Friday, December 24, 2021

वीडियो: हरभजन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ली थी हैट्रिक, देखें टबर्नेटर का सबसे यादगार लम्हा December 24, 2021 at 03:09AM

नई दिल्ली ये जिंदगी है, कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं जहां हर बार परफेक्ट एंडिग हो। 41 साल के हरभजन सिंह भी शायद इस तरह संन्यास नहीं लेना चाहते होंगे, जिस अंदाज में आज उन्होंने क्रिकेट के मैदान को अलविदा कहा। 2016 के बाद से टीम इंडिया से बाहर चल रहे भज्जी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड कर 'पहली पारी' का अंत किया। वैसे तो 'टर्बनेटर' ने दुनिया की हर टीम के खिलाफ सफलता के झंडे गाड़े हैं, लेकिन उनका 'ऑस्ट्रेलिया प्रेम' किसी से छिपा नहीं। कंगारुओं के ही खिलाफ लगातार तीन गेंदों में तीन विकेट चटकाकर वह हैट्रिक लेने वाले पहले हिंदुस्तानी क्रिकेटर बने थे। आज इस खास मौके पर उस लम्हें को जरा याद कर लेते हैं। बात 2001 की है। तब ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर थी। तीन टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस में जारी था। तब हरभजन सिंह महज 20 के थे। मार्च के महीने में कंगारू कप्तान स्टीव वॉ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम को अच्छी शुरुआत मिली। एक वक्त स्कोर 252 रन पर चार विकेट था। तभी हरभजन सिंह के उस चमत्कारिक ओवर ने पूरा मैच पलटकर रख दिया। दरअसल, रिकी पोंटिंग के साथ कप्तान स्टीव वॉ क्रीज पर थे। मगर अगली तीन गेंदों के भीतर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 252 रनों पर सात विकेट हो गया। हरभजन ने गेंद को फुल लैंग्थ पर डाला और पोंटिंग और एडम गिलक्रिस्ट ने क्रीज में पीछे जाते हुए गेंद को खेला और लाइन में नहीं आ पाए। जबकि शेन वॉर्न ने बल्ले से गेंद को खेला, लेकिन वह गेंद को नीचे नहीं रख सके और फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर सदगोपन रमेश ने उनका कैच पकड़ा। इसी मैच से भज्जी और पोन्टिंग की प्रतिद्वंदिता शुरू हुई थी। हरभजन टेस्ट में भारत की ओर से हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने थे। मुकाबले में सौरव गांगुली की कप्तानी वाली टीम ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। इसका एक अहम कारण फॉलोऑन खेलने उतरी भारतीय टीम की तरफ से वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ के बीच हुई ऐतिहासिक साझेदारी को माना जाता है, लेकिन बुनियाद ऑफ स्पिनर भज्जी की हैट्रिक ने रखी थी। हैट्रिक समेत पहली पारी में सात तो दूसरी पारी में छह विकेट।

23 साल के क्रिकेट करियर का अंत:हरभजन सिंह ने सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, 2016 में भारत के लिए खेला था आखिरी मैच December 23, 2021 at 11:12PM

दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा December 23, 2021 at 11:12PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह () ने शुक्रवार क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। हरभजन ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। भज्जी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा, ' जालंधर की तंग गलियों से टीम इंडिया के टर्बनेटर का पिछले 25 साल का मेरा सफर बहुत ही खूबसूरत रहा। जब भी मैं इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरा हूं उससे बड़ा मोटिवेशन मेरी जिंदगी में शायद ही कुछ और हो। लेकिन एक मुकाम आता है जब लाइफ में आपको फैसले लेने होते हैं। और जिंदगी में आगे बढ़ना होता है। मैं पिछले कुछ साल से एक ऐलान करना चाहता था। और इस चीज का मैं इंतजार कर रहा था कि मैं आपके साथ इसे कब शेयर करूं। मैं आज क्रिकेट के हर फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले रहा हूं। हालांकि जेहनी तौर पर मैंने यह रिटायरमेंट पहले ही ले चुका था। लेकिन ऐलान नहीं कर पाया। वैसे भी पिछले कुछ वक्त से मैं एक्टिव क्रिकेट नहीं खेल पा रहा था।' टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय हरभजन टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय हैं। उन्होंने 2001 बॉर्डर गावसकर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों में रिकॉर्ड 32 विकेट चटकाए थे। हरभजन टी20 वर्ल्ड कप (2007) और वनडे वर्ल्ड कप (2011) विजेता टीम के सदस्य रहे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1998 में किया था डेब्यू 41 वर्षीय हरभजन ने भारत की ओर से 103 टेस्ट, 236 वनडे और 28 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले। उन्होंने अपना वनडे इंटरनैशनल में अपना डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1998 में किया था। भज्जी ने टेस्ट में 417, वनडे में 269 और टी20 में 25 विकेट चटकाए हैं।

सियासी पिच पर खेलेंगे टर्बनेटर हरभजन:पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में जाने की चर्चा, सिद्धू ने ट्वीट की थी भज्जी के साथ फोटो December 23, 2021 at 11:30PM