने तुरंत रिव्यू लिया और कामयाब रहे। रिव्यू में दिखा कि गेंद असल में विकेट पर लगकर गई है लेकिन बेल्स नहीं गिरे। जोस बटलर लगातार दूसरी बार खाता नहीं खोल सके और कमिंस (Cummins) की गेंद पर उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) ने कवर में उनका कैच लपका । इसके बाद बेयरस्टॉ और मार्क वुड (39 रन) ने 72 रन की साझेदारी की । वुड को कमिंस ने लियोन (Nathan Lyon) के हाथों लपकवाया । इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज आक्रमण के सामने एक बार फिर इंग्लैंड की कमजोर बल्लेबाजी की कलई खुल गई और लंच तक उसने चार विकेट महज 36 रन पर गंवा दिये थे । अपने कल के स्कोर बिना किसी नुकसान के 13 रन से आगे खेलते हुए इंग्लैंड ने लगातार विकेट गंवाए। बारिश के कारण खेल 90 मिनट विलंब से शुरू हुआ और मिशेल स्टार्क तथा स्कॉट बोलैंड ने इंग्लैंड की पारी की कमर तोड़ दी । लंच से ठीक पहले डेविड मलान (Dawid Malan) को कैमरन ग्रीन (Cameron Green) ने स्लिप में उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) के हाथों लपकवाया । इससे पहले हसीब हमीद (Haseeb Hameed) जब दो रन पर थे तो मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) के दूसरे ओवर में विकेटकीपर एलेक्स कैरी (Alex Carey) ने उन्हें जीवनदान दिया । हमीद हालांकि इसका फायदा नहीं उठा सके और अगले ओवर में ही स्टार्क (Starc) ने उन्हें पवेलियन भेजा । जैक क्रॉली (18) को बोलैंड ने आउट किया और अगले ओवर में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट उनका शिकार हुए जिन्होंने स्लिप में कैच थमाया । मेलबर्न में तीसरे टेस्ट में सात रन देकर छह विकेट लेने वाले बोलैंड ने चार ओवर में कोई भी रन दिए बिना दो विकेट लिए। बारिश के बावजूद सिडनी क्रिकेट ग्राउंड शुक्रवार को गुलाबी रंग में रंगा था। पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा के चैरिटी फाउंडेशन के लिये सिडनी टेस्ट का तीसरा दिन ‘गुलाबी’ होता है। पिछले 14 साल से यह परंपरा चली आ रही है।