Monday, December 27, 2021

मयंक अग्रवाल को आखिर किस बात का डर? जानें, क्यों विवादित आउट पर बोलने से किया इनकार December 27, 2021 at 12:08AM

सेंचुरियन जिस अंदाज में भारतीय ओपनर को आउट दिया गया था, उससे वह खासे नाराज हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग-डे टेस्ट के पहले दिन जैसे ही गेंद मयंक अग्रवाल के पैड से लगी तो बोलिंग साइड ने जोरदार अपील कर दी। अंपायर ने आउट नहीं दिया तो डीआरएस लिया गया। एक्शन रिप्ले के बाद मयंक नॉटआउट से आउट करार दे दिए गए थे। इस बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर कुछ कहा तो मेरे पेसे कट जाएंगे। उन्होंने कहा, 'मुझे अपनी राय देने की अनुमति नहीं है और इसलिए मैं इसे उसी पर छोड़ना चाहता हूं। इससे नेगेटिव मेसेज भी जाएगा और मेरा पैसा (मैच फीस) डॉक किया जा सकता है।' अग्रवाल को एंगिडी ने पगबाधा करके मेजबान टीम को पहली सफलता दिलाई। ऐसा लग रहा था कि लेग स्टंप से नहीं टकराएगी लेकिन डीआरएस लेने पर मैदानी अंपायर को फैसला बदलाव पड़ा। अग्रवाल ने 123 गेंद का सामना करते हुए नौ चौके जड़े। वह और राहुल साउथ अफ्रीका में 21 मैचों में शतकीय साझेदारी करने वाली भारत की सिर्फ तीसरी सलामी जोड़ी है। उल्लेखनीय है कि भारत ने बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद स्टंप तक तीन विकेट पर 272 रन बना लिए जिसमें केएल राहुल 122 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके सलामी जोड़ीदार अग्रवाल ने 60 रन का योगदान दिया जबकि अजिंक्य रहाणे ने भी 40 रन बना लिए।

क्या वाकई अब इस ऑलराउंडर से नहीं डर रहीं विरोधी टीमें? पोंटिंग ने उठाए सवाल December 26, 2021 at 08:14PM

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के का मानना है कि बेन स्टोक्स में वह आक्रामकता नजर नहीं आ रही जिससे विरोधी टीमें भयभीत रहती थी और मौजूदा एशेज सीरीज में वह जरूरत से ज्यादा रक्षात्मक खेल दिखा रहे हैं। पोंटिंग ने बॉक्सिंग डे टेस्ट की पहली पारी में आसानी से विकेट गंवाने के लिए इंग्लैंड के कप्तान जो रूट , स्टोक्स और जोस बटलर की आलोचना की । इंग्लैंड सीरीज में 0-2 से पीछे है। पोंटिंग ने ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ से कहा , 'वह अति रक्षात्मक खेल रहे हैं। वह स्टोक्स दिख ही नहीं रहा जिसकी आक्रामक भाव भंगिमा से विरोधी टीमें डर जाती थी। इसका कारण समझ में आता है। एक तो बल्लेबाजी के लिए हालात अनुकूल नहीं है और दूसरा उसका सामना बेहतरीन गेंदबाजों से हो रहा है।' पोंटिंग ने कहा कि स्टोक्स को इंग्लैंड को संकट से निकालने के लिए पारंपरिक रवैये को छोड़ना होगा। उन्होंने कहा , 'लेकिन मुझे लगता है कि आप चुपचाप हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठ सकते। ऐसे में तो ये गेंदबाज दबाव बना ही लेंगे। जब मैं खेलता था तब टीम में हम अक्सर कहते थे कि जितना अच्छा गेंदबाज होगा , उतना ही जोखिम बल्लेबाज को लेना होगा क्योंकि कोई खराब गेंद नहीं मिलने वाली।' उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन से स्टोक्स पर दबाव बढ गया है। बकौल पोंटिंग , 'पांचवें नंबर पर उतरकर उसे पता है कि उसका रन बनाना कितना जरूरी है। इसीलिए वह अतिरिक्त प्रयास कर रहे हैं। लेकिन उससे कमजोर तकनीक वाले बल्लेबाजों को उससे ऊपर भेजना समझ से परे है। मुझे लगता है कि जो रूट के बाद तकनीकी रूप से स्टोक्स दूसरा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है।'

बॉक्सिंग डे टेस्ट में AUS की पकड़ मजबूत:दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 31 पर गंवाए 4 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के लिए स्कॉट बोलैंड ने लिए दो-दो विकेट December 26, 2021 at 11:30PM

Ashes 2021: ऑस्ट्रेलिया की मुट्ठी में तीसरा टेस्ट, दूसरे दिन लड़खड़ाई इंग्लिश पारी December 26, 2021 at 10:59PM

मेलबर्नअपने सहयोगी स्टाफ के दो सदस्यों के पॉजिटिव पाए जाने के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट के दूसरे दिन सोमवार को इंग्लैंड को मैदान से भीतर और बाहर विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले इंग्लैंड के सहयोगी स्टाफ के दो सदस्य पॉजिटिव पाये गए जिससे खेल विलंब से शुरू हुआ। इंग्लैंड के 185 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 267 रन बनाकर पहली पारी में 82 रन की बढत ले ली। जवाब में इंग्लैंड ने दूसरी पारी के चार विकेट 31 रन पर गंवा दिए। मिचेल स्टार्क ने जैक क्राउली को विकेट के पीछे पांच के स्कोर पर लपकवाया। डाविड मलान खाता खोले बिना ही पांचवें ओवर में आउट हो गए। पहला टेस्ट खेल रहे स्कॉट बोलैंड ने एक रन देकर दो विकेट लिए, उन्होंने हसीब हमीद (7) और जैक लीच (0) को पवेलियन भेजा। बेन स्टोक्स और जो रूट क्रीज पर है और पारी की हार टालने के लिए इंग्लैंड को अभी 51 रन और बनाने हैं। कल के स्कोर चार विकेट पर 61 रन से आगे खेलते हुए लंच से पहले ऑस्ट्रेलिया ने नाथन लियोन (10), मार्नस लाबुशेन (1) और स्टीव स्मिथ (16) के विकेट गंवा दिए थे। सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस (76) ने ट्रेविस हेड (27) के साथ 60 रन की साझेदारी की। हेड स्लिप में जो रूट को कैच देकर आउट हुए। इसके दस रन बाद हैरिस ने जेम्स एंडरसन की गेंद पर विकेट गंवाया। एंडरसन ने 23 ओवर में 33 रन देकर चार विकेट लिए। इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी निक हॉकली ने कहा कि मौजूदा कार्यक्रम में बदलाव की कोई जरूरत नहीं है जिसके तहत जनवरी में सिडनी और होबार्ट में अगले दो टेस्ट खेले जाने हैं।