Saturday, December 25, 2021

इंडिया को मिला नया ऑलराउंडर:PAK के खिलाफ ताबड़तोड़ रन बनाने वाले राजवर्धन की बॉलिंग स्पीड 140+, स्पिनर थे पर टीम के लिए पेसर बने December 25, 2021 at 01:20AM

टीम इंडिया का 'मिशन साउथ अफ्रीका' बॉक्सिंग डे से शुरू, क्या इतिहास रच पाएगी कोहली एंड कंपनी December 24, 2021 at 11:29PM

सेंचुरियनऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को उसकी धरती पर शिकस्त देने के बाद अब दक्षिण अफ्रीका में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीतने के लिए प्रतिबद्ध भारतीय टीम के लिए रविवार को 'बॉक्सिंग डे' से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए सही संयोजन के साथ मैदान पर उतरना एक चुनौती होगी। के लिए पांचवें नंबर के बल्लेबाज के रूप में कम अनुभवी श्रेयस अय्यर और अनुभवी लेकिन खराब फॉर्म में चल रहे अजिंक्य रहाणे में से किसी एक का चयन करना आसान नहीं होगा। यही नहीं पांचवें गेंदबाज के रूप में शार्दुल ठाकुर या इशांत शर्मा में से किसी एक को चुनने के लिए भी माथापच्ची करनी होगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट में भारतीय टीम प्रबंधन ने रहाणे और इशांत को चोटिल बताकर बाहर कर दिया था लेकिन यदि वे रविवार को अंतिम एकादश में स्थान नहीं बना पाते हैं तो यही माना जाएगा कि उन्हें बाहर किया गया है। टीम इंडिया ने पहली बार 1992 में साउथ अफ्रीका का दौरा किया था भारत ने दक्षिण अफ्रीका का पहला दौरा 1992 में किया था लेकिन वह अभी तक यहां टेस्ट श्रृंखला नहीं जीत पाया है। ऐसे में कोहली यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले कप्तान बनने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। दक्षिण अफ्रीका अब पहले की तरह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मजबूत टीम नहीं रही क्योंकि पिछले कुछ वर्षों से वह परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। इसे देखते हुए कोहली और उनकी टीम के लिए इसे बेहतरीन मौका माना जा रहा है। भारतीय टीम अपनी प्रतिंद्वंद्वी टीम से बेहतर नजर आती है और अगर वह मैदान पर भी खुद को बेहतर साबित करती है तो वह पहली बार दक्षिण अफ्रीका में श्रृंखला जीतने में भी सफल रहेगी। भारतीय टीम विशेषकर कोहली के लिये यह श्रृंखला कई मायनों में महत्वपूर्ण है और वे इसे यादगार बनाने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। अनुभवहीन साउथ अफ्रीका पर दबदबा बनाने की कोशिश करेगी टीम इंडिया कोहली उस टीम के खिलाफ अपना दबदबा बनाने की कोशिश करेंगे जिसके केवल दो खिलाड़ियों कप्तान डीन एल्गर (69 टेस्ट) और विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (53 टेस्ट) ने ही 50 से अधिक मैच खेले हैं। भारत के लिए अच्छी खबर है कि कैगिसो रबाडा का साथ देने के लिए विश्व के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक एनरिच नोर्त्जे नहीं होंगे। जहां तक भारतीय बल्लेबाजों का सवाल है तो उन्हें बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज को लेकर अधिक चिंता नहीं होगी। कोहली को जहां एक अपेक्षाकृत कमजोर मानी जा रही टीम के खिलाफ अपने खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाना होगा वहीं उन्हें स्वयं भी बड़ी पारी खेलनी होगी क्योंकि वह 2019 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाये हैं। इस बीच उनका औसत 30 से कम रहा जो उनकी ख्याति के अनुकूल नहीं है। कोहली ने दौरा शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पर निशाना साधकर नयी चर्चा शुरू कर दी थी। लेकिन जो लोग कोहली को जानते हैं वे समझते हैं कि इस तरह की घटनाओं से भारतीय कप्तान अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं। नेट सत्र में बेहतरीन लय में दिखे कोहली कोहली नेट सत्र के दौरान अच्छी फॉर्म में दिख रहे थे। इसके साथ ही वह चाहेंगे कि उप कप्तान केएल राहुल इंग्लैंड के अपने प्रदर्शन को दोहराएं और चेतेश्वर पुजारा भी बड़ा स्कोर खड़ा करें। नंबर पांच बल्लेबाज के लिए रहाणे पर अय्यर का पलड़ा भारी नजर आता है लेकिन यहां उन्हें डुआने ओलिवर जैसे गेंदबाज की गुडलेंथ गेंदों से जूझना होगा। सेंचुरियन की पिच वैसे भी मैच आगे बढ़ने पर तेज होती जाती है। ऋषभ पंत भी विषम परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं और अगर वह स्पिनर महाराज पर एक हाथ के सहारे छक्के जड़ते हैं तो कप्तान कोहली को भी कोई दिक्कत नहीं होगी। भारतीय बल्लेबाजों को हालांकि रबाडा और डुआने से सतर्क रहने की जरूरत है। जसप्रीत बुमराह अपनी तेज गेंदबाजी से दोनों टीमों के बीच अंतर पैदा कर सकते हैं। वह विश्राम के बाद वापसी कर रहे हैं तथा एल्गर, तेम्बा बावुमा और डिकॉक जैसे बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा लेने के लिये तैयार हैं। यदि बुमराह और मोहम्मद शमी शीर्ष क्रम पर हावी हो जाते हैं तो दक्षिण अफ्रीका के बाकी बल्लेबाजों के लिये रविचंद्रन अश्विन का सामना करना आसान नहीं होगा। टीम इस प्रकार हैं : भारत विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अजिंक्य रहाणे, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), जयंत यादव, प्रियांक पांचाल, उमेश यादव, हनुमा विहारी, इशांत शर्मा में से। दक्षिण अफ्रीका डीन एल्गर (कप्तान), तेम्बा बावुमा (उपकप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), कैगिसो रबाडा, सरेल एरवी, बेउरन हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, कीगन पीटरसन, रासी वैन डर डूसेन, काइल वेरेने, मार्को जेन्सन, ग्लेनटन स्टुरमैन, प्रेनेलन सुब्रायन, सिसांडा मगला, रेयान रिकेलटन, डुआने ओलिवर में से।

राहुल द्रविड़ का इंटरव्यू:कोच बोले- विराट टीम इंडिया में फिटनेस कल्चर लाए; अब इंजरी से फर्क नहीं पड़ता, बेंच स्ट्रेंथ काफी मजबूत December 25, 2021 at 12:29AM

Ashes Boxing day test: ऑस्ट्रेलिया के बोलैंड करेंगे टेस्ट डेब्यू, इंग्लैंड की टीम में चार बदलाव December 24, 2021 at 08:34PM

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया रविवार से शुरू होने वाले तीसरे एशेज टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का मौका देगा जबकि इंग्लैंड ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर होने वाले मैच के लिए अपनी टीम में चार बदलाव किए हैं। बोलैंड को इस सप्ताह के शुरू में टीम में लिया गया था तथा तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन और माइकल नेसर के मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बाहर होने से उन्हें मौका मिल रहा है। जोश हेजलवुड चोटिल होने के कारण पहले ही बाहर हैं, जिसका मतलब है कि कप्तान पैट कमिंस और बोलैंड आस्ट्रेलियाई एकादश में शामिल दो नए खिलाड़ी हैं। कमिंस कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति के करीबी संपर्क में आने के कारण एडिलेड में दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे और उनकी जगह स्टीव स्मिथ ने कप्तानी की थी जबकि नेसर को पदार्पण का मौका मिला था। कमिंस अब फिर से टीम की अगुवाई करेंगे। कमिन्स ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘झाय और नेसर एडीलेड टेस्ट के बाद मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान हैं और इसलिए हमने स्कॉटी को टीम में शामिल करने का निर्णय किया।’ इंग्लैंड ने श्रृंखला को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से अपनी टीम में चार बदलाव भी किए हैं, उसने सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स, तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली पोप और क्रिस वोक्स को टीम में नहीं रखा है। तेज गेंदबाज मार्क वुड और स्पिनर जैक लीच अंतिम एकादश में वापसी करेंगे, जबकि जैक क्रॉली और जोनाथन बेयरस्टो इस श्रृंखला में अपना पहला टेस्ट मैच खेलेंगे। इंग्लैंड ने इसके साथ ही पुष्टि की है कि बेयरस्टो के टीम में शामिल होने पर भी जोस बटलर विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभाएंगे। बटलर को विश्वास है कि उनकी टीम बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से श्रृंखला में वापसी करने में सफल रहेगी। बटलर ने कहा, ‘हम यहां निश्चित तौर पर केवल मैच में भाग लेने और 70,000 दर्शकों को आस्ट्रेलिया की एक और जीत का जश्न मनाने का मौका देने के लिए नहीं आए हैं।’ टीम इस प्रकार हैं: ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड। इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), हसीब हमीद, जाक क्रॉली, डाविड मलान, बेन स्टोक्स, जोनाथन बेयरस्टो, जोस बटलर, मार्क वुड, ओली रॉबिन्सन, जैक लीच, जेम्स एंडरसन।